Category: Punjab>Ludhiana

  • Punjab and Sindh Bank को चोरों ने बनाया निशाना

    लुधियानाः महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बेखौफ लुटेरों सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं ताजा मामला ताजपुर रोड़ से सामने आया है। जहां चोरों ने पंजाब एंड सिंध बैंक को निशाना बनाया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें चोर बैंक का शटर उखाड़ रहे है। गनीमत यह रही कि चोर इस वारादात को अंजाम देने में नाकाम हुए। वहीं सुबह जब बैंक कर्मचारी डयूटी पर आए तो उन्होंने देखा कि शटर से छेड़छाड़ की हुई है।

    कर्मचारियों ने तुरंत बैंक के सीनियर अधिकारियों को सूचित किया। वहीं घटना की सूचना थाना जमालपुर की पुलिस को दे दी गई है। जांच करने के लिए मौके पर पहुंचे सीनीयर अधिकारी JCP जसकिरनजीत सिंह तेजा ने बताया कि बदमाशों ने शटर उखाड़ने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उनके हाथ कुछ कुछ लीड लगी है। जल्द उक्त आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

  • निगम इंस्पेक्टर सहित 7 पर FIR दर्ज, 12 अन्य को नोटिस

    लुधियानाः नगर निगम के सैनिटरी इंस्पेक्टर सहित निगम कर्मियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, इंस्पेक्टर व निगम कर्मचारियों पर बोगस बैंक खातों में 1.75 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने के आरोप लगे हैं। उन्होंने 44 कर्मचारियों के स्टैंप-पेपर के जाली बिल पास किए हैं। जिसके चलते सैनिटरी इंस्पेक्टर सहित 7 कर्मचारियों पर थाना डिवीजन नंबर 7 में पुलिस ने धोखाधड़ी की FIR दर्ज कर ली है।

    दोषियों की पहचान सैनिटरी इंस्पेक्टर राजेश कुमार, रमेश कुमार सफाई सेवर, मिंटू कुमार सफाई सेवक, हेम राज अमला क्लर्क, हर्ष ग्रोवर अमला क्लर्क, मनीष मल्होत्रा अमला क्लर्क, कमल कुमार सफाई सेवक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पहले राजेश कुमार अमला क्लर्क का था। अब प्रमोट होकर सैनिटरी इंस्पेक्टर बन चुका है। मामले की जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर 5 के एसएचओ जगजीत सिंह ने बताया कि घोटाले में 7 लोगों के खिलाफ IPC की धारा 420 और 409 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 

    इन सातों कर्मियों को निलंबित कर दिया है। जबकि 12 अन्य कर्मचारियों को भी नोटिस भेजा है। वहीं जांच अधिकारी एडिश्नल कमिश्नर परमदीप सिंह ने इस मामले की रिपोर्ट मेडिकल अफसर डा. गुलशन राय से मांगी थी। जांच में सामने आया कि गबन के मामले में दस्तावेजों से भी छेड़छाड़ हुई है। उस समय के मैडिकल अफसर को भी जांच के घेरे में ले लिया गया है। उधर, निगम कमिश्नर संदीप ऋषी ने इस मामले में बाहर से आडिट करवाने की सिफारिश भी की है। उनके मुताबिक 2021 से 2023 के बीच जितनी भी पैमेंट आदि हुई है उसकी जांच होगी। आरोपियों से निगम के पैसे की वसूली भी की जाएगी।

  • पंजाबः पति के डाटने के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम

    लुधियानाः पुलिस चौकी ग्यासपुरा के अंतगर्त आते एकता मार्केट में महिला ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय खुशी निवासी पटना के रूप में हुई है। महिला की 3 साल पहले ही शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला ने पति से झगड़े के बाद आत्महत्या कर ली। पति जब काम से लौटा तो पत्नी पंखे की रोड से लटकी मिली। फैक्ट्री मालिक की मदद से उसे नीचे उतार अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी अनुसार महिला खुशी व पति नितिश कुमार लुधियाना रेलवे स्टेशन के पास एकता मार्केट में एक फैक्ट्री में काम करते थे। वहीं कमरा लेकर पत्नी व डेढ़ साल की बच्ची के साथ रह रहे थे।

    पुलिस चौकी ग्यासपुरा के इंचार्ज एएसआई धर्मेद्र सिंह ने बताया कि बीते दिन पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद पति ने पत्नी को डांट लगाई और नीचे फैक्ट्री में काम करने के लिए चला गया। जब देर रात वह कमरे में पहुंचा तो पत्नी पंखे की रोड से लटकी मिली। फैक्ट्री के सुपरवाइजर गुरमीत सिंह ने जानकारी दी कि तीन साल पहले ही खुशी की शादी नितिश कुमार से हुई थी। इनकी डेढ़ साल की एक बेटी है। दोनों में विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसकी जानकारी अभी किसी को नहीं है। पुलिस अभी पति से पूछताछ कर रही है। इंचार्ज धर्मेद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतका के शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मृतका के परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमॉर्टम करवा अगली कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः घने कोहरे-शीत लहर के अलर्ट दौरान ट्रेन और इंटरनेशनल फ्लाइट्स हुई प्रभावित

    लुधियानाः पंजाब में शीत लहर का प्रकोप जारी है। वहीं, आज पूर्वी मालवा में घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो चुकी है। यही हालात अमृतसर, जालंधर व आसपास के जिलों का भी है। वहीं, पंजाब के अधिकतर इलाकों में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहने का ही अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी मालवा के लुधियाना, पटियाला, रूप नगर व संगरूर में मध्य रात्रि से ही घना कोहरा छा चुका है। इसके अलावा अमृतसर, तरनतारन, पठानकोट, जालंधर, होशियारपुर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में मौसम विभाग ने ओरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। दिन चढ़ने के साथ-साथ यहां भी घना कोहरा छाने लगा है और विजिबिलिटी कम होने लगी है।

    सेहत विभाग ने ठंड को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। इसके मुताबिक बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकला जाए। साथ ही संतुलित खुराक का सेवन करें। शीतलहर से बचने के लिए तीन परतों में गर्म कपड़े पहनें। शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए समय-समय पर गुनगुना पानी पीते रहें। हादसों से बचने के लिए गैरजरूरी यात्राओं से भी बचने की सलाह दी गई है। अमृतसर में कोहरे के चलते बर्मिंघम से आने वाली फ्लाइट 1.40 मिनट की देरी से लैंड होने का अनुमान है।

    वहीं, दुबई के लिए रवाना होने वाली फ्लाइट सुबह 8.40 बजे की जगह दोपहर 12 बजे टेक ऑफ करेगी। इतना ही नहीं, विस्तारा की मुंबई-अमृतसर फ्लाइट आज सुबह 35 मिनट की देरी से लैंड हुई। इसके अलावा हैदराबाद के लिए अमृतसर से जाने वाली फ्लाइट 11 बजे की जगह दोपहर 11.50 बजे टेकऑफ करेगी। धुंध के चलते ट्रेनों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। अमृतसर से दिल्ली की तरफ रवाना हुई ट्रेनें समय से पीछे चल रही हैं। रेलवे ने भी 139 पर फोन कर ट्रेन संबंधी जानकारी लेने या आधिकारिक NTES वेबसाइट पर जानकारी हासिल कर के ही रेलवे स्टेशन आने की हिदायत दी है। सुबह अमृतसर से रवाना हुई ट्रेनें समय से लेट चल रही हैं।

  • पंजाब : जेल में बर्थ-डे पार्टी मामले में 10 और कैदी नामजद, देखें वीडियो

    लुधियाना : सेंट्रल जेल से हाल ही में वायरल हुए वीडियो के मामले में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसीपी गुरदेव सिंह ने बताया कि 30 दिसंबर 2023 को जेल विभाग की शिकायत पर पुलिस ने एक कैदी से मोबाइल फोन बरामद करने के मामले में थाना डिवीजन नंबर 7 में केस दर्ज किया था। इसके बाद उन्हें जेल विभाग से एक और शिकायत मिली है, जिसके आधार पर इसी मामले में 10 अन्य कैदियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शिकायत जेल की बैरक में बनाए गए एक वीडियो से संबंधित है।

     एसीपी ने कहा कि संबंधित जांच अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। बता दें कि लुधियाना सेंट्रल जेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ कैदी जेल की बैरक में बर्थ-डे पार्टी मना रहे है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

  • ਪੰਜਾਬ: ਪੁਲਿਸ ‘ਤੇ ਲੱਗੇ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਆਰੋਪੀਆਂ ਉੱਪਰ ਕਾਰਵਾਈ ਨਾ ਕਰਨ ਦਾ ਆਰੋਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫਤਰ ਵਿੱਚ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਮੰਗ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪਹੁੰਚੇ ਇੱਕ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਜੰਮ ਕੇ ਹੰਗਾਮਾ ਕੀਤਾ। ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਆਰੋਪ ਸੀ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਬੇਟੀ ਨਾਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਕਰਨ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਹੁਣ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਪੈਸਿਆਂ ਦੇ ਲਾਲਚ ਦੇਣ ਸਣੇ ਧਮਕਾਇਆ ਵੀ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਉੱਤੇ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਅਤੇ ਸਿਆਸੀ ਆਗੂ ਵੀ ਦਬਾਅ ਪਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਪੀੜਿਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਆਰੋਪ ਲਗਾਇਆ ਕਿ ਥਾਣਾ ਦਰੇਸੀ ਅਧੀਨ ਇੱਕ ਬਿਊਟੀ ਪਾਰਲਰ ਵਿੱਚ ਕੰਮ ਸਿਖਦੀ ਸੀ। ਜਿਸ ਦੀ ਮਾਲਕ ਦੇ ਬਾਹਰ ਜਾਣ ਕਾਰਨ ਉਸ ਨੂੰ ਪਾਰਲਰ ਦੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਮਾਲਕ ਦੇ ਬੇਟੇ ਨੇ ਕੋਈ ਨਸ਼ੀਲਾ ਪਦਾਰਥ ਖਿਲਾ ਕੇ ਉਸ ਦਾ ਬਲਾਤਕਾਰ ਕੀਤਾ।

    ਜਦੋਂ ਹੋਸ਼ ਆਉਣ ਤੇ ਉਸਨੇ ਆਪਣੇ ਘਰਦਿਆਂ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦੱਸਣਾ ਚਾਹਿਆ ਤਾਂ ਉਸ ਨੂੰ ਵਿਆਹ ਦਾ ਝਾਂਸਾ ਦੇ ਕੇ ਚੁੱਪ ਕਰਾ ਦਿਤਾ। ਇਥੋਂ ਤੱਕ ਕਿ ਆਰੋਪੀ ਦੀ ਭੈਣ ਨੂੰ ਵੀ ਉਸਨੇ ਪੂਰੀ ਗੱਲ ਦੱਸੀ। ਲੇਕਿਨ ਉਲਟਾ ਉਸ ਨੂੰ ਵਿਆਹ ਦਾ ਝਾਂਸਾ ਦੇ ਕੇ ਉਸ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਘਰ ਰੱਖਿਆ ਅਤੇ ਇਸ ਤੋਂ ਦੌਰਾਨ ਚੁੱਪ ਚੁਪੀਤੇ ਲੜਕੇ ਨੂੰ ਵਿਦੇਸ਼ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ। ਜਦੋਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਧਮਕਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇੱਥੋਂ ਤੱਕ ਕਿ ਨਵੰਬਰ ਮਹੀਨੇ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਕੋਲ ਦਰਖਾਸਤ ਦਿੱਤੀ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੇ ਹਾਲੇ ਤੱਕ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਹੋਈ। ਉਲਟਾ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਕੁਝ ਸਿਆਸਤਦਾਨ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਧਮਕੀਆਂ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ।

  • पंजाबः पुलिस की गाड़ियों में भी लगेंगे कैमरे, देखें वीडियो

    लुधियाना : पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल के आदेशों पर ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ पीसीआर गाड़ियों पर कैमरे लगाए गए है। बता दें कि शहर में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पहले भी पुलिस गाड़ियों की छतों पर कैमरे लगाए जा चुके है। इस संबंध में डीसीपी ट्रैफिक विरिंदर बराड़ ने कहा कि इन कैमरों के जरिए लोकेशन पर गए सभी पुलिसकर्मियों और लोगों की रिकॉर्डिंग होगी और उनके व्यवहार के बारे में भी पता चलेगा।

    उन्होंने यह भी बताया कि सात दिनों का डेटा रिकॉर्ड होगा , जो आडियो और वीडियो दोनों रिकॉर्ड करेगा।

  • पंजाबः साईकिल सवार को तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मारी टक्कर, मौ’त

    लुधियानाः जगराओं बद्दोवाल के नजदीक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां तेज रफ्तार स्विफ्ट कार चालक ने साइकिल सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 37 वर्षीय गुरदीप सिंह निवासी बद्दोवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पिता की आंखों के सामने यह घटना हुई। इस घटना के दौरान कार चालक गाड़ी मौके पर छोड़ कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। दूसरी ओर पुलिस ने कार नंबर से मालिक का पता कर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ थाना दाखा में मामला दर्ज कर लिया।

    आरोपी की पहचान सुनील कुमार निवासी मकान नंबर 537 वार्ड नंबर 5 नजदीक सतसंग घर दशमेश नगर जलालाबाद के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए थाना दाखा के एएसआई हमीर सिंह ने बताया कि पीड़ित चरणजीत सिंह ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि वह और उसका बेटा गुरदीप सिंह अपनी अपनी साइकिल पर सवार होकर बद्दोवाल से मंडी मुल्लापुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उसका बेटा आगे जा रहा था। जबकि, वह अपने बेटे से 100 गज पीछे था। इस दौरान एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने पीछे से उसके बेटे की साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में उसके बेटे की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया आरोपी को काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • पंजाब : फ्लाई ओवर डिवाइडर से टकराया ऑटो, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब में कड़ाके की ठंड और घनी धुंध का कहर जारी है। पंजाब में धुंध का सितम कम नहीं हो रहा। धुंध की वजह से कई हादसे होने की खबरें सामने आ रही है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। जहां बस स्टैंड फ्लाईओवर पर ऑटो डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया। ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाने वाले युवक ने बताया कि ड्राइवर नशे की हालत में था।

    हालांकि जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो वहां मौजूद लोगों ने यह कहकर उसे डराना शुरू कर दिया कि उनके खिलाफ पुलिस केस दर्ज किया गया है। युवक ने बताया कि उसने किसी की मदद की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि जब वह वहां पहुंचे तो ड्राइवर को अस्पताल ले जाया जा चुका था। फिलहाल वे ऑटो को साइड में लगा रहे हैं ताकि आगे कोई हादसा न हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाब: स्पा सेंटर मालिक ने महिला पर किया हमला, जाने मामला

     लुधियाना : देर रात एक स्पा सेंटर चलाने वाले व्यक्ति ने महिला पर हमला कर दिया। महिला का 6 महीने पहले स्पा सेंटर मालिक से तलाक हुआ था। आरोप है कि अब महिला उसे जहां कहीं भी दिखती है, वह वहीं पर उसे पीटने लगता है। बीती रात दुगरी इलाके में दोनों में विवाद हुआ। गुस्से में आकर व्यक्ति ने उसके माथे पर I-Phone मार दिया। व्यक्ति के साथ आए कुछ लोगों ने भी उससे मारपीट की। खून से लथपथ महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।  

    9 महीने से चल रहा पति से विवाद

    अस्पताल पहुंची घायल महिला खुशी ने बताया कि वह असम की रहने वाली है। यहां उसकी मुस्लिम समुदाय में शादी हुई है। उसका पति के साथ पिछले 9 महीने से काफी विवाद चल रहा था। उसके पति का भाईवाला चौक में स्पा सेंटर है। कोर्ट में भी उनका केस चलता रहा है। पति उसे तलाक नहीं दे रहा था। वह किसी अन्य महिला के साथ रहता है। अब पिछले 6 महीने पहले उसे तलाक मिला है।

    हमला कर साथियों सहित हुआ फरार

    खुशी ने कहा कि देर रात वह दुगरी इलाके में अपनी बहन के स्पा सेंटर से वापस घर जाने लगी तो उसके पति ने उसे रास्ते में घेर लिया। उसे गालियां देने लगा। उसके साथ मारपीट की। उसने जब उसका विरोध करना चाहा तो उसने I-Phone उसके माथे पर मारा। माथे से लगातार खून बहने लगा। आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया।

    खुशी ने कहा कि उसका पति तलाक के बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ रहा। जहां कही भी वह उसे देखता है उसे गालियां देकर मारने पीटने लगता है। उसके कई अन्य महिलाओं के साथ संबंध है। इन्हीं कारणों के चलते उसने उससे तलाक लिया है। खुशी ने कहा कि वह थाना दुगरी की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाएगी।