Category: Punjab>Ludhiana

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ਼ੋਅਰੂਮ ਦੀ ਟੁੱਟੀ ਲਿਫਟ, ਵਾਪਰਿਆ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਖੰਨਾ ਦੇ ਮਲੇਰਕੋਟਲਾ ਰੋਡ ‘ਤੇ ਨੇਹਾ ਇਲੈਕਟ੍ਰੋਨਿਕਸ ਨਾਮਕ ਸ਼ੋਅਰੂਮ ਦੀ ਲਿਫਟ ਟੁੱਟ ਗਈ। ਲਿਫਟ ਚੌਥੀ ਮੰਜ਼ਲ ਤੋਂ ਸਿੱਧੀ ਹੇਠਾਂ ਆ ਡਿੱਗੀ। ਇਸ ਵਿੱਚ 2 ਕਰਮਚਾਰੀ ਸਨ, ਜੋ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੋ ਗਏ। ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਨਿੱਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਲਿਜਾਇਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਦਾਖ਼ਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਜ਼ਖਮੀਆਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਨਵਜੋਤ ਸਿੰਘ (20) ਵਾਸੀ ਰੋਹਣੋ ਖੁਰਦ ਤੇ ਗੁਰਬਖਸ਼ ਸਿੰਘ (22) ਵਾਸੀ ਬੈਂਕ ਕਲੋਨੀ ਖੰਨਾ ਵਜੋਂ ਹੋਈ। ਹਾਸਲ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਕ ਦੋਵੇਂ ਕਰਮਚਾਰੀ ਲਿਫਟ ‘ਚ ਚੌਥੀ ਮੰਜ਼ਲ ਤੋਂ ਪੁਰਾਣੇ ਟੈਲੀਵਿਜ਼ਨ ਹੇਠਾਂ ਲਿਆ ਰਹੇ ਸਨ। ਅਚਾਨਕ ਲਿਫਟ ਟੁੱਟ ਗਈ। ਜਦੋਂ ਲਿਫਟ ਹੇਠਾਂ ਡਿੱਗੀ ਤਾਂ ਸ਼ੋਅਰੂਮ ‘ਚ ਜ਼ਬਰਦਸਤ ਧਮਾਕੇ ਵਰਗੀ ਆਵਾਜ਼ ਸੁਣਾਈ ਦਿੱਤੀ। ਇਸ ਕਾਰਨ ਉੱਥੇ ਮੌਜੂਦ ਲੋਕਾਂ ਵਿਚ ਹਫੜਾ-ਦਫੜੀ ਮਚ ਗਈ। ਜਖਮੀਆਂ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਲਿਫਟ ਵਿੱਚੋਂ ਬਾਹਰ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ। ਪਹਿਲਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਨਿੱਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਲਿਜਾਇਆ ਗਿਆ ਤੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਦਾਖ਼ਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਕ ਦੋਵੇਂ ਕਰਮਚਾਰੀ ਲਿਫਟ ‘ਚ ਚੌਥੀ ਮੰਜ਼ਲ ਤੋਂ ਪੁਰਾਣੇ ਟੈਲੀਵਿਜ਼ਨ ਹੇਠਾਂ ਲਿਆ ਰਹੇ ਸਨ। ਅਚਾਨਕ ਲਿਫਟ ਟੁੱਟ ਗਈ।

    ਜਦੋਂ ਲਿਫਟ ਹੇਠਾਂ ਡਿੱਗੀ ਤਾਂ ਸ਼ੋਅਰੂਮ ‘ਚ ਜ਼ਬਰਦਸਤ ਧਮਾਕੇ ਵਰਗੀ ਆਵਾਜ਼ ਸੁਣਾਈ ਦਿੱਤੀ। ਇਸ ਕਾਰਨ ਉੱਥੇ ਮੌਜੂਦ ਲੋਕਾਂ ਵਿਚ ਹਫੜਾ-ਦਫੜੀ ਮਚ ਗਈ। ਜਖਮੀਆਂ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਲਿਫਟ ਵਿੱਚੋਂ ਬਾਹਰ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ। ਪਹਿਲਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਨਿੱਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਲਿਜਾਇਆ ਗਿਆ ਤੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਦਾਖ਼ਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਨਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਿੰਡ ਰੋਹਣੋ ਖੁਰਦ ਦੇ ਨੰਬਰਦਾਰ ਸੰਤੋਖ ਸਿੰਘ ਬੈਨੀਪਾਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਅਨੁਸਾਰ ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਲਿਫਟ ਖ਼ਰਾਬ ਹੋ ਗਈ ਸੀ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਕਈ ਵਾਰ ਮਾਲਕ ਨੂੰ ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ ਸੀ, ਪਰ ਲਿਫਟ ਦੀ ਮੁਰੰਮਤ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਕਾਰਨ ਇਹ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੀ ਜਾਨ ਵੀ ਜਾ ਸਕਦੀ ਸੀ। ਬੈਨੀਪਾਲ ਨੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ’ਤੇ ਇਲਾਜ ’ਚ ਦੇਰੀ ਦਾ ਦੋਸ਼ ਲਾਉਂਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਤਾਂ ਜ਼ਖ਼ਮੀਆਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਸੂਚਿਤ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। 

  • पंजाबः हवालाती की शादी में भांगड़ा डालने की वीडियो से मचा हड़कंप, देखें वीडियो 

    लुधियानाः कांग्रेसी नेता लक्की संधू में एक केस के चलते जेल में बंद है। उस पर कई संगीन धाराए लगी हुई है। बताया जा रहा है कि लक्की संधू ने जेल में बीमारी का बहाना बनाया। जिसके बाद जेल प्रशासन ने उसे चंडीगढ़ पीजीआई में चैकअप करवाने के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान आरोप लगाए जा रहे है कि पुलिस के साथ मिलीभगत कर लक्की संधू लुधियाना के रायकोट एरिया में एक शादी में पहुंच गया। वहां वह अपने भाई के साथ वीडियो में डांस करता हुआ नजर आया। यहां उसने पंजाबी सिंगर अंग्रेज अली के गानों पर भांगड़ा डाला और पैसे उड़ाए।

    लक्की संधू पर केस दर्ज करवाने वाले गुरवीर सिंह गारचा ने वीडियो के साथ शिकायत सीएम भगवंत मान, डीजीपी गौरव यादव और जेल प्रशासन को भेजी है। इसमें गुरवीर सिंह ने कहा कि उसके बयानों पर लक्की संधू के खिलाफ 2 केस दर्ज हैं। एक मोहाली में हनीट्रैप तो दूसरा लुधियाना के मॉडल टाउन थाने में धमकी देने का केस उसने दर्ज कराया हुआ है। वहीं जेल सुपरिंटेंडेंट शिवराज सिंह नंदगढ़ ने कहा कि लक्की संधू की रीढ़ की हड्‌डी में दिक्कत थी। डॉक्टरों के कहने पर उसे पीजीआई भेजा गया था। उसे यूरिन और शौच में भी दिक्कत आती थी। पीजीआई से आने के बाद वह शादी में चला गया। इस मामले में उन्होंने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल को पत्र लिख दिया है। पुलिस के जो मुलाजिम उसे शादी में लेकर गए, उनके खिलाफ कार्रवाई पुलिस कमिश्नर के लेवल से ही की जाएगी।

  • पंजाबः वारदात को अंजाम देकर भाग रहे 3 बदमाश काबू

    लुधियानाः दुगरी इलाके में देर रात किसी वारदात को अंजाम देकर आ रहे 3 बदमाशों को पुलिस ने ट्रैप लगाकर काबू कर लिया। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त बदमाशों ने 3 दिन पहले डेयरी संचालक पर फायरिंग की थी। जिसके बाद आज उनके दुगरी इलाके में किसी वारदात को अंजाम आने की दोबारा सूचना मिली। इस दौरान पुलिस ने ट्रैप लगाकर तीनों को समराला चौक पर काबू कर लिया।

    वहीं घटनास्थल पर मौजूद एक युवक का कहना है कि पुलिस ने जब इन बदमाशों को दबोचा तो बदमाशों ने पुलिस पर भी पिस्टल तान दी। जिसके बाद पुलिस ने बदमाश को थप्पड़ मारा और उसकी पिस्टल नीचे गिर गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद बस से 2 युवक उतरे थे जिनके हाथों में भी पिस्टल थी। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को भी काबू कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से कार बरामद की। 

    वहीं एसीपी गुरइकबाल सिंह ने कहा कि उन्होंने युवकों को समराला चौक से काबू किया है। यह आरोपी थाना दुगरी के किसी मामले में भागे हुए थे। फिलहाल अभी मामले की जांच की जा रही है। मामला वेरीफाई करने के बाद कुछ कहा जा सकता है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने बरामद कार को स्टार्ट करने की काफी कोशिश की, लेकिन वह बार-बार बंद हो रही थी। इसके बाद पुलिस तीनों बदमाशों को अपनी कार में बैठाकर ले गई।

  • पंजाबः जमीनी विवाद को लेकर बाप-बेटे पर किया जानलेवा हमला, देखें CCTV

    लुधियानाः गांव हवास में गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जहां जमीनी विवाद को लेकर परिवार में झगड़ा हुआ। इस घटना में बाट-बेटे पर हुए जानलेवा हमले वह दोनों घायल हो गए। पीड़ित ने अपने भाई पर हमला करने के आरोप लगाए है। वहीं घायलों को सिविल अस्पताल में ईलाज के भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि घायलों के  टांके लगे है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। पीड़ित इंद्रजीत सिंह और उनके पिता सुदागर सिंह ने बताया कि उनका घर बन रहा है। जिसके लिए वे बैंक से पैसे निकालने आये थे।

    इसी बीच सुदागर सिंह ने एक लाख रुपये नकद निकाल कर भाई इंद्रजीत को दे दिये। जबकि एक लाख रुपये उसने इंद्रजीत के खाते में ट्रांसफर कर दिये। उन्होंने बताया कि जब वे गांव पहुंचे तो सौदागर का बड़ा भाई (इंद्रजीत के ताया) उनके खेतों में लगी गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चला रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी जमकर पीटाई की। जिसके कारण वह घायल अवस्था में खेतों में गिर पड़े। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • पंजाबः किला मोहल्ला में दूसरी मंजिल से गिरा व्यक्ति, मौ’त, देखें वीडियो

    लुधियानाः किला मोहल्ला में शकी हालातों में व्यक्ति दूसरी मंजिल से गिर गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां ईलाज दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मंजीत कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह प्रवासी मजदूर है। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त व्यक्ति पावर हाउस से सटे सरकारी क्वार्टर के पास स्थित एक भवन में किराये पर रहता है। अचानक वह सरकारी क्वार्टर की ओर गिर पड़ा। जब घटना के बारे में उनके परिजनों को बताया गया तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस और एम्बुलेंस सेवा पर दुखद रवैया अपनाने के आरोप लगाए।

    उन्होंने कहा कि वह अपने स्तर पर पीड़ित को अस्पताल लेकर गए और भर्ती करवाया। अस्पताल पहुंचे पीड़ित मंजीत कुमार के भाई कीरत कमान ने बताया है कि वह जनता नगर इलाके में रहते हैं। जबकि उसका भाई किला मोहल्ला में रहता है और दाल बाजा स्थित कारखाने में वह काम करता है। उन्होंने बताया कि उसके भाई की फैक्ट्री से फोन आया और बताया कि मंजीत घर की दूसरी मंजिल से गिर गया और ईलाज दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही वह सिविल अस्पताल पहुंच गए।

  • पंजाब : धू-धू कर जली Car मंज़र देख सहमे लोग, देखे वीडियो 

    लुधिआना : टिबा पुल के नजदीक एक गाड़ी का आग की चपेट में आने का मामला सामने आया है। यह हादसा टिब्बा पुल पर घटा है। यह मंजर देखकर राहगीर और गाड़ी के चालक भी सहम गए। क्योकि देखते ही द्देखते गाड़ी पूरी तरह आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गई। इस हादसे में कोई जनि नुकसान नहीं हुआ। फायर ब्रिगेड ने पहुँच कर आग पर काबू पा लिया।   


    गौरतलब है कि गत दिवस अयाली चौक के नजदीक गाड़ी में भीषण आग लगने का मामला सामने आया था। जहा घटनास्थल के पास मौजूद पुलिस कर्मी ने आग पर काबू पाने के लिए अपनी जान को दाव पर लगा दी थी।

  • Ayodhya के राम मंदिर से पंजाब पहुंचे कलश, देखें वीडियो

    लुधियानाः भूरी वाला मंदिर सिविल लाइन में पूजित अक्षत कलश वितरण कार्यक्रम का आयोजन बीते दिन किया गया। अयोध्या के श्री राम मंदिर से कलश लुधियाना लाए गए। ये कलश पंजाब के कई शहरों में भेजे गए है। पूजा अर्चना करके पंजाब के लोगों को 22 जनवरी को श्री राम जी के बाल रूप नूतन विग्रह में बन रहे नवीन मंदिर के भूतल के गर्भ ग्रह में विराजित करके प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया गया है। बीते दिन अक्षत पूजन का कार्यक्रम लुधियाना के विश्व हिंदू परिषद पंजाब के सह कोषाध्यक्ष और अक्षत वितरण अभियान के पंजाब के सह संयोजक प्रशांत जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

    पूजन के बाद पूजित अक्षत कलश वितरण कार्यक्रम में RSS के पंजाब प्रांत प्रचारक नरेंद्र राणा और RSS पंजाब के प्रचारक राम गोपाल और विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर विशेष तौर पर पहुंचे। जिन्होंने श्री राम की गाथा का भी गायन किया। उन्होंने कहा कि कई वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वह घड़ी आने वाली है, जब करोड़ों लोगों की श्रद्धा के प्रतीक भगवान श्री राम के बाल रूप नूतन विग्रह को 22 जनवरी को अयोध्या स्थित श्री राम भूमि पर बन रहे नवीन मंदिर के भूतल के गर्भ ग्रह में विराजित किया जाएगा। आज वह राम भक्तों को उस अवसर में शामिल होने का निमंत्रण देने पहुंचे हैं।

  • पंजाबः चर्च को चोरों ने बनाया निशाना, 5 मिनट में नगदी लेकर हुए फरार

    लुधियानाः पंजाब में बेखौफ चोर वारदातों को अंजाम दे रहे है। हालात यह हो गए है कि चोर अब धार्मिल स्थलों को भी निशाना बनाने लगे है। ऐसा ही एक मामला जगराओं तहसील रोड पर स्थित एक चर्च से सामने आया है। जहां चोर 5 मिनट ने नगदी लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि चोर पिछले दरवाजे से अंदर दाखिल हुआ और 5 मिनट के अंदर गल्ला तोड़कर करीब 20 हजार रुपए निकाल कर फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

    वहीं दूसरी ओर चर्च के सचिव जॉनसन ने बताया कि रोजाना की तरह सुबह उसका भतीजा चर्च में भजन लगाने के लिए आता है। आज जब वह सुबह चर्च आया तो उसके पैरो तले जमीन निकल गई। दरअसल, उसने देखा कि चर्च के गेट का ताला खुला पड़ा था और गल्ला भी टूटा पड़ा था। इस दौरान घटना स्थल से एमप्लीफायर गायब था। उन्होंने कहा कि साल बाद ही 26 दिसंबर को गल्ले को खोला जाता है। जिसके चलते अनुमान लगाया जा रहा है गल्ले में करीब 20 हजार रुपए होगें।

    उधर, मामले की जानकारी देते हुए चौकी के इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह चर्च से एक व्यक्ति ने फोन कर सूचना की दी कि चर्च में चोरी हुई है। जिसके बाद वह पुलिस पार्टी के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग से पता चला कि चोर सुबह करीब 12:16 पर चर्च के पिछले गेट से चर्च में दाखिल हुआ। जिसके बाद चोर ने चर्च के मेन गेट का ताला खोला फिर गल्ला तोड़ कर उससे पैसे निकाल लिये।

    इतना ही नही जाते समय चोर एम्पलीफायर तक अपने साथ ले गया। एएसआई बलराज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कैमरे में कैद एक चोर की फोटो दिखाई दे रही। जल्द ही चोर को पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले चर्च में पेंट का काम चल रहा था। जिसको लेकर पुलिस पेंट करने वालों से भी पूछताछ करेगी। क्योंकि चोर को पता था कि गल्ला व एम्पलीफायर कहा पड़े है। जिसके चलते वह आसानी से सब कुछ उठा रहा था।

  • पंजाबः मंदिर में जबरी महाआरती बंद करवाने के मामले में हिंदू नेताओं ने घेरा थाना, देखें वीडियो 

    लुधियानाः सिविल अस्पताल के पास इस्लामगंज इलाके में बने गोपाल मंदिर में बीते दिन कुछ युवक चेहरे पर नकाब पहनकर मंदिर में जूतों के साथ दाखिल हो गए थे। इस दौरान उन्होंने वहां चल रही महाआरती को रुकवा दिया था। जिसको लेकर आज थाना डिवीजन नंबर 2 के बाहर हिन्दू नेताओं ने धरना दे दिया। इस दौरान उन्होंने पंजाब पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नेताओं के कहना है कि बीते रात मंदिर में जबरी महाआरती बंद करवाने वाले लोगों को खिलाफ पुलिस एफआईआर दर्ज की जाए।

    उन्होंने पुलिस की ढीली कार्रवाई के कारण ही आज वह थाने के बाहर धरना लगाया। वहीं पुलिस ने हिंदू नेताओं को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद हिन्दू नेता शांत हुए। वहीं मामले की जानकारी देते हुए हिन्दू नेता चंद्रकांत चड्‌डा और राजीव टंडन ने आरोप लगाए है कि पुलिस हिन्दू समाज के साथ भेदभाव करती है। यदि किसी देवी देवता की बेअदबी होती है तो पुलिस सुनवाई ही नहीं करती। जिसके कारण मजबूर होकर हिंदू नेताओं को सड़क पर धरने लगाने के उतरना पड़ता है।

    उन्होंने कहा कि इस्लाम गंज के मंदिर में घुस कर जबरी आरती रुकवाना पाप और अपराध है। मंदिर में बच्चों को महाआरती के साज सिखाने के लिए अध्यापक रखा हुआ है उससे भी गाली गलोच की गई है। चड्‌डा ने कहा कि बूट पहनकर जाना और पंडित जी को गालियां देना हिन्दू समाज सहन नहीं करेगा। वहीं इस मामले को लेकर थाना डिवीजन नंबर 2 एसएचओ अमृतपाल शर्मा ने कहा कि मामला की गहनता से जांच करवा कर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

  • पंजाबः मनी ट्रांसफर दुकानदार से Gun Point पर नगदी सहित अन्य सामान लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं लुटेरों ने थाना कुमकलां के अधीन आते गांव हाडियां में लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर मनी ट्रांसफर का काम करने वाले दुकानदार बसंत कुमार से नकदी, मोबाइल फोन और कुछ अन्य सामान भी लूट लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव हाडियां अड्डे में मां टेलीकॉम नामक दुकान चलाने वाले दुकानदार बसंत कुमार ने बताया कि वह मनी ट्रांसफर का भी काम करता हैं।

    रात करीब 8 बजे वह अपनी दुकान पर ग्राहकों से बातचीत कर रहा था, तभी 4 लुटेरे वहां आए, उनमें से 2 के हाथ में पिस्तौल थी और उन्होंने अपना मुंह बांध रखा था। लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर दुकानदार से करीब 45 हजार रुपये जबरन लूट लिए और उसके पास मौजूद 4 मोबाइल फोन भी छीन लिए। बताया जा रहा है कि लुटेरे दुकान में खड़े ग्राहक से 10 हजार कैश भी छीनकर ले गए। पीड़ित ने बताया कि लुटेरे बेखौफ होकर आए और लूटपाट के दौरान उन्होंने दुकानदार के साथ मारपीट की। जिसके बाद लूट की वारदात को अंजाम देकर लुटेरे मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि वारदात के दौरान 3 लुटेरे दुकान में घुस गए, जबकि एक लुटेरा दुकान के बाहर खड़ा होकर आसपास की निगरानी करता रहा। 

    लूट की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार ने बताया कि लूट की घटना से पहले एक व्यक्ति उसके पास आया था, जिसने कहा था कि उसे कुछ नगदी ट्रांसफर करवाकर कैश करवाना है और उसने दुकानदार से पूछा कि वह मौके पर उसे कितना कैश दे सकता है। इसके बाद वह शख्स वापस चला गया और कुछ मिनट बाद लूट की वारदात हो गई। कुमकलां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ले ली है और लुटेरों की तलाश की जा रही है।