Punjab News: सड़क किनारे खड़ी कार को चोरों ने बनाया निशाना, बैटरी लेकर हुए फरार, देखें CCTV

Written by

in

लुधियानाः जिले के हजूरी रोड में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। जहां, देर रात दो शातिर चोरों ने सड़क किनारे खड़ी कारों को निशाना बनाया और एक कार की बैटरी चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार इलाके में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे वाहन मालिकों में डर का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले दोनों चोरों ने एक ऑल्टो कार का बोनट खोलने की कोशिश की, लेकिन बोनट नहीं खुलने पर वे अपनी योजना में सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने पास में खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार को निशाना बनाया। आरोपियों ने औजार की मदद से कार का बोनट जबरन तोड़ दिया और कुछ ही मिनटों में बैटरी निकालकर मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि पूरी घटना बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई। CCTV फुटेज में दोनों आरोपी आराम से कारों की जांच करते और फिर चोरी की वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं। सुबह जब कार मालिक मौके पर पहुंचे तो बैटरी गायब देखकर उनके होश उड़ गए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पीड़ित वाहन मालिकों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और इलाके में रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर दोनों चोरों की पहचान करने में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *