Category: Punjab>Ludhiana

  • पंजाब : टॉफी मांगने के बहाने नाबालिक ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    लुधियाना : ज्वैलर की दुकान पर 9 वर्षीय बच्चे ने चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। यह बच्चा पहले ज्वैलर की दुकान पर टाफी मांगने आया। उसने उसे भगा दिया। ज्वैलर अपनी दूसरी दुकान पर ग्राहक देखने गया तो फिर से शर्टर के साथ चिपक कर बच्चा दुकान में दाखिल हुआ। बहुत चालाकी से उस बच्चे ने दुकान के गल्ले से 70 हजार चुरा लिए। जानकारी देते हुए छोटी हैबोवाल के रहने वाले मनीष जैन ने बताया कि उनकी जैन ज्वलैर की दुकान है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    अक्सर मार्केट में कुछ बच्चे टाफियां मांगने दुकानों पर आते रहते है। एक दिन पहले एक बच्चा टाफी मांगने आया। उस दिन उनके पास काम अधिक था और टाफियां भी नहीं थी। उन्होंने उस बच्चे को मना कर भगा दिया। वह अपनी दूसरी दुकान पर ग्राहक देखने चले गए। जब वह वापस दुकान पर आए तो गल्ला में हिलजुल नजर आई। उन्होंने गल्ला चैक किया तो हैरत में पड़ गए। करीब 70 हजार रुपए गल्ले से गायब थे।

    शोर मचाया और सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो खुलासा हुआ कि टाफियां और पैसे मांगने वाले बच्चे ने ही गल्ले से पैसे चुराए। इस संबंधी उन्होंने जब वीडियो मार्केट के अन्य दुकानदारों को दिखाई तो उक्त बच्चे की भी पहचान हो गई। थाना हैबोवाल की पुलिस को सूचित किया। बच्चे से रुपए वापस मिल गए। जैन ने बाकी सभी दुकादारों से अपील की है कि दुकानों पर सीसीटीवी कैमरें जरुर लगवाए।

  • संजीव शर्मा हिमाचल सेल पंजाब के कन्वीनर नियुक्त

    लुधियाना: भारतीय जनता पार्टी हिमाचल सेल की एक बैठक लुधियाना कार्यालय में हुई। यह बैठक हिमाचल सेल के प्रदेश प्रधान सुनील मोदगिल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी मौजूद थे। 

    इस दौरान संगठन मंत्री निवासलु के निर्देश के अनुसार संजीव शर्मा  को भाजपा हिमाचल सेल का प्रदेश  संयोजक नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति पर संजीव शर्मा ने पार्टी का आभार व्यक्त किया।

  • पंजाब : कारोबारी से 3 करोड़ की फिरौती मांगने वाले मामले में हुआ चौकाने वाला खुलासा

    लुधियाना : पुलिस ने दो दिन पहले कारोबारियों को डरा धमकाकर उनसे फिरौती की मांग करने वाले 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकडे़ गए आरोपियों ने लुधियाना के धागा कारोबारी से 3 करोड़ की फिरौती मांगी थी। बदमाशों की काल डीटेल और साइबर जांच में सामने आया कि बदमाशों ने 2 फरवरी को एक डाक्टर से भी दो करोड़ की मांग की थी। आरोपियों की पहचान अमृतपाल सिंह और तेजिन्दर पाल सिंह निवासी लुधियाना के तौर पर हुई है।

    पुलिस को डा. दमनदीप सिंह मक्कड़ निवासी जीवनप्रीत नगर ने बताया कि साल 2023 दिसंबर महीने में उन्हें शक हुआ था कि 2 युवक उनका फार्च्यूनर में पीछा कर रहे है। लेकिन उन्होंने उन युवकों को अनदेखा कर दिया। फिर 27 जनवरी और फिर 2 फरवरी को उन्हें विदेश नंबर से व्ट्सएप्प काल और मेसेज आया। काल करने वाले ने उनसे 2 करोड़ की फिरौती मांगी। बदमाश ने कहा कि यदि उसने पैसे न दिए तो वह उसके परिवार को जान से मार देंगे। इस संबंधी उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जांच दौरान दोनों काल करने वाले बदमाशों को पकड़ लिया।

    इसी तरह थाना माडल टाउन भी इन दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी क्योंकि एक शिकायत उनके पास भी गौरव विरमानी नाम के युवक ने दी है। जिसने पुलिस को बताया कि 27 जनवरी को उसके मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा विदेशी नंबर से काल आई थी। उसने उनसे 2 करोड़ रुपए मांगे। उसने पुलिस को बताया कि तरीब 20 दिन पहले PB-65-आखिर में 8 नंबर था जो उनका पीछा कर रही है। 8 अप्रैल को फिर से फिरौती मांगने वालों का उसे फोन आया। फिलहाल पुलिस के पास फिरौती मांगने के कई मामले सामने आने के बाद पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ गहनता से जारी है।

  • लुधियानाः CTU की बस सफर मे हुई खराब, यात्रियों ने किया हंगामा, देखे वीडियो

    लुधियाना: गत रात्रि चंडीगढ़ की सरकारी बस का बीच सड़क खराब होने का मामला सामने आया है। बस ख़राब होने से सवारियां अढ़ाई घंटे फुटपाथ पर बैठी रही। जिस कारण गुस्साए यात्रियों ने हंगामा भी किया।  

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    जानकारी देते हुए राकेश मिश्रा ने बताया कि शाम 7:30  बजे बस स्टैंड से बस निकली थी। इस दौरान बस को झटके लग रुक रही थी। सवारियों ने कंडक्टर और ड्राइवर से कहा भी था कि बस यदि खराब है तो पैसे वापस देकर उन्हें उतार दे, लेकिन कंडक्टर और ड्राइवर ने सवारियों की एक न सुनी। लोग बच्चों सहित बिना कुछ खाए पीए फुटपाथ पर बैठे है।

    बस यात्री विजय वधवा ने कहा कि उन्होंने लुधियाना से चंडीगढ़ जाना था। उनकी सुबह मुम्बई की फ्लाईट है। बस जब बस स्टैंड से चली थी उस समय AC वाला हिस्सा गर्म होना शुरू हो गया था। चंडीगढ़ अंडरटेकिंग बस प्रशासन को बसों की समयनुसार सर्विस करवानी चाहिए ताकि लोग परेशान न हो। 

    जेम्बिया से भारत पढ़ने आए छात्र एमोस ने कहा कि वह लुधियाना में किसी काम से आया था। वह चंडीगढ़ में छात्र है। उसने होस्टल जाना है लेकिन बस खराब होने के कारण वह बेहद परेशान है। 

    बस कंडक्टर ने कहा कि पाइप लीकेज के कारण बस गर्म होकर बंद हुई है। CTU में बस खराब होने पर यात्रियों को पैसे वापस लौटाने का कोई प्रावधान नहीं है।CTU प्रशासन को सूचित किया है। यात्रियों को जो परेशानी हो रहे है उसके लिए खेद व्यक्त करते है।

  • लुधियाना : रेलवे स्टेशन पर चोर गिरोह सक्रिय, ट्रेनों में हो रही चोरियां  

    लुधियाना : रेलवे स्टेशनो पर स्नैचिंग, पर्स या बैग चोरी करने के मामले सामने आ रहे है। कुछ दिनों फिरोजपुर मंडल में यात्रियों से हथियारों की नोक लूट पाट की शिकायतें भी  रही है। यात्रीयो ने आरोप लगाया है कि ट्रेन में गश्त करने वाली गार्द और स्टेशन पर तैनात  RPF कर्मचारियों की ढीली कार्यशैली का नतीजा है कि लोग लुट रहे है। ऐसा ही एक मामला लुधियाना स्टेशन से आया है। जहा ट्रेन नंबर 16032 के कोच नंबर S-6 में सीट नंबर 33 पर यात्रा कर रही महिला उमा रण सिंह का बैग चोरी हो गया।

    वह नागपुर अपनी बेटी की डिलीवरी करवाने जा रही थी। उसने हैंड बैग सीट के नीचे रखा था। जब सुबह करीब 6 बजे बैग चैक किया तो नहीं था। उमा रण सिंह के दामाद पवितर ने बताया कि बैग में 15 हजार रुपए और कपड़े थे। इस संबंधी रेल मदद पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करवाई गई है। उमा रण सिंह ने कहा कि ट्रेन में यात्रा करना असुरक्षित हो गया है। रात के समय ट्रेन में यात्री चैन से सफर नहीं कर सकते। 

    इसी तरह 13 अप्रैल को एक शिकायत मिली थी। जिसमे शिकायतकर्ता आकाश ने रेल मदद पर बताया है था कि उसके पिता गाड़ी संख्या 14629 में इंजन साइड जनरल डिब्बे में सफर कर रहे थे । जब उक्त ट्रेन लुधियाना से निकली, तो अज्ञात व्यक्ति उनका मोबाइल झपट कर भाग गया। 7 जनवरी को गाड़ी संख्या 14661 कोच नंबर -2, बर्थ संख्या 25 में मेरठ से जम्मू तक यात्रा कर रहे इशांत के भी दो मोबाइल चोरी हो गए थे। उसने रेल मदद पर शिकायत दी थी।

  • लुधियाना: सिविल सर्जन ने स्टिंग करवा हेल्थ डायरेक्टर को भेजा पत्र, जाने मामला 

    लुधियाना: सिविल अस्पताल के सिविल सर्जन डा.जसबीर सिंह ओलख द्वारा अपने ही स्टाफ का स्टिंग आपरेशन करवाने का  मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों से सिविल सर्जन को शिकायत मिल रही थी कि डोप टेस्ट के नाम पर कुछ लोग रिश्वत लेते है। जिसके बाद उन्होंने अस्पताल में 3 हजार रुपए रिश्वत लेते सरकारी लैब टैक्नीशियन का स्टिंग करवा कर पकड़ा है। सिविल सर्जन ने पुलिस को सूचित कर  हेल्थ डायरेक्टर को भी पत्र भेज दिया है। 
     
    सिविल सर्जन जसबीर सिंह ओलख ने बताया कि लुधियाना निवासी एक व्यक्ति ने लिखित शिकायत दी थी कि उसने अपना असला लाइसेंस बनवाने के लिए सरकारी अस्पताल में तैनात एक लैब टैक्निशियन को डोप टेस्ट करवाने की अर्जी दी थी। इस दौरान उस व्यक्ति ने टेक्नीशियन को यह भी बताया था कि वः शराब का सेवन कर लेता है। डोप टेस्ट की रिपोर्ट व्यक्ति के हक़ मे करने के लिए टेक्नीशियन ने उससे 3000 रूपये मांगे। 

    जिसके बाद सिविल सर्जन ने एक टीम का गठन किया। टीम के सदस्यों ने शिकायतकर्ता को लैब टैक्निशियन को 3 हजार रुपए देने का प्लान बनाया। पैसे देने से पहले टीम ने सभी नोटों की फोटो स्टेट करवा ली। जिसके बाद टीम ने लैब टैक्निशियन को पैसे लेते रंगे हाथ मौके पर ही दबोच लिया। टीम ने पूरे मामले की रिपोर्ट सेहत विभाग के दफ्तर में सौंप दी।

  • लुधियानाः कांग्रेस के नॉर्थ प्रधान पर FIR दर्ज, जानें मामला

    लुधियानाः पंजाब के महानगर में कांग्रेस के नार्थ प्रधान रेशम सिंह पर थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने नगर निगम कर्मचारी पर हमला करने और उससे जातिसूचक शब्द बोलने पर FIR दर्ज होने का मामला सामने आया है। FIR से एक और विवाद खड़ा होता नजर आया है, क्योंकि रेशम सिंह ने आरोप लगाया है कि लुधियाना उत्तर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक मदन लाल बग्गा के कहने पर उन्हें इस मामले में झूठा फंसाया गया है।

    युवा कांग्रेस के नार्थ विधानसभा क्षेत्र के प्रधान रेशम नत्त ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले बग्गा और उनके बेटे के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत की थी, जिसके परिणामस्वरूप उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि वे शिकायतकर्ता को वह जानता तक नहीं हैं।

    नगर निगम लुधियाना के एक कर्मचारी सुनील कुमार के बयान के बाद FIR दर्ज की जा चुकी है। सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि 18 अप्रैल को वह ट्यूबवेल की जांच के लिए गुरु सागर विहार, सलेम टाबरी गए थे, जहां आरोपी रेशम सिंह ने उन्हें रोका। उन्होंने आरोप लगाया कि रेशम सिंह ने उनके साथ मारपीट की और उसे जातिसूचक शब्द भी बोले। रेशम ने उसे धमकाते हुए भगा दिया। बाद में उन्होंने पुलिस को सूचित किया और शिकायत दर्ज कराई।

     मामले की जांच कर रहे ASI राज कुमार ने बताया कि रेशम सिंह के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट की धारा 3, आईपीसी की धारा 323, 341, 353, 186 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। रेशम सिंह ने आरोप लगाया कि विधायक बग्गा के बेटे गौरव खुराना बग्गा को नगर निगम लुधियाना का कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया है, जो अपने पिता की राजनीतिक बैठकों में नगर निगम की गाड़ी चलाकर उसका दुरुपयोग कर रहा है। 

    उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को पहले ही शिकायत कर दी थी। उनकी आवाज दबाने के लिए उन्हें मामले में फंसाया गया है। उन्होंने पहले ही भारतीय चुनाव आयोग को एफआईआर के बारे में सूचित कर दिया है। संपर्क करने पर बग्गा ने आरोपों का खंडन किया। बग्गा ने दावा किया कि उनका FIR से कोई लेना-देना नहीं है। उनके कई प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक लाभ लेने के लिए उन पर आरोप लगाते रहते थे।

  • पंजाबः प्रताप बाजवा पर सांसद बिट्टू ने कसे तंज, पार्टी अंदरुनी कलह हो रही जगजाहिर, देखें वीडियो 

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा लगातार कांग्रेस को झटका दे रही है। वहीं भाजपा प्रत्याशी और सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने प्रदेश कांग्रेस के विपक्ष के नेता विधायक प्रताप सिंह बाजवा पर तंज कसा है। इस दौरान बिट्टू ने कहा कि उनके भाजपा में जाने के बाद जिला कांग्रेस के यह हाल हो गए है। बिट्टू ने कहा कि कांग्रेस को चुनाव लड़वाने के लिए कोई उम्मीदवार नहीं मिल रहा। कांग्रेस का अंदरुनी कलह जगजाहिर हो चुका है। एक नेता को टिकट देनी की बात शुरू होती है तो 8 रूठ जाते है। जिले में जो पुरानी सीनियर कांग्रेस पूर्व विधायक और प्रधान है उन्हें नजर अंदाज करके पैराशूट के जरिए उम्मीदवार कांग्रेस लाने की तैयारी कर रही है। कांग्रेसी नेताओं को मनोबल बाजवा गिरा रहे है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    बिट्टू ने कहा कि आज बाजवा की हालत यह हो गई है कि घर-घर जाकर नेताओं को मनाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों से भी बाजवा यह कहकर गए है कि बाहर से ही उम्मीदवार आएगा। बिट्टू ने कहा कि जब वह कांग्रेस में थे तो जो आज के नेता है वह पुराने नेताओं को 1992 का माडल कहकर उनकी अनदेखी करते थे। पुराने कांग्रेसियों ने आतंकवाद का उस समय सामना किया लेकिन ये आज के नए नेता उनका उपहास बना रहे है। आज वही नेताओं को मनाने के लिए बाजवा गली गली घुम रहे है। बिट्टू ने कहा कि उनके संपर्क में कई पुराने कांग्रेसी नेता भी है। बिट्टू ने पूर्व विधायक सुरिंद्र डाबर, राकेश पांडे, मलकीत दाखा आदि का नाम लेकर संबोधित किया कि यह सभी नेता सम्मानजनक है।

  • पंजाबः युवा कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज 

    लुधियाना: युवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रेशम सिंह नत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार रेशम के खिलाफ थाना सलेम टाबरी पुलिस ने एससीएसटी के तहत मामला दर्ज किया है। यह मामला नगर निगम के बेलदार सुनील कुमार के बयान पर दर्ज किया गया है।

    पुलिस ने रेशम सिंह नत पुत्र लखविंदर सिंह निवासी मॉडल कॉलोनी सलेम टाबरी के खिलाफ एससीएसटी एक्ट 1989 के तहत 323, 341, 353, 186, 506 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बारे में रेशम ने कहा कि यह मामला विधायक मदन लाल बागा ने साजिश के तहत दर्ज कराया है। जब विधायक मदन लाल बागा ने आरोपों से इनकार किया।

  • पंजाबः शराब के नशे में धुत्त कार चालक ने बिजली के खंभे में मारी टक्कर, रास्ते में बिछा तारों का जाल, देखें वीडियो

    लुधियानाः घुमार मंडी के पास देर रात शराबी कार चालक ने जमकर हुडदंग मचाया। कार चालक शराब के नशे में घुत था और घुमार मंडी की तरफ तेज स्पीड से कार चलाते हुए बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद बिजली के दो खंभे टूटकर सड़क पर गिर पडे। खंभे टूटते ही पूरे क्षेत्र की बिजली रातभर गुल रही। बिजली विभाग के कर्मियों ने कार को अपने कब्जे में लेकर कार चालक की पहचान शुरू कर दी है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    बताया जाता है कि, कार चालक शराब के नशे में इतना धूत था कि उसे कोई सुधबुध नहीं थी। कार ने घुमार मंडी में पहले एक खंभे को टक्कर मारी, जिसके बाद कार दूसरे खंभे से जा टकराई। इसके बाद खंभे से जोरदार धमाका भी हुआ और फिर बिजली गुल हो गई। कार चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। कार की टक्कर से खंभे सडक पर गिरते ही तारों का जाल सडक पर बिछ गया जिससे आरती चौक से लेकर घुमार मंडी तक का रास्ता ब्लाक हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मी खंभों को ठीक करने में लगे रहे।