पंजाबः प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

लुधियानाः महानगर में  फोकल पॉइंट फेस 8 नीची मांगली में प्लास्टिक के गोदाम में देर रात भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने की सूचना लोगों ने गोदाम के मालिक को दी गई। बताया जा रहा है कि उक्त गोदाम का मालिक दिल्ली में रहता है। इस दौरान आसपास के अन्य फैक्ट्री संचालकों ने आग बुझाने के लिए पानी की काफी बौझारें की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। अंदेशा है कि आग पटाखे की चिंगारी से लगी है।

गोदाम के अंदर एक जोरदार धमाका हुआ। इससे से टीन से बनी छत गिर गई। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति गोदाम में नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। दमकल कर्मचारियों ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के अधिकारी रजिंद्र ने बताया कि फोकल पॉइंट में पारस प्लास्टिक के गोदाम में आग लगी है।

आग लगने की सूचना मिलते ही वह मौके पर गाड़ियां लेकर पहुंचे। करीब 8 से 10 पानी की गाड़ियां आग बुझाने में लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की भीड़ को खदेड़ा। आग की लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही थी। आग फैलने के कारण आसपास की फैक्ट्री में काम करने वाले वर्करों को भी बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि गोदाम में प्लास्टिक दाना स्टॉक किया हुआ था। दाने में आग लगी। लाखों का प्लास्टिक राख हो गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *