Category: Haryana

  • सुबह-सुबह दो गुटों में हुई झड़प, युवक को गाड़ी से लटकाकर घसीटा, वीडियो वायरल

    चंडीगढ़ः पंचकूला के सेक्टर 20 से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सुबह पॉश क्लब के बाहर दो गुटो में झड़प हुई। इस घटना की वीडियो काफी वायरल हो रही है। बताया जा रहा हैकि सुबह 4 बजे दो गुटों में झड़प हुई। इस दौरान युवक को गाड़ी से लटकाकर 100 मीटर तक घसीटा गया। वहीं घटना की सूचना सेक्टर 20 की पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कहा जा रहा है कि इस झगड़े में डंडे और तलवारे भी चली। हालांकि इस घटना को लेकर पुलिस का अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। 

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ सेक्टर 20 अरुण बिशनोई व सब इंस्पेक्टर देशराज सिंह मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा हैकि एसएचओ ने खुद भागकर कुछ युवक युवतियों को राउंडअप किया। इस दौरान कहा जा रहा हैकि कुछ झगड़े क् दौरान कुछ युवक-युवतियों के हाथों में तलवारे थी। पंचकूला के सेक्टर 20 के पॉश क्लब में सेटडे नाईट पार्टी के दौरान सुबह 4 बजे क्लब के बाउंसरों और पार्टी करने वाले युवकों में झगड़ा हुआ था। इस दौरान जमकर लात घुसे, डंडे व तलवारे चली। बताया जा रहा है कि कि 2 युवक 3 युवतियों के साथ पार्टी करने आये थे। उसी दौरान बिल को लेकर वहां क्लब के संचालकों के साथ युवकों की बहस हो गई। इस दौरान बीच बचाव करने आए बाउंसरों के साथ उनकी हाथापाई हो गई।

    जिसके बाद युवकों ने फोन करके कुछ युवकों को बुला लिया। इस दौरान 2 गाड़ियों में सवार होकर करीब दर्जन भर युवकों ने डंडों तलवारों से बाउंसरो और क्लब के लोगों पर हमला कर दिया। झगड़े के दौरान युवतियां तलवारे लहराते नज़र आए। झगड़े के दौरान क्लब के एक वेटर को 100 मीटर तक घसीटकर ले गए। जब झगड़ा बढ़ने लगा तो युवकों ने युवतियों के साथ मौके से भागने की कोशिश की। इस दौरान एक जयंत नामक वेटर ने गाड़ी को रोकने की कोशिश की तो गाड़ी में सवार युवक-युवतियों ने करीब 100 मीटर तक गाडी के बोनट से घसीटते हुए ले गए। इस घटना में जयंत को काफी चोटे लगी है। बताया जा रहा है घायल युवक की दोनों हाथों की हड्डी टूट गई है और पैर भी फ्रैक्चर हुआ है। जिसे इलाज के लिए सेक्टर 6 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

  • बड़ी खबर : इस इलाके में 2 गुटों में चली गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

    अंबाला: हरियाणा की अंबाला सिटी के वीटा एन्क्लेव में गोलियां चली हैं। मामला चंडीगढ़-पंजाब के 2 गुटों में गैंगवार से जुड़ा हुआ है। वारदात के बाद दोनों गुट घटनास्थल से फरार हो गए हैं। वहीं, एक गुट चंडीगढ़ नंबर की ऑल्टो गाड़ी छोड़कर भाग गया। जानकारी के मुताबिक, 4-5 बदमाश चंडीगढ़ नंबर की (CH 01 AL 9650) ऑल्टो गाड़ी में थार सवार युवक पर हमला करने आए थे।

    इस दौरान दोनों में झड़प हो गई। इस दौरान थार सवार युवक ने पिस्टल से हमलावरों का पीछा करते हुए फायरिंग की। हमले में ऑल्टो कार के शीशा भी टूटा है। उधर, सूचना मिलने के बाद बलदेव नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों गुट फरार हो गए थे। पुलिस घटनास्थल के आसपास से CCTV फुटेज खंगाल रही है।

  • अचानक 2000 रुपये के नोट बदलने वालों की लगी लंबी कतारें

    नई दिल्ली :  रिजर्व बैंक के ऑफिस के सामने हालिया कुछ दिनों से हर रोज सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ रही है। ये लोग 2000 रुपये के नोट बदलवाने के लिए हर रोज रिजर्व बैंक के दफ्तर के बाहर कतारें लगा रहे है। यह मामला ओडिशा के भुवनेश्वर का है। 2 हजार रुपये के नोट को बदलवाने के लिए अचानक उमड़ी भीड़ से जांच एजेंसियां सतर्क हो गई है। भीड़ की रिपोर्ट सामने आने के बाद एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    हर रोज बदले जा रहे अरबों के नोट

     एक रिपोर्ट के अनुसार रिजर्व बैंक का भुवनेश्वर स्थित ऑफिस पिछले 3 दिनों से भारी भीड़ का गवाह बन रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल डाइरेक्टर ने बताया कि हर रोज करीब 700 लोग 2000 रुपये के नोट को बदलवाने के लिए आ रहे है। उनकी मानें तो रिजर्व बैंक के ओडिशा ऑफिस ने इस दौरान हर रोज एक से डेढ़ अरब रुपये की वैल्यू के 2000 के नोटों को बदला है।

    इन एजेंसियों ने शुरू की जांच

     रिपोर्ट के अनुसार आरबीआई दफ्तर के आगे अचानक सैकड़ों लोगों के जमा होने और 2000 रुपये के नोटों को बदलवाने की खबर सामने आने के बाद जांच एजेंसियां सतर्क हो गई है। रिपोर्ट की मानें तो ईडी और ईओडब्ल्यू यानी इकोनॉमिक ऑफेन्स विंग के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं आरबीआई रीजनल डाइरेक्टर का कहना है कि अगर जांच एजेंसियों व अधिकारियों को किसी तरह के डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी तो रिजर्व बैंक उन्हें मुहैया कराएगा।

  • दर्दनाक हादसाः मामे की शादी से लौट रहे 4 भाइयों की मौ’त

    सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत में एक सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन ली। हादसे में चार चचेरे भाइयों की मौत हो गई. जबकि एक अन्य घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पांचों चचेरे भाई चंडीगढ़ से मामा की शादी में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे कि इस दौरान उनकी कार और रोडवेज बस में भिड़ंत हो गई। फिलहाल, पुलिस ने मामले दर्ज कर लिया है औऱ पड़ताल कर रही है।

    जानकारी के अनुसार, सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 पर सोमवार अल सुबह यह दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। बताया जा रहा है कि कनक गार्डन के सामने चंडीगढ़-दिल्ली लेन पर तेज रफ्तार पंजाब रोडवेज की बस ने कार को टक्कर मार दी। क्विड कार में सवार पांच चचेरे भाइयों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई, तो एक भाई जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। मृतकों की पबचान फैसल, नदीम , मोहमद जैद और आजम के तौर पर हुई है। वहीं, दिलशाद घायल है। ये सभी दिल्ली के नंदनगर के रहने वाले हैं।

    बताया जा रहा है कि सभी चंडीगढ़ से आपने मामा की शादी समारोह में शिरकत करने गए थे। वहीं, से वापस लौट रहे थे। सोनीपत गन्नौर थाना पुलिस ने चारो के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया है। घायल युवक का रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    जांच अधिकारी एएसआई दिनेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे 44 के पास कनक गार्डन के सामने पंजाब रोडवेज की बस और कर में टक्कर हुई है। कार में सवार चार लोगों की मौके पर मौत हुई है। एक की हालत गंभीर है। सभी चंडीगढ़ से वापस आ रहे थे और अपने मामा की शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

  • जानिए आज के पेट्रोल-डीजल के दाम

    जानिए आज के पेट्रोल-डीजल के दाम

    नई दिल्ली :  भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार वाहन ईंधन के रेट में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि यह हालात करीब 1.5 साल से बने हुए हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर है

    तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है। मप्र की आर्थिक राजधानी इंदौर में पेट्रोल 108.64 रुपए और डीजल 93.92 रुपए प्रति लीटर है। वहीं भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपए और डीजल 93.90 रुपए प्रति लीटर है।

  • रेलवे ने 33 ट्रेनें की रद्द, कई ट्रेनों के रूट किए डायवर्ट

    नई दिल्ली : आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में रविवार शाम हुए रेल हादसे में अब तक 13 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 54 लोग घायल हैं सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद रेलवे ने इस रूट की कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है तो वहीं कई ट्रेनों को डायवर्ट रूट से चलाया जा रहा है आइए जानते हैं कौन सी ट्रेनों को कैंसिल और डायवर्ट किया गया है

    रेल हादसे की वजह से रद्द कर दीं गई ये ट्रेनें

    30 अक्टूबर को रायपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 08527 रायपुर-विशाखापत्तनम पैसेंजर और 30 अक्टूबर को विशाखापत्तनम से चलने वाली ट्रेन संख्या 08528 विशाखापत्तनम-रायपुर पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया हैइसके अलावा कोरबा-विशाखापत्तनम, पारादीप-विशाखापत्तनम, रायगड़ा-विशाखापत्तनम, पलासा-विशाखापत्तनम, विशाखापत्तनम-गुनुपुर, गुनुपुर-विशाखापत्तनम, विजयनगरम-विशाखापत्तनम ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है वहीं बरुनी-कोयंबटूर स्पेशल एक्सप्रेस (03357) समेत कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है 5 ट्रेनें नियमित मार्ग विशाखापत्तनम-विजयवाड़ा के बजाय टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर-बलार्शा-विजयवाड़ा के रास्ते परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। CPRO विश्वजीत साहू के मुताबिक कुल 33 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 22 ट्रेनों को डायवर्ट और 11 ट्रेनों को आंशिक तौर पर कैंसिल किया गया है

  • टमाटर के बाद अब रुलाएगा प्याज, एक हफ्ते में दोगुनी हुई कीमत

    नई दिल्ली :  कुछ महीने टमाटर की कीमत ने आम लोगों के किचन का बजट बिगाड़ा था और अब उसी राह पर प्याज के दाम भी चल पड़े हैं पिछले कुछ दिनों में प्याज के दाम में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी गई है। दिल्ली एनसीआर में प्याज के दाम एक हफ्ते में दोगुना हुए हैं इसके अलावा, बेंगलुरु, पंजाब, मुंबई और देश के अन्य शहरों में भी प्याज की कीमत 100 रुपये के करीब पहुंच गई है रिपोर्ट्स के मुताबिक प्याज की कीमत अभी और बढ़ने का अनुमान है बेंगलुरु में प्याज का होलसेल रेट 70 रुपये किलो था, जो एक हफ्ते पहले 50 रुपये था

    वहीं रिटेल प्राइस 39 रुपये से बढ़कर 80 रुपये किलो हो चुका है टीओआई के रिपोर्ट के मुताबिक प्याज के दाम अभी कुछ और दिनों तक उच्च स्तर पर बने रहेंगे और ये 100 रुपये क्रॉस करके 150 रुपये किलो तक जा सकता है स्थानीय किसान की ओर से प्याज की सप्लाई कम होने से इसके दाम और तेजी से बढ़े हैं हुबली में प्याज की कीमत एक सप्ताह के दौरान 2500 से 3000 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 6,000-6,600 रुपये प्रति क्विंटल हो चुके हैं इसी तरह रिटेल मार्केट में प्याज के दाम 30 से 35 रुपये किलो से बढ़कर 75 से 80 रुपये प्रति किलो हो चुका है ये कीमत सिर्फ एक सप्ताह के दौरान बढ़े हैं

  • पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, बदला यह नियम

    नई दिल्लीः अगर आप भी पेंशन का पैसा निकालने का सोच रहे हैं तो अब बड़ा बदलाव हो गया है। नेशनल पेंशन सिस्टम के तहत पैसा निकालने के नियम बदल गए हैं। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट ऑथोरिटी (PFRDA) ने इस बारे में जानकारी दी है।

    पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने नेशनल पेंशन प्रणाली के तहत पैसा निकालने के लिए अंशधारकों के लिए ‘पेनी ड्रॉप’ वेरिफिकेशन जरूरी कर दिया है। इससे अंशधारकों के पैसे का समय पर ट्रांसफर होगा।

    ‘पेनी ड्रॉप’ प्रक्रिया के तहत, रिकॉर्ड रखने वाली केंद्रीय एजेंसियां (CRA) बैंक बचत खाते की रियल और एक्टिव स्थिति देखती हैं। इसके अलावा बैंक अकाउंट नंबर और ‘प्राण’ या दाखिल किए गए दस्तावेजों में दिए गए नाम का मिलान करती हैं।

    ये प्रावधान एनपीएस, अटल पेंशन योजना और एनपीएस लाइट में सभी प्रकार की निकासियों के साथ-साथ ग्राहकों के बैंक खाता विवरणों में बदलाव के लिए लागू होंगे।

    आपको बता दें लाभार्थी के बैंक खाते में एक छोटी राशि डालकर और पेनी ड्रॉप प्रतिक्रिया के आधार पर नाम का मिलान करके ‘परीक्षण लेनदेन’ करके खाते की वैधता सत्यापित की जाती है।

    पीएफआरडीए की एक हालिया अधिसूचना के अनुसार, “नाम मिलान, निकास/निकासी आवेदनों को संसाधित करने और ग्राहक के बैंक खाते के विवरण को संशोधित करने के लिए पेनी ड्रॉप सत्यापन आवश्यक रूप से सफल होना चाहिए।”

  • नवंबर महिने में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक

    नई दिल्लीः नवंबर का महीना त्योहारों से भरा हुआ है। ऐसे में अगर आपको बैंक ब्रांच जाना है, तो आपको उससे पहले छुट्टियों की लिस्ट चेक करना जरूरी है। करवा चौथ से लेकर दिवाली और छठ पूजा जैसे कई बड़े फेस्टिवल इस महीने होने वाले हैं। इस वजह से कई दिन बैंकों में काम नहीं होगा। रिजर्व बैंक की तरफ से बैंकों की छुट्टियों को लेकर एक लिस्ट जारी कर दी गई है।

    आरबीआई की लिस्ट के मुताबिक, नवंबर महीने में बैंक 4 या 6 दिन नहीं बल्कि पूरे 15 दिन बंद रहेंगे। इसमें दिवाली, छठ पूजा, गोवर्धन पूजा समेत सभी छुट्टियां शामिल हैं। इसके अलावा 15 दिन की छुट्टी में शनिवार और रविवार भी शामिल है।

    रिजर्व बैंक की तरफ से जो बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी की गई है उसमें राज्य की छुट्टियां भी शामिल हैं। आइए चेक करें इस बार नवंबर महीने में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे।

    Bank Holidays in November

    1 नवंबर – कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चौथ की वजह से बेंगलुरु, इंफाल और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
    5 नवंबर – देशभर के बैंक रविवार की वजह से बंद रहेंगे।
    10 नवंबर – गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली की वजह से शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
    11 नवंबर – दूसरे शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
    12 नवंबर – दिवाली/विक्रम संवत नया साल/ लक्ष्मी पूजा के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, गंगटोक, मुंबई, नागपुर के बैंकों में अवकाश रहेगा।
    14 नवंबर – भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/ निंगाल चक्कूबा/भ्रातृ द्वितीया के कारण गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
    19 नवंबर – देशभर के बैंक रविवार की वजह से बंद रहेंगे।
    20 नवंबर – छठ के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
    23 नवंबर – सेंग कुट स्नेम/इगास बग्वाल के कारण देहरादून और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
    25 नवंबर – चौथा शनिवार
    26 नवंबर – देशभर के बैंक रविवार की वजह से बंद रहेंगे।
    27 नवंबर – गुरु नानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा के कारण अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, कोच्चि, पणजी, पटना, त्रिवेंद्रम और शिलांग को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
    30 नवंबर, 2023- कनकदास जयंती के कारण बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे।

    बैंकों की छुट्टियों के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के ऑफिशियल लिंक https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx पर भी विजिट कर सकते हैं। यहां आपको हर महीने हर राज्य के बैंक की छुट्टियों के बारे में जानकारी मिल जाएगी।


    ………

  • बड़ी कार्रवाईः 14 पुलिस कर्मी किए सस्पेंड, 46 की जांच जारी, देखें लिस्ट 

    गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में 14 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर पुलिस लाइन से अटैच किया गया है। पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा के निर्देशानुसार गुरुग्राम डीसीपी हेडक्वार्टर से ये नोटिस जारी किया गया है। जिस भी थाने के पुलिस कर्मी इस लिस्ट में शामिल हैं, उस थाने के एसएचओ को ये नोटिस भेजा गया है। जिसकी कॉपी डीसीपी ईस्ट, वेस्ट व क्राइम समेत एसीपी हेडक्वार्टर को भी भेजी गई है।

    बता दें कि गृहमंत्री अनिल विज के आदेशानुसार पुलिस कमिश्नर ने ये कार्रवाई की है। गृहमंत्री विज की तरफ से डीजीपी को 372 पुलिसकर्मियों की लिस्ट सौंपी गई है। गृहमंत्री की तरफ से जारी की गई 372 पुलिसकर्मियों की लिस्ट में गुरुग्राम के 60 पुलिसकर्मी शामिल हैं। 60 पुलिसकर्मियों में से 14 पुलिस कर्मियों को फिलहाल सस्पेंड किया गया है। बाकी पुलिसकर्मियों पर जांच जारी है। वहीं, सस्पेंड किए गए सभी पुलिसकर्मी जांच अधिकारी हैं, जिनमें तीन सब इंस्पेक्टर, एक पीएसआई और 10 एएसआई शामिल है।