Category: Punjab>Ludhiana

  • पंजाबः रिश्वत के आरोप में वसीका नवीस गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस ने वसीका नवीस जसपाल सिंह निवासी मोहल्ला कोट मंगल सिंह शिमलापुरी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम पर 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। विजिलेंस प्रवक्ता ने बताया कि लुधियाना के ईशर नगर निवासी बलविंदर सिंह ने मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसकी जांच के आधार पर मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने अपनी ऑनलाइन शिकायत में कहा कि उसने 7 नवंबर 2023 को सब रजिस्ट्रार लुधियाना सेंट्रल के कार्यालय से न्यू जनता नगर लुधियाना में अपने प्लॉट की रजिस्ट्री कराई।

    उक्त डीड राइटर (वसीका नवीस) इस काम को करने के बदले में लुधियाना सेंट्रल के कर्मचारियों के नाम पर 10 हजार रुपए रिश्वत देने का दबाव बना रहा था। शिकायतकर्ता ने उक्त आरोपी जसपाल सिंह के साथ हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और ऑडियो साक्ष्य के साथ विजिलेंस ब्यूरो में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने आगे बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि उक्त आरोपी राजस्व विभाग के कर्मचारियों के नाम पर शिकायतकर्ता से प्लॉट की सेल डीड दिलाने के बदले में 10,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था. उन्होंने कहा कि जांच के दौरान सब रजिस्ट्रार (सेंट्रल) लुधियाना के अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

  • पंजाबः I-20 कार से लाखों रुपए के नकली नोट बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः थाना सराभा नगर की पुलिस ने आई-20 कार में से 5 लाख 10 हजार रुपए के नकली नोट बरामद किए है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तीसरे की तालाश शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान जगराओं निवासी सोहन सिंह, मनदीप सिंह मन्नू एवं मोगा निवासी बख्तौर सिंह के रूप में हुई है। इनमे से आरोपी सोहन सिंह एवं मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर आरोपी बख्तौर सिंह की तालाश की जा रही है।

    ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर सौम्या मिश्रा ने बताया कि थाना सराभा नगर की पुलिस को सूचना मिली कि तीनों आरोपी मिलकर नकली नोट तैयार कर भोले-भाले लोगों को जाल में फंसाकर उनसे असली नोट हासिल कर बदले में दोगुने नोट वापिस करने का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाते है। इनमे से  आरोपियों सोहन सिंह एवं मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर आई-20 कार में से पांच लाख दस हजार रुपए के नकली नोट बरामद हुए है। उस रकम में 200-200 रुपए के नोट की 16 गड्डियां एवं 100-100 रुपए के नोट वाली 19 गड्डियां बरामद हुई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है। इस मामले में नामजद तीसरे आरोपी की तालाश की जा रही है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਸਹੁਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਤੇ ਲਾਏ ਕੁੱਟਮਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼, ਕੀਤੀ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਮੰਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫਤਰ ਪਹੁੰਚੇ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਆਪਣੇ ਸਹੁਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਉੱਤੇ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰਨ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਏ ਗਏ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਔਲਾ ਚਲਾਣ ਦੇ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਰਾਈਡ ਬੁੱਕ ਹੋਈ ਸੀ।

    ਜਦੋਂ ਉਹ ਸਵਾਰੀ ਚੱਕਣ ਗਏ ਤਾਂ ਉੱਥੇ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਮੌਜੂਦ ਹੋਵੇ ਸਹੁਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਉਸ ਨਾਲ ਬੁਰੀ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਮਗਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਉਸਨੂੰ ਵੀ ਇਨਸਾਫ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਹ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫਤਰ ਆਪਣੀ ਫਰਿਆਦ ਲੈ ਕੇ ਪਹੁੰਚੇ ਹਨ।

  • पंजाबः ड्यूटी दौरान शराब के नशे में ASI ने SHO को निकाली गालियां, हुआ हंगामा, वीडियो वायरल

    लुधियानाः पुलिस की वर्दी दागदार करने का मामला खन्ना से सामने आया है। जहां ड्यूटी दौरान नशे में धुत एक एएसआई ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान नशे में धुत्त एएसआई ने SHO को जमकर गालियां निकाली। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं बताया जा रहा है कि नशे में धुत्त एएसआई के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

    जानकारी के मुताबिक सिटी थाने के एएसआई सूराजदीन ने ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी। जिसकी शिकायत SHO हेमंत मल्होत्रा ​​को मिली। इस दौरान थाना प्रभारी ने मुंशी को अपने साथ लिया और वह एएसआई सूराजदीन को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले आए। बताया जा रहा है कि एएसआई ने वहां के इमरजेंसी वार्ड में काफी हंगामा किया। मिली जानकारी के मुताबिक एएसआई ने वहां पर भी SHO के साथ दुर्व्यवहार किया गया और दोनों में हाथापाई तक नौबत आ गई। जिसके बाद घटना की सूचना डीएसपी राजेश कुमार को दी गई। मौके पर पहुंचे डीएसपी राजेश कुमार ने स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एएसआई का मेडिकल करवाया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई के बारे में कुछ कहा जा सकता है।

  • नशे के खिलाफ पंजाब सरकार की मुहिम को लेकर डाक्टर ने दिया बयान, देखें वीडियो

    लुधियाना : नशे के खिलाफ सरकार की जंग नशेड़ियों का इलाज करने के लिए सरकार द्वारा बनाए गए सिविल अस्पताल में बने इस केंद्र पर माहिर डॉक्टरों की टीम ने बताया कि जो युवक पहले नशे के दलदल में फंस चुके थे। वह अब इससे बाहर निकालने के लिए उनके पास अपना इलाज करवाने के लिए पहुंच रहे है। उनके लिए उन्होंने हर सुविधा यहां पर सरकार की तरफ से दी जा रही है।

    साथ ही डॉक्टर ने बताया कि सरकार अब नौजवानों को इस दलदल से निकलने के लिए कई तरह के विशेष उपराले कर रही है। इसमें सरकार तो अपनी और से कार्य कर रही है। लेकिन परिवार के सहयोग के बिना यह ऊपर ले संभव नहीं है। इस दौरान डॉक्टर ने कहा कि परिवार को भी इसमें अपना योगदान देना होगा तभी यह संभव हो पाएगा।

  • पंजाबः सिविल लाइन में होजरी की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल लाइन इलाके में होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके के लोगों में भी सहम है। तंग गलियां होने के कारण लोगों को आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फैक्ट्री से धुआं निकलता देख तुरंत लोगों ने मालिक को सूचित किया। आग लगने से काफी मशीनरी राख हो गई लेकि कुछ धागा बाहर निकाल लिया गया। वहीं आस-पास के लोगों ने बताया कि जिस फैक्ट्री में आग लगी है वह किसी व्यक्ति ने किराए पर ली है।

    अपना नाम न बताते हुए उस फैक्ट्री के मालिक ने कहा कि उसकी फैक्ट्री के नीचे मालिक के द्वारा कुछ लकड़ियां रखी गई थी। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लकड़ियों को लग गई। इस दौरान लोगों की मदद से भी आग बुझाने की काफी कोशिश की गई लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। तंग गलियां होने के कारण दमकल कर्मचारियों को आग बुझाने में काफी दिक्कत आई। फिलहाल अभी आग बुझाने का कार्य निरंतर जारी है।

  • जालंधर के लिए कैब बुक कर आरोपी Gun Point पर गाड़ी लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    लुधियाना : दुगरी इलाके में आज उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक युवक ने आरोप लगाया कि 2 युवक बंदूक के बल पर उसकी कार लेकर फरार हो गए। पीड़ित युवक की पहचान हरमिंदर सिंह निवासी हैबोवाल के तौर पर हुई है। जो टैक्सी ड्राइवर का काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि एक लड़की ने मोबाइल फोन से उसकी कैब जालंधर जाने के लिए बुक हुई थी।

    जब वह मौके पर पहुंचा तो 2 युवकों ने हथियार के बल पर उसकी कैब छीन कर मौके से भाग गए। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं और एसीपी जसरूप कौर बाठ ने कहा है कि कार जैकिंग का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच चल रही है।

  • पंजाबः रिश्ते हुए तारतार, बेटे ने पिता पर किया हमला, वीडियो वायरल

    लुधियानाः जिले से इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बार फिर से खूनी रिश्ते तारतार होते दिखाई दिए। दरअसल, एक बेटे ने ही पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं अब उक्त बुजुर्ग प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी के कारण बाहर से लोगों को बुलाकर बेटे ने पिता की पिटाई की। इस दौरान पिता की पगड़ी उतार दी। वहीं दूसरी ओर लुधियाना के चंडीगढ़ रोड पर रहने वाले 75 वर्षीय भाग सिंह ने बताया कि उसके दो बेटे हैं और उसने संपत्ति को उनके बीच बराबर-बराबर बांट दिया है।

    इस दौरान बड़ा बेटा उसके साथ रहता है। जबकि छोटा बेटा उनकी बाकी की प्रॉपर्टी को हथियाने की कोशिश कर रहा है। इसी नीयत से उसने बाहर से लोगों को बुलाकर उसके साथ मारपीट की। पिता ने आरोप लगाए है कि बेटे ने उसके केसों की बेअदबी भी की और उसकी पगड़ी उतार दी। जिसकी वीडियो भी उनके पास मौजूद है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करने की जगह सिर्फ खानापूर्ति की है। जिसके चलते वह अब उच्च अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगा रहा है। वहीं दूसरी ओर इस संबंध में जब मोती नगर थाने के SHO से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब : घने कोहरे के कारण हुआ हादसा, मजदूरों से भरी वैन पलटी, देखें वीडियो

    समराला : समराला के पास एक बड़ा हादसा हो गया जब फैक्ट्री के कर्मचारियों से भरी वैन डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस बीच वैन में बैठे कई मजदूर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री के कर्मचारी जोगिंदर कुमार ने बताया कि 25-30 मजदूर अपनी ड्यूटी पूरी करके मिल से वापिस घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण वैन डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

    जिसके बाद वैन में सवार कई मजदूर घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। घायल मजदूरों ने बताया कि वैन की रफ्तार तेज थी और घने कोहरे के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल 2-3 मजदूरों को गंभीर चोटें आई है। जिन्हें समराला सिविल अस्पताल से चंडीगढ़ अस्पताल रेफर किया जा रहा है।

  • पंजाबः सुबह-सुबह गोदाम में आग लगने से सिलेंडर हुए ब्लास्ट, मचा हड़ंकप, देखे वीडियो

    लुधियानाः टिब्बा रोड संधू कालोनी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां में आज सुबह धागे के गोदाम आग लगी गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में 2 सिलेंडर ब्लास्ट हुए है। जिसके बाद धमाके की आवाज से इलाकानिवासियों में दहशत पाई गई। आग लगने की सूचना के दौरान तुरंत गोदाम से लोगों को बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।

    स्थानीय लोगों के अनुसार आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से ही दिख रही है। घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। बताया जा रहा हैकि घटना की सूचना मिलते ही सुंदर नगर फायर स्टेशन से दमकल विभाग की 3 गाड़िया मौके पहुंची। इस दौरान आग ज्याद होने के चलते दमकल विभाग के कर्मियों ने तुरंत आस पास के घरों को खाली करवाया। इस भीषण आग में गोदाम का सामान जलकर राख हो गया।