पंजाबः गारमेंट्स की फैक्ट्री में आग लगने से हुआ धमाका, देखें वीडियो

आग बुझाने में जुटी दमकल विभाग की 30 गाड़ियां

लुधियानाः शक्ति नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह गारमेंट्स की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में पास में खड़ी एक्टिवा स्कूटी आग की चपेट में आ गई। जिसके बाद जोर से धमाका होने के कारण लोगों में दहशत का माहौल बन गया। आग की लपटे और धमाके की आवाज सुनकर आस पास के लोगों ने घटना की सूचना तुरंत फैक्ट्री मालिक को दी। घटना स्थल पर पहुंचे फैक्ट्री के मालिक नवीन जोली ने बताया कि वह रात को फैक्ट्री बंद करके गए थे। सुबह पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि फैक्ट्री में आग लग गई है।

शॉर्ट सर्किट होने के कारण स्कूटी के साथ सारा माल राख हो गया है। नवीन ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंचकर उन्होंने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचित किया। आग लगने के कारण आसपास की बिल्डिंगों को भी खाली करवाया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की भीड़ को कंट्रोल किया। लोगों की मदद से कपड़े के थान व अन्य माल को फैक्ट्री से बाहर निकाला। फायर ब्रिगेड ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियां लगी। गनीमत रही की फैक्ट्री बंद थी। कोई वर्कर अंदर नहीं था। नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था। फैक्ट्री में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *