Category: Punjab>Ludhiana

  • पंजाबः रेलवे स्टेशन से गायब हुआ 3 माह का बच्चा 19 घंटे बाद हुआ बरामद

    लुधियानाः रेलवे स्टेशन से चोरी हुए 3 महीने के बच्चे के मामले में पुलिस ने 19 घंटे गुत्थी सुलझा ली है। मिली जानकारी के मुताबिक जीआरपी पुलिस ने देर रात कपूरथला से बच्चे को बरामद किया है। बताया जा रहा है किबच्चे को एक दंपती ने चुराया था, जिन्हें काबू कर लिया गया है। एसपी बलराम राणा ने प्रेस वार्ता के दौरान बच्चा चोरी होने के मामले में खुलासा किया है। जीआरपी पुलिस ने पुलिस लाइन कंट्रोल रूम की मदद लेकर विभिन्न चौक चैक किए।जिसके बाद रेलवे स्टेशन से ऑटो में बैठ कर बच्चा चुराने वाले दोनों आरोपी गिल चौक तक जाते दिखाई दिए। इस दौरान आरोपियों ने कई वाहन भी बदले।

    लेकिन पुलिस लगातार इस मामले को सुलझाने में लगी रही। जिसके बाद पुलिस को आखिरी लोकेशन आरोपियों की कपूरथला की मिली। जहां पुलिस की टीमों ने कपूरथला से आरोपियों को काबू कर बच्चे को बरामद कर लिया। उधर, एसपी बलराम राणा ने बताया कि जब उन्हें बीते दिन 3 माह के बच्चे की चोरी की सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत टीमें गठित कीं और जालंधर बाईपास के साथ-साथ विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली गई और बस स्टैंड के प्रबंधकों का इस मामले को लेकर सहयोग लिया गया। इस दौरान पुलिस ने बच्चा चोरी के मामले में दपंति को कपूरथला से गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अगवा किए गए 3 माह के बच्चे को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

  • पंजाबः गारमेंट्स की फैक्ट्री में आग लगने से हुआ धमाका, देखें वीडियो

    आग बुझाने में जुटी दमकल विभाग की 30 गाड़ियां

    लुधियानाः शक्ति नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह गारमेंट्स की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में पास में खड़ी एक्टिवा स्कूटी आग की चपेट में आ गई। जिसके बाद जोर से धमाका होने के कारण लोगों में दहशत का माहौल बन गया। आग की लपटे और धमाके की आवाज सुनकर आस पास के लोगों ने घटना की सूचना तुरंत फैक्ट्री मालिक को दी। घटना स्थल पर पहुंचे फैक्ट्री के मालिक नवीन जोली ने बताया कि वह रात को फैक्ट्री बंद करके गए थे। सुबह पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि फैक्ट्री में आग लग गई है।

    शॉर्ट सर्किट होने के कारण स्कूटी के साथ सारा माल राख हो गया है। नवीन ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंचकर उन्होंने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचित किया। आग लगने के कारण आसपास की बिल्डिंगों को भी खाली करवाया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की भीड़ को कंट्रोल किया। लोगों की मदद से कपड़े के थान व अन्य माल को फैक्ट्री से बाहर निकाला। फायर ब्रिगेड ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियां लगी। गनीमत रही की फैक्ट्री बंद थी। कोई वर्कर अंदर नहीं था। नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था। फैक्ट्री में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

  • पंजाबः बोलैरो और बाइक की भीषण टक्कर में एक की मौ’त, देखें वीडियो 

    लुधियानाः शेरपुर क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक बोलैरो गाड़ी और बाइक सवार में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना में युवक की मौत के बाद उक्त बोलैरो चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना के दौरान सड़क पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक मौके पर मौजूद लोगों ने उक्त बोलैरो चालक का नंबर नोट कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए एसआई कर्मजीत सिंह ने बताया कि लोगों ने गाड़ी चालक का नंबर नोट कर लिया है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः पंप से तेल भरवाकर बिना पैसे दिए कार सवार हुआ फरार, देखें CCTV

    पुलिस जांच में हुआ चौकाने वाला खुलासा

    लुधियानाः शहर में पेट्रोल पंप से तेल डलवा कर बिना पैसे देकर वहां से फरार होने के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। कुछ समय पहले एक जमैटो ब्वॉया का बिना पैसे दिए पैट्रोल डलवाकर वहां से फरार हो गया। वहीं अब ताजा मामला दोराहा जीटी रोड पर आरआर फिलिंग स्टेशन से सामने आया है। जहां वरना कार में आए युवक पंप से 4 हजार रुपए का तेल भरवा लिया। पंप कर्मचारी ने जब युवक से पैसे मांगे तो वह गाड़ी में बैठकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    वहीं घटना की जानकारी देते हुए पंप कर्मचारी शीनू ने बताया कि वरना कार में युवक तेल भरवाने के लिए आया था। तेल भरवाने के बाद उसने युवक से तेल के 4 हजार रुपए मांगे। इस पर युवक ने कहा कि वह गाड़ी से पैसे निकाल कर अभी देता है। इसके बाद कर्मचारी ने जैसे ही पेट्रोल की टंकी पर ढक्कन लगाया तो युवक ने गाड़ी भगा ली। इस दौरान उसने युवक का पीछा करने की भी कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गया।

    शीनू ने बताया कि घटना संबंधी उसने थाना दोराहा की पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी हैं। वहीं पुलिस जांच में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, तेल भरवाने आए युवक ने गाड़ी का नंबर भी जाली लगाया हुआ था। जांच में सामने आया है कि वरना गाड़ी पर युवक ने करेटा गाड़ी की जाली नंबर प्लेट लगाई हुई है। गाड़ी का नंबर जाली होने के कारण पुलिस इस मामले की कई एंगलों से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः पिस्तौल के बल पर 10 वर्षीय बच्चे का अपहरण

    लुधियानाः गांव अकालगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। जहां फॉच्यूर्नर कार में सवार होकर आए 6 हथियारबंद लोगों ने पिस्तौल के बल पर 10 वर्षीय लड़के को अगवा कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक अगवा करने वालों में एक बूटा सिंह पासला बच्चे बीनस सिंह का पिता बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के चलते बीनस सिंह पिछले लगभग 2 से ढाई साल से अपने नाना-नानी के साथ गांव अकालगढ़ में रह रहा था। यूनाइटेड किंगडम में रह रही बीनस सिंह की मां कुलदीप कौर पासला ने उसकी देखरेख व पढ़ाई सहित उसके तमाम रखरखाव के लिए अपने माता-पिता को पावर ऑफ अटॉर्नी दे रखी है। कुलदीप कौर और उसके माता-पिता को पहले से इस बात का आभास था कि बूटा सिंह बीनस को अगवा कर सकता है। इसके चलते उन्होंने पुलिस में शिकायत कर रखी थी।

    जिसके बाद बीते दिन बूटा सिंह समेत 6 नकाबपोश फॉच्यूर्नर कार में सवार होकर पूर्व हवाई सेना अधिकारी और बीनस के नाना गुरदेव सिंह के अकालगढ़ स्थित घर में दाखिल हुए और पिस्तौलें तान दी। बकौल गुरदेव सिंह घर में उनकी पत्नी जसवंत कौर, बेटा अमनदीप सिंह हैप्पी और भतीजा गुरनूर सिंह मौजूद थे। बूटा सिंह के अलावा दो और लोगों के पास पिस्तौल थीं। तीन-तीन पिस्तौल देखकर सभी घबरा गए। गुरदेव सिंह के अनुसार महज एक मिनट के अंदर बूटा सिंह पासला और अन्य अगवाकारों ने बीनस को उठा लिया और भागने लगे। घर में मौजूद सभी ने उनसे जबरदस्त मुकाबला किया। गुरदेव सिंह, उनके बेटे अमनदीप और भतीजे गुरनूर ने कार तक उनका पीछा किया और लाठी डंडों की मदद से हमला कर बीनस को उनके चंगुल से छुड़ाने की कोशिश की। उन्होंने तुरंत सुधार की पुलिस के अलावा कंट्रोल रूम सहित अन्य आपात नंबर पर भी सूचित किया।

    पूर्व वायु सेना अधिकारी गुरदेव सिंह ने बताया कि दामाद उनकी बेटी को पीटता था, बेटी के यूके जाने के बाद दो-ढाई वर्ष से उनका दोहता उनके पास ही रह रहा था। बेटी ने पॉवर ऑफ अटार्नी के जरिये बीनस की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी हुई थी। गुरदेव सिंह के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि फॉच्यूर्नर कार सुबह साढ़े सात बजे से इलाके में चक्कर काट रही थी। बीनस के स्कूल से आने के बाद बूटा सिंह और अन्य लोगों ने धावा बोल दिया और चंद मिनट में बीनस को अगवा करके ले गए। गुरदेव सिंह ने थाना सुधार में रपट दर्ज करवाने के अलावा पुलिस कंट्रोल रूम और अन्य आपातकालीन नंबर पर फोन किए लेकिन कार को पकड़ा नहीं जा सका। गुरदेव सिंह ने पंजाब सरकार और पुलिस के उच्च अधिकारियों से उनके दोहते बीनस की जिंदगी बचाने की मांग की है, गुरदेव सिंह ने आशंका जताई है कि बूटा सिंह उनकी बेटी और बीनस सिंह को जान से मार सकता है।

    थाना सुधार के प्रभारी इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह ने कहा कि मामला जिला लुधियाना ग्रामीण एसएसपी नवनीत सिंह के ध्यान में लाया गया है। बूटा सिंह पासला का मोबाइल नंबर बंद होने के कारण लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाई। कार का नंबर भी पता नहीं चल पाया, क्योंकि नंबर प्लेट पर मिट्टी या कुछ और लगाकर छिपाया गया था। बूटा सिंह के गांव पुलिस पार्टी भेजी गई है वो वहां नहीं मिला। मामला अगवा किए जाने का है लेकिन पारिवारिक होने के कारण जांच की जा रही है। सबसे अहम बीनस सिंह की सुरक्षा है इसलिए उच्च अधिकारियों से आदेश लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है।

  • पंजाब : ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर, कई घायल, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब में तेज रफ्तार वाहनों के वजह से आए दिन हादसे होते रहते है। यह आकंड़ा दिन ब दिन बढ़ रहा है। शहर में बेलगाम ओवरस्पीडिंग के चलते धीमी गति से चलने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। स्पीड पर नियंत्रण नहीं होने से हरदम हादसों का डर सताता रहता है। ऐसे में तेज रफ्तार से दौड़ते वाहनों के चलते राहगीरों को भी आए दिन दुर्घटना का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है।

    साहनेवाल नजदीक पर दिल्ली हाईवे पर सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर ने बाइक सवार को टक्कर मारी। इस टक्कर में बाईक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। बाइक सवार अपने परिवार के साथ किसी काम से जा रहा था कि रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पीसीआर टीम ने इंसानियत दिखाते हुए जख्मियों को साहनेवाल के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां जख्मियों का इलाज चल रहा है।

  • पंजाबः यात्रियों से भरी 2 बसो की भीषण टक्कर, कई घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः शेरपुर चौक पर एक ही कंपनी की दो बसों की टक्कर होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली हाईवे पर यात्रियों से भरी एक कंपनी की दो बसें टकरा गईं। इस हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से लुधियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी ने बताया कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि घटना के दौरान कुछ कर्मियों को मामूली चोटे आई है। दोनों एक ही कंपनी की बसे थी। इस घटना में बस के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए है। हालांकि हादसे होने के कारणों के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। 

  • विवादों में घिरे पंजाबी सिंगर K. S. Makhan, पुलिस को दी शिकायत

    बठिंडाः पंजाबी सिंगर केएस मक्खन (कुलदीप सिंह तक्खर) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पंजाबी गायक का नया गीत जमीन दा रोला पर मक्खन व उनके साथी सत्ती लोहा खेड़ा के खिलाफ पंडित राव धरनेवर ने बठिंडा के SSP और DC (डिप्टी कमिश्नर) को शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में उन्होंने लिखा है कि KS मक्खन का जो नया गीत जमीन दा रोला जल्द रिलीज होने वाला है उसमें हथियारों को प्रमोट किया गया है। सरकार को सख्त एक्शन लेते हुए उन सीन को हटाना चाहिए।

    बता दें KS मक्खन के इस गीत की शूटिंग की कुछ झलकियां पहले ही लोगों ने वायरल कर दी। जिसमें हथियारों के साथ खड़े कुछ युवक नजर आए। अब देखना होगा कि कब तक इस गीत से हथियारों वाले सीन हटाए जाते है। सिंगर KS मक्खन ने 4 साल पहले एक देश एक भाषा में छिड़े विवाद के बाद खुद को धार्मिक मान्यताओं से मुक्त करना वाजिब समझा था। वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ चुके गायक मक्खन हाल में उस समय के देश के गृह मंत्री अमित शाह के एक देश एक भाषा संबंधी दिए गए बयान को लेकर सिंगर गुरदास मान की बात का समर्थन कर बैठे थे।

    फेसबुक पर लाइव होकर मक्खन ने कहा था कि कुछ लोग उनके नाम के साथ धार्मिक विवाद जोड़ रहे हैं, लेकिन वह कोई विवाद नहीं चाहते। 4 साल पहले अपने फेसबुक पेज पर लाइव होकर मक्खन ने सिख पंथ की निशानियां गुरुद्वारे जाकर गुरु चरणों में समर्पित कर दी थी। उनका कहना था कि अगर मैं सिखी से किसी का फायदा नहीं कर सकता तो मैं नुकसान के भी हक में नहीं हूं। कुछ लोग मेरे नाम के साथ धार्मिक विवाद जोड़ रहे हैं। मेरा नाम लेकर धर्म के नाम पर राजनीति हो रही है। मैं नहीं चाहता कि उनकी वजह से कोई धार्मिक विवाद शुरू हो,इसीलिए वह अपना सिखी स्वरूप छोड़ रहा हूं।

  • पंजाबः रेलवे स्टेशन से 3 माह का बच्चा हुआ चोरी, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    लुधियानाः रेलवे स्टेशन से बड़ी खबर सामने आई है। जहां रेलवे स्टेशन से 3 महीने का बच्चा चोरी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त परिवार शिलांग से आया था।  इस दौरान पीड़ित परिवार देर रात लुधियाना के रेलवे स्टेशन पर उतरा था। बताया जा रहा है कि रात ज्यादा होने की वजह से रेलवे स्टेशन पर ही परिवार सो गया था। 

    इस दौरान वहां से कोई उनके 3 महीने के बच्चे को लेकर फरार हो गया। बच्चा चोरी होने से मां बुरा हाल हुआ पड़ा है। वहीं घटना की सूचना जीआरपी पुलिस को दे दी गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस ने की बच्चे की पड़ताल शुरू कर दी है और वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे है।

    गोपालगंज सीवान से की महिला सोनम ने बताया कि उसका बच्चा भूख से रो रहा था। बच्चे को दूध पिलाने के लिए वह रेलवे स्टेशन की कैंटीन के पास ही लेट गई। थकावट के कारण दोनों पति-पत्नी को नींद आ गई। बच्चे को उन्होंने बैंच के नीचे लेटा दिया। सुबह जब उठे तो बच्चे उनके साथ नहीं था। परिवार ने खूब शोर मचाया। बच्चे की काफी तालाश की गई लेकिन कही कुछ पता नहीं चल पाया। रेलवे स्टेशन पर घुमने वाले भिखारियों पर पुलिस को शक है। थाना जीआरपी के इंस्पेक्टर जतिंद्र सिंह बच्चे की तस्वीर लेकर आस-पास के इलाकों में भी चैक कर रहे है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖਿਲਾਫ ਕੱਢੀ ਜਾਵੇਗੀ ਸਾਈਕਲ ਰੈਲੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : 16 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਸਾਈਕਲ ਰੈਲੀ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਉੱਚ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ।

    ਤਾਂ ਕਿ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖਿਲਾਫ ਕੱਢੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸਾਈਕਲ ਰੈਲੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕੇ। ਜਿਸ ਦੇ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਹ ਸਾਈਕਲ ਰੈਲੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ।