पंजाबः टोल प्लाजा पर ठेका कर्मचारियों ने लगाया धरना, कई किलोमीटर तक लगा जाम, देखें वीडियो

लुधियानाः लाडोवाल टोल प्लाजा नेशनल हाईवे-1 पर ठेका संघर्ष कमेटी द्वारा आज धरना लगाया गया। ठेके कर्मियों द्वारा लगाए गए धरने के कारण भारी ट्रैफिक जाम लग गया। दरअसल, पंजाब के अलग-अलग विभागों में काम कर रहे ठेका कर्मचारियों द्वारा पक्का किए जाने और बराबर का वेतन दिए जाने की मांग को लेकर आए लाडोवाल टोल प्लाजा जाम किया गया। जिसके चलते करीब 6 किलोमीटर दूर जाम लग गया और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हालांकि बाद में डीसीपी जसकरन जीत सिंह तेजा, और  ADC हरदयाल बैंस व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाने का भरोसा दिया है। जिनके द्वारा इसके बाद जाम को खोल दिया गया, लेकिन प्रदर्शनकारी इस बात पर अड़े हैं कि पुलिस द्वारा धरने के दौरान गिरफ्तार किए गए उनके साथियों को छोड़ा जाए। जिसके चलते वह टोल प्लाजा के पास ही धरने पर बैठे हुए हैं।

प्रदर्शनकारियों ने मांग रखी है कि उन्हें 2 दिन में कंफर्म कर बताया जाए कि रेट वापिस लेने हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि अगर रेट वापिस नहीं हुए तो घरने क्रमवार ऐसे ही जारी रहेंगे। उनका कहना है कि आज वह धरना उठा देंगे पर अगर रेट कम न हुए तो धरने ऐसे ही जारी रहेंगे। बताया जा रहा हैकि आज इस धरने में ज्यादातर जथेबंदियों ने एक साथ रोष प्रदर्शन किया है। वहीं प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि प्रशासन हमे एक ही बात कह रहा है कि यह रेट NHAI द्वारा बढ़ाए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि वह पास बना कर मात्र एक महीने के लिए लोगों को राहत दे सकते हैं।   

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *