Category: Punjab>Ludhiana

  • पंजाब : रनर्स क्लब की तरफ से करवाई गई मैराथन, 2 हजार के करीब रनर्स ने लगाई दौड़, देखें वीडियो

    लुधियाना :  फिट रहने के लिए व्यायाम और एक्सरसाइज या दौड़ करना बहुत जरूरी है। जीवन जीने के लिए हेल्थी रहना जरूरी है। अगर हमारा शरीर स्वस्थ होगा तो हम अच्छी जिंदगी जी सकेगे। काम करने में भी मन लगेगा और एनर्जी भी मिलती रहेगी। इसीलिए हमारे लिए जरूरी है कि हर रोज कोई न कोई एक्टिविटी करके खुद को फिट रखे। इसी को लेकर लुधियानावासियों को फिट रखने के लिए लुधियाना रनर्स क्लब की तरफ से रविवार को पीएयू पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में लुधियाना 10 के रन का आयोजन किया। जो कि सुबह 6 बजे पीएयू वाइस चांसलर डॉ.सतबीर सिंह गोसल द्वारा झंडी देकर रवाना की गई। बता दें इस 10 के रन में हर उम्र के लोगों ने भाग लिया। हर किसी में उत्साह देखने योग्य था। बता दे लुधियाना 10 के रन का थीम क्लीन एंड ग्रीन रन रखना था।

    उनके द्वारा फिटनेस के साथ ही वातावरण को साफ सुथरा रखने का भी संदेश दिया जा गया। इस में 2 हजार के करीब रनर्स ने रजिस्ट्रेशन करवा कर दौड़ लगाई। इस लुधियाना के 10 रन में 3, 5 व 10 किलोमीटर की दौड़ करवाई गई। जिसमें बच्चा, युवा व बुजुर्ग लोग द्वारा हिस्सा लेकर अपनी फिटनेस को लेकर दौड़ लगाए गई।मैराथन में हिस्सा लेने वालों को टीशर्ट व रिफ्रेशमेंट ओर मैडल्स आदि दिए गए। इस मौके लुधियाना रनर्स क्लब के प्रेसीडेंट पीयूष चोपड़ा, चेयरमैन सुदर्शन सिंह पुन्नी, अवनीश अग्रवाल, साची, मनकीरत, संजीव मेहता, वरुण मित्तल, देव डावर, संजीव पारस उपस्थित रहे। जानकारी देते हुए पीयूष चोपड़ा ने बताया कि हमारी मोटिव लोगों को फिटनेस प्रति जागरूक करना है। हम इस तरह की मैराथन समय समय पर करवाते रहते है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਇਸ ਜਾਦੂਗਰ ਦਾ ਜਾਦੂ ਦੇਖ ਅੱਡੀਆਂ ਰਹਿ ਜਾਣਗੀਆਂ ਅੱਖਾਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਜਾਦੂਗਰ ਮਨੋਜ ਕੁਮਾਰ ਜੈਨ ਜੋ ਕਿ ਪੂਰੇ ਦੇਸ਼ਭਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜਾਦੂਗਰ ਦੇ ਕਰਤੱਵ ਦਿਖਾਉਣ ਵਿੱਚ ਮਸ਼ਹੂਰ ਹੈ । ਮਨੋਜ ਤਾਂਤਰਿਕ ਤੇ ਬਾਬਿਆਂ ਨੂੰ ਚੈਲੇੰਜ ਵੀ ਕਰ ਰਿਹਾ ਉਸਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ, ਕਿ ਨਾ ਕੋਈ ਜਾਦੂ ਹੈ। ਨਾ ਕੋਈ ਤੰਤਰ ਵਿਦਿਆ ਜਾਦੂ ਦੀ ਕਲਾ ਸਿਰਫ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਮਨੋਰੰਜਨ ਲਈ ਵਰਤੀ ਜਾਂਦੀ ਆ। ਪਰ ਕੁਝ ਬਾਬਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਬੇਵਕੂਫ ਬਣਾ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ ਠੱਗੀ ਵੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਮਨੋਜ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸ ਨੇ ਜਦੋਂ ਇਹ ਜਾਦੂ ਦੀ ਕਲਾ ਸੁਰੂ ਕੀਤੀ, ਉਦੋਂ ਉਹ ਛੇਵੀਂ ਕਲਾਸ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹਦਾ ਸੀ। ਉਸੇ ਸਮਾਂ ਤੋਂ ਕੁਝ ਜਾਦੂ ਦੇ ਟਰਿਕ ਆਪਣੇ ਸਕੂਲ ਦੀ ਕਲਾਸ ਵਿੱਚ ਕਰਦਾ ਸੀ। ਉਥੇ ਬੱਚਿਆ ਨੂੰ ਪਸੰਦ ਆਉਂਦੇ ਸੀ। ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੌਲੀ ਹੌਲੀ ਸਟੇਜ ਸੋਅ ਅਤੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਟੀ.ਵੀ ਚੈਨਲ ਤੇ ਵੀ ਵਿਨਰ ਰਿਹਾ। ਇਕ ਸਮਾਂ ਅਜਿਹਾ ਆਇਆ ਕਿ ਜਦੋਂ ਓਹਨਾ ਦਾ ਕਾਰੋਬਾਰ ਬਿਲਕੁਲ ਠੱਪ ਹੋ ਗਿਆ

    ਤਾਂ ਉਸ ਦੇ ਜਾਦੂ ਦੀ ਕਲਾ ਨਾਲ ਉਸਨੇ ਆਪਣੇ ਘਰ ਦਾ ਗੁਜ਼ਾਰਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ। ਮਨੋਜ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਕੈਮਰੇ ਸਾਹਮਣੇ ਕੁਝ ਜਾਦੂ ਦੀ ਕਲਾਕਾਰੀ ਦਿਖਾਈ ਕਿ ਕੋਈ ਵੀ ਦੇਖ ਕੇ ਹੈਰਾਨ ਰਹਿ ਜਾਵੇਗਾ। ਜਾਦੂਗਰ ਨੇ ਇਹ ਦਾਵਾ ਕੀਤਾ ਕਿ ਇਹ ਸਿਰਫ ਹੱਥ ਦੀ ਸਫਾਈ ਹੈ । ਇਹ ਕੋਈ ਜਾਦੂ ਨਹੀ ਇਹ ਤਾਂ ਹੱਥ ਦਾ ਟ੍ਰਿਕ ਨੇ। ਮਨੋਜ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੀ 2015 ਵਿੱਚ ਉਸਨੇ ਜਾਦੂਗਰ ਜਿਸ ਸਮਾਨ ਨਾਲ ਆਪਣੀ ਕਲਾ ਦਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਦੇ ਓਹਨਾ ਵੱਲੋਂ ਉਹ ਸਮਾਨ ਬਣਾਉਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ। ਜੋ ਕਿ ਦੇਸ਼ ਨਹੀਂ ਪੂਰੇ ਵਿਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚ ਉਸ ਵੱਲੋਂ ਸਪਲਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਵੱਖ ਵੱਖ ਟੀਵੀ ਸ਼ੋ ਦੇ ਵਿੱਚ ਆਪਣਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦਿਖਾ ਚੁੱਕਾ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਉਸਨੂੰ ਕਈ ਐਵਾਰਡ ਵੀ ਮਿਲ ਚੁੱਕੇ ਨੇ।

  • पंजाब : बकरे के मालिकाना हक को लेकर घंटो उलझी पुलिस, देखें वीडियो

    लुधियाना : सड़कों पर अक्सर ट्रैफिक पुलिस नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के चालान करती दिखती है। शनिवार सुबह एक अजीबो गरीब मामला सामना आया है। जगराओं पुल पर जिस समय पुलिस कर्मचारी चालान काट रहे थे, वहां लावारिस हालत में एक पालतू बकरा घूमता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस कर्मचारी ने उसे नाके पर ही बांध लिया। इतना ही नहीं पुलिस कर्मचारी परमजीत उसके खाने के लिए घास भी लेकर आया। 2 युवक आपस में बकरे के मलकियत को लेकर झड़प कर रहे थे। दोनों कह रहे थे कि बकरा उनका है।

    मामला बिगड़ता देख जगराओं पुल पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने बकरा कब्जे में लेकर नाके पर बांध दिया। करीब 7 घंटे तक दर्जनों लोग बकरे की दावेदारी के लिए पुलिस के पास आते रहे, लेकिन पुलिस ने किसी को बकरा नहीं दिया। आखिरकार 7 घंटे बाद बकरे का असली मालिक साबिर अली पुलिस के पास पहुंचा। जिसने बताया कि वह बकरा मंडी से गाड़ी लोड करवा कर ले जा रहा था कि अचानक उसका बकरा गिर गया। वह सुबह से बकरा तालाश कर रहा था। करीब 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस कर्मचारियों को बकरे का मालिक मिला और उसका ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड की कॉपी लेकर उसे बकरा सौंप दिया।

  • पंजाबः बेकाबू कार ने 3 को रौंदा, मौत

    लुधियानाः लुधियाना से सड़क हादसे की एक खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने तीन लोगों को बुरी तरह से कुचल दिया। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल है। हादसा शेरपुर चौक के नजदीक पड़ते दादा मोटर्स के सामने देर रात को हुआ। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार के एयरबैग तक खुल गए।

    लोगों ने बताया कि कार काफी तेज रफ्तार में थी। गाड़ी का संतुलन बिगड़ने के कारण कार खड़े रिक्शा, बाइक और साइकिल सवार से जा टकरा गई। लोगों का आरोप है कि कार ड्राइवर रॉन्ग साइड से आ रहा था। और कार की टक्कर से रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

    हादसे में घायल हुए साइकिल सवार और बाइक सवार दोनों व्यक्तियों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें नजदीकी प्राइवेट अस्पतालों में भेजा गया।

    घायलों की पहचान, प्रताप नगर निवासी रामबचन(30) और उसके दोस्त प्रेमचंद के रूप में हुई है। वह दोनों एक साथ एक फैक्टरी में काम करते थे। जहां से वह देर रात वापस घर लौट रहे थे। रास्ते मे उन्हें कार ने बुरी तरह से रौंद दिया। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई। प्राइवेट अस्पताल में उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

    हादसे में मारने वाले व्यक्ति की पहचान छोटी हैबोवाल निवासी दिलीप शाह के रूप में हुई है। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिलीप के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों को शव पोस्टमॉर्टम करवाकर सौंप दिया जाएगा।

    घटना की सूचना थाना डिवीजन 6 की पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। वहीं पुलिस अधिकारियों के अनुसार कार चालक घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक निजी अस्पताल में भर्ती है।

  • पंजाब : क्रिकेट टूर्नामेंट में हंगामा, देखें वीडियो

    राजनीति रंजिश के कारण रद्द करवाई गई मंजूरी

    लुधियाना :  हलका सेंट्रल में आशीष फाउंडेशन द्वारा जनकपुरी में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन गत रात करवाया गया। मैच शुरु होने से पहले ही टूर्नामेंट में हंगामा हो गया। इस दौरान पुलिस ने टूर्नामेंट करवाने की मंजूरी न होने के कारण मैच बंद करवाए। थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ करीब रात 12 बजे तक आयोजकों की कहासुनी होती रही। आखिरकार देर रात टूर्नामेंट को रद्द करना पड़ा। जनकपुरी में पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस के खिलाफ युवाओं ने जमकर नारेबाजी भी की। टूर्नामेंट के प्रबंधक सोनू भारद्वाज ने कहा कि उनकी संस्था द्वारा 13 अक्तूबर को टूर्नामेंट का आयोजन करने के लिए मंजूरी की फाइल जमा करवाई हुई थी।

    एक दिन पहले प्रशासन द्वारा उनके टूर्नामेंट की मंजूरी को रद्द कर दिया गया है जो सरसार धक्कशाही है। सोनू ने कहा कि उनके साथ राजनीतिक रंजिश रखी गई है। जिस कारण इस टूर्नामेंट की मंजूरी एक दिन पहले कैंसिल हुई है। उनकी संस्था के द्वारा करीब 2 से अढ़ाई लाख रुपए इस टूर्नामेंट में लगाए गए थे, सभी तैयारियां मंच, ट्राफियां सब कुछ बनवाया गया है। लेकिन मौके पर पुलिस ने मैच बंद करवा युवाओं का दिल तोड़ दिया है। उन्होंने ये टूर्नामेंट इसलिए करवाना था तांकि युवा नशों से दूर होकर खेलों की तरफ प्रेरित हो। सोनू भारद्वाज ने कहा कि राजनीतिक दबाव के तले टूर्नामेंट रद्द करवाया जा रहा है।हलका विधायक अशोक पराशर पप्पी व उनकी बेटा कोई भी फोन नहीं उठा रहा।

    जबकि वह खुद आम आदमी पार्टी के लिए काम करता रहा है। अभी तक अढ़ाई से 3 लाख रुपए उनकी संस्था के टूर्नामेंट का आयोजन करवाने में लग चुके है। 16 टीमों ने लेना था मैच में भाग। उनके मुताबिक टूर्नामेंट करवाने के सभी माणक एंबुलेंस व खुद का जनरेटर तक लगाया है। लेकिन पुलिस ने धक्केशाही करते हुए उनका टूर्नामेंट बंद करवाया है। सोनू के मुताबिक पुलिस उन पर मामला तक दर्ज करने की बात कर रही है। पुलिस कमिश्नर खुद युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए प्रत्येक गांवों में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करवा रहे है।लेकिन शहर में टूर्नामेंट बंद करवाए जा रहे है।

  • पंजाबः इस इलाके में नहर में तैरता मिला शव

    लुधियानाः लुधियाना में डल्ला नहर में शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद कड़ी मशक्कत से गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला। इसके बाद हठूर पुलिस को सूचना दी गई। गोताखोरों ने मृतक व्यक्ति की पहचान के लिए उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाली है। गोताखोर बंटी ने बताया कि वह रोजाना की तरह नहर पर था। उसने शव देखा तो वह उसे निकालने के लिए नहर में कूद गया। इतने में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।

    लोगों की मौजूदगी में उसने शव को नहर से बाहर निकाला। शव की हालत काफी खराब है। उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई। मरने वाले की बाजू पर एक ओंकार लिखा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जगराओं के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। आसपास के गांवों और पुलिस थानों को सूचित कर दिया गया है ताकि यदि कोई व्यक्ति लापता हो तो उसकी पहचान हो सके।

  • पंजाबः नाके से गिरफ्तार किए आरोपी के ठिकानों पर रेड कर पुलिस हुई हैरान, देखें वीडियो

    लुधियानाः पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिधू की अगुवाई में थाना डिवीजन नंबर 7 पुलिस की ने नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल चालक को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।

    पुलिस को हैरीनी तब हुई जब गिरफ्तार आरोपियों के बताए हुए ठिकाने पर जाकर छापेमारी की गई। इस दौरान घर के ही बनाए गए गोदाम से 24 बाइक और अन्य वाहनों के अलग-अलग किए पुर्जे बरामद हुए। पुलिस द्वारा की गई जांच के बाद एडीसीपी तुषार गुप्ता ने खुलासा किया कि चोरी की गई मोटरसाइकिलों की संख्या 50 तक जाने की उम्मीद है। फिलहाल आरोपी 4 दिन की पुलिस रिमांड पर है और उम्मीद है कि चोरी की गाड़ियों की संख्या  रबर की तरह बढ़ सकती है। 

  • पंजाबः 820 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर काबू, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 820 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपी को ईश्वर नगर इलाके से उसे वक्त गिरफ्तार किया गया।

    आरोपी के विरुद्ध थाना एसटीएफ मोहाली में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को तब गिरफ्तार किया गया, जब वह स्कूटर पर सवार होकरअपने ग्राहकों को हेरोइन की सप्लाई देने आ रहा था l आरोपी का पिता नशा खरीद कर लाता था और आरोपी आगे अपने और पिता के ग्राहकों को इसकी सप्लाई देता था। आरोपी के विरुद्ध पहले एक्साइज एक्ट के तहत भी केस दर्ज है। जिस अदालत में पेश करके दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। जबकि आरोपी के पिता के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है और उसकी तलाश जारी है।

  • पंजाबः पुलिस केस में 4 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में 2 गिरफ्तार

    लुधियाना: पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विशाल कुमार और जतिंदर कुमार के रूप में हुई है। विजिलेंस के मुताबिक इन लोगों ने पुलिस केस से शिकायतकर्ता का नाम हटाने की एवज में 4 लाख रुपये की रिश्वत ली थी।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य चौकसी ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि राजीव कुमार उर्फ ​​रवि निवासी न्यू सुभाष नगर, बस्ती जोधेवाल, लुधियाना ने मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार निरोधक एक्शन लाइन पर एक ऑनलाइन शिकायत दर्ज की थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उक्त लोगों ने हत्या के एक मामले से नाम वापस लेने के लिए उससे चार लाख रुपये ले लिये हैं.

    शिकायत की आगे की जांच से पता चला कि लुधियाना के बस्ती जोधेवाल पुलिस स्टेशन में मनोज कुमार और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। मनोज कुमार द्वारा दी गई जानकारी के बाद इस मामले में शिकायतकर्ता का नाम भी जोड़ा गया. इसके बाद शिकायतकर्ता से मुलाकात के दौरान विशाल कुमार ने दावा किया कि वह लुधियाना के सुभाष नगर स्थित ब्रांडेड बाना गारमेंट स्टोर के मालिक जितिंदर कुमार का परिचित है. विशाल कुमार ने शिकायतकर्ता को आश्वासन दिया कि उसके नियोक्ता, लुधियाना के एक ए.डी.सी.पी. (अपर पुलिस आयुक्त) के बीच अच्छे संबंध हैं और वह हत्या के मामले में पुलिस जांच करा सकते हैं और उसे निर्दोष साबित कर सकते हैं।

    शिकायतकर्ता ने कहा कि विशाल कुमार और जितिंदर कुमार ने अगस्त 2020 में उससे 4 लाख रुपये लिए लेकिन पैसे के बदले में उसे कोई राहत नहीं मिली। उसका पता लगाने के लिए लगातार पुलिस छापेमारी के दौरान उसे (शिकायतकर्ता) गिरफ्तार किया गया।

    जब उसने दोनों आरोपियों से संपर्क किया तो उन्होंने उससे कहा कि 4 लाख रुपये सिर्फ जांच शुरू करने के लिए थे। शिकायतकर्ता को बाद में 25 अप्रैल, 2023 को जमानत मिल गई और 18 अगस्त, 2023 को लुधियाना सत्र न्यायालय ने बरी कर दिया। इसके बाद उसने उक्त आरोपियों से 4 लाख रुपये वापस मांगे, लेकिन उन्होंने रुपये लौटाने के संबंध में कोई जवाब नहीं दिया।BRIBEआखिरकार शिकायतकर्ता ने मामले में शिकायत दर्ज कराई और सबूत के तौर पर ऑडियो रिकॉर्डिंग विजिलेंस ब्यूरो को मुहैया कराई। गहन जांच के बाद यह बात सामने आई कि पुलिस केस में दोनों आरोपी ए.डी.सी.पी. शिकायतकर्ता से यह कहकर 4 लाख रुपये की रिश्वत ली गई है।

    प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में विशाल कुमार और जतिंदर कुमार के खिलाफ एफआईआर नंबर 27 दिनांक 27 अक्टूबर, 2023 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7-ए और आईपीसी की धारा 120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। विजिलेंस ब्यूरो ने दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

  • पंजाबः महिन्द्रा के आडिट मैनेजर से स्नेचिंग, लुटेरों को काबू कर जमकर पीटा, देखें वीडियो 

    लुधियानाः शहर में लूटपाट की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला ढंडारी रोड पर महिन्द्रा कंपनी में ऑडिटर मैनेजर से बदमाशों द्वारा स्नेचिंग करने का सामने आया है। जोकि काम से घर जा रहे थे कि बाइक सवार बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया। लोगों ने पीछा कर स्नैचरों को दबोच लिया और जमकर बदमाशों ने लोगों ने धुनाई की। मोबाइल छपटने वाले तीनों युवक देखने से नाबालिग लग रहे है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों से चोरी के मोबाइल और 300 रुपए पुलिस को बरामद हुए है।

    जानकारी देते हुए ढंडारी रोड पर महिन्द्रा कंपनी में आडिटर का काम करने वाले योगेश ने बताया कि वह काम खत्म कर वापिस घर जाने के लिए पैट्रोल पंप पर खड़ा था।वह अपने साथी का इंतजार कर रहे थो जो उन्हें घर से काम पर ले जाता और वापिस घर छोड़ देता है। इस दौरान 3 युवक बाइक पर सवार होकर आए। उनके हाथ में पकड़ा हुआ मोबाइल बदमाशों ने छीन लिया। योगेश मुताबिक उसने काफी शोर मचाया जिसके बाद लोगों ने बाइक सवारों का पीछा किया। हड़बड़ाहट में आरोपियों से मोटरसाइकिल का बैलेंज बिगड़ गया और वह गिर गए।

    इस दौरान उन्हें लोगों ने मौके पर दबोच लिया। आरोपियों ने छीना हुआ फोन सड़क पर फेंक दिया जिसे पीड़ित योगेश ने उठा लिया। भाग रहे तीनों स्नैचरों को लोगों ने जब पकड़ा तो उन्होंने भागने की काफी कोशिश की, लेकिन उन्हें परने के साथ लोगों ने बांध दिया। आरोपियों में से एक युवक मान गया कि उन लोगों ने कई मोबाइल छीने है। जिसके बाद मौके पर थाना साहनेवाल के अधीन पड़ती चौकी कंगनवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पकड़े गए आरोपियों ने खुद को बेकसूर बताया। फिलहाल पुलिस ने तीनों स्नैचरों को हिरासत में ले लिया है।