Category: Punjab>Ludhiana

  • Punjab : तेज रफ्तार ट्राले ने यात्रियों से भरी बस को मारी टक्कर, 30 घायल, देखें वीडियो

    Punjab : तेज रफ्तार ट्राले ने यात्रियों से भरी बस को मारी टक्कर, 30 घायल, देखें वीडियो

    खन्ना : नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। दरअसल यहां बिहार और यू.पी. से मजदूरों को ले जा रही बस को पीछे से तेज रफ्तार ट्रॉले ने टक्कर मार दी। जिससे बस करीब 150 मीटर दूर जाकर बिजली के ट्रांसफार्मर से टकरा गई। हादसे में 30 मजदूर घायल हुए है। घायलों में कुछ महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। उन्हें सिविल अस्पताल खन्ना में भर्ती कराया गया है।

    मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब में धान की बिजाई के लिए बिहार-यूपी  में करीब 65 मजदूर बस से आ रहे थे । आधी लेबर को  खन्ना में उतारना था। रात करीब साढ़े 12 बजे नेशनल हाईवे पर गुरु अमरदास मार्केट के सामने बने कट पर रुकी। अभी कुछ मजदूर नीचे उतरे ही थे कि एक तेज रफ्तार ट्रॉला आया और बस में टक्कर मार दी।

     जैसे ही बस करीब 150 मीटर दूर जाकर ट्रांसफार्मर से टकराई तो जोरदार धमाका हुआ। मजदूरों में चीख पुकार मच गई। धमाके की आवाज सुनकर पास के सिविल अस्पताल में मौजूद पार्किंग ठेकेदार बलजिंदर सिंह टीटू अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां की स्थिति देखकर टीटू ने एंबुलेंस बुलाई और घायलों को अस्पताल ले जाने लगे। इसके साथ ही 108 एंबुलेंस और पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई। 

  • Punjab: चोरों द्वारा कार की बैटरी और सीवरेज के ढक्क्न चोरी, देखें CCTV

    Punjab: चोरों द्वारा कार की बैटरी और सीवरेज के ढक्क्न चोरी, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर में आए दिन चोरी और लुटपाट की घटनाएं सामने आ रही हैं, लुटेरों के साथ-साथ टिन चोर भी लुधियाना में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। लुधियाना शहर के तीन अलग-अलग इलाकों की तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं, जिनमें से एक सीसीटीवी में ऑटो रिक्शा में सवार चोर चौड़ा बाजार इलाके से सीवरेज के ढ़क्कन चोरी कर रहे हैं

    वहीं दूसरी  और ओर सी.सी.टी.वी. में देखा जा सकता है कि सेंटरल टाउन के इलाके में घर के बाहर खड़ी गाड़ियां में से बैटरी चोरी की जा रही है। इस इलाके में लगभग 8 गाड़ियों की बैटरीयां चोरी की जा चुकी है, यह घटनाए सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। चोरों ने घर बाहर पड़े हुए गमले तक को नहीं छोड़ा, हंबड़ा रोड़ पर पर स्थित एक घर बाहर की सीसीटीवी फूटेज वायरल हो रही है, जिसमें एक घर बाहर पड़े गमलों को चोर एक्टिवा पर लेकर जा रहै हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या एक्शन लेता है। 

  • Punjab : Instagram रील्स को लेकर युवक पर तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    Punjab : Instagram रील्स को लेकर युवक पर तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    लुधियाना : देर रात घाटी चौक मोहल्ला भगवान वाल्मीकि नगर में 20 से अधिक युवकों ने एक युवक पर हमला कर दिया। घर के बाहर बैठे युवक पर अज्ञात लोगों ने हमला किया। पता चला है कि बदमाशों को एक युवक को पीटना था लेकिन गलती से दूसरे युवक को पीटकर भाग गए।

     इलाके के कुछ युवक इंस्टाग्राम रील्स पर एक-दूसरे पर कमेंट करते थे। इसी रंजिश के चलते रात करीब साढ़े दस बजे घाटी चौक के पास बवाल हो गया। घायल दिनेश ने बताया कि वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इलाके में कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया। वह हमलावरों को जानता भी नहीं है। 

    हमलावरों के पास तेजधार हथियार और पिस्तौल थी। दिनेश ने बताया कि वह ड्राइवर का काम करता है। अब उसे घर से बाहर निकलते हुए भी डर लगता हैदिनेश ने बताया कि उसके सिर पर 23 से ज्यादा टांके लगे हैं। इलाके के लोग उसे खून से लथपथ हालत में सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे।

     बदमाशों ने उसके कंधे और पीठ पर भी तेजधार हथियारों से हमला किया। वह इसकी शिकायत थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस से करेगा। उधर, देर रात पुलिस ने इस मामले में इलाके के लोगों से पूछताछ भी की। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी चेक कर रही है।

  • Ludhiana: IPS अधिकारी के नाम पर शुरू हुई Online ठगी

    Ludhiana: IPS अधिकारी के नाम पर शुरू हुई Online ठगी

    लुधियाना। शहर लुधियाना से एक आनलाइन के माध्यम से ठगी करने का मामला सामने आया है। बताय़ा जा रहा है कि ठगी करने करने वाले शातिरों ने अपने आपको आईपीएस अधिकारी बता एक युवक से कई लाखों की ठगी कर ली है। पीड़ित व्यक्ति ने जानकारी देते हुए बताय़ा कि 6 मई को मेरे मोबाइल पर 8130999779 से किसी व्यक्ति ने फोन किया। उस व्यक्ति ने खुद का नाम अमित शर्मा बताया। इसके बाद कहने लगा किसी ने आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल करके फ्राड किया है। इसके बाद व्यक्ति ने उसे कहा कि वह उसकी काल क्राइम ब्रांच मुम्बई के साथ जोड़ कर रहा है। फोन पर बात कर रहे व्यक्ति ने खुद की पहचान IPS वरुण कुमार बताया। 

    व्यक्ति को धमकी देते हुए कहा कि वह 4 पाक्तितानी पासपोर्ट और 140 ग्राम MDMA मलेशिया भेज रहा है। जिसे उन्होंने पकड़ लिया। गुरअमितेश ने कहा कि आरोपी ने उसे कहा कि यदि वह बचना चाहता है कि उसके खाता नंबर 3547199206 में 12,11,868 लाख रुपए ट्रांसफर कर दे। पीड़ित ने डर के मारे आरोपी के खाते में पैसे ट्रांसफर भी कर दिए। जिससे ये ठगी हुई है। फिलहाल थाना सदर की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

  • Punjab: NRI के घर पर हमलावारों ने चलाई गोलियां, मामला दर्ज

    Punjab: NRI के घर पर हमलावारों ने चलाई गोलियां, मामला दर्ज

    लुधियानाः जगरांव के कच्चा मलक रोड पर स्थित एनआरआई की कोठी पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जहां देर रात व्यक्ति द्वारा गोलियां चलाई गई। पुलिस ने घटना स्थल से खोल बरामद करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस घटना के बाद परिवार समेत आस पास के रहने वाले लोगों में डर का माहौल बन गया।  घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। पुलिस घटना स्थल पर जांच करने पंहुची और गोलियों के दो खोल बरामद कर एक अज्ञात समेत दो आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया। एक आरोपी की पहचान तरुण कुमार निवासी रामपुरा दोराहा के रूप में हुई है। 

    एएसआई नरिंदर शर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला ने पुलिस को दर्ज कार्रवाई शिकायत में बताया। कि उसकी छोटी बहन लुधियाना में रहती है। आरोपी ने पिछले साल 2023 में उसकी बहन की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। जिसको लेकर उसकी बहन ने लुधियाना पुलिस को शिकायत दर्ज कार्रवाई थी। उसी दिन से आरोपी उनको फोन पर धमकियां दे रहा था। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पिता की मौत होने के कारण वह हर साल कनाडा से धान व गेहूं के सीजन में कारोबार को देखने के लिए अपने पति के साथ जगरांव आती है। वह पिता के घर पर रुकी थी। आरोपी को पता चल गया कि वह जगरांव में रुकी हुई है।

    आरोपी रात के अंधेरे में बाइक पर सवार होकर उन की गली में आया और घर का दरवाजा खटखटाने लगा। जब दरवाजा नहीं तो खोला तो फिर घंटी बजाई। फिर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो आरोपी ने बाइक में छुपा कर रखी रिवाल्वर निकाल कर 2 से 3 फायर घर की तरफ किए और फिर बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि वह घर पर अकेली थी। रात ज्यादा होने के कारण उसने इस घटना के बारे में पुलिस को सुबह सूचित किया। पुलिस ने मौके पर जाकर गोलियों के खोल बरामद कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी की पहचान हो गई है। पुलिस जल्द ही आरोपी को पकड़ कर दूसरे आरोपी को भी पकड़ लेगी।

  • Punjab: सीवरेज के ढक्कन को चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    Punjab: सीवरेज के ढक्कन को चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    लुधियानाः महानगर में चोरी का ग्राफ इस कदर बढ़ गया है कि अब चोर सीवरेज के ढक्कनों को ही निशाना बनाने लग गए है। वहीं ताजा मामला चौड़ा बाजार से सामने आया है। जहां चोर सीवरेज के ढक्कन चोरी करके ले गए। ढक्कन चोरी करते युवकों की वीडियो भी सामने आई है। मामले की जानकारी देते हुए इलाका निवासी मोहित ने बताया कि उसका माता संतोष कपिला सुबह मंदिर जाने के लिए उठी तो उन्होंने बालकोनी से कुछ युवकों को सीवरेज के ढक्कन चुराते देखा। उन लोगों ने जब शोर मचाना चाहा तो बदमाश आटो लेकर भाग गए।

    मोहित ने बताया कि बदमाश एक आटो में सवार होकर आए। करीब 10 मिनट में उन लोगों ने इलाके के कई सीवरेज के ढक्कन चुरा लिए। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को जब चैक किया तो पता चला कि चोरी की वारदात करने वाले 2 से 3 लोग है। ये बदमाश शहर के की इलाकों में सीवरेज के ढक्कन चोरी का ही काम करते है। सुबह जब लोगों ने इलाके में देखा तो कई सीवरेज के ढक्कन गायब थे। फिलहाल इस मामले संबंधी लोगों ने पुलिस को भी सूचित कर दिया। वहीं नगर निगम अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दे दी है।

  • Punjab: नगर निगम की बिल्डिंग में लगी आग, हुए धमाके, देखें वीडियो

    Punjab: नगर निगम की बिल्डिंग में लगी आग, हुए धमाके, देखें वीडियो

    लुधियानाः चीमा चौक नजदीक नगर निगम की तहबाजारी बिल्डिंग में आग लगने का मामला सामने आया है। आग इतनी भीषण लगी है कि कि कई किलोमीटर से लोगों को धूंए के गुब्बार दिखाई दे रहे है। वहीं आग की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर तहबाजारी के इंस्पेक्टर सुनील कुमार पहुंचे। इस दौरान तहबाजारी बिल्डिंग में खुले में रखा गया काफी सामान जलकर राख हो गया है। बताया जा रहा है कि जहां आग लगी है वहीं पर भारी मात्रा में तहबाजारी टीम ने सिलेंडर जब्त करके रखे हुए है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने के दौरान 7 से 8 सिलेंडर फटने से जोरदार धमाके हुए है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन आग लगने और जोरदार हुए धमाकों से लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।

    वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को दे दी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है। कहा जा रहा है कि अब तक 2 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लग चुकी है। लेकिन आग ज्यादा फैलने के चलते अन्य गाड़ियों को घटना स्थल पर बुलाया जा रहा है। जानकारी देते हुए तहबाजारी इंस्पेक्टर सुनील ने कहा कि देखते ही देखते आग अचानक से बढ़ गई। इस घटना में गोदाम में रेहड़िया और फ्लेक्स बोर्ड सहित अन्य सामान रखा हुआ था। वहीं लोकसभा चुनावों में बोर्ड सड़कों से उतारे गए थे उन्हें यहां डंप किया गया था। आग लगने दौरान हुए धमाकों की जोनल कमिश्नर नीरज जैन ने पुष्टि की है। उन्होंने माना कि आग लगने के दौरान कुछ धमाके हुए है।

  • Punjab: इस इलाके में व्यक्ति पर सरेआम हमालवारों ने किया चाकू से हमला, देखें CCTV

    Punjab: इस इलाके में व्यक्ति पर सरेआम हमालवारों ने किया चाकू से हमला, देखें CCTV

    पीड़ित ने पुलिस की कार्रगुजारी पर लगाए गंभीर आरोप

    लुधियानाः सब्जी मंडी की बैकसाइड गोबिंद पुली में रहने वाले जयअली नामक व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमलावारों ने हमला कर दिया। इस दौरान व्यक्ति के चेहरे पर हमलावारों ने तेजधार हथियार से गहरे घाव दिए है। वहीं पीड़ित ने बताया कि एक जमीन को अंसारी नामक व्यक्ति आए दिन विवाद करते है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि उसके बेटे का भी एक्सीडेंट करवाया गया। पीड़ित ने बताया कि देर रात उस पर चाकू से हमला करके घायल कर दिया गया। पीड़ित ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह इस मामले को लेकर जब भी थाने में शिकायत देने जाता है।

    लेकिन पुलिस मामले पर कार्रवाई करने की बजाय उन्हें डरा धमका कर भेज देती है। पीड़ित ने सीएम भगंवत मान और प्रशासन के उच्च अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि अंसारी फैक्टरी से 10 से 12 बंदों को भेजकर गुंडागर्दी करवा रहा है। उन्होंने कहा कि देर रात चाकू से हुए हमले को लेकर उसकी एमएलआर भी कट चुकी है, लेकिन उसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। 

  • Punjab: युवती की अश्लील वीडियो बनाकर कर दी वायरल, मामला दर्ज

    लुधियानाः जिले में युवती की अश्लील वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती को भरोसे में लेकर पहले युवक ने स्नैप चेट के जरिए बातों में उलझा लिया, उसके बाद युवक ने बहला फुसला कर उसके कपड़े उतरवा कर वीडियो बनाई। युवती का आरोप है कि युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे को मांग की है। जानकारी देते हुए पीड़ित युवती ने कहा कि उसकी मां का गांव आलमगीर में बूटिक है। युवती की युवक जश्नदीप के साथ नंबर 2023 में मुलाकात हुई थी। जिसके बाद वह उससे स्नैपचेट पर बात करने लगा।

    जश्नदीप ने उसे बातों में बहला फुसला कर वीडियो काल की। उसने वीडियो काल पर उसके कपड़े तक उतरवा दिए। आरोपी ने युवती की न्यूड वीडियो स्क्रिन रिकार्डिंग से बनाई। युवती का आरोप है कि कुछ दिनों बाद वह उसे ब्लेकमेल करने लगा। जिसके बाद उसने उससे पैसों की मांग की। युवती ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं थे जिस कारण युवक ने उसकी वीडियो 10 जून 2024 को वायरल कर दी। फिलहाल थाना डेहलों की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 67-B,IT,ACT, 384 A, 506 IPC, 12 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 

  • Jalandhar: NRI के चचेरे भाई ने की धोखाधड़ी, खाते से निकाल लिए करोड़ों रुपए, मामला दर्ज

    जालंधर, ENS: भोगपुर के लोहारा के रहने वाले पम्मी काहलों पर आरोप है कि उसने अपने एनआरआई चचेरे भाई अमरजीत राय की मौत के बाद 3 एफडी तुड़वा कर 2,86,36,163 रुपए बैंक से निकलवा लिए। वहीं पुलिस को दी शिकायत में एनआरआई सन्त्री काहलों ने कहा कि 30 साल से पिता अमरजीत राय अमरीका में रहते थे। उनके साथ भाई मनजिंदर राय और मां रहती है, जबकि खुद जापान में रहते हैं। पिता लंबे समय से बीमार थे और उनकी नजर कमजोर हो चुकी थी। इसलिए वे 2020 में बैंक में जमा पैसे को लेकर इंडिया आए थे। यहां पर वे ताया पम्मी काहलों के साथ बैंक में गए थे।

    पिता ने कहा था कि उनकी तीन एफडी में नॉमिनी दोनों बेटों को बना दे, मगर ताया उनके साथ धोखा करते हुए ही खुद नॉमिनी बन गए थे। एफडी फरवरी 2023 में मेच्योर होनी थी, मगर पिता का 16 अगस्त 2022 को देहांत हो गया था। पिता ने मौत से पहले दोनों भाइयों में संपत्ति बांट दी थी। जब वे इंडिया में बैंक में जमा पैसे लेने आए तो पता चला कि तीन एफडी उनके ताया ने तुड़वा ली है। बैंक से बात की तो उन्होंने कहा कि नॉमिनी पम्मी था तो पैसे उन्हें दिए गए हैं। सन्नी का आरोप है कि ताया ने एक पैसे उन्हें नहीं दिया, जबकि वे लोग कानूनी वारिस हैं। थाना-4 में जांच के बाद पम्मी के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 का मामला दर्ज किया गया है।