Category: Punjab>Ludhiana

  • पंजाब : कहीं आप तो नहीं खा रहे ऐसा केक, रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    लुधियाना : जिला सेहत विभाग द्वारा पिछले दिनों लिए गए केक के सैंपल में कुछ सैंपल फेल पाए गए हैं। विभाग द्वारा पटियाला में केक खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर 10 वर्षीय बच्ची की मौत के मामले के बाद राज्य भर से सैंपल कलेक्ट किए गए थे। जिसमें लुधियाना से भी विभिन्न बेकरी और दुकानों से 6 सैंपल्स कलेक्ट किए गए थे। इन सैंपल में 3 सैंपल फेल पाए गए हैं। इन तीन सैंपल्स में बेनजोइक एसिड की मात्रा अनुमति वाले लेवल से ज्यादा आई है।

    इस एसिड का इस्तेमाल प्रिजर्वेशन के लिए किया जाता है। डिस्ट्रिक्ट हेल्थ अफसर डॉ. रिपुदमन कौर ने बताया कि इन तीन सैंपल्स में नियमों के मुताबिक मात्रा ज्यादा पाई गई है। अब इन तीनों सैंपल्स के लिए उत्पादक को नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस के बाद यह उत्पादक रि-इवैल्यूएशन के लिए एप्लीकेशन दे सकते हैं। रिव-इवैल्यूएशन का सैंपल गाजियाबाद में स्थापित लैब में भेजा जाता है। उसकी रिपोर्ट के बाद अगला कदम उठाया जाता है।

    अगर वो रि-इवैल्यूएशन नहीं करवाना चाहते तो एडजुडिकेटिंग अफसर के पास इन्हें पेश होना होगा। नियमों से ज्यादा की मात्रा होने पर इन्हें फाइन लगाया जा सकता है। डॉ. रिपुदमन ने बताया कि अन्य फूड उत्पादों के भी पिछले दिनों सैंपल लिए गए हैं इनमें चॉकलेट फैक्ट्री और व्रत के दिनों में इस्तेमाल होने वाले आटे के लिए भी सैंपल हैं।

  • पंजाबः नहर में गिरी कार, ड्राइवर की तलाश में जुटे गोताखोर

    फतेहगढ़ साहिबः सरहिंद से गुजरती भाखड़ा नहर में कार गिरने का मामला सामने आया है। यह हादसा सरहिंद फ्लोटिंग के पास यह हादसा हुआ। वहीं घटना की सूचना मिलते ही गोताखोर बचाव कार्यों में जुट गए। हालांकि गोताखोरें की मदद से कार का पता चल गया है। लेकिन अभी चालक का कोई सुराग नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि देर रात मंडी गोबिंदगढ़ का एक व्यक्ति कार समेत भाखड़ा नहर में गिर गया। यह व्यक्ति फ्लोटिंग के पास कच्चे रास्ते से कार लेकर क्यों आया और कार कैसे नहर में गिरी इसकी जांच की जा रही है। करीब 3 किलोमीटर दूर गाड़ी मिल गई है। गोताखोर गाड़ी को निकालने में जुट गए हैं। चालक की तलाश जारी है।

  • पंजाबः नगर निगम की तहबाजारी टीम और रेहड़ी चालक में हुआ विवाद, चले थप्पड़, देखें वीडियो

    लुधियानाः हैबोवाल स्थित डेयरी कॉम्प्लेक्स में नगर निगम की तहबाजारी टीम कार्रवाई करने के लिए पहुंची। जहां तहबाजारी टीम ने वहां से रेहड़ी को कब्जे में लेकर गाड़ी में रख दिया। इस दौरान वहां पर रेहड़ी उठाने को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया। जहां निगम के कर्मियों को रेहड़ी चालक के बीच हाथापाई हो गई। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता हैकि नगर निगम के कर्मी को गाड़ी से धक्का दिया गया। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में गाली गालौच शुरू हो गया। इस दौरान पुलिस कर्मी दोनों पक्षों को छुड़वा ही रहा था कि नगर निगम की टीम के कर्मी ने रेहड़ी चालक पर थप्पड़ जड़ दिया।

    जिसके बाद वहां पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में वहां पर भारी हंगामा हो गया। वहीं भारी हंगामा होने के दौरान ट्रैफिक पूरी तरह से बाधित हो गया। काफी समय तक हंगामा होने के बाद नगर निगम की टीम रेहड़ी लेकर रवाना हो गई। वहीं रेहड़ी चालक से जब इस मामले को लेकर बात की गई तो उसने आरोप लगाए है कि वह चोरी से रेहड़ी उठा ली। पीड़ित का आरोप है कि उसकी रेहड़ी में कैश भी था। पीड़ित का कहना है कि वह पंजपीर रोड़ पर रेहड़ी लगाता है, उसका कहना है कि रेहड़ी में 5 हजार रुपए कैश था, कर्मी वह भी साथ ले गए।

