पंजाब : स्कूल के बाहर से छात्र किडनैप, देखें वीडियो

लुधियाना : शुक्रवार शाम स्कूल से छुट्‌टी के बाद कुछ बदमाशों ने 10वीं कक्षा के छात्र को स्विफ्ट कार में किडनेप कर लिया। बदमाशों ने उसे स्कूल से कुछ दूरी पर ले जाकर पीटा, उसे धमकाते हुए कहा कि तुम फेक आईडी बनाकर लड़कियों को मैसेज भेजते हो। बदमाश उसे ग्यासपुरा के इलाके में फेंक कर फरार हो गए। जानकारी देते हुए छात्र विक्की ने कहा कि वह मक्कड़ कालोनी में एक प्राइवेट स्कूल का छात्र है। स्कूल से छुट्टी करके वह घर वापस जा रहा था कि तभी स्कूल के बाहर कार सवार 4 युवकों ने उसे घेर लिया। वह लोग उसे बातों में उलझाकर कार नजदीक ले गए। तभी एक बदमाश ने उसे धक्का देकर कार के अंदर डाल लिया। कुल 4 बदमाशों ने उसे किडनेप किया। रास्ते में उससे बदमाशों ने मारपीट भी की। उसके शोर मचाने पर बदमाश उसे ग्यासपुरा नजदीक खाली इलाके में फेंक कर भाग गए। घायल युवक को रिश्तदारों ने सिविल अस्पताल में पहुंचाया। उसका मेडिकल करवा चौकी कंगनवाल में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल छात्र विक्की ने बताया कि वह ढंडारी कलां इलाके में रहता है। वह मक्कड़ कॉलोनी में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में 10वी कक्षा का छात्र है। उसके परिजन गांव गए हुए है। शुक्रवार की दोपहर छुट्टी के बाद वह अपने स्कूल से जैसे ही निकला तो एक स्विफ्ट कार में 4 युवक आए और उसे ज़बरदस्ती कार में बिठाकर ले गए और रास्ते मे उससे कार में मारपीट करने लगे। उसके कारण पूछने पर उक्त युवकों ने उसे बताया कि वह फेक आईडी बना लड़कियों से बात करता है। जिसके चलते उसे मारा गया है। जिसके बाद उक्त हमलावर उसे कुछ दूरी पर सड़क किनारे छोड़कर कार सवार युवक फरार हो गए। रात साढ़े 9 बजे के करीब उसे उसके रिश्तेदारों ने बेसुध हालत में सिविल अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *