हरप्रीत चावला ने बताया कि उनके बड़े भाई जगजीत सिंह चावला की कूचा-7 में गुड्डी दी हट्टी (कॉस्मेटिक्स और डायपर) के नाम से दुकान है। उनके मुताबिक, पड़ोस की दुकान का वर्कर अक्सर उनके भाई की दुकान के आगे अपना सामान लगा देता था। इस दौरान उनके भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। हरप्रीत के अनुसार बीच-बचाव के बाद भी 3-4 लोग हथियार लेकर उनकी दुकान के अंदर घुस गए और उनके भाई की गर्दन और सिर पर वार किया। हरप्रीत ने सीसीटीवी फुटेज होने का दावा करते कहा है कि अगर प्रशासन ने उन्हें इंसाफ नहीं दिया, तो वे फील्ड गंज बाजार बंद करवाकर बड़ा धरना देंगे। वहीं दूसरे पक्ष के शिमलापुरी निवासी चनप्रीत सिंह (जिनकी सामने ही में दुकान है) ने चावला परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चनप्रीत ने बताया कि जब वह अपना सामान लगा रहा था, तो दूसरे पक्ष ने उसकी जगह घेरी हुई थी। सामान हटाने को कहने पर दूसरे पक्ष ने उसे जातिसूचक गालियां दीं और हाथापाई करते उसकी पगड़ी को हाथ डाला और दोनों भाइयों ने मिलकर पगड़ी उछाल दी। चनप्रीत का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उन पर बोतलों, ईंटों और कृपाण (तेजधार हथियार) से हमला किया है, जिससे उनके शरीर पर कांच और चोट के निशान हैं। चनप्रीत ने अपने पास किसी भी तरह के हथियार होने से इनकार किया है और मांग की है कि पगड़ी की बेअदबी और जातिसूचक शब्द इस्तेमाल करने के आरोप में दूसरे पक्ष पर FIR दर्ज की जाए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी है।View this post on Instagram
Punjab News: बाहर सामान लगाने को लेकर आपस में भिड़े दुकानदार, चलीं तलवारें और ईंट-बोतलें, देखें वीडियो

लुधियानाः फील्ड गंज इलाके (कूचा-7) में 2 दुकानदारों के बीच दुकान के बाहर सामान (अड्डा) लगाने को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर, बोतलें और तेजधार हथियार चले, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। दोनों पक्ष हमला करते नजर आ रहे हैं। वारदात में दोनों गुटों के कई लोग घायल हुए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Leave a Reply