    पीड़ित ने कहा कि वह ढाबा चलाता है। इस दौरान वहां से किसी ओर की रेहड़ी पर निगम की टीम ने कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने पुलिस मुलाजिम पर मिली भुगत के आरोप लगाए है। पीड़ित ने कहा उसे एक साल हो गया है वह वहां पर रेहड़ी लगा रहा है। इस दौरान पुलिस कर्मी शेरचंद सिंह ने बताया कि उन्होंने टीम के साथ नाका लगाया हुआ था। इस दौरान उन्हें झगड़ा होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्होंने दोनों पक्षों को छुड़वाया और नगर निगम की टीम को रवाना कर दिया। वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस कर्मी पर निगम की टीम से 2 हजार रुपए लेने के आरोप लगाए है। उनका आरोप है कि निगम के कर्मी रेहड़ी को गाड़ी से नीचे उतारने लगे थे, लेकिन पुलिस कर्मी ने उससे पैसे ले लिया और रेहड़ी को नीचे नहीं उतरने दिया।

  • पंजाबः 2 ट्रकों में भीषण टक्कर में एक की मौ+त, गाड़ियों के उड़े परखच्चे, देखें वीडियों 

    लुधियानाः समराला चौंक पर बने नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां हाईवे पर 2 ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। वहीं घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद के काफी मशक्कत के बाद शव को गाड़ी में से बाहर निकाला गया है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार आगे जा रहे ट्रक में सामान काफी लोड था जिसके चलते हाईवे पर रफ्तार कम थी। वहीं पीछे से तेज रफ्तार ट्रक चालक से बैलेंस बिगड़ने के कारण यह हादसा हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही ट्रक का मालिक भी मौके पर पहुंच गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार आगे जा रहे ट्रक में सामान काफी लोड था जिसके चलते हाईवे पर रफ्तार कम थी। वहीं पीछे से तेज रफ्तार ट्रक चालक से बैलेंस बिगड़ने के कारण यह हादसा हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही ट्रक का मालिक भी मौके पर पहुंच गया है। वहीं अर्जुन ने बताया कि उसकी गाड़ी पानीपत से आ रही थी और श्रीनगर जा रही थी। इस दौरान वह फ्लाईओवर चल रहा था। जहां पीछे से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी। अर्जुन का कहना है कि शायद ड्राइवर को नींद आ गई या उससे गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया था, इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

    मृतक व्यक्ति का शव गाड़ी के कैबिन में बुरी तरह से फंस गया, जिसे कटर से काटकर कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। वहीं ट्रैफिक इंचार्ज दीपक कुमार ने कहा कि उन्हें 7 बजे घटना की सूचना मिली। जिसके बाद वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आसपास दुकाने ना खुलने के कारण मृतक के शव को बाहर निकालने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। जिसके बाद हाईवे के अधिकारी आए और उन्होंने गाड़ी को कटर के साथ काटकर शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान सुखदेव के रूप में हुई है। पुलिस ने सुखदेव के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमाटर्म के लिए रखवा दिया गया है। हालांकि घटना के दौरान मौके पर पुलिस अधिकारी सहित एबुलेंस भी पहुंच गई थी। लेकिन उससे पहले ही ड्राइवर की मौत हो चुकी थी। 

  • पंजाबः मां बगलामुखी मंदिर की ओर नेताओं ने किया रूख, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर सभी नेताओं ने पंजाब की लगभग 13 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। हालांकि कुछ पार्टी के उम्मीदवारों का अभी ऐलान होना बाकी है। दरअसल, एक सीट पर अन्य दावेदारी के कारण पेच फंसा हुआ है। वहीं उम्मीदवारों को ऐलान के बाद अब नेताओं ने धार्मिक स्थलों की ओर रूख करना शुरू कर दिया है। इसी के चलते नेता अब मां बगलामुखी के मंदिर में नतमस्तक होने के लिए पहुंचना शुरू हो गए है। चुनावी माहौल के दौरान मां बगलामुखी मंदिर के पुजारी दिनेश से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नेताओं के साथ-साथ अभिनेत्रियों के आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस मां बगलामुखी एक ऐसी शक्ति है जो कलयुग में शीघ्र अतिशीघ्र फल देती है। अर्थात किसी भी कामना को लेकर मां के आगे नतमस्तक होना और अपनी मनोकामना करना, हवन करना यह यहा की मान्यता है। उन्होंने कहा कि इस मंदिर में 22 से 23 हवन यज्ञ बने हुए है, जहां दिन-रात हवन चलता है। 

  • पंजाबः ‘आप’ की बढ़ी मुश्किलें, नाराज चल रहे नेता ने सोशल मीडिया से हटाया पार्टी का नाम

    पंजाबः ‘आप’ की बढ़ी मुश्किलें, नाराज चल रहे नेता ने सोशल मीडिया से हटाया पार्टी का नाम

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर पंजाब की हर सीट पर सभी पार्टियों के दावेदार 2 से अधिक मिल रहे है। वहीं टिकट ना मिलने जहां नेता पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे है, वहीं कुछ नेता पार्टी में रहकर नाराजगी जाहिर कर रहे है। वहीं लुधियाना में लोकभा सीट के प्रबल दावेदार माने जा रहे आप पार्टी के अहबाब ग्रेवाल भी टिकट ना मिलने से काफी दिनों से नाराज चल रहे है। दरअसल, पार्टी ने सेंट्रल के विधायक अशोक पराशर पप्पी को उम्मीदवार घोषित किया है।

    इस नाराजगी के चलते अब राष्ट्रीय प्रवक्ता ने अपने फेसबुक पेज से पार्टी का नाम हटा दिया है। उनका कहना है कि अब पार्टी से मोह भंग चुका है। नाराजगी के चलते उन्होंने पार्टी तो नहीं छोड़ी लेकिन उनके कांग्रेस में शामिल होने की राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा है। फिलहाल उनके फेसबुक पेज पर सिर्फ पॉलिटिशियन लिखा है। बता दें कि 2017 में अहबाब ग्रेवाल वेस्ट क्षेत्र से विधान सभा चुनाव लड़े थे लेकिन वह हार गए थे। 2022 के चुनाव में भी पार्टी ने कांग्रेस छोड़कर आए गुरप्रीत गोगी को टिकट दे दी थी।

    ग्रेवाल की कांग्रेस भवन चंडीगढ़ से बाहर आते की वीडियो भी सामने आई थी लेकिन उन्होंने उसे सामान्य बात बताया था। उनका उस समय कहना था कि कांग्रेस प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग से उनकी अच्छी दोस्ती है। वह अक्सर उनसे मिलने जाते रहते हैं। वहीं अब इस मामले में अहबाब ग्रेवाल से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि वह पार्टी की तरफ से कुछ नहीं बोलेंगे। फिलहाल वह पार्टी में रहेंगे या नहीं, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि वह जहां है, वहीं है। किसी दूसरी पार्टी में जाने के सवाल उन्होंने कहा कि उन्होंने आज तक कोई काम छुपाकर नहीं किया है। जो होगा, सबके सामने आ जाएगा।

  • पंजाबः सैदां चौक के पास हौजरी की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    मौके पर न चले बाजार में लगे वाटर पंप 

    लुधियानाः सैदां चौक की ब्रहमपुरी में देर रात करीब 10 बजे पुराना बाजार, एक हौजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से आस-पास की फैक्ट्रियों के मालिकों में भी सहम पाया गया। तंग गलियां होने के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिला प्रशासन के द्वारा बाजारों में लाखों रुपए की लागत से वाटर पंप लगवाए गए है ताकि आग लगने जैसी परिस्थिती में उन पंप का इस्तेमाल करके आग पर जल्द काबू पा जा सके लेकिन बाजार में पंप सिर्फ शोपीस के रूप में लगे है। मौके पर कोई पंप चालू अवस्था में नहीं है, जिस कारण दुकानदारों और फैक्ट्री मालिकों में रोष है।  जानकारी के मुताबिक इलाके में मार्क्स स्पोर्टवे के नाम से हौजरी फैक्टरी है, जिसके मालिक विक्की है।

    शाम को रोज की तरह वो फैक्टरी बंद कर घर चले गए थे। इस दौरान उन्हें रात को पड़ोसियों का फोन आया कि उनकी फैक्टरी से धुआं निकल रहा है। सूचना के बाद वो फैक्टरी पहुंचे तो देखा कि ग्राउंड फ्लोर पर तो कुछ नहीं था। लेकिन पहली मंजिल पर आग लगी थी। उन्होंने अग्निक्ष्मण यंत्र से आग को काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वो बढ़ गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। जिन्हें तंग गलियों मे से पहुंचने में परेशानी झेलनी पड़ी। 2 घंटे बाद आग बुझाई गई। दमकल विभाग की करीब 6 पानी की गाड़ियां आग बुझाने में लग गई। इस दौरान इलाके में दहशत का माहौल बन गया क्योंकि घर फैक्टरी के साथ सटे हुए थे। इसके साथ ही सारे इलाके की बिजली भी बंद करवा दी गई। देर रात तक फायर कर्मी आग बुझाने में जुटे रहे।

  • पंजाबः विवादों में फंसे आप उम्मीदवार, बिक्रम मजीठिया ने शायराना अंदाज में कसा तंज

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर अब नेताओं में जुबानी जंग शुरू हो गई है। उम्मीदवारों के ऐलान के बाद अब नेता एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे है। वहीं लुधियाना से आप पार्टी के उम्मीदवार की एक फोटो के अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया ने सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वायरल फोटो में पराशर पप्पी का लड्डूओं से नहीं बल्कि शराब की पेटी से वजन किया जा रहा है। जिसको लेकर मजीठिया ने शायराना अंदाज में तंज कसा है।

    मजीठिया ने फोटो शेयर करके लिखा है- लिखा-लोकां ने पीती तुपका तुपका, AAP ने BLENDER PRIDE पीती बाटे नाल। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर भी निशाना साधते हुए लिखा कि पराशर की टिकट भगवंत सिंह मान के कोटे की लगती है। आगे लिखा- लोग लड्डूओं से तोलते है लेकिन बदलाव वाले शराब के साथ तोल रहे। मजीठिया के द्वारा फोटो पोस्ट किए जाने के बाद उनके समर्थकों के द्वारा कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई। इस संबंधी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी से उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। बता दें कि इससे पहले आज पूर्व सीएम और कांग्रेस के जालंधर से उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी का एक पोस्टर भी वायरल हुआ है। जिसमें लड़की की पीठ पर चन्नी ने हाथ रखा हुआ है और अंगुली को टेडा किया हुआ है। 

  • पंजाबः चाकू की नोक पर घर में घुसे लुटेरे, फिर महिला ने दिखाई बहादुरी, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर भले ही पुलिस मुस्तैद होने का दावा कर रही है, लेकिन दिन दहाड़े स्नेचिंग की वारदाते अभी भी रूकने का नाम नहीं ले रही। वहीं समराला में एक महिला के घर में घुसे दो लोगों ने चाकू की नोक पर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। इस दौरान लुटेरों ने चाकू की नोक पर महिला को काबू किया और घटना को अंजाम देने की कोशिश की। इस दौरान महिला द्वारा शोर मचाने पर वह वारदात को अंजाम देने में असफल रहे। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

    जिसमें देखा जा सकता है कि लुटेरों द्वारा महिला को चाकू की नोक पर काबू किया गया है, लेकिन घटना के दौरान महिला शोर मचा देती है और महिला की आवाज सुनकर उनके पड़ोसी बाह आ जाते है। इस दौरान महिला द्वारा भाग रहे लुटेरों की स्कूटरी को पकड़कर गिरा दिया गया। पकड़े जाने की वजह से उक्त लुटेरा स्कूटरी छोड़कर भाग गया। लेकिन महिला ने बहादुरी दिखाते हुए लुटेरे की स्कूटरी पकड़ ली गई। महिला जतिंदर कौर ने बताया कि इस घटना को लेकर उसने पुलिस को शिकायत दे दी है।

    वहीं पुलिस ने स्कूटरी कब्जे में लेकर पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए अलग-अलग एंगल से जांच की जा रही है। इस संबंध में समराला पुलिस के एसएचओ राव वरिंदर सिंह ने कहा कि जब हमें इस घटना की जानकारी मिली तो उनकी टीम मौके पर पहुंची और गंभीरता से जांच में जुट गई। एसएचओ ने बताया कि जिस स्कूटरी पर अज्ञात व्यक्ति आए थे उसे भी समराला पुलिस ने स्कूटरी को जब्त कर लिया है और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

  • पंजाबः बस स्टैंड के पुल के नीचे नशा करती युवतियां काबू, देखें वीडियो

    लुधियानाः बस स्टैंड पुल के नीचे नशा करते घूमती लड़कियों के घूमने का मामला सामने आया था। घटना देर रात की है। जिसकी सूचना मिलते ही थाना बस स्टैंड की पुलिस ने दोनों युवतियों को काबू कर लिया और थाने ले गई। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें युवतियों के नशा करके घूमने और राहगीरों को परेशान करने की सूचना मिली थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों लड़कियां शिमलापूरी की रहने वाली है और काबू की गई लड़कियां घर से लड़ाई झगड़ा करके आ जाती है और यहां राहगीरों को परेशान करती है।

    हालांकि जिस्म फिरोशी के धंधे को लेकर उन्होंने कहाकि काबू की गई दोनों लड़कियों को लेकर ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। पुलिस ने कहा कि आज दोनों लड़कियों का मेडकिल करवाया जाएगा और कोर्ट में पेश करके जूडिशियल कस्टडी में भेज दिया जाएगा। हालांकि बताया जा रहा है कि इन लड़कियों के अलावा बस स्टैंड के पास 8 से 10 अन्य लड़कियां भी घूमती है, और उनके द्वारा हंगामा किया जाता है। इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि उनकी टीम देर रात गश्त पर रहती है, लेकिन अभी तक ऐसा मामले उनके सामने नहीं आया है।