पंजाबः मंदिर में जबरी महाआरती बंद करवाने के मामले में हिंदू नेताओं ने घेरा थाना, देखें वीडियो 

लुधियानाः सिविल अस्पताल के पास इस्लामगंज इलाके में बने गोपाल मंदिर में बीते दिन कुछ युवक चेहरे पर नकाब पहनकर मंदिर में जूतों के साथ दाखिल हो गए थे। इस दौरान उन्होंने वहां चल रही महाआरती को रुकवा दिया था। जिसको लेकर आज थाना डिवीजन नंबर 2 के बाहर हिन्दू नेताओं ने धरना दे दिया। इस दौरान उन्होंने पंजाब पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नेताओं के कहना है कि बीते रात मंदिर में जबरी महाआरती बंद करवाने वाले लोगों को खिलाफ पुलिस एफआईआर दर्ज की जाए।

उन्होंने पुलिस की ढीली कार्रवाई के कारण ही आज वह थाने के बाहर धरना लगाया। वहीं पुलिस ने हिंदू नेताओं को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद हिन्दू नेता शांत हुए। वहीं मामले की जानकारी देते हुए हिन्दू नेता चंद्रकांत चड्‌डा और राजीव टंडन ने आरोप लगाए है कि पुलिस हिन्दू समाज के साथ भेदभाव करती है। यदि किसी देवी देवता की बेअदबी होती है तो पुलिस सुनवाई ही नहीं करती। जिसके कारण मजबूर होकर हिंदू नेताओं को सड़क पर धरने लगाने के उतरना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि इस्लाम गंज के मंदिर में घुस कर जबरी आरती रुकवाना पाप और अपराध है। मंदिर में बच्चों को महाआरती के साज सिखाने के लिए अध्यापक रखा हुआ है उससे भी गाली गलोच की गई है। चड्‌डा ने कहा कि बूट पहनकर जाना और पंडित जी को गालियां देना हिन्दू समाज सहन नहीं करेगा। वहीं इस मामले को लेकर थाना डिवीजन नंबर 2 एसएचओ अमृतपाल शर्मा ने कहा कि मामला की गहनता से जांच करवा कर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *