Category: Punjab>Ludhiana

  • पंजाब : बेटे की मौत के बाद पत्नी और बच्चों को निकाला घर से बाहर, लगे आरोप, देखें वीडियो

    लुधियाना : बेटे की मौत के बाद पत्नी और बच्चों को घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। घुमार मंडी इलाके में स्थित कृष्णा नगर में बेटे की मौत के बाद उसकी मां ने अपनी बेटी और दामाद के साथ मिलकर मृतक की पत्नी और बच्चों को घर से निकालने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पीड़ित महिला ने अपने माता-पिता के साथ घर के बाहर धरना दिया और मौके पर पहुंची पुलिस ने भी मामले की शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।

    मृतक की पत्नी ने बताया कि कहा कि उसके पति की मृत्यु जनवरी में हुई थी। इस बीच उसका बेटा चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रहा था, तो मृतक की पत्नी उसके पेपर दिलवाने के लिए करीब एक महीने तक चंडीगढ़ में रही। जब वह यहां लौटी तो उसे घर से निकाल दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब मृतक व्यक्ति की मां अपनी बेटी और दामाद के इशारे पर कर रही है।

    मृतक का जीजा इस सारी संपत्ति को हड़पना चाहता है और इसके लिए वह महिला और उसके बच्चों और मायके परिवार को भी मारने के लिए तैयार है। यहां तक ​​कि उनका सामान भी उन्होंने अपने कब्जे में ले लिया है. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी तक किसी भी पक्ष से शिकायत नहीं मिली है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वे प्रदर्शन कर रही महिला और उसके परिजनों को यहां से हटा रहे है।

  • पंजाब: जेल से बाहर आए भाना सिद्धू को पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियाना: ब्लोगर भाना सिद्धू को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हाल ही में जेल से बाहर आए भाना सिद्धू गाड़ी में सवार होकर लुधियाना से अमृतसर हाईवे पर जा रहे थे। इस दौरान पंजाब पुलिस के मुलाजिमों ने चलती गाड़ी से सिद्धू को उतार लिया।  

    इस घटनाक्रम की वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायर हो रही हैं। जिसमे देखा जा सकता है कि पुलिस भाना सिद्धू को पकड़ने के लिए भाग रही है। तभी गाड़ी की अगली सीट पर बैठे भाना सिद्धू को सिविल पुलिस कर्मचारी ने बाहर निकल लिया। जिसके बाद पुलिस गाड़ियों के काफिले मे सिद्धू को हिरासत में लेकर चली गई। सिद्धू की गिरफतारी को लेकर पुलिस ने अभी तक कोई खुलासा नही किया है।

  • पंजाब : Instagram पर पोस्ट को लेकर हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

    लुधियाना : सोशल मीडिया पर डाले जाने वाली पोस्ट को लेकर अकसर ही कोल्ड और हॉट वार देखने को मिलती है। आधुनिक युग में राजनीति से लेकर ग्लैमर वलर्ड और आम आदमी के जीवन पर सोशल मीडिया का बुखार सिर चढ़ कर बोल रहा है। कही पोस्टों को लेकर दंगे हो जाते है तो कही हिंसक टकराव। ऐसा ही मामला लुधियान से सामने आया है। जानकारी के अनुसार मेहरबान राहों रोड, हरिकृष्ण विहार कंडे वाली गली में 2 पक्षों में खूनी झपड़ हो गई। एक-दूसरे पर ईंटों से वार किए गए। ईंट-पत्थर चलने की वीडियो भी सामने आई है।

    2 स्कूली छात्रों में इंस्टाग्राम पर कोई वीडियो पोस्ट किए जाने को लेकर यह विवाद हुआ। इस झड़प में करीब 8 से 9 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहले पक्ष की महिला साजिदा ने कहा कि उसका बेटा जिशान 10वीं कक्षा में पढ़ता है। जिस युवक से उसकी लड़ाई हुई उसकी उसने कोई स्कूल की वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। जिसके बाद उन दोनों में झड़प हो गई। उस वक्त मामला शांत हो गया था। लेकिन कुछ देर बाद उस किशोर ने अपने साथियों को बुलाकर उनके घर पर हमला कर दिया। हमले में सद्दाम और जाहिर के चोट लगी है।

    दूसरे पक्ष के इजमाम रज्जा ने कहा कि उसके छोटे भाई जिशान के साथ साजिदा और उनके बेटे की कहासुनी हुई थी। मेरे 2 बड़े भाई मामला सुलझाने के लिए उनके घर गए थे। बात सुलझाने की जगह उन लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। गली में ही खूनी झड़प होने से माहौल बिगड़ गया। बातचीत करने गए मोहम्मद मुश्ताक, मोहम्मद गुलफाम को पड़ोसियों ने पहले पीटा। जब परिवार के बाकी सदस्य मोहम्मद अहसान,मोहम्मद इज्जमाम, साइमा, नाजमुन, अजरा खातून वहां पहुंचे तो उन पर भी तेजधार हथियारों से वार किए। इजमाम रज्जा मुताबिक इस मामले संबंधी पुलिस को शिकायत देंगे।

  • लुधियाना : बोर्ड उतारने का मामला बना धार्मिक मुद्दा, देखें वीडियो

    लुधियाना : ईस्सा नगरी पुली सड़क पर लगे विज्ञापन बोर्ड जिला चुनाव आयोग और तहबाजारी टीम द्वारा उतारने के मामले में नया मोड़ आ गया है। भाजपा के पूर्व पार्षद गुरदीप सिंह नीटू ने चुनाव आयोग और तहबाजारी टीम पर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियो ने माता के जागरण का बोर्ड को बुरी तरह से फाड़ कर उतारा था। जिसके बाद बोर्ड को गाड़ी में रख कर कर्मचारी उसके ऊपर खड़े हो गए। जब उन्होंने विरोध किया तो अधिकारी और कर्मचारियों ने बदतमीजी की।

    पार्षद नीटू ने कहा कि उनके सर्मथकों पर वीडियोग्राफी कर रहे कर्मचारी ने कैमरा छीनने और चिप निकालने का आरोप लगाया है जो निराधार है भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना गलत है। यदि बोर्ड टीम ने उतारना था तो उतना हिस्सा फाड़ देते जिस जगह राजनेता की तस्वीर लगी है।

    गत रात्रि  नगर निगम तहबाजारी शाखा और फ्लाइंग स्कवायड की टीम सड़कों से विज्ञापन बोर्ड हटा रही थी। ईस्सा नगरी पुली पर लगे बोर्ड को जब उतारा गया तो मौके पर भाजपा नेता गुरदीप सिंह नीटू अपने साथियों के साथ पहुंचे, जिन्होंने इस बात का पूरजोर विरोध किया। उधर तहबाजारी टीम के इंस्पेक्टर सुनील का आरोप था कि नीटू उनके बेटे और उसके सर्मथकों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। 

  • लुधियाना : विज्ञापन बोर्ड उतारने पर चुनाव आयोग की टीम के साथ हुई धक्का-मुक्की, देखे वीडियो

    लुधियाना: भाजपा नेता और पूर्व पार्षद गुरदीप सिंह नीटू और उनके बेटे की चुनाव आयोग टीम के साथ उलझने का मामला सामने आया है। नगर निगम की तहबाजारी विभाग के कर्मचारी चुनाव आयोग टीम की देख-रेख में ईस्सा नगरी पुली से विज्ञापन बोर्ड उतार रहे थे। जिसकी वीडियोग्राफी भी की जा रही थी।

    इस दौरान बोर्ड उतारने की सूचना पते ही नीटू- बेटे और समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि समर्थकों ने अधिकारियो की  धक्कामुक्की हो गई। तहबाजारी इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि उनकी टीम सड़कों से बोर्ड उतारने का काम कर रहे थे। देर शाम ईंस्सा नगरी पुली पर जब वह बोर्ड उतारने लगे तो गुरदीप सिंह नीटू और बेटे ने समर्थको सहित नीटू ने उन्हें धक्का मारा। इतना ही नहीं नीटू के साथ आए एक युवक ने फ्लाइंग स्क्वायड टीम के कैमरा से चिप भी निकाल ली।

    घटना स्थल पर थाना डिवीजन नंबर 2 और डिवीजन नंबर 3 की पुलिस मौके पर पहुँच कर मामले को शांत करवाया। सुनील ने पुलिस को मामले की  जानकारी दे दी है।  

  • पंजाब: दीप सिद्धू के भाई को पुलिस ने किया राउंडअप

    लुधियाना : वारिस पंजाब दें के पूर्व संचालक और पंजाबी एक्टर  दीप सिद्धू के भाई  को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  पुलिस ने एडवोकेट मनदीप सिद्धू को राउंडअप कर लिया है। बताया जा रहा है कि एडवोकेट मनदीप सिद्धू ने कुछ दिन पहले  वारिस पंजाब दें के मुखिया अमृतपाल सिंह के हक़ मे सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी। 

    फ़िलहाल पुलिस इस मामले मे मीडिया से दुरी बनाए हुए है। पुलिस अभी एडवोकेट मनदीप सिद्धू को राउंडअप करने की पुष्टि नहीं कर रही है।  

  • पंजाब : सांसद बिट्टू की बड़ी मुश्किलें, एक और FIR हुई दर्ज

    लुधियाना:  कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। अब एक और मामले में सांसद बिट्टू पर मामला दर्ज हुआ है। दरअसल, गांव नूरपुर में कारकस यूटिलाइजेशन प्लांट पर कुछ दिन पहले ताला लगाया गया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना लाडोवाल की पुलिस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। 

    नगर निगम द्वारा मृत जानवरों के निपटारे के लिए गांव नूरपुर बेट में लगाए गए कारकस यूटिलाइजेशन प्लांट का आसपास के गांव के लोगों द्वारा लंबे समय से विरोध किया जा रहा है। इससे पहले सांसद बिट्टू ने नगर निगम जोन-ए के दफ्तर में ताला जड़ा था। जिसके बाद अगले ही दिन बिट्टू सहित अन्य नेताओं के खिलाफ पर थाना कोतवाली ने मामला दर्ज किया गया था।

  • पंजाब : भट्ठा यूनियन के प्रधान से 10 लाख की फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार  

    जगराओं: विदेशी नंबर से मुल्लापुर के रहने वाले भट्ठा यूनियन के प्रधान से फोन पर रंगदारी माँगने के आरोप में पुलिस ने 2 भाइयों पर मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरा आरोपी विदेश में होने के कारण पुलिस गिरफ्त से बाहर है। आरोपियों की पहचान विशाल देव निवासी मकान नंबर 8811 गली नंबर 26 कोट मंगल सिंह शिमलापुरी लुधियाना व राहुल देव निवासी इंग्लैंड के रूप में हुई है। 

    थाना दाखा के एएसआई आत्मा सिंह ने बताया कि हरमेश कांसल ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसे विदेशी नंबर से धमकी भरा फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने धमकी देते हुए उससे 10 लाख रुपए रंगदारी मांग कर धमकी देते हुए साफ कहा था कि अगर 10 लाख रुपए नही दिये तो उसके पारिवारिक सदस्यों को जानी मानी नुकसान झेलना पड़ेगा। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी विशाल देव को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार है।

    पुलिस को जांच दौरान पता चला कि कोट मंगल सिंह में रहने वाला आरोपी विशाल देव ने हरमेश की जानकारी इकट्ठी कर इंग्लैंड मे भाई को दी थी। आरोपियों ने जिस नंबर से पीड़ित को फोन कर धमकी दी थी। उस नंबर को पुलिस ने ट्रेस करना शुरू किया, तो इस दौरान पुलिस को भारत के एक  नंबर का सुराग मिला। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

  • पंजाब : पार्किंग में खड़ी गाड़ी को लगी आग, देखें वीडियो

    लुधियाना : फिरोजपुर रोड स्थित एक अपार्टमेंट की पार्किंग में अचानक लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़ी गाड़ी में आग लग गई। आग की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज गुरु नगर में पार्किंग में खड़ी कार में आग लग गई थी। उन्होंने कहा कि आग से ज्यादा नुकसान नही हुआ है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर आईओ को बुलाया है। जिसके बाद आगे की कार्रवाही की जाएगी।

  • पंजाब : EVM मशीनों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष, किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    लुधियाना : विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने ईवीएम मशीनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का मामला सामने आया है। ईवीएम मशीनें बंद करने को लेकर लोग बैनर लेकर सड़क पर उतर आए। देशभर में 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किये जा रहे है।

    वहीं लुधियाना में ईवीएम मशीनों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लोगों ने गले में बैनर लगाकर ईवीएम मशीनों को बंद करने की मांग की है। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ईवीएम मशीनों के जरिए घोटाले किए जाते है और केंद्र की मोदी सरकार पूरे देश में ईवीएम मशीनों के जरिए गुमराह कर रही है।