Category: Punjab>Ludhiana

  • Punjab News: टैक्सी स्टैंड यूनियन ने RTO के दफ्तर बाहर लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab News: टैक्सी स्टैंड यूनियन ने RTO के दफ्तर बाहर लगाया धरना, देखें वीडियो

    कहा- टैक्स चोर मालामाल और टैक्स देने वाले बेरोजगार

    लुधियानााः आरटीओ ऑफिस में सुबह टैक्सी यूनियन ने विरोध धरना प्रदर्शन किया है। टैक्सी यूनियन का आरोप है कि शहर में प्राइवेट गाड़ियां चल रही है और उन्हें टैक्सी सर्विस नहीं मिल रही है। जिसके चलते टैक्सी चालक बेरोजगार हो रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरटीओ टाइम पर ऑफिस नहीं पहुंच रहे।

    इस दौरान आरटीओ जगाओ, दफ्तर में बैठाओ गरीबों को इंसाफ दिलाओ अभियान के तहत यूनियन ने नारे लगाए। यूनियन का कहना है कि उनकी गाड़ियां स्टैंडों पर खड़ी रहती है और प्राइवेट गाड़ियां सवारियों को बैठाकर ले जाते है। जिससे उनके कारोबार में नुकसान हो रहा है। यूनियन ने आरोप लगाया कि लुधियाना में नाजायज टैक्सी स्टैंड है, जहां पर प्राइवेट गाड़ियां खड़ी रहती है। इस दौरान ऑटो चालक भी मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मैं विजिलेंस को लिस्टें दूंगा। इस दौरान टैक्सी स्टैंड के प्रधान ने कपड़े उताए दिए। उन्होंने ट्रांसपोर्ट मंत्री से अपील की कि कर्मशियल गाड़ी चालक अभी भी परेशान है। हाईवों पर रात को माफिया बरकरार है। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी सुनवाई नहीं होती तब हम उठेगे नहीं। आरटीओ ऑटो के चालान कर रहा है। टैक्स भरने वाले बेरोजगार हो रहे है और टैक्स चोर मालामाल हो रहे है।

    वहीं पीसीएस रिजनल ट्रांसपोर्ट अफसर मनकंवल सिंह चाहल ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि टैक्सी यूनियन ने एयरपोर्ट के उद्घाटन पर भी रेटों को लेकर नाराजगी जताई थी। डीसी के निदर्शों के अनुसार रेटों को तय किया है। वहीं मौके पर पहुंच गाड़ियों की चेकिंग की गई कि कोई प्राइवेट गाड़ियों में सवारियां न बैठाए। ट्रैफिक पुलिस समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाता रहता है। ऑफिस में लेट पहुंचने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं चेकिंग अभियान के तहत बाहर था। प्रदर्शन करना सही नहीं है, मैं ऑफिस में बैठा हूं, आप मेेरे से बात करके अपनी समस्याओं का हल करवा सकते है।

     

  • Punjab News: मंदिर में व्यक्ति ने शिव मूर्ति से की तोड़फोड़, भागा आरोपी, लोगों में रोष, देखें वीडियो

    Punjab News: मंदिर में व्यक्ति ने शिव मूर्ति से की तोड़फोड़, भागा आरोपी, लोगों में रोष, देखें वीडियो

    लुधियानाः हरगोबिंद नगर स्थित ज्वंत विहार इलाके में स्थानीय मंदिर में बेअदबी का सनसनीखेज मामला सामने आया। जहां देर रात एक अज्ञात शराबी व्यक्ति ने मंदिर में घुसकर न सिर्फ पवित्र मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ की, बल्कि धार्मिक सामान चुराने का भी प्रयास किया। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों और हिंदू समुदाय में भारी रोष व्याप्त है। लोगों का आरोप है कि यह कोई सामान्य घटना नहीं है,बल्कि शहर की शांति भंग करने की एक सोची-समझी साजिश है। घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी मंदिर प्रधान सुभाष चंदर ने बताया कि रोजमर्रा की तरह रात के समय उनकी पत्नी सपना मंदिर के कपाट बंद करने गई थीं।

    जब वह अंदर दाखिल हुईं, तो वहां उन्होंने देखा कि एक शराबी व्यक्ति मंदिर के गर्भगृह में मौजूद है और वह भगवान शिव शंकर की मूर्ति को खंडित करने का प्रयास (तोड़फोड़) कर रहा था। इतना ही नहीं, आरोपी ने मंदिर से भगवान की कुछ पवित्र तस्वीरें चुरा ली थीं और भगवान शिव का ‘डमरू’ भी अपने साथ ले जाने की फिराक में था। आरोपी को बेअदबी करता देख सपना ने बिना घबराए तुरंत जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग और श्रद्धालु मौके की ओर दौड़े। लोगों की भीड़ को आता देख आरोपी घबरा गया और भागने लगा। स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे पकड़ भी लिया था, लेकिन वह हाथापाई कर अपना हाथ छुड़ाने में कामयाब रहा और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

    हालांकि, हड़बड़ी में आरोपी अपना एक बैग वही छोड़ गया है, जिसे पुलिस जांच के लिए एक बहुत बड़ा सुराग माना जा रहा है। इस पूरे मामले ने तब एक बड़ा विवादित मोड़ ले लिया, जब चश्मदीदों ने बताया कि देखने से आरोपी हिंदू समुदाय का ही लग रहा था। सुभाष चंदर और अन्य स्थानीय निवासियों ने गहरा शक जताते हुए कहा है कि यह महज एक नशेड़ी की हरकत या चोरी का मामला नहीं है। लोगों का स्पष्ट आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति या संगठन ने जानबूझकर हिंदू भावनाओं को भड़काने और इलाके का भाईचारा खराब करने के लिए इस शख्स को बेअदबी करने के लिए भेजा था।

    घटना के तुरंत बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मंदिर कमेटी और स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मौके पर मिले बैग की बारीकी से तलाशी ली जाए और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। लोगों ने चेतावनी दी है कि पुलिस इस मामले की तह तक जाए और इस बेअदबी के पीछे छिपे असली ‘मास्टरमाइंड’ का पर्दाफाश करे, ताकि शहर का माहौल बिगाड़ने वालों को सख्त सजा मिल सके। पुलिस अब इस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से तफ्तीश में जुट गई है।

     

     

  • Punjab News: घर के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी के चारों टायर लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: घर के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी के चारों टायर लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में सबसे सुरक्षित माने जाने वाले राख बाग के नजदीक क्लब रोड पर चोेरी की घटना सामने आई है, जहां बेखौफ और शातिर चोरों घर के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी के चारों टायर लेकर फरार हो गए। जिसके बाद चोर गाड़ी को ईंटों के सहारे खड़ी करके चले गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित कौशलदीप सिंह सेखों ने बताया कि बीते दिन उनके दादा जी का देहांत हो गया था। इस दुखद घड़ी में उनका पूरा परिवार अंतिम संस्कार के लिए अबोहर गया हुआ था और लुधियाना वाला घर सूना था। सुबह जब अखबार बांटने वाला हॉकर घर के बाहर पहुंचा, तो उसने देखा कि इतनी भारी-भरकम फॉर्च्यूनर गाड़ी बिना टायरों के ईंटों पर खड़ी है। उसने तुरंत घर की मेड को आवाज लगाई और बताया कि बाऊजी की गाड़ी के चारों टायर गायब हैं।

    मेड ने घबराते हुए तुरंत कौशलदीप को फोन मिलाया। दादा जी के संस्कार की तैयारियों के बीच जैसे ही परिवार को इस चोरी की खबर मिली, उनके होश उड़ गए।कौशलदीप सिंह सेखों के भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका परिवार पेशे से सरकारी कॉन्ट्रैक्टर है और उनके पास शहर की स्ट्रीट लाइट आदि के बड़े सरकारी टेंडर रहते हैं। उन्होंने बताया कि यह फॉर्च्यूनर गाड़ी पिछले काफी लंबे समय से घर के बाहर इसी तय जगह पर पार्क होती आ रही थी, लेकिन इलाके में पहले कभी ऐसी कोई वारदात नहीं हुई।

    जिस तरह से चोरों ने इतनी बड़ी गाड़ी को जैक लगाकर ईंटों पर खड़ा किया और चारों टायर खोल ले गए, उससे साफ है कि यह काम किसी पेशेवर गिरोह का है और उन्होंने इसे अंजाम देने में काफी समय भी लगाया होगा। घटना की सूचना मिलते ही परिवार ने तुरंत अपने एक कर्मचारी को मौके पर भेजा और पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। पॉश इलाके में हुई इस बड़ी चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इलाके और आसपास लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि इन शातिर चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

  • Punjab News: बेखौफ चोरों का कारनामा, घर के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर के चारों टायर चोरी, देखें वीडियो

    Punjab News: बेखौफ चोरों का कारनामा, घर के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर के चारों टायर चोरी, देखें वीडियो

    गाड़ी को ईंटों पर छोड़ हुए फरार, दादा के अंतिम संस्कार में गया था पूरा परिवार लुधियानाः जिले के सबसे सुरक्षित और पॉश इलाकों में गिने जाने वाले राख बाग के पास क्लब रोड पर चोरों ने हैरान कर देने वाली वारदात को अंजाम दिया। बेखौफ चोरों ने एक घर के बाहर खड़ी महंगी फॉर्च्यूनर एसयूवी के चारों टायर चोरी कर लिए। टायर निकालने के बाद उन्होंने गाड़ी को ईंटों के सहारे खड़ा कर दिया और आराम से मौके से फरार हो गए। सुबह जब लोगों ने यह नजारा देखा तो सभी हैरान रह गए।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    दादा के अंतिम संस्कार में गया था पूरा परिवार पीड़ित कौशलदीप सिंह सेखों ने बताया कि एक दिन पहले उनके दादा जी का निधन हो गया था। परिवार के सभी सदस्य अंतिम संस्कार के लिए अबोहर गए हुए थे। इस वजह से लुधियाना स्थित उनका घर पूरी तरह खाली था और बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर पर किसी की नजर नहीं थी। अखबार वाले ने दी चोरी की जानकारी सुबह रोज की तरह अखबार बांटने वाला हॉकर घर के बाहर पहुंचा। उसने देखा कि फॉर्च्यूनर गाड़ी बिना टायरों के ईंटों पर खड़ी है। यह देखकर वह तुरंत घर में काम करने वाली मेड के पास गया और उसे पूरी बात बताई। मेड ने तुरंत कौशलदीप सिंह को फोन कर घटना की जानकारी दी। दादा जी के अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच चोरी की खबर सुनकर पूरे परिवार के होश उड़ गए। कई सालों से वहीं खड़ी होती थी गाड़ी कौशलदीप सिंह के भाई ने बताया कि उनका परिवार सरकारी कॉन्ट्रैक्टर है और शहर में स्ट्रीट लाइट समेत कई सरकारी प्रोजेक्ट्स पर काम करता है। उन्होंने बताया कि यह फॉर्च्यूनर कई वर्षों से घर के बाहर उसी जगह पर पार्क की जाती थी। इलाके में पहले कभी इस तरह की चोरी की घटना नहीं हुई थी। इस गिरोह पर जताया शक परिवार का कहना है कि जिस तरीके से चोरों ने भारी-भरकम फॉर्च्यूनर को जैक से उठाया, ईंटों पर खड़ा किया और चारों टायर निकाल लिए, उससे साफ लगता है कि यह किसी पेशेवर गिरोह का काम है। इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने में काफी समय लगा होगा, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की जानकारी मिलते ही परिवार ने अपने एक कर्मचारी को मौके पर भेजा और पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज करवाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जाएगी। पॉश इलाके में हुई इस चोरी ने इलाके के लोगों की सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।    
  • Ludhiana में सावन की हुई पहली बारिश, लोगों को मिली राहत, देखें वीडियो

    Ludhiana में सावन की हुई पहली बारिश, लोगों को मिली राहत, देखें वीडियो

    लुधियाना: शहर में लंबे समय से पड़ रही उमस भरी गर्मी के बाद रविवार को बारिश हुई। इस बारिश के बाद लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। कई दिनों से गर्मी और उमस के चलते लोग घरों के अंदर बंद हो गए थे ऐसे में सावन की पहली बारिश के बाद घरों से बाहर निकले और ठंडी हवाओं का आनंद लिया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    शहर के कुछ निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली वहीं ज्यादातर लोगों ने बारिश का स्वागत करते हुए इसे राहत भरी एक फुहार बताया है। बारिश से जुड़ी कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें सड़कों पर पानी भरा देखा जा सकता है। बता दें कि मौसम विभाग की ओर से 3 दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया था।  
  • Punjab News: निहंग सिखों का कार पर हमलाः लाठी-डंडों से पीटा, लगे टांके, देखें वीडियो

    Punjab News: निहंग सिखों का कार पर हमलाः लाठी-डंडों से पीटा, लगे टांके, देखें वीडियो

    लुधियानाः गिल चौक के पास फॉर्च्यूनर में आए 5 निहंग सिखों ने एक सफेद कार को रोककर उसकी गाड़ी पर हमला कर देने का मामला सामने आया है, जिसकी एक सीसीटीवी भी सामने आई है। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि कैसे निहंग सिख अपनी गाड़ी से उतरकर युवक पर हमला करते है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    हमले में युवक घायल हो गया है, जिसे टांके लगे है और उसकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए है। हैरानी की बात यह है कि घटना 5 जुलाई (रविवार) की बताई जा रही है। अब इस पूरी वारदात का एक CCTV फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी मेंहमलावर गाड़ी के शीशे तोड़ने लगते हैं। मारपीट और गाली-गलौज के बाद आरोपी जान से मारने की धमकियां देते वहां से फरार हो जाते हैं। पीड़ित कमलप्रीत सिंह जनता नगर का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि 5 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे वह कुछ सामान लेकर वापस अपने घर लौट रहा था। तभी गिल चौक के गाड़ी थोड़ी टच हो गई, जिसके बाद ये जानलेवा हमला हुआ। उसने अपनी शिकायत में बताया कि हमलावरों ने बिना किसी उकसावे के उसकी गाड़ी रोकी और उस पर टूट पड़े। गाड़ी का काफी नुकसान किया गया है। पीड़ित ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उसने अपनी MLR कटवा ली थी और थाना मॉडल टाउन में लिखित शिकायत दर्ज करवा दी थी। शिकायत दिए 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही है।      
  • Punjab News: South City में चली गोली: सिक्योरिटी गार्ड के केबिन में घुसी, CCTV में कैद घटना, देखें वीडियो

    Punjab News: South City में चली गोली: सिक्योरिटी गार्ड के केबिन में घुसी, CCTV में कैद घटना, देखें वीडियो

    लुधियानाः पॉश इलाके साउथ सिटी में देर रात को अज्ञात हमलावरों ने एक मार्बल शोरूम के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसकी सीसीटीवी भी सामने आई है। सीसीटीवी में आऱोपी कार में सवार थे, जिन्होंने कोठारी मार्बल्स के बाहर बना सिक्योरिटी गार्ड के केबिन में गोली चलाई। गनीमत यह रही कि गोली लोहे के केबिन को चीरती हुई आर-पार निकल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार में सवार होकर फरार हो गए।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    गुरप्रीत सिंह जो स्पर्श कोठारी मार्बल्स में बतौर नाइट सिक्योरिटी गार्ड तैनात है, अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद था। गुरप्रीत ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि रात के सन्नाटे में उसे अचानक बाहर से पटाखों के चलने जैसी तेज आवाज सुनाई दी। शुरुआत में उसे लगा कि कोई पटाखे फोड़ रहा है, लेकिन जब उसने चेक किया तो गोली चलने की आवाज थी। एक बुलेट उसके लोहे के बने सिक्योरिटी केबिन को काटते हुए दूसरी तरफ से आर-पार निकल चुकी थी। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया। थाना पीएयू की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने 18 जुलाई को गार्ड गुरप्रीत सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।      
  • Punjab News: बाप-बेटे पर तेजधार हथियारों से हमला कर लूटा मोबाइल, घायल अस्पताल में दाखिल

    Punjab News: बाप-बेटे पर तेजधार हथियारों से हमला कर लूटा मोबाइल, घायल अस्पताल में दाखिल

    लुधियानाः साहनेवाल थाना क्षेत्र में एयरपोर्ट के पीछे वाली सड़क पर शनिवार रात फैक्टरी से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे बाप-बेटे पर बाइक सवार दो अज्ञात लुटेरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर मोबाइल लूट लिया। वारदात में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले साहनेवाल के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां सिर में गहरे घाव होने के कारण शनिवार देर रात उन्हें इलाज के लिए लुधियाना के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    घायलों की पहचान (49) धनंजया और उसके (20) बेटे प्रीतम कुमार निवासी संधू कॉलोनी, एयरपोर्ट के नजदीक साहनेवाल के रूप में हुई है। दोनों साहनेवाल स्थित एक फैक्टरी में काम करते हैं।

    घायल धनंजया ने बताया कि शनिवार रात करीब 8 बजे वह अपने बेटे के साथ बाइक पर फैक्टरी से छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे। जैसे ही वे एयरपोर्ट के पीछे वाली सड़क पर पहुंचे तो पीछे से आए बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने पहले जबरन पैसे और मोबाइल की मांग की। विरोध करने पर दोनों लुटेरों ने तेजधार हथियारों से उनके सिर और शरीर पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी उनका मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। जाते समय लुटेरे उनकी बाइक की चाबी भी अपने साथ ले गए, जिससे वे मौके से कहीं जा नहीं सके।

    घायलों ने किसी तरह फैक्टरी मालिक को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही फैक्टरी मालिक मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को उपचार के लिए साहनेवाल के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी हालत गंभीर देखते शनिवार देर रात लुधियाना के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    पीड़ितों ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले भी इसी स्थान पर लुटेरों ने उन्हें लूटने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय अचानक एक राहगीर के आ जाने से आरोपी भाग निकले थे। अब उसी जगह दूसरी बार हुई वारदात ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ितों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और इस सुनसान मार्ग पर नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

     

  • Punjab News: बाहर सामान लगाने को लेकर आपस में भिड़े दुकानदार, चलीं तलवारें और ईंट-बोतलें, देखें वीडियो

    Punjab News: बाहर सामान लगाने को लेकर आपस में भिड़े दुकानदार, चलीं तलवारें और ईंट-बोतलें, देखें वीडियो

    लुधियानाः फील्ड गंज इलाके (कूचा-7) में 2 दुकानदारों के बीच दुकान के बाहर सामान (अड्डा) लगाने को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर, बोतलें और तेजधार हथियार चले, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। दोनों पक्ष हमला करते नजर आ रहे हैं। वारदात में दोनों गुटों के कई लोग घायल हुए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    हरप्रीत चावला ने बताया कि उनके बड़े भाई जगजीत सिंह चावला की कूचा-7 में गुड्डी दी हट्टी (कॉस्मेटिक्स और डायपर) के नाम से दुकान है। उनके मुताबिक, पड़ोस की दुकान का वर्कर अक्सर उनके भाई की दुकान के आगे अपना सामान लगा देता था। इस दौरान उनके भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। हरप्रीत के अनुसार बीच-बचाव के बाद भी 3-4 लोग हथियार लेकर उनकी दुकान के अंदर घुस गए और उनके भाई की गर्दन और सिर पर वार किया। हरप्रीत ने सीसीटीवी फुटेज होने का दावा करते कहा है कि अगर प्रशासन ने उन्हें इंसाफ नहीं दिया, तो वे फील्ड गंज बाजार बंद करवाकर बड़ा धरना देंगे। वहीं दूसरे पक्ष के शिमलापुरी निवासी चनप्रीत सिंह (जिनकी सामने ही में दुकान है) ने चावला परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चनप्रीत ने बताया कि जब वह अपना सामान लगा रहा था, तो दूसरे पक्ष ने उसकी जगह घेरी हुई थी। सामान हटाने को कहने पर दूसरे पक्ष ने उसे जातिसूचक गालियां दीं और हाथापाई करते उसकी पगड़ी को हाथ डाला और दोनों भाइयों ने मिलकर पगड़ी उछाल दी। चनप्रीत का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उन पर बोतलों, ईंटों और कृपाण (तेजधार हथियार) से हमला किया है, जिससे उनके शरीर पर कांच और चोट के निशान हैं। चनप्रीत ने अपने पास किसी भी तरह के हथियार होने से इनकार किया है और मांग की है कि पगड़ी की बेअदबी और जातिसूचक शब्द इस्तेमाल करने के आरोप में दूसरे पक्ष पर FIR दर्ज की जाए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी है।    
  • Punjab News: बेकाबू ट्रैक्टर का कहर, पुल पर खड़े लोगों को मारी टक्कर, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: बेकाबू ट्रैक्टर का कहर, पुल पर खड़े लोगों को मारी टक्कर, 2 घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के इशर नगर इलाके में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां, गिल नहर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहा एक ट्रैक्टर अचानक बेकाबू हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर के ब्रेक अचानक फेल हो गए, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसके बाद ट्रैक्टर सीधे इशर नगर पुल पर चढ़ गया और वहां मौजूद दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    पुल पर मौजूद थे जोमैटो राइडर और महिला प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय पुल पर सामान्य ट्रैफिक चल रहा था। एक जोमैटो डिलीवरी बॉय अपनी टीवीएस जुपिटर स्कूटर पर जा रहा था। वहीं एक महिला अपने बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ पुल पर खड़ी होकर किसी का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान गिल नहर की तरफ से तेज गति से आ रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया। चालक ने ट्रैक्टर रोकने की कोशिश की, लेकिन ब्रेक काम नहीं कर रहे थे। देखते ही देखते ट्रैक्टर दोनों स्कूटर सवारों से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिर गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत की मदद हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने बिना देर किए घायलों की मदद की। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को उठाया और पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। समय पर इलाज मिलने से बड़ा हादसा टल गया। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी हादसे में जोमैटो डिलीवरी बॉय और महिला को चोटें आई हैं। दोनों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है और खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस कर रही मामले की जांच हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर के ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस ट्रैक्टर चालक से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि कहीं लापरवाही या तेज रफ्तार इस दुर्घटना की वजह तो नहीं थी।