पंजाबः शराब के नशे में धुत्त कार चालक ने बिजली के खंभे में मारी टक्कर, रास्ते में बिछा तारों का जाल, देखें वीडियो

लुधियानाः घुमार मंडी के पास देर रात शराबी कार चालक ने जमकर हुडदंग मचाया। कार चालक शराब के नशे में घुत था और घुमार मंडी की तरफ तेज स्पीड से कार चलाते हुए बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद बिजली के दो खंभे टूटकर सड़क पर गिर पडे। खंभे टूटते ही पूरे क्षेत्र की बिजली रातभर गुल रही। बिजली विभाग के कर्मियों ने कार को अपने कब्जे में लेकर कार चालक की पहचान शुरू कर दी है।

वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

बताया जाता है कि, कार चालक शराब के नशे में इतना धूत था कि उसे कोई सुधबुध नहीं थी। कार ने घुमार मंडी में पहले एक खंभे को टक्कर मारी, जिसके बाद कार दूसरे खंभे से जा टकराई। इसके बाद खंभे से जोरदार धमाका भी हुआ और फिर बिजली गुल हो गई। कार चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। कार की टक्कर से खंभे सडक पर गिरते ही तारों का जाल सडक पर बिछ गया जिससे आरती चौक से लेकर घुमार मंडी तक का रास्ता ब्लाक हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मी खंभों को ठीक करने में लगे रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *