लुधियाना: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पंजाब कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू बीजेपी में शामिल हो गए। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवनीत सिंह बिट्टू बीजेपी में शामिल हो गए हैं। वह लुधियाना से मौजूदा सांसद हैं। राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब कांग्रेस का बड़ा चेहरा माने जाते हैं।
Category: Punjab>Ludhiana
-
पंजाब : मौसम विभाग अनुसार 28 -29 मार्च को बारिश की संभावना, देखें वीडियो
लुधियाना : पंजाब के अलग-अलग इलाकों में 28 और 29 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जिसे लेकर किसानों को गेहूं की फसल की कटाई के समय ध्यान देने की जरूरत है।
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग की प्रमुख डॉ. पवनीत कौर किंगरा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28 और 29 मार्च को राज्य के विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
हालांकि गेहूं की फसल पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। लेकिन इन दिनों में किसानों को कटाई के समय ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा है कि उनके लिए मौसम में काफी बदलाव आ रहा है। लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।
-
पंजाबः इस इलाके में चली गोली, युवक की मौ+त, देखें वीडियो
लुधियानाः महानगर के मिल्लरगंज से बड़ी खबर सामने आई है। जहां युवक ने देर रात खुद को गोली मारकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान साधा सिंह निवासी मिल्लरगंज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोली युवक से माथे से आर-पार हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना देर रात 2ः30 बजे की बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि वीजा ना लगने से परेशान होकर युवक ने खुद को लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारी है। पुलिस ने कहा कि पीड़ित के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक साइकिल पार्ट्स का कारोबार करता था। साधा सिंह की शादी कुछ साल पहले ही हुई थी और उनकी एक बेटी है। सोमवार रात को परिवार को खाना परोसने के लिए कहकर साधा सिंह खुद बाथरुम में चले गए। उसके कुछ समय बाद बाथरुम से गोली चलने की आवाज आई। परिवार के लोगों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो अंदर साधा सिंह खून से लथपथ पड़े थे।
-
पंजाबः इंसानियत शर्मसार ! बेटे ने किया पिता का क+त्ल
लुधियानाः जिले में इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां बेटे ने ही अपने पिता का कत्ल कर दिया। बताया जा रहा है कि बेटे ने बाप के सिर पर लगातार ईंटे मारकर उसे घायल कर दिया। इस घटना के बाद 65 वर्षीय पिता ने दम तोड़ दिया। लोगों ने शोर-शराबा सुन तुरंत पुलिस को सूचित किया। भाग रहे आरोपी बेटे को लोगों ने दबोच लिया। फिलहाल आरोपी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की पड़ताल जारी है। घटना स्थल से पुलिस को शराब की बोतलें भी मिली है।
थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस को मृतक लक्ष्मण दास के दामाद किशन बहादुर ने बताया कि उसका साला सूरज बहादुर अक्सर उसके ससुर लक्ष्मण बहादुर से किसी न किसी मामूली बात को लेकर झगड़ा करता रहा था। जीवन नगर में दोनों अलग-अलग कमरे किराए पर लेकर रहते है। वह पिछले 25 साल से लुधियाना रह रहे है। 24 मार्च को साले सूरज बहादुर की ससुर के साथ झड़प हो गई। दोनों में विवाद हुआ। मामले इतना बढ़ गया कि सूरज ने कमरे में ही पिता लक्ष्मण बहादुर पर हमला कर दिया। मारपीट कर उसके सिर में उसने ईंटें मार उसे मौत के घाट उतार दिया। लक्ष्मण बहादुर की 2 बेटियां है।
किशन बहादुर मुताबिक आस-पास के लोगों ने शोर-शराबा सुन तुरंत आरोपी सूरज को पकड़ लिया। खून से लथपथ लक्ष्मण बहादुर को डाक्टर के ले जाना चाहा लेकिन उसने दम तोड़ दिया। घटना स्थल पर लोगों ने आरोपी बेटे सूरज को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची थाना फोकल पुआइंट की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। लक्ष्मण बहादुर के रिश्तेदारों को नेपाल में सूचित कर दिया है। उनके आने के बाद उसके शव का पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। जांच अधिकारी दलबीर सिंह मुताबिक मामले की जांच जारी है। आरोपी के खिलाफ धारा IPC 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
-
पंजाबः हलवाई और उसके साथियों पर हमलावारों ने किया सूए से हमला, 4 घायल देखें वीडियो
लुधियानाः हैबोवाल इलाके हलवाई और उसके साथियों पर कुछ बदमाशों ने तेजधार हथियार और सुए से हमला कर दिया, घटना देर रात की है। बदमाशों ने सिर और गाल पर सुए मारे हैं। दरअसल, हलवाई का पड़ोसी उसके साथ वाले कमरे में किराए पर रहता है। देर रात वह शराब के नशे में धुत होकर आया और वेहड़े में सभी को गालियां देने लगा। उसे उन्होंने समझाया, लेकिन कुछ देर बाद वह कुछ बदमाशों को साथ लाया और तेजधार हथियारों से मारपीट करने लगा। हमला में 4 लोग घायल हैं। घायलों की पहचान विनोद राम, विजय, मनोज और बोधराम के रूप में हुई है।
जानकारी देते हुए विनोद राम ने कहा कि वह चंद्र नगर में किराए पर कमरा लेकर रहता है। होली का त्योहार होने के कारण वह अपने दोस्तों के साथ मनोरंजन कर रहा था। पड़ोसी रामू कमरे के सामने रहता है, उसने उनसे गाली गलौज की। उसे जब गाली न देने के लिए समझाया गया तो उसने भानू नाम के व्यक्ति के साथ मिलकर कुछ गुंडे उनके कमरे में भेजे। उन लोगों ने जमकर मारपीट की। उन्होंने सिर और चेहरे पर सूए से वार किए हैं। विनोद राम ने कहा कि मेडिकल करवाकर वह इस मामले में तुरंत थाना हैबोवाल में शिकायत दर्ज करवाएगा।
-
पंजाब : पुल पर पलटी कार, संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा, देखें वीडियो
लुधियाना : देर शाम को दक्षिणी बाइपास डी-जोन से पुल चढ़ते समय एक टाटा नेक्सन कार अचानक पुल के बीचो बीच डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। गाड़ी में सवार ड्राइवर को लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। ड्राइवर के मामूली चोट लगी। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।
घटना स्थल पर तुरंत ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी पहुंचे जिन्होंने पुल पर लगा जाम खुलवाया। ड्राइवर को प्राथमिक उपचार देकर डॉक्टर के भेज दिया। फिलहाल कार चलाने वाले ड्राइवर की पहचान पुलिस को नहीं हुई।
घटना स्थल पर मौजूद ट्रैफिक ASI हरदीप सिंह ने कहा कि कार के आगे अचानक कुछ आ गया था, जिसके बाद कार ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी डिवाइडर से टकरा अचानक पलट गई। हादसे में गाड़ी ड्राइवर को मामूली चोटें आई है।
पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे पुल पर गाड़ी स्लो चलाए। हरदीप सिंह मुताबिक यह कार डी-जोन पर अभी चढ़ाई थी कि अचानक उसकी कार हादसाग्रस्त हो गई। संबंधित इलाके पुलिस को भी सूचित कर दिया है।
-

पंजाब : सड़क हादसे में ASI की मौ’त
जगराओं : सिधवां बेट थाने में तैनात एएसआई की मौत का मामला सामने आया है। सड़क हादसे में एएसआई की मौत हो गई जबकि 2 अन्य पुलिस कर्मियों को मामूली चोटें आने के कारण इलाज के दौरान छुट्टी दे दी गई। मृतक की पहचान एएसआई नसीब चंद के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार देर रात को एएसआई नसीब चंद अपने 2 अन्य पुलिस कर्मियों के साथ ड्यूटी दौरान सिधवां बेट से जगराओं की तरफ और आ रहा था लेकिन एक मोड़ पर आगे से आँखों में लाइट पड़ने से वह गाड़ी को संभाल नही सके। जिससे गाड़ी सीधे पेड से जा टकराई जिससे एएसआई नसीब चंद गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिनको पहले जगराओं के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उन्हें लुधियाना रेफर कर दिया गया। जहां उन्होंने इलाज दौरान दम तोड़ दिया। जबकि पुलिस कर्मी दीपक कुमार व निशान सिंह को चोटें आने के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है।
-
पंजाब : गंदे नाले के किनारे बरामद हुआ नवजात का शव, देखें वीडियो
लुधियाना : आज सुबह किरपाल नगर गंदे नाला की पुली से एक नवजात बच्चे का शव मिलने का मामला सामने आया है। नाले किनारे बच्चे का शव राहगीर व्यक्ति ने देखा। उसने तुरंत गौशाला शमशान घाट के चारर्जी राधे को सूचित किया। मौके पर पहुंच राधे ने देखा तो वह दंग रह गया। बच्चा नवजात था। उसे किसने नाले किनारे या नाले में फेंका है इसका अभी कुछ पता नहीं चला।
राधे ने बताया कि उसका दोस्त हीरा पंजाब पुलिस में वालंटियर के रूप में समाज सेवा करता है। आज सुबह जब वह किरपाल नगर पुली से गुजर रहा था तो नाके के किनारे उसे एक बच्चे का शव दिखा। पहले उसे बच्चे का शव किसी खिलौने के जैसा लगा। उसने जब पास जाकर देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई।
बच्चे का शव मिलने से इलाके में सहम है। शव की हालत से लग रहा है कि जैसे कि कुछ समय पहले ही उसका जन्म हुआ होगा। इलाके के लोगों ने तुरंत थाना टिब्बा की पुलिस को सूचित किया है। घटना स्थल पर पुलिस पहुंची है। फिलहाल बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवाएंगी। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे है। पुलिस बच्चे को फेंकने वाले आरोपी की तलाश कर रही है।
-
अवारा कुत्ते ने नाबालिग को नोंचा, किया लहूलुहान
खन्ना : भादला में एक पागल कुत्ते ने होली खेल रही 16 साल की लड़की को नोंच लिया। यह कुत्ता लड़की का आधा चेहरा नोच गया। मुश्किल से उसकी जान बचाई गई। लहूलुहान हालत में लड़की को सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार आजाद नगर निवासी नैना भादला के पास अपने रिश्तेदारों संग होली खेल रही थी तो इसी दौरान गली में एक पागल कुत्ते ने नैना पर वार कर दिया। सीधा उसके चेहरे को नोच लिया। पागल कुत्ता नैना के चेहरे को नोंच खींचने लगा तो नैना ने पास पड़ी ईट उठाकर कुत्ते को मारी और अपनी जान बचाई।
इससे पहले कि नैना को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस का इंतजार किया जाता पास के लोग बाइक पर ही नैना को अस्पताल लेकर आए। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर नवदीप जस्सल ने बताया कि नैना के चेहरे का काफी हिस्सा कुत्ते ने नोच लिया।
-
पंजाब : बच्चों की लड़ाई को लेकर चले तेजधार हथियार, 4 बच्चे घायल, देखें वीडियो
थाने के बाहर लगाया धरना, माहौल तनावपूर्ण
पुलिस ने किया लाठी चार्ज
लुधियाना : संधू कॉलोनी में उस वक्त दहशत का माहौल पैदा हो गया जब छोटे बच्चों की लड़ाई ने खूनी रूप ले लिया। इसबंदी घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित पक्ष ने बताया कि आज दोनों पक्ष फैसले के लिए इकट्ठे हुए थे। जिसके चलते किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष के युवक ने बाहर से लड़कों को बुला लिया।
आरोप है कि उनके पास तेजधार हथियार थे और उन्होंने तेजधार हथियार से उन पर हमला कर दिया। इस घटना में 4 बच्चों को गंभीर चोटें आईं है। हमले में घायल चारों बच्चों का सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी ने बताया कि बच्चों की लड़ाई में मामला खूनी झड़प में हो गया है। उचित कार्रवाई की जायेगी। वहीं बताया जा रहा है कि घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने थाने के बाहर धरना लगा दिया। इसके बाद वहां पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान पुलिस को हल्का लाठी चार्ज करना पड़ा।