जालंधरः तेजिंदर बिट्टू और करमजीत कौर चौधरी भाजपा में हुए शामिल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के सीनियर नेता तेजिंदर बिट्टू ने आज कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। जिसके कुछ समय के बाद वह दिल्ली में भाजपा पार्टी में शामिल हो गए। तेजिंदर बिट्टू राहुल और प्रियंका गांधी के बेहद करीबी माने जाते है। ऐसे में कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका है। वहीं सासंद रहे संतोख चौधरी की पत्नी करमजीत कौर भी भाजपा में शामिल हो गई है। जिसके बाद कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई है। सूत्रों के अनुसार मोहिन्द्र सिंह केपी के भी कांग्रेस को अलविदा कहने की चर्चा चल रही है। 

वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

BJP जॉइन करने के बाद तजिंदर सिंह बिट्टू ने कहा कि पंजाब के लिए अब बहुत जरूरी हो गया है कि जो सरकार सेंटर में है, वो पंजाब में भी काम करें। उन्होंने कहा कि इसलिए ही मैंने पंजाब के लिए ही बीजेपी में आने का फैसला लिया है। सिख समुदाय के लिए जितना बीजेपी ने सत्कार किया है, उतना किसी सरकार ने नहीं किया था। पिछली सरकारों की वजह से पंजाब बहुत पीछे चला गया था। वहीं कर्मजीत कौर चौधरी ने कहा कि मेरे परिवार ने एक दशक तक पंजाब और जालंधर की सेवा की। इस सेवा को देखते हुए आज बीजेपी ने मुझ पर विश्वास जताया है।

मेरे परिवार ने हमेशा समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया है और हमेशा करता रहेगा। मेरे ससुर गुरबंता सिंह महान दलित नेता थे और पंजाब की विधानसभा में 7 बार चुने गए। इस दौरान कई बार वह राज्य की सेवा के लिए मंत्री भी बने। उन्होंने कहा कि वफादारी मेरे परिवार के खून में हैं। इसका प्रूफ पंजाब के लोग खुद हैं। मेरे पति ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जान की कुर्बानी दी थी। मेरे पति की जान जाने के बाद भी कांग्रेस द्वारा मेरे साथ अनदेखी की गई। 2 दशकों से ज्यादा मेरा परिवार कांग्रेस के लिए काम करता आया है। मगर कांग्रेस की अनदेखी के चलते हम पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं। बीजेपी के इस मंच से मैं ये संकल्प करती हूं कि बीजेपी के साथ पंजाब के लोगों का भला किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *