Category: Punjab>Ludhiana

  • पंजाब : लड़की से छेड़छाड़ करने पर युवक की हुई छित्तर परेड, वीडियो वायरल

    लुधियाना : सोशल मीडिया पर हर रोज कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। जो वीडियो वायरल होते हैं वो अलग-अलग तरह के होते हैं। आज कल के समय में वीडियो वायरल होना आम बात सी हो गई है। ऐसे ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसी ही वीडियो लुधियाना से सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रही है। वीडियो लुधियाना के गिल गांव का बताया जा रहा है।

    जानकारी अनुसार बीते दिन एक छात्रा स्कूल से छुट्‌टी के बाद घर लौट रही थी। इसी बीच गांव गिल के नजदीक सड़क पर खड़े युवक छात्रा को गलत तरीके से इशारा करने लगे। इस बीच छात्रा के परिजनों ने मनचले आशिक को घेर लिया। इसके बाद छात्राओं के परिजनों ने उक्त युवकों की जमकर पिटाई की और उनकी वीडियो बनाई। छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले युवक ने वीडियो में माफी भी मांगी।

    परिजनों द्वारा पूछे जाने पर छात्राओं ने खुद बताया कि वह स्कूल से वापस घर जाती हैं तो युवक उन पर कमेंट्स करते हैं। छात्राओं के अनुसार युवक रोजना सरकारी स्कूलों के बाहर खड़े हो जाते हैं और वहां से गुजर रही छात्राओं पर कमेंट्सबाजी करते हैं। अक्सर बाइकों पर युवक टोलियों में छुट्‌टी के समय स्कूल के बाहर चक्कर लगाते हैं। 

  • पंजाब : रिश्ते हुए शर्मसार, नाबालिग से गैंग रेप

    पिता, मामा और दोस्त ने दिया वारदात को अंजाम

    लुधियाना : 15 वर्षीय नाबालिग से गैंग रेप का मामला सामने आया है। उसके सोतेले पिता, पिता के मामा और उसके एक दोस्त ने दुष्कर्म की गंदी करतूत उससे की। पीड़िता की मां पति से झगड़ा करके बहन के घर गई हुई थी। पत्नी के जाने के कुछ दिनों बाद 15 वर्षीय किशोरी के साथ बदमाशों ने दुष्कर्म कर दिया। जानकारी देते हुए पीड़िता की मौसी ने थाना मेहरबान की पुलिस को बताया कि उसकी बहन भटिया इलाका में रहती है। उसकी दूसरी शादी परमिन्द्र सिंह उर्फ सन्नी के साथ हुई थी। 13 जनवरी 2014 को उसकी बहन झगड़ा करके कही गई।

    इसके बाद 20 फरवरी 2024 को बहन की नाबालिग बेटी के साथ उसके सौतेले पिता आरोपी परमिन्द्र सिंह उसके मामला लवली कुमार और विशाल कुमार ने शराब पीकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। बच्ची किसी तरह बदमाशों के चंगुल से निकली और उसने सारी बात उसे बताई। फिलहाल थाना मेहरबान की पुलिस ने मौसी के बयानों पर मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 376-D,6 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी राधे शाम मामले की जांच कर रहे रहै। पुलिस मुताबिक जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • पंजाब : ट्रक और इनोवा कार की भीषण टक्कर, एक की मौ’त, देखें वीडियो

    खन्ना : नेशनल हाईवे पर शनिवार तड़के सड़क हादसे में  ट्रक के पीछे इनोवा कार की टक्कर हो गई। हादसे में टैक्सी चालक की मौत हुई। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान गोराया के रहने वाले रणधीर सिंह के तौर पर हुई। रणधीर सिंह टैक्सी चालक था। वह दिल्ली में सवारी छोड़ने के बाद वापस गोराया लौट रहा था। खन्ना में नेशनल हाईवे पर आगे जा रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इनोवा का अगला पूरा हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त गया।

    हादसे की सूचना मिलने के 5 मिनट भीतर सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुंची। सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने अपनी टीम समेत घायल रणधीर सिंह को तुरंत नजदीक ही खन्ना नर्सिंग होम में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। एसएसएफ की तरफ से हादसे के बारे में सिटी थाना 2 पुलिस को सूचित किया गया। साथ ही रणधीर सिंह के परिवार को सूचना दी गई। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू की। आरोपी वाहन चालक का पता लगाने के लिए सीसीटीवी देखे जा रहे है।

  • पंजाब : स्कूल के बाहर से छात्र किडनैप, देखें वीडियो

    लुधियाना : शुक्रवार शाम स्कूल से छुट्‌टी के बाद कुछ बदमाशों ने 10वीं कक्षा के छात्र को स्विफ्ट कार में किडनेप कर लिया। बदमाशों ने उसे स्कूल से कुछ दूरी पर ले जाकर पीटा, उसे धमकाते हुए कहा कि तुम फेक आईडी बनाकर लड़कियों को मैसेज भेजते हो। बदमाश उसे ग्यासपुरा के इलाके में फेंक कर फरार हो गए। जानकारी देते हुए छात्र विक्की ने कहा कि वह मक्कड़ कालोनी में एक प्राइवेट स्कूल का छात्र है। स्कूल से छुट्टी करके वह घर वापस जा रहा था कि तभी स्कूल के बाहर कार सवार 4 युवकों ने उसे घेर लिया। वह लोग उसे बातों में उलझाकर कार नजदीक ले गए। तभी एक बदमाश ने उसे धक्का देकर कार के अंदर डाल लिया। कुल 4 बदमाशों ने उसे किडनेप किया। रास्ते में उससे बदमाशों ने मारपीट भी की। उसके शोर मचाने पर बदमाश उसे ग्यासपुरा नजदीक खाली इलाके में फेंक कर भाग गए। घायल युवक को रिश्तदारों ने सिविल अस्पताल में पहुंचाया। उसका मेडिकल करवा चौकी कंगनवाल में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

    पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल छात्र विक्की ने बताया कि वह ढंडारी कलां इलाके में रहता है। वह मक्कड़ कॉलोनी में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में 10वी कक्षा का छात्र है। उसके परिजन गांव गए हुए है। शुक्रवार की दोपहर छुट्टी के बाद वह अपने स्कूल से जैसे ही निकला तो एक स्विफ्ट कार में 4 युवक आए और उसे ज़बरदस्ती कार में बिठाकर ले गए और रास्ते मे उससे कार में मारपीट करने लगे। उसके कारण पूछने पर उक्त युवकों ने उसे बताया कि वह फेक आईडी बना लड़कियों से बात करता है। जिसके चलते उसे मारा गया है। जिसके बाद उक्त हमलावर उसे कुछ दूरी पर सड़क किनारे छोड़कर कार सवार युवक फरार हो गए। रात साढ़े 9 बजे के करीब उसे उसके रिश्तेदारों ने बेसुध हालत में सिविल अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया।

  • पंजाबः दिन दहाड़े इलाके से अधजला श+व हुआ बरामद, देखें वीडियो

    नोंच-नोंच कर कुते खा गए आधा शरीर 

    लुधियानाः पीरु बंदा इलाके से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां दिन दहाड़े खाली प्लाट से अधजला शव मिला है। बताया जा रहा है कि सुबह खाली प्लाट में पेशाब करने गए मोहल्ला निवासी ने शव देख तुरंत पुलिस को सूचित किया। बताया जा रहा है कि कुछ कुत्ते शव को बुरी तरह से नोच कर खा रहे थे। व्यक्ति का आधा शरीर पूरी तरह से खत्म हो चुका है। इस कारण शव की पहचान होना मुश्किल है। घटना स्थल पर थाना सलेम टाबरी की पुलिस भी पहुंची।

    मामले की जानकारी देते हुए इलाका निवासी राज कुमार ने बताया कि सुबह मोहल्ले का ही एक युवक प्लाट में पेशाब करने गया। उसने देखा कि कुत्ते किसी चीज को नोच कर खा रहे है। उसने पास जाकर देखा तो वह दंग रह गया। शव को कुत्ते खा रहे थे। उक्त युवक ने इलाके के निवासियों को सूचित किया। आस-पास के लोग एकत्र हुए। लोगों ने कुत्तों को भगाया। शव देखने से लग रहा है कि कत्ल कर जलाकर शव को प्लाट में फेंका गया है। आधा शरीर जल चुका है। मृतक व्यक्ति की रीड की हड्‌डी और धड़ ही नजर आ रहा है। घटना स्थल पर एसीपी जयंत पुरी और थाना सलेम टाबरी के SHO हरजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे।

    घटना स्थल को पुलिस ने कुछ समय के लिए सील किया। खाली प्लाट में किसी को आने-जाने नहीं दिया। शव से काफी बदबू आ रही थी। पुलिस अधिकारियों ने तुरंत फोरेंसिक टीम को सूचित किया। फोरेंसिक टीम के सदस्यों ने शव से सैंपल एकत्र किए। उधर, शव को कब्जे में लेकर पुलिस अधिकारियों ने सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। एसीपी जयंत पुरी ने कहा कि मामला संदिग्ध है। इलाके में लगे सीसीटीवी चेक करवाए जा रहे है। इस व्यक्ति की शव खाली प्लाट तक कैसे पहुंचा इस पर जांच की जा रही है।

  • पंजाबः MAC Auto Expo 2024 में कई देशों के राजदूतों ने लिया हिस्‍सा, देखें वीडियो

    लुधियानाः साहनेवाल में 4 दिवसीय मैक ऑटो एक्सपो का आयोजन किया गया। जिसमें देश की 650 से ज्यादा कंपनियों ने हिस्सा लिया है। इसी के साथ कई विदेशी कंपनियों ने भी मैक ऑटो एक्सपो में हिस्सा लिया है। एक्सपो का आयोजन उड़ान मीडिया एंड कम्युनिकेशंस द्वारा चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीयल एवं कमर्शियल अंडरटेकिंग्स (सीआईसीयू), एसोसिएशन ऑफ लुधियाना मशीन टूल्स इंडस्ट्रीज (एएलएमटीआई) और ऑटो पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एपीएमए) के सहयोग और समर्थन से किया जा रहा है। प्रदर्शनी में मशीन टूल्स-कटिंग, मशीन टूल्स एक्सेसरीज, मशीन टूल – फॉर्मिंग, वेल्डिंग और कटिंग, रोबोटिक्स और ऑटोमेशन, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद, हाइड्रोलिक और न्यूमेटिक्स, औद्योगिक आपूर्ति के उत्पाद शामिल हैं।

    आयोजकों ने बताया कि इस प्रदर्शनी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य उद्योगों को नई तकनीक से अवगत कराना है ताकि उद्योग नई तकनीक से लैस होकर अपने उत्पादों को बढ़ा सकें। बताया जा रहा है कि एक्सपो के आयोजन में विदेशों से म्यांमार संघ गणराज्य के राजदूत, इस्लामी गणतंत्र ईरान के राजदूत, लेसोथो साम्राज्य के उच्चायोग, बुरुंडी गणराज्य के राजदूत, मेडागास्कर के राजदूत, इथोयोपिया के संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य का राजदूत, किर्गिज गणराज्य के राजदूत, मंगोलिया के राजदूत शामिल हो रहे है। मैक ऑटो एक्सपो के उद्घाटन समारोह के दौरान इनवेस्ट पंजाब के सीईओ एवं डायरेक्टर इंडस्ट्री डीपीएस खरबंदा मुख्य रूप से पहुंचे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार कारोबारियों को हर तरह का सहयोग देने के लिए तत्पर है। साथ ही निवेश के लिए आने वाली विदेशी कंपनियों को पंजाब में किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी।

    इस दौरान उन्होंने विभिन्न देशों के डेलीगेशन के साथ कारोबारी विस्तार और पंजाब के उत्पादों की एक्सपोर्ट की संभावनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।इस दौरान पंजाब से मशीन टूल, हैंडटूल, ऑटो कंपोनेंट्स, साइकिल एवं साइकिल पार्टस की एक्सपोर्ट संभावनाओं पर चर्चा हुई। चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीयल एवं कमर्शियल अंडरटेकिंग (सीआइसीयू) के प्रधान उपकार सिंह आहुजा ने कहा कि विभिन्न देशों के राजदूत या उनके अधिकारियों का आना हमारे लिए गर्व की बात है। इस समय पंजाब से इन देशों को पहले कारोबार हो रहा है, लेकिन एजेंट्स के माध्यम से दिल्ली या मुंबई से उत्पाद जाते है। अब हमारी कोशिश है कि पंजाब की एमएसएमई के लिए नए अवसर तलाशे जाएं। इसके लिए कंपनियों के दौरे के साथ कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठकें करवाई जा रही है।

  • पंजाबः 2 लोगों ने विकलांग महिला को बनाया हवस का शिकार, देखें वीडियो

    लुधियानाः ग्यासपुरा इलाके में दो लोगों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। दरअसल, दोनों ने मानसिक रूप से बीमार और विकलांग महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब देर रात ग्रामीणों ने पीड़ित महिला की चीख-पुकार सुनी और दुकान का शटर खोलकर उसे आपत्तिजनक हालत में आरोपियों से बचाया। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी शराब के नशे में थे, जिनके द्वारा दिव्यांग और मानसिक रूप से बीमार महिला को जबरन अपने घर के अंदर ले गए और उसके साथ जबरन संबंध बनाए। जब लोगों ने पीड़ित महिला की चीख सुनी तो वे एकत्र हुए और घर के बाहर लगा शटर उठाया। बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थे।

    इस दौरान एक आरोपी मौके से काबू कर लिया गया, जबकि दूसरे को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच लोगों ने पुलिस पर कई बार सूचना देने के बावजूद समय पर नहीं पहुंचने का भी आरोप लगाया। वहीं पीड़िता महिला पूरी रात ठंड में घर के बाहर पड़ी रही। जिसे सुबह एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। हालांकि, पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है और मेडिकल में रेप की पुष्टि नहीं हो सकी है।

  • पंजाबः अब उद्योगपतियों ने ट्रेनें रोकने का किया ऐलान, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के कहोजरी कारोबारियों ने ट्रेनें रोकने का ऐलान किया है। इस दौरान उन्होंने शपथ लेते हुए कहा कि वह चीन के साथ कोई कारोबार नहीं करेंगे। चीन से आने वाले सामान से पंजाब की इंडस्ट्री पूरी तरह बर्बाद हो रही है। इस दौरान कारोबारियों ने सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया। इस दौरान व्यापारियों ने मांगें पूरी न होने पर 1 मार्च को पंजाब भर में ट्रेनें रोकने का भी ऐलान किया है। दरअसल, कारोबारी यहां आने वाले कपड़ों को लेकर चिंतित हैं। जिसे लेकर वे कई बार केंद्र सरकार के सामने मांग रख चुके हैं।

    वहीं निजी होटल में प्रेस वार्ता दौरान व्यवसायियों ने कड़ा निर्णय लेते हुए शपथ ली कि वे चीन के साथ किसी भी तरह का व्यवसाय नहीं करेंगे और ना ही करने देंगे। इस मौके पर कारोबारियों ने चौंकाने वाले आंकड़े पेश किये हैं। उन्होंने बताया कि चीन से बांग्लादेश के रास्ते हर दिन बड़ी मात्रा में कपड़ा भारत आ रहा है। जिसके परिणामस्वरूप भारत के बड़े घरानों टाटा, रिलायंस आदि ने भारत से माल बनाना बंद कर दिया और बांग्लादेश से खरीदारी शुरू कर दी। जिसका सिर्फ लुधियाना या पंजाब को ही नहीं बल्कि पूरे भारत को भारी नुकसान हो रहा है।

    उन्होंने यह भी बताया कि कुछ सरकारी अधिकारियों की धोखाधड़ी के कारण सरकार को हजारों करोड़ रुपए का नुकसान भी हो रहा है। इंडस्ट्री में उत्पादन 50 से 60 फीसदी तक कम हो गया है। उन्होंने कहा कि उद्योग बंदी के कगार पर है। सरकार को इस पर जल्द फैसला लेना चाहिए और अगर सरकार ने फैसला नहीं लिया तो वे संघर्ष करने को मजबूर होंगे। उन्होंने 1 मार्च का समय देते हुए कहा कि वह सरकार को 10 दिन का समय दे रहे है। ऐसे में अगर सरकार नहीं मानी तो 1 मार्च को दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रोक दी जाएंगी।  

  • पंजाबः DSP Dilpreet की मौ+त के मामले में Park Plaza Hotel के मैनेजर का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर भाई वाला चौक के पास होटल पार्क प्लाजा के जिम में एक्सरसाइज करते समय मलेरकोटला में तैनात डीएसपी दिलप्रीत सिंह शेरगिल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं इस मामले को लेकर होटल के जनरल मैनेजर दविंदर का बयान सामने आया है। दविंदर ने बताया कि दिलप्रीत पिछले करीब एक साल से रोजाना जिम में एक्सरसाइज के लिए आते थे।

    बीते दिन भी वह शाम को वजन उठा रहे थे और दूसरी बार वजन उठाने के बाद उन्होंने 30 सेकेंड का ब्रेक लिया। इसी दौरान अचानक गिर पड़े। डीएसपी के गनमैन और होटल स्टाफ ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि मालेरकोटला में तैनात डीएसपी दिलप्रीत इन दिनों किसान आंदोलन के चलते हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर ड्यूटी पर थे। जिनकी मौत पर पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने भी दुख जताया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕੇਂਦਰੀ ਟਰੇਡ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ DC ਦਫਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਕੀਤਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਕੇਂਦਰੀ ਟਰੇਡ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਲੁਧਿਆਣਾ ਡੀਸੀ ਦਫਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਕੇਂਦਰ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ ਜੰਮ ਕੇ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਖਨੌਰੀ ਬਾਰਡਰ ਤੇ ਕਿਸਾਨ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਮੌਤ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵਿਰੋਧ ਜਤਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਕਾਲਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ।

    ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਵੀ ਫੂਕਿਆ। ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਖਨੋਰੀ ਬਾਰਡਰ ਤੇ ਕਿਸਾਨ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਮੌਤ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਅੱਜ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਾਲਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾ ਕੇ ਕੇਂਦਰ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ।