Category: Punjab>Ludhiana

  • पंजाबः 2 बाइकों की टक्कर में 20 वर्षीय युवक की मौ’त

    लुधियाना: दिवाली से पहले दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पायल-दोराहा रोड पर गांव शाहपुर के पास दो बाइकों की भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान जगवंत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव रोहणो कलां थाना सदर खन्ना जिला लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस को अपने बयान दर्ज करवाते हुए मृतक के पिता दर्शन सिंह ने बताया कि वह अपने साले के लड़के गुरमुख सिंह को मिलने के लिए गांव आया था, जहां उसका लड़का जगवंत सिंह भी आ गया। वापसी के समय वह अपने साले के लड़के के मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव रोहणो कलां के लिए चल पड़ा, जबकि उसका बेटा जगवंत सिंह अपने मोटरसाइकिल पर वापिस जा रहा था।

    जब उसका लड़का जगवंत सिंह गांव शाहपुर स्थित भट्ठे पर पहुंचा तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल के चालक ने उसके बेटे को बड़ी लापरवाही से टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि उसका बेटा मोटरसाइकिल से सड़क पर गिर गया और सिर व माथे पर चोट लगने के कारण  गंभीर रूप से घायल हो गया।  घायल जगवंत सिंह को तुरंत दोराहा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे अपोलो अस्पताल लुधियाना रेफर कर दिया। बाद में लुधियाना पहुंचने पर डॉक्टर ने उनके बेटे को मृत घोषित कर दिया।  इस घटना को लेकर पायल पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः महिला और उसके भाई को खंभे से बांधकर पीटने के मामले में 10 के खिलाफ मामला दर्ज

    लुधियानाः भामियां कलां में लोगों के एक समूह ने 40 वर्षीय एक महिला और उसके भाई को बिजली के खंभे से बांधकर कथित तौर पर पीटा। पुलिस के मुताबिक पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने दोनों पर हमला किया गया। पुलिस ने भामियां कलां की जैन कॉलोनी निवासी पीड़िता नीलम रानी के बयान दर्ज करने के बाद 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में सुरजीत नगर निवासी राजदीप कौर, उसका बेटा लाडी और उनके 8 साथी शामिल हैं।

    शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके भाई बलविंदर सिंह से 11 हजार रुपये उधार लिए थे। बार-बार पैसे वापस करने के अनुरोध के बावजूद कथित आरोपी ने पैसे वापस करने से इनकार कर दिया। रानी के मुताबिक मामला वीरवार को उस समय हिंसक हो गया जब वह और उसका भाई दोपहिया वाहन से सुरजीत नगर में अपनी मां से मिलने जा रहे थे। आरोपियों ने कथित तौर पर उन्हें रोका और उनकी पिटाई की। पीड़िता के मुताबिक जब उसके भाई ने हस्तक्षेप करने और उसकी मदद करने की कोशिश की, तो उसे भी निशाना बनाया गया। बाद में पीड़ितों को बिजली के खंभे से बांध दिया गया। पुलिस ने धारा 323, 294, 342, 509, 148 और 149 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

  • पंजाबः रेलवे स्टेशन पर 2 किलो अवैध सोने सहित 2 काबू

    लुधियाना: रेलवे स्टेशन लुधियाना पर दो व्यक्तियों से 2 किलो अवैध सोना बरामद किया गया है। रेलवे पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों आरोपी यह सोना इलाहाबाद से ला रहे थे। रेलवे पुलिस ने दोनों को सोना आबकारी विभाग को सौंप दिया है। आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त अभियान में यह सोना पकड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपी अमृतसर के रहने वाले हैं और लुधियाना में सोना पहुंचाने के बाद उन्हें अमृतसर से गुजरना था।

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवकों से बरामद बैग को चैक किया तो उसमे से सोना बरामद हुआ। युवकों से 2 किलो 107 ग्राम सोना मिला है। पकड़े गए युवकों का नाम अमरजोत और अमरीक है। इंस्पैक्टर जतिंद्र सिंह मुताबिक दोनों युवकों ने पुलिस के पास माना कि वह इलाहाबाद से सोना लाकर लुधियाना और अमृतसर सप्लाई करने जा रहे थे।

    सूत्रों मुताबिक सराफा बाजार में किसी कारोबारी को ये सोना आज सप्लाई होना था। दोनों युवकों का पिछला रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है। जिन लोगों को सोना डिलीवर करना था उनके बारे भी पुलिस पता कर रही है। फिलहाल बरामद सोना कितने केरेट का है यह अभी पता नहीं है। उधर, एक्साइज अधिकारियों मुताबिक मामले की गहनता से जांच कर रहे है। इलाहाबाद से किस व्यक्ति से सोना तस्कर लेकर आए है यह पता किया जाएगा। दोनों के मोबाइल टीमें खंगाल रही है।

  • पंजाबः किसानों ने फिर खोला मोर्चा, इस दिन भारी संख्या में करेंगे कूच

    लुधियानाः भारतीय किसान यूनियन लाखोवाल के नेताओं ने 26 नवंबर को चंडीगढ़ की ओर कूच करने का ऐलान किया है। इस दौरान नेताओं ने ऐलान किया कि वे 300 से ज्यादा ट्रॉलियां भरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर हजारों किसान चंडीगढ़ पहुंचेंगे।

    किसानों का कहना है कि एमएसपी और पराली समेत किसानों पर दर्ज केस समेत कई मुद्दों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। भारती किसान यूनियन लाखोवाल की ओर से लुधियाना बस स्टैंड के पास एक आपातकालीन बैठक की गई, जिसमें सर्वसम्मति से हरिंदर लाखोवाल को प्रधान नियुक्त किया गया। दूसरी ओर किसानों को आ रही समस्याओं पर भी चर्चा की गई।

    इस मौके पर अध्यक्ष हरिंदर लाखोवाल ने ऐलान किया कि 26 तारीख को बड़ी संख्या में किसान ट्रॉलियों के साथ चंडीगढ़ में धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अध्यक्ष हरिंदर सिंह लाखोवाल ने कहा कि किसानों की मुख्य मांगों में एमएसपी और मुआवजा राशि शामिल है, जिसके लिए बड़ी संख्या में किसान करीब 300 ट्रॉलियों के साथ चंडीगढ़ पहुंचेंगे।

    किसान अध्यक्ष ने कहा कि इस दौरान मौजूदा सरकार के खिलाफ विरोध जताया जाएगा। किसानों पर दर्ज मामलों को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार को यह फैसला वापस लेना चाहिए, नहीं तो पूरे पंजाब में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि दर्ज मामले रद्द किये जायेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी सवाल उठाए और कहा कि अगर उन्होंने उनकी जायज मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो लोगों को इसका परिणाम भुगतना पड़ सकता है।

    इसके अलावा किसान अध्यक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ भी जमकर हमला बोला है। इसके अलावा गुणवत्ता को लेकर केंद्रीय मंत्री द्वारा उठाए गए सवालों पर उन्होंने कहा कि पंजाब में एयर इंडेक्स क्वालिटी सबसे कम है और दिल्ली की एयर इंडेक्स क्वालिटी 400 से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि पंजाब को बदनाम किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर भी हमला बोला है।

  • जालंधर सप्लाई करने आ रहा सरिए से लदा ट्रक पलटा, शीशा तोड़ ड्राइवर को निकाला बाहर

    लुधियानाः शिव पुरी के पास देर रात तेज रफ्तार सरिए से लदा ट्रक पलटने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक एक बाइक सवार को बचाते समय यह हादसा हुआ। हादसे के दौरान ट्रक में फंसे ड्राइवर को लोगों ने शीशा तोड़ कर बाहर निकाला। ग़नीमत रही की हादसे के समय सड़क खाली थी अन्यथा कोई वाहन सरिए के नीचे दब सकता था। ट्रक ड्राइवर के मामूली चोटे आई है। प्रत्यक्षदर्शियों मुताबिक ट्रक तेज रफ्तार से था। अचानक से उसके सामने एक बाइक सवार युवक आ गया। बाइक सवार को बचाने के कारण ड्राइवर ने स्टीयरिंग घुमाया तो वह डिवाइडर से जा टकराया। हादसा इतना भयावक था कि ट्रक का एक्सल व टायर तक अलग हो गए।

    घायल ड्राइवर का नाम रवि है। रवि ने बताया कि वह फोकल पाइंट से सरिए लाद कर जालंधर सप्लाई करने जा रहा था। जैसे ही वह शिव पुरी से थोड़ा आगे आए तो अचानक से बाइक सवार ट्रक के आगे आ गया। उसे बचाने के लिए उसने स्टीयरिंग डिवाइडर की तरफ घुमाया तो ट्रक पलट गया। टनों की हिसाब से लदा सरिया हाईवे पर बिखर गया। घायल ड्राइवर को आस-पास के ढाबा संचालकों आदि ने प्राथमिक उपचार दे पुलिस को सूचित किया। थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मचारियों ने हाईवे पर जाम लगने के कारण रुट डायवर्ट करवाया। पुलिस मुताबिक सुबह क्रेन मंगवा कर क्षतिग्रस्त ट्रक को हाईवे से हटवाया जाएगा। फिलहाल किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ है।

  • पंजाबः प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः महानगर में  फोकल पॉइंट फेस 8 नीची मांगली में प्लास्टिक के गोदाम में देर रात भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने की सूचना लोगों ने गोदाम के मालिक को दी गई। बताया जा रहा है कि उक्त गोदाम का मालिक दिल्ली में रहता है। इस दौरान आसपास के अन्य फैक्ट्री संचालकों ने आग बुझाने के लिए पानी की काफी बौझारें की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। अंदेशा है कि आग पटाखे की चिंगारी से लगी है।

    गोदाम के अंदर एक जोरदार धमाका हुआ। इससे से टीन से बनी छत गिर गई। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति गोदाम में नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। दमकल कर्मचारियों ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के अधिकारी रजिंद्र ने बताया कि फोकल पॉइंट में पारस प्लास्टिक के गोदाम में आग लगी है।

    आग लगने की सूचना मिलते ही वह मौके पर गाड़ियां लेकर पहुंचे। करीब 8 से 10 पानी की गाड़ियां आग बुझाने में लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की भीड़ को खदेड़ा। आग की लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही थी। आग फैलने के कारण आसपास की फैक्ट्री में काम करने वाले वर्करों को भी बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि गोदाम में प्लास्टिक दाना स्टॉक किया हुआ था। दाने में आग लगी। लाखों का प्लास्टिक राख हो गया।

  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, सरकारी बस ने महिला को कुचला, मौ’त, देखें वीडियो 

    लुधियानाः चंडीगढ़ रोड पर स्थित हादसा वीर पैलेस के पास दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां सरकारी बस ने महिला को कुचल दिया। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक बस के पिछले पहिये के नीचे आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की पहचान धर्मशीला के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला अपने किराएदार के साथ बाइक पर सवार होकर दवा लेकर घर की ओर जा रही थी। इस दौरान वीर पैलेस के पास यह हादसा हो गया। 

    वहीं ​​​​​​​धर्मेंद्र ने बताया कि सिविल अस्पताल से दवा लेकर वह धर्मशीला को छोड़ने जा रहा था। अचानक से पैट्रोल पंप के नजदीक उसे फैक्ट्री से फोन आ गया। फोन सुनने के लिए उसने हेडफोन कान में लगाया। बातचीत करते हुए वह बाइक चला रहा था। इतने में पीछे से सरकारी बस का ड्राइवर लापरवाही से बस चलाता हुआ आया और उन्हें टक्कर मार दी। पहिये के नीचे आने से धर्मशीला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने तुरंत जमालपुर की पुलिस को सूचित किया।

    सरकारी बस के ड्राइवर रणधीर सिंह ने बताया कि वह डबवाली से बस लेकर चंडीगढ़ जा रहा था। अचानक व्यक्ति ने बाइक मोड़ दी। उसके कानों में हेडफोन लगे थे। वह मोबाइल पर बात कर रहा था। बस उसे क्रॉस कर गई थी। अचानक मुड़ने की वजह से महिला पहिये के नीचे आ गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवा दिया और मामले की जांच में जुट गई।

  • पंजाबः कोठी में रेड कर पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखों का जखीरा किया बरामद

    लुधियाना: दीप नगर इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस ने एक कोठी में छापेमारी की। इस छापेमारी दौरान पुलिस ने उक्त कोठी से भारी मात्रा में पटाखों का जखीरा बरामद किया है। जिसके बाद डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने पटाखों गाड़ी में लोड कर थाने ले गई।

    फिलहाल, इस मामले को लेकर पुलिस ने मीडिया को कुछ भी बयान नहीं दिया है और ना ही अभी तक पता चला है कि उक्त कोठी किसकी है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक घर के अंदर पटाखा स्टोर किया हुआ है। इस गुप्त सूचना के बाद पुलिस पार्टी उक्त कोठी में पहुंची और चैकिंग के दौरान कोठी से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए। पुलिस का कहना है कि अभी जांच की जा रही है। जांच करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

  • ਪੰਜਾਬ : 3 ਗੱਡੀਆਂ ਨੂੰ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ, ਦੇੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਦੇਰ ਰਾਤ ਅੱਗ ਲੱਗਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਮਹਾ ਰਾਣਾ ਪ੍ਰਤਾਪ ਨਗਰ ਵਿੱਚ ਦੇਰ ਰਾਤ 3 ਗੱਡੀਆਂ ਨੂੰ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ ਲੱਗ ਗਈ। ਘਟਨਾ ਕੀ ਸੂਚਨਾ ਦਮਕਲ ਵਿਭਾਗ ਕੋ ਦੀ ਗਈ। ਦਮਕਲ ਵਿਭਾਗ ਦੀਆਂ 3 ਗੱਡੀਆਂ ਨੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਅੱਗ ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾਇਆ। ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹੁਣ ਤੱਕ ਅੱਗ ਲੱਗਣ ਦਾ ਕਾਰਨ ਤਾਂ ਨਹੀਂ ਪਤਾ ਲੱਗਾ, ਰਾਤ 1:30 ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਸਾਨੂੰ ਇਤਲਾਅ ਮਿਲੀ ਕਿ ਅੱਗ ਲੱਗ ਗਈ ਹੈ।

    ਜਦੋਂ ਅਸੀਂ ਮੌਕੇ ਤੇ ਆ ਕੇ ਦੇਖਿਆ ਤਾਂ ਦਮਕਲ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਗੱਡੀਆਂ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸੀ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਦੇ ਨਾਲ ਅੱਗ ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਲਾਕਾ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਸ਼ੱਕ ਜਤਾਇਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੰਦ ਪਈਆਂ ਗੱਡੀਆਂ ਨੂੰ ਅੱਗ ਨਹੀਂ ਲੱਗ ਸਕਦੀ ਅਤੇ ਤਿੰਨੋ ਗੱਡੀਆਂ ਅੱਗ ਦੀ ਲਪੇਟ ਵਿੱਚ ਆ ਗਈਆਂ ਹਨ।

  • ਪੰਜ਼ਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਚੌਂਕੀ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਕਈ ਵਾਹਨ ਹੋਏ ਚੋਰੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਤੇ ਲਗਾਏ ਆਰੋਪ

    ਲੁਧਿਆਣਾ :  ਚੋਰਾਂ ਦੇ ਹੌਂਸਲੇ ਦਿਨ ਬ ਦਿਨ ਬੁਲੰਦ ਹੁੰਦੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਆਏ ਦਿਨ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ । ਕੋਚਰ ਮਾਰਕੀਟ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਬਿਲਕੁਲ ਚੌਂਕੀ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਚੋਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਈ ਚੋਰੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਚੁੱਕਾ ਹੈ।। ਕਈ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ, ਸਕੂਟਰ ਅਤੇ ਸਾਈਕਲ ਚੋਰੀ ਕੀਤੇ ਜਾ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਇਨਾ ਹੀ ਨਹੀਂ ਚੋਰਾਂ ਦੀਆਂ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਤਸਵੀਰਾਂ ਹੋਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਫੜਨ ਵਿੱਚ ਨਕਾਮ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਸਦੇ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੋਚਰ ਮਾਰਕੀਟ ਚੌਂਕੀ ਦੇ ਬਿਲਕੁਲ ਸਾਹਮਣੇ ਕੰਪਲੈਕਸ ਵਿੱਚ ਉਹ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਹਨ, ਜਿੱਥੇ ਪੰਜ ਮਿੰਟ ਲਈ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਖੜਾ ਕਰਕੇ ਗਿਆ ਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਚੋਰੀ ਹੋ ਗਿਆ।

    ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰੀ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਚੋਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ, ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਕਈ ਵਾਹਨ ਚੋਰੀ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਹਨ । ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਜਿੱਥੇ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਉੱਥੇ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਨਾ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵੀ ਸਵਾਲ ਖੜੇ ਕੀਤੇ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਕੋਲ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਵਿੱਚ ਦੀਆਂ ਤਸਵੀਰਾਂ ਵੀ ਹਨ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰਿਆਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਤਸਵੀਰਾਂ ਕੈਦ ਹੋਈਆਂ ਹਨ। ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਫੜਨ ਦੀ ਬਜਾਏ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਨਵੇਂ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਖਰੀਦਣ ਦੀ ਸਲਾਹ ਦੇ ਰਹੀ ਹੈ।