पंजाब: स्पा सेंटर मालिक ने महिला पर किया हमला, जाने मामला

 लुधियाना : देर रात एक स्पा सेंटर चलाने वाले व्यक्ति ने महिला पर हमला कर दिया। महिला का 6 महीने पहले स्पा सेंटर मालिक से तलाक हुआ था। आरोप है कि अब महिला उसे जहां कहीं भी दिखती है, वह वहीं पर उसे पीटने लगता है। बीती रात दुगरी इलाके में दोनों में विवाद हुआ। गुस्से में आकर व्यक्ति ने उसके माथे पर I-Phone मार दिया। व्यक्ति के साथ आए कुछ लोगों ने भी उससे मारपीट की। खून से लथपथ महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।  

9 महीने से चल रहा पति से विवाद

अस्पताल पहुंची घायल महिला खुशी ने बताया कि वह असम की रहने वाली है। यहां उसकी मुस्लिम समुदाय में शादी हुई है। उसका पति के साथ पिछले 9 महीने से काफी विवाद चल रहा था। उसके पति का भाईवाला चौक में स्पा सेंटर है। कोर्ट में भी उनका केस चलता रहा है। पति उसे तलाक नहीं दे रहा था। वह किसी अन्य महिला के साथ रहता है। अब पिछले 6 महीने पहले उसे तलाक मिला है।

हमला कर साथियों सहित हुआ फरार

खुशी ने कहा कि देर रात वह दुगरी इलाके में अपनी बहन के स्पा सेंटर से वापस घर जाने लगी तो उसके पति ने उसे रास्ते में घेर लिया। उसे गालियां देने लगा। उसके साथ मारपीट की। उसने जब उसका विरोध करना चाहा तो उसने I-Phone उसके माथे पर मारा। माथे से लगातार खून बहने लगा। आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया।

खुशी ने कहा कि उसका पति तलाक के बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ रहा। जहां कही भी वह उसे देखता है उसे गालियां देकर मारने पीटने लगता है। उसके कई अन्य महिलाओं के साथ संबंध है। इन्हीं कारणों के चलते उसने उससे तलाक लिया है। खुशी ने कहा कि वह थाना दुगरी की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *