इस मामले में पीड़ित प्रवीण कुमार ने डाबा पुलिस स्टेशन में शिकायत दी है। प्रवीण ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि जब वह अपनी एक्टिवा से घर लौट रहा था, तब बिना नंबर प्लेट की एक काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर आए तीन अज्ञात लड़कों ने उसे रोका, उसके साथ जबरदस्ती की और उसका स्कूटर छीन लिया। स्कूटर के अंदर उसके कई जरूरी दस्तावेज भी रखे थे। पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर राज गोपाल के पास धारा 304(2) और 3(5) BNS के तहत मामला (FIR No. 153) दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इस लाइव CCTV फुटेज की मदद से उन तीन अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि रात के सन्नाटे में एक शख्स (लाल शर्ट में) अपनी स्कूटर रोके सड़क किनारे खड़ा दिखाई देता है तभी सामने से एक बाइक पर तीन लड़के आते हैं और ठीक शख्स के पास आकर बाइक रोक देते हैं। बाइक रुकते ही पीछे बैठे दोनों बदमाश तुरंत उतरते हैं और लाल शर्ट वाले शख्स पर अचानक हमला कर देते हैं। तीनों बदमाश शख्स के साथ हाथापाई शुरू कर देते हैं। शख्स को पीछे की तरफ धक्का दिया जाता है जिससे उसकी एक्टिवा जमीन पर गिर जाती है। वीडियो में बदमाशों की आवाज साफ सुनाई दे रही है जहां वे गाली-गलौज करते हुए चिल्ला रहे हैं भाग ले ले जा यार! इसके बाद एक बदमाश उस शख्स को डरा कर सड़क के अंधेरे वाले हिस्से की तरफ भागा देता है। शख्स के चिल्लाने की आवाजें पीछे से आ रही हैं। आखिर में एक बदमाश जमीन पर गिरी हुई भारी एक्टिवा को उठाता है, उसे स्टार्ट करता है और वहां से तेजी से भाग निकलता है।View this post on Instagram
Category: Punjab>Ludhiana
-

Punjab News: व्यक्ति की पिटाई करके नई एक्टिवा छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो
लुधियानाः डाबा थाना इलाके से रात लूट की घटना सामने आई। जहां अंधेरे में एक्टिवा छीनकर लुटेरे फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दरअसल, स्टार रोड पर वर्मा बर्तन स्टोर के ठीक सामने 3 बाइक सवार बदमाशों ने अकेले शख्स को घेरकर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। जिसके बाद लुटेरे पीड़ित से नई एक्टिवा छीनकर फरार हो गए। इस घटना की सीसीटीवी सामने आने के बाद पीड़ित 44 वर्षीय प्रवीण कुमार ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। -

Punjab News: मनरेगा बिल का प्रदर्शन कर लौट रहे लोगों के साथ हुआ हादसा, एक की मौत, 20 घायल, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले में मनरेगा वर्कर्स द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन से लौटते समय एक हादसा हो गया। खन्ना में मनरेगा वर्कर्स और अन्य संगठनों द्वारा निगम कार्यालय के बाहर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर लौट रहे लोगों से भरा एक छोटा हाथी (छोटा कमर्शियल वाहन) अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में वाहन सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 के करीब लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, इस वाहन में रंघोवाल और बबीजे गांव के करीब 20 -22 लोग सवार थे। ये सभी खन्ना में चल रहे विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन अचानक सामने कुछ आ जाने के कारण अनियंत्रित हो गया और असंतुलित होकर पलट गया।
हादसा होते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में पहले पायल स्थित अस्पताल ले जाया गया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत लुधियाना के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल सभी घायलों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान सुखदेव सिंह के रूप में हुई है, जो मनरेगा के तहत काम करते थे। उनके परिवार में एक बेटा है, जो वर्तमान में मस्कट में काम करता है और दो बेटियां हैं। अचानक हुई इस घटना से मृतक के परिवार और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ।
-

Punjab News: दर्दनाक हादसा, BITS School Van की चपेट में आने से ढाई वर्षीय बच्चे की मौत
लुधियानाः जिले के कोहड़ा क्षेत्र के अंतर्गत आते गांव शालू (बेनी) में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां आज सुबह 7 बजे BITS School Van की चपेट में आने से ढाई वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान समरदीप के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार समरदीप मां के साथ अपनी बड़ी बहन को BITS स्कूल की वैन में बैठाने के लिए घर के बाहर आया था। इस दौरान तेज रफ्तार स्कूल वैन की चपेट में आने से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ ही क्षणों में खुशियों से भरा परिवार मातम में बदल गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे के बाद भी वैन चालक ने वाहन नहीं रोका और मौके से भागने का प्रयास किया।
गांव वासियों ने पीछा कर चालक को कुछ दूरी पर रोक लिया और घटना की सूचना पुलिस को देकर दोषी को पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले वैन का अगला टायर बच्चे के ऊपर से गुजरा और इसके बाद पीछे वाला टायर भी उसे कुचलता हुआ निकल गया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोगों की चीखें निकल गईं। इस घटना के दौरान परिवार के सामने ही मासूम ने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों का दावा है कि स्कूल वैन चला रहा युवक करीब 19 वर्ष का है।
गांव वासियों का आरोप है कि उसके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि की जानी बाकी है। पुलिस चालक के दस्तावेजों, वाहन के कागजात और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। यदि जांच में यह आरोप सही पाया जाता है तो मामला और गंभीर हो सकता है। बिना लाइसेंस स्कूल वाहन चलाना बच्चों की सुरक्षा के साथ गंभीर लापरवाही माना जाता है। मासूम समरदीप की मौत की खबर फैलते ही गांव शालू, बेनी और आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और संवेदनाएं व्यक्त कीं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जिसने भी इस दर्दनाक घटना के बारे में सुना, उसकी आंखें नम हो गईं।
लोगों ने दोषी चालक के साथ-साथ पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि यह भी जांच होनी चाहिए कि स्कूल वैन चला रहे चालक की नियुक्ति किस आधार पर की गई, उसके पास आवश्यक दस्तावेज थे या नहीं और क्या स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन किया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। यदि चालक के पास वैध लाइसेंस नहीं मिला या किसी अन्य प्रकार की लापरवाही सामने आई तो उसके अनुरूप कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
-

Punjab News: रेलवे स्टेशन पर अलग अंदाज में दिखे केंद्रिय मंत्री रवनीत बिट्टू, की ये अपील, देखें वीडियो
लुधियानाः केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू सुबह अलग अंदाज में दिखाई दिए। दरअसल, आज वह लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने कोई दौरा या निरीक्षण नहीं किया बल्कि खुद हाथों में दस्ताने (ग्लव्स) पहनकर मंत्री बिट्टू सीधे रेलवे ट्रैक पर उतर गए और पटरियों के बीच पड़ा कचरा खुद अपने हाथों से उठाकर काले डस्टबिन बैग में भरने लगे। उनके इस कदम को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्री और रेलवे अधिकारी भी हैरान रह गए। सफाई अभियान के दौरान उन्होंने रेलवे ट्रैक से पानी की दर्जनों खाली बोतलें, चिप्स के पैकेट, गुटखा और तंबाकू के पाउच निकाले। इस दौरान उन्होंने देश की जनता के नाम एक कड़ा और जागरूक करने वाला संदेश भी दिया।
इस दौरान मंत्री ने ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों से हाथ जोड़कर अपील की। उन्होंने कहा,अगर आप ट्रेन में कुछ खाते-पीते हैं, तो उसका खाली पैकेट या बोतल खिड़की से बाहर पटरियों पर न फेंकें। उसे मोड़कर अपने बैग में रख लें या फिर ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर रखे डस्टबिन में ही डालें। जो चीज मुंह में जा सकती है, उसका कचरा डस्टबिन में क्यों नहीं जा सकता? लोगों को प्रेरित करने के लिए उन्होंने चंडीगढ़ के एक पूर्व डीआईजी का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि 75-76 साल की उम्र में रिटायरमेंट के बाद उस पूर्व अधिकारी ने एक रेहड़ी ली और सड़कों की सफाई शुरू कर दी।
उनके इस निस्वार्थ काम के लिए देश ने उन्हें ‘पद्मश्री’ से नवाजा है। बिट्टू ने कहा कि आज हमें ऐसे लोगों पर फिल्में बनानी चाहिए और उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। हमें अपनी आदतें सुधारनी होंगी वीडियो के अंत में मंत्री बिट्टू ने कहा कि केवल सरकार या रेलवे के सफाई कर्मचारी ही इस देश को साफ नहीं रख सकते, जब तक आम नागरिक अपनी आदतें नहीं सुधारेंगे। उन्होंने सभी एनजीओ (NGOs), सामाजिक संस्थाओं, आम जनता और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वे अपने कीमती समय में से कुछ घंटे निकालकर स्वच्छता अभियान में अपना योगदान जरूर दें, ताकि आने वाली पीढ़ी को एक साफ-सुथरा और स्वस्थ भविष्य मिल सके।
सफाई करते हुए मंत्री बिट्टू ने स्पष्ट किया कि वे यह सब किसी पब्लिसिटी स्टंट के लिए नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा,मैं यह कोई दिखावा नहीं कर रहा हूँ। यह काम मशीनों से या सैकड़ों सफाई कर्मचारियों को लगाकर भी किया जा सकता है, लेकिन आज मेरे खुद ऐसा करने का मकसद सिर्फ आप सबको और देशवासियों को जगाना है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लाल किले की प्राचीर से ‘स्वच्छता’ का ही संदेश दिया था, जिसका हमें पालन करना चाहिए। बिट्टू ने बहुत ही सलीके से लोगों को समझाते हुए कहा,जब हमारे घर में कोई रिश्तेदार आने वाला होता है, तो हम घर का कोना-कोना चमका देते हैं। हमें सार्वजनिक जगहों को भी अपना घर समझना चाहिए। स्वच्छता के साथ ही हमें बीमारियों से बचना है।
-

Punjab News: सड़क किनारे खड़ी कार को चोरों ने बनाया निशाना, बैटरी लेकर हुए फरार, देखें CCTV
लुधियानाः जिले के हजूरी रोड में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। जहां, देर रात दो शातिर चोरों ने सड़क किनारे खड़ी कारों को निशाना बनाया और एक कार की बैटरी चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार इलाके में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे वाहन मालिकों में डर का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले दोनों चोरों ने एक ऑल्टो कार का बोनट खोलने की कोशिश की, लेकिन बोनट नहीं खुलने पर वे अपनी योजना में सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने पास में खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार को निशाना बनाया। आरोपियों ने औजार की मदद से कार का बोनट जबरन तोड़ दिया और कुछ ही मिनटों में बैटरी निकालकर मौके से फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि पूरी घटना बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई। CCTV फुटेज में दोनों आरोपी आराम से कारों की जांच करते और फिर चोरी की वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं। सुबह जब कार मालिक मौके पर पहुंचे तो बैटरी गायब देखकर उनके होश उड़ गए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पीड़ित वाहन मालिकों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और इलाके में रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर दोनों चोरों की पहचान करने में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।
-

Punjab News: बुलेट सवार ने किया हंगामा, ट्रैफिक कर्मी का मोबाइल छीना, लोगों ने पीछा कर दबोचा, देखें वीडियो
लुधियाना: शहर के दुगरी इलाके में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने से रोकने पर एक बुलेट सवार युवक ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि युवक ने पहले ट्रैफिक पुलिसकर्मी से बहस और गाली-गलौज की। इसके बाद उसने ट्रैफिक कर्मी का मोबाइल फोन छीन लिया और बाइक लेकर भागने की कोशिश की। हालांकि आसपास मौजूद लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी ने धक्का-मुक्की भी की, जिससे ट्रैफिक कर्मी की पगड़ी उतर गई। सूचना मिलते ही थाना दुगरी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को बुलेट मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर लिया।
दुगरी इलाके में ड्यूटी पर थे ट्रैफिक कर्मी
ट्रैफिक विंग में तैनात एएसआई जगविंदर सिंह ने बताया कि उनकी ड्यूटी दुगरी इलाके में यातायात व्यवस्था बनाए रखने की थी। इसी दौरान 200 फुट रोड की तरफ से एक बुलेट मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। जांच के लिए जब बाइक को रोका गया तो पता चला कि उसमें नियमों के खिलाफ तेज आवाज वाला प्रेशर हॉर्न लगाया गया था।लाइसेंस मांगते ही युवक हुआ नाराज
एएसआई के मुताबिक, जब उन्होंने बाइक चालक से ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य दस्तावेज दिखाने के लिए कहा तो वह गुस्से में आ गया। आरोपी ने ट्रैफिक कर्मी के साथ बदतमीजी शुरू कर दी और गाली-गलौज करने लगा। माहौल बिगड़ता देख ट्रैफिक कर्मी ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया।मोबाइल छीनकर भागने की कोशिश
वीडियो बनता देख आरोपी और ज्यादा भड़क गया। उसने ट्रैफिक कर्मी के हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और तुरंत बुलेट मोटरसाइकिल लेकर वहां से भागने लगा। ट्रैफिक कर्मी ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने भी आरोपी का पीछा किया।लोगों ने पीछा कर दबोचा
कुछ दूरी पर लोगों और ट्रैफिक कर्मी ने मिलकर आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद भी युवक शांत नहीं हुआ। आरोप है कि उसने ट्रैफिक कर्मी के साथ धक्का-मुक्की की। इस दौरान हाथापाई में ट्रैफिक कर्मी की पगड़ी भी उतर गई, जिससे मौके पर काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा।पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही थाना दुगरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी बुलेट मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सरकारी कर्मचारी से बदसलूकी, सरकारी काम में बाधा डालने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। -

Punjab News: सर्राफा बाजार में दुकान से महिला ने पानी मांगने के बहाने चुराई सोने की अंगूठी, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले के सर्राफा बाजार में मनमोहन ज्वैलर्स पर चोरी की घटना सामने आई है। जहां हाई-फाई दिखने वाली महिला ने बड़ी ही चालाकी से पानी के बहाने कीमती सोने की अंगूठी चुरा ली। इस दौरान शातिर महिला ने सोने की अंगूठी की जगह बिल्कुल वैसी ही दिखने वाली पीतल की नकली अंगूठी रख दी। महिला का पहनावा और रहन-सहन इतना शानदार था कि किसी को उस पर रत्ती भर भी शक नहीं हुआ। यह पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ-साफ कैद हो गई है। वारदात को अंजाम देने के लिए इस शातिर महिला ने एक दिन पहले ही पूरी भूमिका बांध ली थी।
ज्वैलर के मुताबिक, यह महिला एक दिन पहले भी दुकान पर आई थी। तब उसने लेडीज रिंग का ऑर्डर दिया और कहा कि यह अंगूठी उसकी मम्मी को पहननी है, जिसे वह कल आकर ले जाएगी। स्टाफ का भरोसा जीतने के लिए महिला ने बकायदा 200 रुपये एडवांस भी जमा करवाए थे, ताकि वह एक ग्राहक लगे। आज जब महिला दोबारा शोरूम पहुंची, तो उसका तरीका पूरी तरह से बदल चुका था। दुकान में आते ही उसने सबसे पहले पीने के लिए पानी मंगवाया ताकि स्टाफ का ध्यान दूसरी तरफ भटकाया जा सके। इसके बाद उसने कहा कि उसे अपने पिता के लिए भी एक अंगूठी लेनी है और स्टाफ से जेंट्स रिंग्स दिखाने की मांग की। दुकानदार जब उसे ट्रे में अंगूठियां दिखा रहा था, तब महिला लगातार अपने मोबाइल पर किसी से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी और अंगूठियों की फोटो और वीडियो बनाकर सामने वाले को भेज रही थी।
इसी ड्रामे के बीच, मौका पाकर उसने 8 ग्राम वजन की सोने की अंगूठी उठाई और उसे बड़ी ही सफाई से अपने बूट (जूते) में छिपा लिया। तुरंत ही उसने अपने बूट (जूते) से एक पीतल की नकली अंगूठी उस ट्रे में रख दी। महिला के जाने के बाद जब ज्वैलर ने अपना स्टॉक चेक किया, तो ट्रे में पीतल की अंगूठी देखकर उनके होश उड़ गए। तुरंत शोरूम की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। फुटेज में महिला स्पष्ट रूप से सोने की अंगूठी अपने बूट में छिपाती और उसकी जगह पीतल की अंगूठी रखती हुई दिखाई दे रही है। दुकानदार ने तुरंत इस घटना की सूचना थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और इस शातिर हाई-फाई महिला की तलाश शुरू कर दी है।
-

Punjab News: स्कूल में Air Gun की गोली लगने से 11वीं कक्षा का छात्र घायल
लुधियानाः जगराओं के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल की शूटिंग रेंज में अभ्यास के दौरान एयरगन से गोली लगने से छात्र घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार अखाड़ा नहर के पास एक यूनिराइज़ स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा के एक छात्र को एयर गन की गोली लगी। घायल छात्र को प्राथमिक चिकित्सा दी गई और फिलहाल बच्चा पूरी तरह से खतरे से बाहर है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इस मौके पर जगराओं पुलिस के डीएसपी डी. सागर बानल ने कहा कि वे इस मामले की पूरी गंभीरता से जांच करेंगे और अगर किसी की लापरवाही से गोली चली है तो उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन शिफू अग्रवाल ने कहा कि स्कूल में बने शूटिंग रूम में छात्र शूटिंग कर रहे थे और अचानक यह हादसा हो गया, लेकिन इस हादसे में बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है। इस घटना में एक छात्र के घायल होने की पुष्टि हुई है। घायल छात्र को सिधवां बेट इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। उसे पहले रायकोट रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जब वहां डॉक्टरों ने उसका नाम और पता पूछा तो उसके साथ आए लोग उसे कहीं और ले गए। फिर पुलिस स्कूल पहुंची और घटना स्थल का गहराई से निरीक्षण किया और संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्कूल में बच्चों को एयरगन शूटिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। एयरगन से एक गोली एक छात्र के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।
उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट, घटना स्थल से मिले सबूतों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर घटना की जांच कर रही है। स्कूल प्रबंधक शिफू अग्रवाल ने कहा कि पुलिस ने पूरी घटना की पूरी जांच की है। उनके अनुसार, बच्चों को एयरगन शूटिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। जब एक बच्चे ने एयरगन को नीचे करने की कोशिश की तो गोली अचानक नीचे की ओर चल गई जो दूसरे बच्चे के पैर में जा लगी। उन्होंने कहा कि घटना के तुरंत बाद घायल छात्र के परिवार को सूचित कर दिया गया था और उसे उनके साथ इलाज के लिए भेजा गया था। शिफू अग्रवाल ने कहा कि घटना के बाद सोशल मीडिया पर बहुत सारी भ्रामक और झूठी अफवाहें फैलाई गई थीं, जिसमें दावा किया गया था कि यह एक हादसा था।
-

Jalandhar Bypass Chownk पर बनीं बाबा साहिब की प्रतिमा का शरारती अनंसर ने तोड़ा शीशा, लोगों ने लगाया धरना, देखें वीडियो
अनिश्चित कॉल के लिए प्रदर्शन की चेतावनी, कर सकते है नेशनल हाईवे जाम
लुधियानाः जिले के जालंधर बाईपास चौक पर बनी बाबा भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ लगे शीशे को शरारती अनंसरों द्वारा तोड़ा गया। इस घटना को लेकर बसपा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। बसपा नेताओं का कहना है कि पंजाब में 9वीं बार यह घटना हुई है। ऐसे में उन्होंने इस मामले को लेकर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करके सख्त सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने 2 घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वह अनिश्चित कॉल के लिए धरना लगाकर बैठ जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब बसपा के प्रधान करीमपुरी ने 9 जगहों पर हुई घटनाओं में दोषियों को गिरफ्तार करवाया था। इस दौरान उन्होंने धार्मिक चौंको पर सिक्योरिटी तैनात करने की अपील की है। इस दौरान प्रवण बिलगा ने कहाकि आज बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ हुई घटना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने देश को सविधान दिया और लोगों को जीने, पढ़ने सहित अन्य अधिकार दिए है। लेकिन पंजाब में बाबा साहेब की प्रतिमाओं के साथ लगातार घटनाएं हो रही है। उन्होंने मांग की है कि पुलिस उक्त आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल में बंद किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल में बंद नहीं किया जाए, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। ऐसे में उन्होंने प्रशासन को 2 घंटे का समय दिया है। बसपा नेता ने दिखाया कि बाबा साहेब की प्रतिमा का शीशा टूटा हुआ है और घटना स्थल पर पत्थर पड़ा हुआ है। जनरल सैकेटरी सोनू ने कहा कि यह निंदनीय घटना है। सोनू ने आरोप लगाए है कि प्रतिमा पर एक बार नहीं बल्कि दस बार पत्थर से शीशे पर हमला किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस अब आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दे रही है, लेकिन अब तक हुई घटनाओं को लेकर पुलिस द्वारा किसी भी दोषी को उनके सामने नहीं लाया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करके छिपाकर पुलिस ले जाती है। सोनू ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वह नेशनल हाईवे भी जाम कर सकते है। ऐसे में उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का अपमान कभी बर्दाश नहीं किया जा सकता। -

Punjab News: Free हुआ Ladowal Toll Plaza, धरने पर बैठे किसान, देखें वीडियो
लुधियानाः पंजाब में किसानों ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। किसानों ने पंजाब के सबसे महंगे ‘लाडोवाल टोल प्लाजा’ सहित राज्य के सभी टोल प्लाजा को 4 घंटो के लिए पूरी तरह से फ्री कर दिया है। किसान टोल प्लाजा पर धरने पर बैठ गए हैं और आम जनता की गाड़ियों को बिना कोई टैक्स दिए निकाला जा रहा है। किसानों का यह गुस्सा भारत अमेरिका डील सहित ‘लैंड पूलिंग नीति’ जमीन गिरवी रखने और भूमि मार्किंग से जुड़े कथित धोखाधड़ी के मामलों से संबंधित है। उनका कहना है कि वह लंबे समय से न्याय की मांग कर रहे हैं।किसानों का कहना है कि भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता कृषि क्षेत्र और स्थानीय किसानों के लिए बेहद नुकसानदायक साबित होगा। इन्ही सभी मुद्दों को लेकर आज पूरे पंजाब के अलग-अलग टोल प्लाजा पर किसानों की अहम बैठकें और उग्र विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।इस बड़े प्रदर्शन की रूपरेखा पहले ही तय कर ली गई थी। गैर-राजनीतिक संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम गैर-राजनीतिक) के राष्ट्रीय संयोजक और भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धपुर) के अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल ने ऐलान किया था कि 14 जुलाई को पंजाब के सभी टोल प्लाजा को जनता के लिए मुफ्त कर दिया जाएगा। ऐसे में लाडोवाल टोल प्लाजा पर भारी संख्या में किसान एकजुट हुए हैं। यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को टोल नहीं चुकाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिल रही है। किसान नेताओं ने साफ कर दिया है कि यह आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन शाम 4 बजे तक कोई भी टोल कंपनी टैक्स नहीं वसूल पाएगी। उन्होंने इसे अपनी जमीन और अस्तित्व बचाने की निर्णायक लड़ाई करार दिया है।