Category: Punjab>Ludhiana

  • पंजाब : इलाके में तेंदुए आने के बाद नई वीडियो हुई वायरल 

    लुधियाना (ENS): पक्खोवाल रोड स्थित अभय ओसवाल सेंट्रा ग्रीन सोसायटी में गत दिवस एक तेंदुआ घुस आया, जो दूसरे दिन भी हाथ नहीं लगा। वही तेंदुए की नई वीडियो सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एनकांउटर न्यूज इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। लेकिन इलाके में तेंदुआ आने से लोग इतनी दहशत में है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो को अपने इलाके के ग्रूपो में शेयर कर रहे है। 

    इस मामले में वन विभाग के अधिकरियों ने खा की यह वीडियो तेंदुए की नहीं शेर की है और वीडियो लुधिआना के किसी भी इलाके की नहीं है। विभाग ने लोगो से अपील कि है की इस वीडियो को तूल न दे।    

    बता दें कि बीते दिन सुबह 4 बजे पक्खोवाल रोड स्थित एक फार्म हाउस पर एक व्यक्ति ने तेंदुए को देखा। उक्त व्यक्ति ने बताया कि जब वह तेंदुए का वीडियो बनाने लगा तो वह दीवार फांदकर भाग गया। सेंट्रा ग्रीन सोसायटी से करीब 4 किलोमीटर दूर छाबड़ा कॉलोनी और देव कॉलोनी के पास एक फार्म हाउस में तेंदुए के पैरों के निशान मिले थे।

  • पंजाबः मेडिकल स्टोर के संचालक को गोली मारकर नगदी और सामान लेकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः पंजाब में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है कि वहीं सीएम मान के लुधियाना दौरे से पहले चंडीगढ़ रोड स्थित मेडिकल शॉप पर लूट की वारदात का मामला सामने आया है। जहां देर रात गोली चलने का मामला सामने आया है। देर रात करीब 11.50 पर मेडिकल स्टोर के मालिक पर बाइक सवार 3 युवकों ने लूट की नीयत से गोली चला दी। इस घटना में गोली संचालक के पैर पर लगी। वहीं लुटेरे काउंटर पर रखा बैग लेकर फरार हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान सूरज के रूप में हुई है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए सूरज ने बताया कि वह सरपंच कॉलोनी का रहने वाला है। वह 5 साल से किराए की दुकान में मेडिकल शॉप चला रहा है। शुक्रवार देर रात वह दुकान बंद करके घर जाने की तैयारी कर रहा था। अचानक बाइक सवार 3 युवक नशे में उसकी दुकान पर आकर रुके। उन्होंने पिस्टल तानते हुए उसकी जेब से मोबाइल, कैश, लैपटाप ले लिया। इसके बाद बदमाशों ने करीब 2 गोलियां चलाईं। एक गोली उसके पैर पर लगी। इसके बाद वह वाटर कूलर के पीछे जाकर छिप गया। बदमाशों ने काउंटर पर रखा करीब एक लाख रुपए कैश का बैग उठा लिया।

    उसके शोर मचाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं थाना जमालपुर के एसएचओ जसपाल सिंह ने कहा कि फायरिंग की घटना की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर सीसीटीवी कैमरे चेक किए जाएंगे। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के बाद उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि शहर में सीएम मान और अरविंद केजरीवाल 10 दिसंबर को दौरा करने वाले है। ऐसे में उनके शहर में दौरे से पहले गोलियां चलना पुलिस की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े कर रहा है।

  • पंजाब : चोरी के सामान सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    7 मोटरसाइकिल, 1 एक्टिवा, 22 पाइप, 2 मोबाइल फोन व गैस गीजर

    लुधियाना : थाना 1 की पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों की पहचान प्रीतम दिवाकर पुत्र सोमवीर दिवाकर और पवन कुमार पुत्र सुभाष चंद निवासी किशनपुरा जिला नावांशहर के तौर पर हुई है। 

    पुलिस ने आरोपियों से एक एक्टिवा, 1 गीजर, 22 पाइप और 07 मोटरसाइकिलें, 2 मोबाइल फोन बरामद किए है। पुलिस आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है ताकि पुलिस चोरी की अन्य वारदातों का खुलासा किया जा सके। 

  • पंजाबः तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, एक घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः गुरु नानक स्टेडियम के पास से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां तेज रफ्तार कार की एक्टिवा के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में एक्टिवा सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना पीसीआर टीम को दे दी गई।

    मौके पर पहुंची पीसीआर के कर्मचारी ने बताया कि कार चालक ने घायल एक्टिवा सवार को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार काफी तेज रफ्तार से आ रही थी, जिससे कारण यह हादसा हुआ। पुलिस कर्मी ने कहाकि मौके पर मौजूद लोग घायल की मदद करने की बजाय वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। पुलिस ने कहा कि घायल व्यक्ति के बयानों के आधार आगे की कार्रवाई की जाएंगी।

  • पंजाबः रेलवे स्टेशन पर पुलिस कर्मी ने यात्री को जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो

    लुधियानाः रेलवे स्टेशन पर पुलिस कर्मी का यात्री को थप्पड़ मारने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रेलवे ट्रैक पर ट्रेन खड़ी थी। इसी दौरान प्लेटफार्म पर एक यात्री ट्रेन की खिड़की के पास खड़ा था। वहीं पुलिस कर्मी आता है यात्री के थप्पड़ मार देता है। इस दौरान वहां पर खड़े किसी व्यक्ति ने उक्त घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं, जब इस मामले को लेकर जीआरपी थाने के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो वह इस मामले से इनकार करते नजर आए। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उक्त पुलिसकर्मी को पहचानने से भी इनकार कर दिया।

  • पंजाबः टोल प्लाजा पर ठेका कर्मचारियों ने लगाया धरना, कई किलोमीटर तक लगा जाम, देखें वीडियो

    लुधियानाः लाडोवाल टोल प्लाजा नेशनल हाईवे-1 पर ठेका संघर्ष कमेटी द्वारा आज धरना लगाया गया। ठेके कर्मियों द्वारा लगाए गए धरने के कारण भारी ट्रैफिक जाम लग गया। दरअसल, पंजाब के अलग-अलग विभागों में काम कर रहे ठेका कर्मचारियों द्वारा पक्का किए जाने और बराबर का वेतन दिए जाने की मांग को लेकर आए लाडोवाल टोल प्लाजा जाम किया गया। जिसके चलते करीब 6 किलोमीटर दूर जाम लग गया और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    हालांकि बाद में डीसीपी जसकरन जीत सिंह तेजा, और  ADC हरदयाल बैंस व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाने का भरोसा दिया है। जिनके द्वारा इसके बाद जाम को खोल दिया गया, लेकिन प्रदर्शनकारी इस बात पर अड़े हैं कि पुलिस द्वारा धरने के दौरान गिरफ्तार किए गए उनके साथियों को छोड़ा जाए। जिसके चलते वह टोल प्लाजा के पास ही धरने पर बैठे हुए हैं।

    प्रदर्शनकारियों ने मांग रखी है कि उन्हें 2 दिन में कंफर्म कर बताया जाए कि रेट वापिस लेने हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि अगर रेट वापिस नहीं हुए तो घरने क्रमवार ऐसे ही जारी रहेंगे। उनका कहना है कि आज वह धरना उठा देंगे पर अगर रेट कम न हुए तो धरने ऐसे ही जारी रहेंगे। बताया जा रहा हैकि आज इस धरने में ज्यादातर जथेबंदियों ने एक साथ रोष प्रदर्शन किया है। वहीं प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि प्रशासन हमे एक ही बात कह रहा है कि यह रेट NHAI द्वारा बढ़ाए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि वह पास बना कर मात्र एक महीने के लिए लोगों को राहत दे सकते हैं।   

  • पंजाबः सीएम मान और केजरीवाल देने जा रहे घर बैठे लोगों को बड़ी सुविधा

    ‘सरकार तुहाडे द्वार’ योजना में 43 सेवाओं का मिलेगा लाभ 

    चंडीगढ़ः पंजाब के सीएम भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल रविवार को जनता को बड़ी सौगात देने जा रहे है। दरअसल, रविवार यानि 10 दिसंबर को लुधियाना ‘सरकार तुहाडे द्वार’ स्कीम के तहत दोनों नेता सार्वजनिक सेवाओं की डोरस्टेप डिलीवरी की शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत 43 तरह की सेवाएं सिर्फ एक फोन कॉल पर घर बैठे मिलेंगी। 10 दिसंबर से 43 प्रकार की सरकारी सेवाएं मिलने लगेंगी। इनमें जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र, आय और निवास प्रमाण पत्र, जाति और पेंशन प्रमाणपत्र, बिजली बिलों की अदायगी और अन्य सेवाएं शामिल हैं।

    सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल लुधियाना से सरकार तुहाडे द्वार स्कीम शुरू करेंगे। इस योजना से आम जनता को काफी फायदा होगा। उन्हें अब दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। खास बात यह है कि इससे पैसे लेकर काम करवाने वाले बिचौलियों की भूमिका खत्म हो जाएगी। प्रशासन में पारदर्शिता और कार्यकुशलता आएगी। जानकारी के मुताबिक 43 प्रकार की सेवाओं का घर बैठे लाभ उठाने की खातिर लोगों को 1076 नंबर पर कॉल करना पड़ेगा।

    इसके बाद व्यक्ति को अपनी सुविधा के मुताबिक समय देना होगा।  इसके बाद आवेदक को फोन पर ही जरूरी दस्तावेज, फीस और अन्य शर्तों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके बाद आवेदक को मोबाइल पर एक एसएमएस प्राप्त होगा। इसमें भी जरूरी दस्तावेज, तारीख और समय के बारे में जानकारी होगी। इसके बाद प्रशिक्षण प्राप्त कर्मचारी टैबलेट लेकर आवेदक के घर या दफ्तर जाएंगे। वहां अपेक्षित कागजी प्रक्रिया पूरी करेगा। इसके बाद फीस जमा होगी। कर्मचारी आवेदक को फीस की रसीद भी देगा। इसके बाद सेवा का लाभ घर बैठे मिल जाएगा। 

  • पंजाबः कूड़े के ढेर पर नव जन्मी बच्ची को फेंककर आरोपी फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः सेंट्रल जेल के पास बे आबाद इलाके में इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां कूड़े के ढेर पर कोई नव जन्मी बच्ची को फैंक कर चला गया। कड़ाके की ठंड में अपनी तरफ से बेदर्द इंसान बच्ची को मरने के लिए छोड़ गया। इस दौरान बच्ची के तन पर कोई कपड़ा भी नहीं था। ऐसे लगता था कि देर रात कोई नव जन्मी बच्ची को बे आबाद इलाके में फैंक कर चला गया। लेकिन भगवान को कुछ ओर ही मंजूर था। कहते हैं कि “जाको राखे साइयां मार सके ना कोए।” यह कहावत एक बार फिर से सही साबित हुई।

    दरअसल, सुबह सूरज निकलने से पहले एक दंपती सैर करने के लिए वहां से गुजर रहा था। इस दौरान उन्हें बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने मोबाइल की टॉर्च जला कर देखा तो नव जन्मी बच्ची ठंड और भूख के कारण बिलख रही थी। इस दौरान उक्त दंपती बच्ची को उठा कर अपने घर ले आए और उन्होंने बच्ची को कपड़े पहनाकर उसे दूध पिलाया। दंपति ने बाद में इसकी जानकारी पुलिस चौंकी ताजपुर रोड़ को दी। इस घटना के दौरान फिलहाल बच्ची की जान बच गई है और वह पूरी तरह से स्वास्थ्य है। वहीं इस मामले को लेकर जब ताजपुर पुलिस चौकी प्रभारी जनकराज से जानकारी लेनी चाही तो पता चला कि वह किसी मामले में कोर्ट में गए हुए हैं। जिसके कारण उनसे बात नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि ऐसा घिनौना काम करने वाले आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। 

  • पंजाबः घर से निकलने से पहले पढ़ें खबर, आज हाईवे पर धरना देंगें ठेका मुलाजिम 

    लुधियानाः अगर आप भी घर से जरूरी काम के लिए लाडोवाल टोल प्लाजा की ओर जा रहे है तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, आज करीब 12 बजे ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा के सदस्य धरना देंगे। जिसके चलते राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इस ठेका मुलाजिमों के धरने के दौरान पुलिस कर्मचारी भी तैनात रहेंगे। वहीं मामले की जानकारी देते हुए नेता वरिंदर सिंह मौमी ने कहा कि धरने में जल सप्लाई और सेनिटेशन, पावर काम और ट्रांस्को सहित सरकारी थर्मल प्लाटों और हाइडल प्रोजैक्टों, वेरका मिल्क और कैटल फीड प्लाटों, वाटर सप्लाई और सीवरेज बोर्ड, इनलिस्टमेंट आदि कैटेगरी के जरिए पिछले 15-20 साल के लंबे समय से कर्मचारियों को ना के बराबर वेतन देकर काम करवाया जा रहा है।

    सरकारी विभागों में आउट सोर्स और इनलिस्टमेंट​​​​​​ ठेका मुलाजिमों को संबंधित विभागों में मर्ज करके पक्का करने सहित अन्य मांगों के हल न होने के कारण आज धरना लगाया जा रहा है। करीब 18 बार लिखत में सरकार ने मीटिंग करने का भरोसा भी दिया लेकिन समाधान कोई नहीं निकाला। उनकी मुख्य मांग है सरकारी विभागों को आउट सोर्स और इनलिस्टमेंट ठेका मुलाजमों को संबंधित विभागों में मर्ज करके पक्का किया जाए। सरकारी विभागों के आउटसोर्स और इनलिस्टमेंट ठेका मुलाजिमों के वेत्तन 15वीं लेबर कान्फ्रेंस के फार्मूले मुताबिक कम से कम 30 हजार रुपए सुनिश्चित किया जाए। सरकारी विभागों में कंपनियों और ठेकेदारों को बाहर निकाल कर विभागों और ठेका मुलाजिमों की हो रही लूट को बंद करवाया जाए।

  • पंजाबः पड़ोसियों ने तेजधार हथियारों से किया हमला, भागकर बचाई जान

    लुधियानाः सम्राट कालोनी में देर रात विवाद होने का मामला सामने आया है। जहां पड़ोसियों ने ही पड़ोसी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान परिवार के सदस्य घर में भाग गए और दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। लेकिन उक्त हमलावारों ने घर के बाहर दरवाजे पर तेजधार हथियारों से वार किया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित मनीष गुप्ता ने बताया कि उसके पड़ोसी मनदीप और सुमित ने उसके घर के बाहर हमला किया है।

    पड़ोसियों द्वारा दरवाजा पर हमला करने से गेट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। पीड़ित ने कहा कि हमलावरों ने घर के बाहर काफी देर तक गुंडागर्दी करते हुए ललकारे मारे। मनीष के अनुसार मनदीप ने खुद की जिम्मेदारी पर अपने दोस्त सुमित को उसके घर कमरा किराए पर दिलवाया था। उन्होंने कहा कि सुमित घर में गंदगी फैलाता था। जिसके चलते उन्होंने सुमित से कमरा खाली करवाया। कमरा छोड़ते समय उसका किराया 10 हजार रुपए बना हुआ था। मनीष के अनुसार सुमित बिना पैसे दिए कमरा छोड़ कर चला गया।

    उन्होंने कई बार सुमित से किराया मांगा, लेकिन हर बार वह बहानेबाजी बनाता था। मनीष ने इसको लेकर मनदीप के घर जाकर उसकी मां को टोका था। इससे गुस्से में आए मनदीप ने उसे फोन करके गालियां दी। कुछ समय बाद मनदीप, सुमित व कुछ अज्ञात युवकों के साथ उसके घर के बाहर ललकारे मारे। तेजधार हथियारों सहित उसने जमकर घर की तोड़फोड़ की। हमलावरों के जाने के बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचित किया। मनीष मुताबिक फिलहाल पुलिस चौकी ग्यासपुरा में उसने दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उधर, इस मामले में चौकी इंचार्ज धमेन्द्र ने कहा कि वह शिकायत पढ़ कर दोनों पक्षों को बुलाकर जांच करेंगे। हालांकि इस मामले में किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है।