Category: Punjab>Ludhiana

  • पंजाबः शिवसेना नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 4 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    लुधियानाः ईसा नगरी दफ्तर में पुलिस ने देर रात रेड करके शिवसेना युवा मोर्चा नेता समर डिसूजा को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सीआईए-1 की टीम ने रेड कर नेता को गिरफ्तार किया है। इस मामले में शिवसेना नेता और तीन अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने दड़ा सट्‌टा लगाने के मामले में FIR दर्ज की है। दरअसल, रेड के दौरान CIA-1, थाना डिवीजन नंबर 2 और थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस टीम पहुंची। दफ्तर में बैठे 7 से 10 लोगों से पुलिस ने पूछताछ की। कुछ लोग समर के पास पंचायती राजीनामा के लिए भी आए हुए थे। उनके पीछे ही पुलिस टीम ने दबिश दी। पुलिस ने दफ्तर में घुसकर सर्च शुरू की। दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी पुलिस खंगाल रही है।

    समर के पारिवारिक सदस्यों ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि समर को किस आरोप में पुलिस ने पकड़ा है। राजीनामा का मामला लेकर आए संदीप कुमार ने बताया कि मैं राजमिस्त्री का काम करता हूं। बड़े भाई के साथ कोई पारिवारिक विवाद था। इस कारण समर डसूजा के दफ्तर में बैठा था। उनके तुरंत बाद अचानक पुलिस ने रेड की। समर ने पुलिस मुलाजिमों से कहा भी था कि वह किसी राजीनामा के मामले को निपटा रहा है। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों ने पूरा दफ्तर खंगाला, लेकिन पुलिस को दफ्तर से कुछ बरामद नहीं हुआ। उधर, इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 3 के SHO अमृतपाल सिंह ने कहा कि पुलिस ने 4 लोगों पर दड़ा सट्‌टा का मामला दर्ज किया है। समर के दफ्तर से क्या बरामद हुआ, इस बारे में CIA-1 के अधिकारी ही बता सकते हैं।

  • पंजाबः हमलावारों ने तेजधार हथियार से युवक पर किया हमला, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    लुधियानाः पक्खोवाल रोड स्थित गांव दाद दो पक्षों में मारपीट होने का मामला सामने आया है। कुछ युवकों द्वारा एक युवक से जमकर मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान हवाई फायर भी की गई है। वहीं हमलावारों के द्वारा युवक की दोनों टांगों पर दातर से वार किए गए। घायल युवक को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर देख परिजनों किसी अन्य प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहीं परिजनों ने आप पार्टी के विधायक जीवन सिंह संगोवाल पर हमलावरों को शह देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि विधायक संगोवाल की शह पर अवैध कॉलोनियों के लिए रास्ते गलत तरीके से निकाले जा रहे हैं। विरोध करने पर उन लोगों से मारपीट हो रही है।

    मामले की जानकारी देते हुए बलकार सिंह बली ने कहा कि वह गांव दाद में रहते हैं। बलदीप सिंह उसका छोटा भाई है। भाई बलदीप बंसल मार्केट सराभा नगर में अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। तभी कुछ गांव के लोग और बाकी अज्ञात युवक हथियार लेकर आए। उन लोगों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। बलकार ने कहा कि पहले भी उसके भाई की गाड़ी को तोड़ा गया था। उसके भाई के साथ उस समय भी मारपीट हुई थी। बहुत मुश्किल से मामला तो पुलिस ने दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक पुलिस चालान पेश नहीं कर रही।

    बलकार का आरोप है कि सभी आरोपी विधायक जीवन सिंह संगोवाल के करीबी हैं, इस कारण पुलिस उन पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं कर रही। ​​​​​​​बलकार के मुताबिक, इलाके में कॉलोनियां के लिए धक्के से रास्ते निकाले जा रहे हैं। बसंत सिटी कॉलोनी के साथ एक अवैध कॉलोनी इन्होंने बनाई है, जहां पर अवैध रास्ते निकाले गए हैं। सुनने में आया है कि बदमाशों ने हवाई फायर भी किया है। बलकार के मुताबिक, कई बार विधायक संगोवाल से आग्रह कर चुके हैं कि गलत लोगों का साथ न दें, लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही। फिलहाल, थाना सराभा नगर में वह शिकायत दर्ज करवाएंगे। उधर, इस मामले संबंधी विधायक जीवन सिंह संगोवाल से संपर्क करना चाहा, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।

  • पंजाबः कपड़ा कारोबारी के सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर नगदी और कैश लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः कारोबारी पर बदमाशों ने तेजधार हथियार से वार किए। लुटेरों ने उसके पहना हुआ सोना और नकदी लूट ली। कारोबारी किसी दोस्त के जन्म दिन से वापस घर जा रहा था। लुटेरों ने उसके सिर पर दातरी से वार कर हड्‌डी तोड़ दी। घायल कारोबारी CMC अस्पताल के ICU में दाखिल है। पीड़ित की पहचान दीपक अरोड़ा के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए पीड़ित के भाई हरमेश अरोड़ा ने बताया कि उसका भाई 19 फरवरी की रात दोस्त के जन्म दिन से वापस घर आ रहा था। गौशाला रोड से उसके पीछे कुछ लुटेरे पड़ गए। 

    बदमाशों से खुद का बचाव करने के लिए उसने गलियों में एक्टिवा दौड़ाई। ललकारें मारते हुए लुटेरे उसका पीछा करने लगे। कुछ दूरी पर जाकर लुटेरों गौशाला रोड पर उसके भाई की एक्टिवा को बाइक की टक्कर मार कर गिरा दिया। नशे में धुत बदमाश ने बीच सड़क उसके भाई पर तेजधार हथियारों से वार किए। रात पौने दो बजे बीच सड़क उसका भाई चीखता चिल्लाता रहा लेकिन मदद के लिए कोई पीसीआर दस्ता तक सड़क पर पैट्रोलिंग करना दिखाई नहीं दिया। बदमाश उसके भाई घायल अवस्था में मरा हुआ समझ कर उससे सोना व नकदी छीन कर फरार हो गए। 
    दीपक कुछ देर बाद होश आने पर खुद ही CMC अस्पताल दाखिल होने गया। फिलहाल चौकी शिंगार पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाब : एक्टिवा सवार लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    लुधियाना : पंजाब में क्राइम की वारदातें दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। चोरी और लूट के मामले आए दिन सामने आते रहते है। लुटेरों द्वारा बेखौफ होकर वारदातों को दिया जाता है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। जहां लुटेरों ने दिन-दिहाड़े वारदात को अंजाम दिया।

    वीडियो को देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    जालंधर बाईपास अमन नगर में लुटेरों ने महिला का पर्स छीन कर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 2 बजे एक्टिवा सवार 2 लुटेरों ने महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए। यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमेरे में कैद हो गई है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਆਸ਼ਾ ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ: ਕੇਂਦਰ ਤੋਂ ਮਿਹਨਤਾਨੇ ਵਿੱਚ ਵਾਧੇ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਆਸ਼ਾ ਵਰਕਰਾਂ ਦਾ ਸੰਘਰਸ਼ ਜਾਰੀ ਹੈ। ਜਿਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਜਿਲਾ ਪੱਧਰ ਤੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਇਸ ਲੜੀ ਹੇਠ ਸਥਾਨਕ ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਦਫਤਰ ਵਿਖੇ ਆਸ਼ਾ ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਥਾਲੀਆਂ ਵਜਾ ਕੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ ਰੋਸ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹਾਲ ਹੀ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕੀਤੇ ਗਏ ਅੰਤਰਿਮ ਬਜਟ ਦੀਆਂ ਕਾਪੀਆਂ ਵੀ ਸਾੜੀਆਂ। ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਆਸ਼ਾ ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਆਰੋਪ ਲਗਾਇਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ 24 ਘੰਟੇ ਡਿਊਟੀ ਦੇਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਬਹੁਤ ਘੱਟ ਮਿਹਨਤਾਨਾ ਨਾਲ ਮਿਲਦਾ ਹੈ।

    ਉਹ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਬੀਤੇ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਥੋਂ ਤੱਕ ਕਿ 2500 ਰੁਪਏ ਦਾ ਜੋ ਮਿਹਨਤਾਨਾ ਨਾਲ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਮਿਲਦਾ ਹੈ, ਉਹ ਬਹੁਤ ਘੱਟ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਘੱਟੋ ਘੱਟ 21 ਹਜਾਰ ਰੁਪਏ ਮਿਹਨਤਾਨਾ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਮੰਗਾਂ ਨਾ ਪੂਰੀਆਂ ਹੋਣ ਤੇ ਆਪਣਾ ਸੰਘਰਸ਼ ਹੋਰ ਤੇਜ਼ ਕਰਨ ਦੀ ਚੇਤਾਵਨੀ ਵੀ ਦਿੱਤੀ।

  • पंजाब : सांसद रवनीत बिट्टू और विधायक गुरप्रीत गोगी एक बार फिर हुए आमने- सामने, देखें वीडियो

    लुधियाना : सांसद रवनीत बिट्टू और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी एक बार फिर जनता के बीच है। जहां रवनीत बिट्टू ने आरोप लगाया कि एक साल हो गया है लेकिन सरकार नगर निगम चुनाव न कराकर लोगों को वोट देने के अधिकार से वंचित कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य रुके हुए हैं, पंजाब के हर वार्ड के 95 में से 95 वार्ड खाली हैं, वहां विकास कार्य रुके हुए है। उन्होंने कहा कि केंद्र से मिलने वाला करोड़ों रुपये का फंड भी बंद है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल खुद जेल जाने से भाग रहे हैं, दूसरी तरफ सरकार पंजाब में चुनाव तक नहीं करा रही है। उन्होंने कहा कि विधायक का प्रमोशन किया जा रहा है। साथ ही रवनीत बिट्टू ने कहा कि बुड्ढे नाले की सफाई के लिए 650 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के तहत बुड्ढे नाले के किनारे 14 करोड़ रुपये के जाल लगाए गए थे, उन्हें तोड़ा जा रहा है। विधायक पैसों की बर्बादी कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि वे वहां सड़क बनाने की बात कर रहे हैं, जबकि बुड्ढा नाले में जब बाढ़ आती है तो लोगों के घरों में पानी घुस जाता है।

    उन्होंने कहा कि हम इस मामले में बड़ा प्रदर्शन करने जा रहे है। वहीं इस मामले में लुधियाना से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी ने भी रवनीत बिट्टू को कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने सांसद रवनीत बिट्टू को जवाब देते हुए कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो नगर निगम के चुनाव होते थे। वर्ष 2017 में होना है। सरकार के दौरान चुनाव में 13 महीने की देरी हुई। उन्होंने कहा कि वे खुद अपनी बारी भूल गये हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि हमें नियमित रूप से सभी फंड मिल रहे हैं और इसके तहत काम किया जा रहा है। क्योंकि लोकसभा चुनाव नजदीक है। विधायक ने कहा कि उनके द्वारा जो भी गलत कार्य किये गये हैं, उन्हें सुधारा जा रहा है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਜਮੀਨੀ ਵਿਵਾਦ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਘਰ ‘ਚ ਕੀਤਾ ਹਮਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਹਲਕਾ ਗਿੱਲ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਪਿੰਡ ਮਾਣਕਵਾਲ ਦੀ ਕਲੋਨੀ ਜੋਤ ਇੰਕੇਵ ਵਿਖੇ ਕੁਝ ਅਣਪਛਾਤੇ ਇਵਕਤੀਆ ਵਲੋ ਘਰ ਤੇ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਅਤੇ ਇੱਟਾਂ ਰੋੜ੍ਹਿਆ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਹ ਸਾਰੀ ਘਟਨਾ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ। ਤੁਸੀ ਤਸਵੀਰਾਂ ਚ ਸਾਫ ਵੇਖ ਸਕਦੇ ਹੋ ਕਿ, ਹਥਿਆਰ ਬੰਦ ਵਿਅਕਤੀ ਬੇਖੌਫ ਹੋ ਕੇ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ। ਪੀੜਤ ਪੱਖ ਦੇ ਜਸਵੰਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਆਰੋਪੀਆਂ ਨਾਲ ਜਮੀਨੀ ਵਿਵਾਦ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ।

    ਜਿਸਦੀ ਇਤਲਾਹ ਉਨਾਂ ਵਲੋ ਸੰਬਧਿਤ ਥਾਣੇ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ, ਉਨਾਂ ਉੱਚ ਪੁਲਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਤੋਂ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਅਤੇ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ! ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਬੰਸਤ ਐਵਨਿਓ ਦੇ ਐਸ ਆਈ ਪ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਵਲੋ ਘਟਨਾ ਦਾ ਮੁਆਇਨਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਨੂੰਨ ਮੁਤਾਬਿਕ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਘਰ ‘ਚ ਵੜ ਕੇ ਵਿਅਕਤੀ ਤੇ ਕੀਤਾ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਜਮਾਲਪੁਰ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਕੁਝ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਘਰ ਵਿੱਚ ਵੜ ਕੇ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਉੱਪਰ ਜਾਣ ਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਪੀੜਤ ਨੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਆਪਣਾ ਇਲਾਜ ਕਰਵਾਇਆ। ਜਿਹੜਾ ਸਾਹਿਬ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸਦੇ ਪਿਤਾ ਦੀ ਕੁਝ ਪਹਿਲਾਂ ਮੌਤ ਹੋਈ ਹੈ।

    ਇੱਕ ਮਹਿਲਾ ਸਣੇ 3 ਆਰੋਪੀ ਜਮੀਨੀ ਵਿਵਾਦ ਸਬੰਧੀ ਗੱਲਬਾਤ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਉਸ ਦੇ ਜਮਾਲਪੁਰ ਸਥਿਤ ਘਰ ਪਹੁੰਚੇ ਅਤੇ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਉਸਨੇ ਇਹ ਵੀ ਆਰੋਪ ਲਗਾਇਆ ਕਿ ਆਰੋਪੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਜਾਲੀ ਦਸਤਾਵੇਜ ਅਪਣਾ ਕੇ ਫਰਜੀ ਕੈਂਪ ਲਗਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਦਾ ਵੀ ਉਸ ਨੇ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਪੀੜਤ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਤੋਂ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ।

  • पंजाबः ट्रक पर कंटेनर पलटने से एक घायल, नेशनल हाईवे पर लगा जाम, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कस्बा लाडोवाल चौक में आज सुबह एक कंटेनर ट्रक के ऊपर पलट गया। इस हादसे में ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप में घायल हो गया। वहीं घटना को लेकर नेशनल हाईवे पर 2 किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची लड्डू वॉल पुलिस मौके ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हाईवे से हटाने का काम शुरू कर दिया है। दूसरी ओर घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

  • जालंधरः चर्च में हुए हमले में घायल पास्टर की हुई मौ+त, देखें वीडियो

    जालंधर/लुधियाना, ENS: जालंधर के एक चर्च में हुए हमले के दौरान गंभीर रूप से घायल पास्टर की लुधियाना के सीएमसी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद उनके शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। इस मौके पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। जिन्होंने मामले में पुलिस की कार्रवाई और लोगों की चुप्पी पर सवाल उठाए। पीड़ित परिवार व अन्य लोगों ने बताया कि 24 जनवरी को जालंधर के एक चर्च में पास्टर पर जानलेवा हमला हुआ था। जिस मामले में उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिल सका है।

    उन्होंने कहा कि कई लोगों की मौजूदगी में हुए हमले को लेकर कोई भी इस बारे में कुछ बोलने को तैयार नहीं है। उन्होंने दावा किया है कि मृतक पास्टर की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उधर, शव का पोस्टमॉर्टम कराने पहुंची जालंधर पुलिस ने बताया कि इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पास्टर की मौत के बाद अब मामले में धारा 302 जोड़ दी गई है और मामले की जांच जारी है।