Category: Haryana

  • महिला आयोग की चेयपर्सन ने दिया इस्तीफा, CM को सौंपा पत्र

    महिला आयोग की चेयपर्सन ने दिया इस्तीफा, CM को सौंपा पत्र

    चंडीगढ़: हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रेनू भाटिया ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। हालांकि उन्होंने इस्तीफा देने की वजह नहीं लिखी है। कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) सिविल अस्पताल में नाबालिग से दुष्कर्म प्रकरण की जांच के दौरान नर्सिंग स्टाफ पर की गई कथित विवादित टिप्पणियों को लेकर बढ़े विवाद में नर्सें लगातार रेनू भाटिया के इस्तीफे की मांग कर रहीं थीं। वहीं इस मुद्दे पर प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग कर्मचारियों ने सांकेतिक हड़ताल कर विरोध जताया।

    पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ जब हाल ही में कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी सिविल अस्पताल में एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले की जांच के लिए रेनू भाटिया अस्पताल पहुंचीं। इस मामले में अस्पताल में कार्यरत 62 वर्षीय कंसल्टेंट डाक्टर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान रेनू भाटिया ने अस्पताल प्रशासन और ड्यूटी पर मौजूद नर्सिंग स्टाफ की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कथित तौर पर पूछा कि यदि यह उनकी अपनी बेटियां होतीं तो क्या उन्हें इस तरह अकेला छोड़ा जाता।

    नर्सिंग कर्मचारियों का आरोप है कि इस दौरान उनके प्रति अपमानजनक और असम्मानजनक भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे पूरे नर्सिंग समुदाय की गरिमा आहत हुई। इसी के विरोध में पहले कुरुक्षेत्र के अस्पताल में दो घंटे का पेन-डाउन आंदोलन किया गया और बाद में हरियाणा नर्सिंग फेडरेशन के आह्वान पर प्रदेश के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में भी सांकेतिक हड़ताल हुई। नर्सिंग संगठनों ने रेनू भाटिया से सार्वजनिक माफी की मांग की और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष उठाई। विवाद के राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर तक पहुंचने के बाद रेनू भाटिया द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को इस्तीफा सौंपे जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि इस्तीफे पर अंतिम निर्णय और सरकार की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

  • पूर्व CM के कोठी के पास 5 दुकानों में लगी भीषण आग, लोगों के फंसे होने की आंशका, देखें वीडियो

    पूर्व CM के कोठी के पास 5 दुकानों में लगी भीषण आग, लोगों के फंसे होने की आंशका, देखें वीडियो

    रोहतकः हरियाणा के रोहतक में जूतों के शोरूम में अचानक आग लगी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और 4 अन्य दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर डी-पार्क के पास स्थित जूते के शोरूम में एसी का कॉम्प्रेसर फटने के बाद अचानक आग लगी। लोगों द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने में जुट गई। आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही है। मिली जानकारी के अनुसार एक दुकान में 2 लोगों के फंसे होने के आंशका है।
    ऐसे में मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा फंसे लोगों को बाहर निकालने काे लिए रेस्क्यू चलाया गया। घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर मौजूद है। बताया जा रहा है कि आग पर काबू पाने के लिए अब तक दमकल विभाग की 9 गाड़ियां लग चुकी हैं। आग की घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए। जिसके बाद पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली करा दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एडीसी नरेंद्र और सीटीएम शुभम भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
  • Raid करने गई CIA टीम पर किया हमला, एक पुलिस गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Raid करने गई CIA टीम पर किया हमला, एक पुलिस गंभीर घायल, देखें वीडियो

    भिवानीः हरियाणा में भिवानी के गांव देवसर और कुसुभीं के खेतों के बीच में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब सट्टा खाईवाली की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची CIA 1 टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया। हमले में पुलिस कर्मचारी सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। वही आज घायल सुनील का हालचाल जानने के लिए डीएसपी अनूप कुमार हॉस्पिटल पहुंचे। दरअसल, भिवानी CIA 1 की टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि गांव देवसर और कुसुभीं के खेतों में 5 से 6 लोग अवैध रूप से सट्टा खाईवाली का काम कर रहे हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    सूचना के आधार पर पुलिस टीम देर रात मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान सट्टा खाईवाली में शामिल लोगों ने पुलिस टीम का विरोध करते हुए हमला कर दिया। और CIA 1 की टीम के कर्मचारी सुनील पर गाड़ी चढ़ा दी। जैसे सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया और कर्मचारी के सिर और हाथ पर गंभीर चोट आई है। हमले में पुलिस कर्मचारी सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल पुलिसकर्मी को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वही घायल पुलिस कर्मचारी सुनील के सिर और हाथ में गंभीर चोट आई है। डीएसपी अनूप कुमार ने घायल सुनील का हालचाल जानने के बाद के बताया कि पुलिस की टीम देर रात सट्टा खाईवाली करने वाले 5 से 6 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने गई थी। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें एक पुलिस कर्मचारी घायल हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीएसपी अनूप कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। डॉक्टर मनीष श्योराण ने बताया कि कल शाम को एक मरीज आया था जो गंभीर रूप से घायल था आज CT स्कैन और X-ray रिर्पोट आई है जिसमें अभी मरीज सुनील की हालत में सुधार है।  
  • पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरूक्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दरअसल, बीते दिनों शाहाबाद में माइनिंग ठेकेदार पर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था।य़ ऐसे में आज CIA 1 की टीम मौका वारदात पर असहला बरामद कराने के लिए आरोपी को लेकर आई थी। इस दौरान आरोपी ने उसी असहले से पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और पुलिस की फायरिंग में 2 बदमाशों के पैरों में लगी गोली, जिससे दोनों घायल हो गए। आरोपियों की पहचान अमन वाशी करनाल उम्र 20 और दूसरे की पहचान रॉबिन पट्टी शहजादपुर उम्र 29 के रूप में हुई है!
    मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा इन बदमाशों को कोर्ट में पेश कर 5 दिन का रिमांड मांगा गया था। रिमांड के दौरान इन बदमाशों के द्वारा पिपली बस अड्डा के पीछे असला छुपाए जाने की बात कबूली थी। जिसके बाद पुलिस आज तीन बदमाशों को असहला बरामद करने के लिए यहां लेकर पहुंची थी, लेकिन इन बदमाशों ने पुलिस को धक्का दे असला उठाकर पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई। इस फायरिंग में दो बदमाशों के टांग में गोली लगी। जिनका उपचार कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है। इन बदमाशों से एक पिस्टल बरामद हुई। बता दें कि यह बदमाश (कॉन्ट्रैक्ट किलिंग ) यानी कि पैसे लेकर घटना को अंजाम देते थे। इन बदमाशों से अब तक 18 लख रुपए भी बरामद किए जा चुके हैं।  
  • पुलिस और गो-तस्करों के बीच चली गोलियां, एक घायल

    पुलिस और गो-तस्करों के बीच चली गोलियां, एक घायल

    नूूंहः गो-तस्करों ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश की, जिसके दौरान पुलिस ने उनका पीछा किया। इस दौरान हरियाणा के नूूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के समीप पुलिस और गो-तस्करों के बीच गोलियां चली। इस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गो-तस्कर असलम पुत्र इब्राहिम, निवासी मांदोसर (मध्य प्रदेश) के बाएं पैर में गोली लगी। हालांकि आरोपी का एक साथी मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 5 गोवंश सुरक्षित बरामद किए हैं।

    इसके साथ ही एक पिकअप वाहन, एक देसी कट्टा और कारतूस भी कब्जे में लिया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए नल्हड़ स्थित शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, पुन्हाना सीआईए की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गो-तस्करी से जुड़े एक वाहन के गुजरने की सूचना मिली। इसके आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की, लेकिन पिकअप चालक पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर भाग निकला।

    पुलिस टीम ने वाहन का पीछा किया। यह वाहन अंबेडकर चौक से होते हुए बाड़ी कोठी क्षेत्र के पास जाकर पलट गया। वाहन पलटने के बाद उसमें सवार एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया, जबकि चालक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चालक के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी पुलिस और गो-तस्करों के बीच आधा दर्जन मुठभेड़ हो चुकी हैं। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

     

     

  • महिला आयोग के खिलाफ नर्सों का प्रदर्शन, दी चेतावनी, बयान पर कायम रेनू भाटिया, देखें वीडियो

    महिला आयोग के खिलाफ नर्सों का प्रदर्शन, दी चेतावनी, बयान पर कायम रेनू भाटिया, देखें वीडियो

    कुरुक्षेत्र: हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया द्वारा लगाए गए आरोपों के विरोध में सोमवार को कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ ने 2 घंटे का पेन डाउन प्रदर्शन किया। दरअसल, एक दिन पहले हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया के “बेटी को 15 मिनट के लिए अकेला छोड़ देते” वाले बयान पर नर्सों में नाराजगी फैल गई। इस दौरान कर्मियों ने सुबह 9 बजे से 11 बजे तक विरोध प्रदर्शन किया और जिलेभर के नर्सिंग अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। हालांकि कर्मचारियों ने यह सुनिश्चित किया कि इमरजेंसी सेवाएं और गंभीर मरीजों का उपचार प्रभावित न हो।

    प्रदर्शन के दौरान नर्सिंग कर्मचारियों ने महिला आयोग अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर अस्पताल प्रशासन के माध्यम से सरकार तक संदेश पहुंचाने की कोशिश की। कर्मचारियों ने अस्पताल के सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। सोमवार को नर्सों ने वर्क सस्पेंड करते हुए चेयरपर्सन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि उनकी टिप्पणियों से पूरे नर्सिंग कैडर के सम्मान को ठेस पहुंची है।

    यदि रेणु भाटिया सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगती हैं, तो यह आंदोलन पूरे हरियाणा में फैलाया जाएगा। पेन डाउन प्रदर्शन के दौरान नर्सिंग स्टाफ की प्रतिनिधि अनीता कश्यप ने कहा कि, “महिला आयोग अध्यक्ष द्वारा नर्सिंग कर्मचारियों पर लगाए गए आरोपों से पूरे नर्सिंग समुदाय की छवि को नुकसान पहुंचा है। बिना तथ्यों और जांच के किसी को दोषी ठहराना उचित नहीं है। नर्सिंग कर्मचारी हमेशा मरीजों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। हमारे सम्मान को ठेस पहुंचाना दुर्भाग्यपूर्ण है।”

    वहीं, कुरुक्षेत्र एलएनजेपी अस्पताल के सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि, “महिला आयोग की अध्यक्ष अस्पताल के औचक निरीक्षण पर आई थीं। उस दौरान नर्सिंग स्टाफ के साथ हुई कुछ बातचीत को लेकर कर्मचारियों ने आपत्ति जताई। आज उन्होंने दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल की और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा है। बैठक के बाद कर्मचारी वापस अपने कार्य पर लौट रहे हैं।” वहीं, फरीदाबाद में मीडिया ने जब चेयरपर्सन रेणु भाटिया इस विवाद पर सवाल पूछा, तो उन्होंने कहा कि गलती नर्सिंग ऑफिसर्स की है। मैं इस तरह की बातों के लिए माफी नहीं मांगती हूं, मैं अपने-आप बात करूंगी।

  • नाबालिग से रेप केस में महिला आयोग चेयरपर्सन ने PMO-नर्स को जमकर लगाई फटकार, देखें वीडियो

    नाबालिग से रेप केस में महिला आयोग चेयरपर्सन ने PMO-नर्स को जमकर लगाई फटकार, देखें वीडियो

    कुरुक्षेत्रः LNJP अस्पताल में कंसल्टेंट फिजिशियन के पद पर तैनात डॉक्टर शैलेंद्र कुमार शैली द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद डॉ. शैली अस्पताल छोड़कर फरार हो गया था। जिसके बाद 31 मई को डॉ. शैली के खिलाफ केयूके थाने में पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी स्वास्थ्य विभाग ने शैली की सेवाएं समाप्त कर दीं। इसके बाद 1 जून को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी डॉक्टर ने कहा कि “मुझसे गलती हो गई”। वहीं 15 वर्षीय लड़की से रेप के मामले में राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने लोकनायक जयप्रकाश सिविल अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर (PMO) डॉ. साराह अग्रवाल समेत ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद उन्होंने रेप पीड़िता से भी मुलाकात की। निरीक्षण के दौरान रेणु भाटिया ने एक नर्स से पूछा, “क्या आपकी भी बेटी है?”

    नर्स के हां में जवाब देने पर उन्होंने कहा, “क्या आप अपनी बेटी को 15 मिनट के लिए भी किसी कमरे में अकेला छोड़ सकती हैं? फिर इस बच्ची को अकेला कैसे छोड़ दिया गया?” रेप केस में केयूके थाना पुलिस आरोपी डॉ. शैलेंद्र कुमार शैली को गिरफ्तार कर चुकी है। वह LNJP अस्पताल में कंसल्टेंट फिजिशियन के पद पर तैनात था। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसकी सेवाएं समाप्त कर दी थीं। रेणु भाटिया ने पीएमओ से सवाल किया कि लड़की को इतनी देर तक कमरे में अकेला क्यों छोड़ा गया। ओपीडी के अंदर महिला स्टाफ क्यों मौजूद नहीं थी। आरोपी डॉक्टर ने लड़की को 100 रुपए क्यों दिए और उसके माता-पिता के बारे में पूछताछ क्यों की। भाटिया ने कहा, “100 रुपये देने का क्या मतलब था, क्या वह कोई लालच दे रहा था?”

    उन्होंने आरोपी डॉक्टर को दोबारा नौकरी पर रखे जाने पर भी सवाल उठाए। भाटिया ने सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह से पूछा कि डॉक्टर की पुनर्नियुक्ति किसके कहने पर हुई, उसकी सिफारिश किसने की और किस आधार पर यह लिखा गया कि अस्पताल को उसकी जरूरत है। इस पर सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि डॉक्टर की नियुक्ति वर्ष 2021-22 में की गई थी। कैथल के किसी पीएमओ ने लिखकर दिया था। भाटिया ने कहा कि लड़की ने महिला वार्ड में भर्ती एक मरीज को बताया था कि डॉक्टर उसे गलत तरीके से छूता है। उस मरीज ने तुरंत स्टाफ को इसकी जानकारी भी दी थी। उन्होंने पूछा कि उस समय वार्ड में कौन-कौन मौजूद था। साथ ही सवाल किया कि जब ओपीडी में तीन नर्सों की ड्यूटी लगी हुई थी, तो फिर किशोरी वहां अकेली कैसे रह गई। इसके 20 मिनट बाद ही डॉक्टर ये यह कांड किया।

    निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में रेणु भाटिया ने कहा कि यह मामला बेहद दर्दनाक और शर्मनाक है। अस्पताल कोई पिकनिक स्पॉट नहीं होता, लोग वहां दर्द और परेशानी में इलाज कराने आते हैं। ऐसे में यदि अस्पताल में भी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, तो यह बेहद चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने कहा कि किसी भी नाबालिग लड़की की जांच के दौरान महिला नर्स या महिला स्टाफ की मौजूदगी सुनिश्चित की जानी चाहिए थी। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो यह अस्पताल प्रशासन की गंभीर लापरवाही है। इस मामले में पीएमओ की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। वह इस संबंध में डीजी हेल्थ और एसीएस हेल्थ को लिखित रूप से कार्रवाई की सिफारिश करेंगी।

     

     

     

  • आग का तांडव: 9 टन पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    आग का तांडव: 9 टन पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    JCB की मदद से तोड़ा गया ट्रक

    भिवानीः लोहानी रोड पर खड़े 9 टन पटाखों से भरे ट्रक में देर रात अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग सबसे पहले ट्रक के कैबिन में लगी और कुछ ही देर में पटाखों तक पहुंच गई। पटाखों में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं।
    आग की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने कुल 10 दमकल गाड़ियों को मौके पर लगाया। पटाखों से भरे ट्रक में लगातार आग फैलने के कारण आग बुझाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। वहीं स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली गई। जेसीबी के माध्यम से ट्रक के पटाखों से भरे हिस्से को तोड़ा गया ताकि आग को फैलने से रोका जा सके और दमकल कर्मी प्रभावी तरीके से आग बुझा सकें। इसके बाद दमकल विभाग की टीमों ने लगातार पानी की बौछार कर आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास जारी रखा। करीब 5 घंटे तक चले राहत एवं बचाव अभियान के बाद दमकल विभाग ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। हादसे में ट्रक को भारी नुकसान पहुंचा है, हालांकि समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। लोहानी रोड पर 9 टन पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग ने देर रात लोगों की चिंता बढ़ा दी, लेकिन दमकल विभाग की तत्परता और 5 घंटे की कड़ी मेहनत से आग पर काबू पा लिया गया। अब प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुटा हुआ है।  
  • नेशनल हाईवे-44 पर ट्रक और बाइक की टक्कर में 2 दोस्तों की मौत, देखें वीडियो

    नेशनल हाईवे-44 पर ट्रक और बाइक की टक्कर में 2 दोस्तों की मौत, देखें वीडियो

    कुरुक्षेत्रः हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) पर सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसा रतनगढ़ पुल पर हुआ, जब चंडीगढ़ से तरावड़ी की ओर जा रहे दोनों दोस्तों की बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान विशाल (25) सेक्टर-52 और उसके दोस्त नीरज (24) सेक्टर-56 पलसोरा चंडीगढ़ के रूप में हुई। दोनों दोस्त चंडीगढ़ नगर निगम में कंपनी के जरिए स्वीपर का काम करते थे। नीरज शादीशुदा था, जबकि विशाल कुंवारा था। विशाल अपने दोस्त नीरज के साथ बाइक पर तरावड़ी जिला करनाल में अपनी बहन से मिलने जा रहा था।

    पुलिस के मुताबिक, दोनों शाहाबाद से होते हुए करनाल की तरफ जा रहे थे। जैसे ही जीटी रोड पर रतनगढ़ पुल के ऊपर पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक ट्रक (PB-02-EV-8249) ने ओवरटेक करने के दौरान विशाल की बाइक को कंडक्टर साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विशाल और नीरज सड़क पर गिर गए। इसमें नीरज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी और काफी खून बह गया था। उधर, राहगीरों ने घायल विशाल को एंबुलेंस के जरिए शाहाबाद के सिविल अस्पताल भेजा गया। रास्ते में विशाल की मौत भी हो गई। अस्पताल में उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। साथ ही दोनों के परिवार को सूचना देकर बुलाया। पुलिस ने विशाल के जीजा रोहित निवासी तरावड़ी के बयान पर ट्रक नंबर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। नीरज का एक महीने पहले तलाक हुआ मोहाली में साईं माजरा में स्वीपर थे। करीब 6 साल पहले शादी हुई। पत्नी का नाम शिवानी है। एक बेटा दीपांशु 4 साल का और बेटी नोनू 5 साल की है। शाहाबाद थाना ने विशाल के जीजा के बयान पर केस दर्ज हुआ है। आरोपी ट्रक ड्राइवर फरार है, लेकिन ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिए।

  • हरियाणा के CM Nayab Singh Saini के कुरुक्षेत्र आवास पर कांग्रेस ने इस वजह से किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    कुरुक्षेत्र: सेक्टर-3 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के घर घेराव को लेकर रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष भानु चिब, यूथ कांग्रेस के हरियाणा अध्यक्ष नीतीश कटारिया पर वाटर कैनन की बौछार की गई। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, हरियाणा युवा कांग्रेस अध्यक्ष नीतीश कटारिया, कुरक्षेत्र थानेसर से विधायक अशोक अरोड़ा शाहाबाद से विधायक रामकरण काला सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को डिटेन किया गया है।

    आधे घंटे बाद डिटेन किए गए सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को छोड़ा गया है। सीएम आवास को जाने वाली सड़क पर बैठ गए थे। सभी कार्यकर्ता ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने कार्यकर्ताओं के बीच में आकर घोषणा की की सभी कार्यकर्ताओं को छोड़ा जा रहा है। रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि देश के युवाओं के साथ छल किया जा रहा है।

    12 साल से बीजेपी की सरकार है और लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। कोई जवाब देने वाला नहीं है। आज हम खर्चा-पर्चा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। खर्चा-पर्चा सरकार का मतलब है खर्चा करो और पर्चा आउट कराओ। ऐसी सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हम यहां पर आए हैं। प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने 500-500 के नकली नोट भी फेंके।

    कुरक्षेत्र में सीएम नायब सिंह सैनी के आवास के घेराव को लेकर माहौल उस समय खराब हो गया जब युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प देखने को मिली है। NEET पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और कई नेताओं को हिरासत में लिया है।

    कुरुक्षेत्र के सेक्टर-3 स्थित सीएम नायब सिंह सैनी के आवास की ओर कूच कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया है। युवा कांग्रेस NEET पेपर लीक मामले को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी। मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की मांग कर रही थी। प्रदर्शन में रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिहं हुड्डा, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु चिब और हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नीतीश कटारिया समेत कई सीनियर नेता भी मौजूद रहे।

    जैसे ही प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स पार करने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है। वाटर कैनन की तेज बौछारों के बीच प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी देखने को मिली है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कोई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

    कांग्रेस नेताओं ने यह आरोप लगाया है कि NEET और अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है हालांकि कुछ समय के बाद हिरासत में लिए गए सासंद दीपेंद्र हुड्डा, भानु चिब, नीतीश कटारिया सहित अन्य नेताओं को रिहा कर दिया गया है।

    कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इस मुद्दे को सांसद में भी उठाया जाएगा। पानीपत में भी 12 जून को भी पेपर लीक के मुद्दे को लेकर युवा कांग्रेस की ओर से जोरदार प्रदर्शन किया जाएग जब तक खुद शिक्षा मंंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते तब तक देश भर में ऐसे ही प्रदर्शन जारी रहेगा।