Category: Haryana

  • पूर्व मंत्री ने सोशल मीडिया से हटाया मोदी का परिवार, गरमाई सियासत

    करनालः लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी माहौल काफी गरमा गया है। एक और नेताओं का पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला जारी है। वहीं दूसरी ओर अन्य पार्टियों से नेताओं के आने के चलते पुराने नेताओं में रोष पाया जा रहा है। इस दौरान कुछ दिनों पहले हरियाणा में में भाजपा-जजपा का गठबंधन टूटने के बाद भाजपा ने दोबारा से कैबिनेट का विस्तार किया था। वहीं भाजपा ने मनोहर लाल खट्टर को हटाकर नए नायब सिंह सैनी को बनाया गया। जिसके बाद से प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल विज की नाराजगी देखने को मिल रही है। हालांकि इस नाराजगी को वह खुलकर बयां नहीं कर रहे है। वहीं अब अनिल विज ने सोमवार को अपने तमाम सोशल मीडिया अकाउंट से ‘मोदी का परिवार’ हटा दिया है।

    हालांकि, अनिल विज हमेशा बोलते रहे हैं कि परिस्थितियां कुछ भी हो, लेकिन वे भाजपा के अनन्य भगत हैं। दरअसल, RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास परिवार नहीं होने को लेकर टिप्पणी की थी, जिस पर सियासी पारा चढ़ गया था। तभी से भाजपा ने एक नया अभियान चलाया था, जिसमें पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नाम के सामने मोदी का परिवार लिखा था। उसमें हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भी अपना X पर नाम बदलते हुए मोदी का परिवार लिखा था। विज के मीडिया एडवाइजर रमिंदर सिंह ने बताया कि एक्स एड करने पर टेक्निकल प्रॉबल हुई थी। वर्ड लिमिट के कारण ‘मोदी का परिवार’ हट गया। जिसको तुरंत दुरुस्त कर दिया था।

    अनिल विज की नाराजगी की शुरुआत सूबे में मुख्यमंत्री के बदलाव से शुरू हुई। दरअसल, मुख्यमंत्री बदलाव के बारे में अनिल विज को कोई जानकारी नहीं थी। जबकि, बदलाव को लेकर हो रही इस प्रक्रिया की जानकारी पूर्व सीएम मनोहर लाल को थी, इसमें अहम यह रहा कि मनोहर लाल खट्‌टर के इस्तीफे के बाद पूर्व गृह मंत्री उन्हीं के साथ ही एक कार में घूमते रहे, लेकिन इसके बाद भी विज को उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद विधायक दल की मीटिंग में नायब सैनी के नेता चुने जाने से वह सरप्राइज रह गए। इसके बाद वह नाराज होकर मीटिंग को छोड़कर चले गए।

    विज की नाराजगी इस कदर रही कि उन्होंने नायब सैनी के मंत्रिमंडल से भी किनारा कर दिया। विज फिलहाल पार्टी के खिलाफ कुछ नहीं कह रहे। मगर, भाजपा की अंबाला कैंट सीट के अलावा पार्टी एक्टिविटी से दूरी बना चुके हैं। हाल ही में अनिल विज पंचकूला में हुई अंबाला लोकसभा चुनाव की मीटिंग में भी नहीं पहुंचे। इससे पहले गुरुग्राम में भी चुनाव प्रभारी सतीश पूनिया ने मीटिंग की थी, लेकिन वह वहां भी नहीं पहुंचे थे। विज ने इस पर कहा था कि वे भाजपा के अनन्य भक्त हैं। मीटिंग में न जाने पर विज ने कहा कि मीटिंग में बड़े लोग जाते हैं, मैं तो छोटा सा कार्यकर्ता हूं।

  • बड़ी खबरः प्रदेश अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय महासचिव और नगर परिषद चेयरपर्सन ने दिया इस्तीफा

    अंबालाः हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले जननायक जनता पार्टी ( JJP ) को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने अभी पार्टी हाईकमान को मौखिक रूप से पार्टी छोड़ने की जानकारी दी है। जल्द ही लिखित इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला को सौपेंगे। निशान सिंह के कांग्रेस में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। दिसंबर 2018 में जजपा बनने के साथ ही उन्हें प्रदेशाध्यक्ष की कमान सौंपी गई थी। 2021 और 2023 में जजपा के पूरे संगठन में फेरबदल हुआ, लेकिन निशान सिंह को हर बार प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली।

    पार्टी के सूत्रों का कहना है कि निशान सिंह पार्टी के सीनियर नेताओं के कुछ फैसलों से सहमत नहीं हैं। यही वजह है कि उन्होंने 7 साल बाद जजपा से नाता तोड़ दिया है। उधर, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और नारनौल नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने भी इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा ई-मेल के माध्यम से अध्यक्ष अजय चौटाला को भेजा। इस्तीफे में सैनी ने लिखा है कि पार्टी द्वारा दी गई सभी जिम्मेवारियों के लिए मैं पार्टी का आभार व्यक्त करती हूं। मेरा त्याग पत्र तत्काल प्रभाव से माना जाए। निशान सिंह ने कहा कि मैंने मौखिक तौर पर रिजाइन कर दिया है। लिखित में बाद में रिजाइन दूंगा।

    आगे का निर्णय भाईचारे के साथ बैठकर लूंगा। कई बार आप जिन आशाओं को लेकर आगे बढ़ जाते हैं, कहीं न कहीं बीच में रुकावटें और ब्रेकर आ जाते हैं। जिस कारण आज यह निर्णय करना पड़ा। यह मुझे भी अच्छा नहीं लग रहा, लेकिन यह एक मजबूरी होती है। कहीं आपको लगे कि मेरी भावनाओं का हनन हो रहा है तो ऐसे निर्णय लेने पड़ते हैं। मुझे लगता है कि हम सही दिशा में नहीं जा रहे, इससे ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा। क्योंकि अभी तक तो रेजिग्नेशन भी अधूरा सा है। हमारा जो सिद्धांत सबसे बड़ा धर्म होता है, मेरा धर्म यह कहता है कि हम नहीं चंगे तो बुरा नहीं कोये। मैं उन पॉलिटिशियन की तरह जल्दबाजी वाला नहीं हूं जो पार्टी छोड़ने पर बुरा भला कहकर सहानुभूति ले। कहा जाता है मित्र को जब छोड़ना है तो उसे मित्रता के भाव से ही छोडि़ए, ताकि मिलें तो शर्मिंदा न हों।

  • पानी की बाल्टी में डूबा डेढ़ साल का मासूम, मौ’त

    बहादुरगढ़ :  छोटूराम नगर में पानी से भरी बाल्टी में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चा खेलते समय गिर गया। काफी देर तक पानी में छटपटाता रहा। लेकिन किसी की नजर नहीं पड़ी। करीब 15 मिनट बाद उसकी मां ने तलाश की तो वह बाल्टी में बेसुध हालत में पड़ा हुआ था। बच्चे को गंभीर हालत के चलते रोहतक पीजीआई रैफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर लाइनपार थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान लिए।

    बयान के बाद रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम कराया गया। दरअसल उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का रहने वाला मोनू पिछले कुछ समय से बहादुरगढ़ के छोटूराम नगर में रह रहा है। वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। पत्नी व बच्चे घर पर थे। उसकी पत्नी किसी काम में लगी थी। तीनों बच्चे खेल रहे थे। करीब डेढ़ वर्षीय आरव खेलता-खेलता पानी की बाल्टी तक जा पहुंचा और दुर्घटनावश उसमें औंधे मुंह गिर गया।

    वह पानी में छटपटाता रहा, लेकिन समय रहते किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी। बाल्टी में बेसुध हालत में मिला करीब 15 मिनट बाद जब मोनू की पत्नी को आरव नजर नहीं आया तो वह ढूंढने लगी। बाल्टी में आरव बेसुध हालत में पाया गया। उसकी हालत नाजुक थी। आनन-फानन में परिजन उसे पीजीआई रोहतक ले गए। जहां ईलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। आरव तीन बच्चों में सबसे छोटा था।

  • बड़ा झटकाः प्रदेश अध्यक्ष आज कांग्रेस में हो सकते है शामिल, 6 सीटों पर फंसा टिकट का पेंच 

    अंबालाः हरियाणा कांग्रेस में जननायक जनता पार्टी (JJP) विधायकों की एंट्री की खबर से हलचल मची हुई है। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक जजपा के 2 विधायक उनके टच में हैं। इन विधायकों को लोकसभा टिकट देने को लेकर कांग्रेस में बवाल भी मचा हुआ है। इनमें एक तरफ कुमारी सैलजा और दूसरी तरफ पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा हैं। सूत्रों की मानें तो इन विधायकों का कभी कांग्रेसी बैकग्राउंड रहा है। जिस वजह से कांग्रेस उनकी घर वापसी करवाकर सियासी तौर पर सुर्खियां बटोरना चाहती है।

    इसी वजह से हरियाणा की 6 सीटों पर कांग्रेस में टिकट का पेंच फंसा हुआ है, क्योंकि कांग्रेस की पिछली बैठक में सिरसा से कुमारी सैलजा, रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा और फरीदाबाद से महेंद्र प्रताप के नाम पर सहमति बनी थी। गुरुग्राम सीट से अभिनेता से नेता बने राज बब्बर के नाम पर विचार किया जा रहा है। वहीं हरियाणा में उत्तराखंड के एक डेरा प्रमुख को लोकसभा उम्मीदवार बनाकर कांग्रेस सबको चौंका सकती है। वहीं जजपा के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह भी पार्टी छोड़ सकते हैं। उनकी कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा है। दिसंबर 2018 में जजपा बनने के साथ ही उन्हें प्रदेशाध्यक्ष की कमान सौंपी गई।

    हरियाणा कांग्रेस के बड़े चेहरे लोकसभा चुनाव से किनारा कर चुके हैं, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व के दवाब में अब वह अपने समर्थकों को टिकट दिलाने की जुगत में हैं। यही वजह है कि दूसरे दलों में गए कुछ बड़े चेहरों की वह पार्टी में वापसी कराना चाह रहे हैं। अभी कुछ ऐसे विधायक हैं, जिनका बैकग्राउंड कांग्रेस से है। अब पार्टी के दिग्गज उन्हें टिकट दिलाकर वापसी कराने की जुगत कर रहे हैं। हालांकि इन चेहरों का पार्टी के नेता एक दूसरे का विरोध कर रहे हैं।

  • CM का विरोध करने पहुंचे किसानों को पुलिस ने लिया हिरासत में

    हरियाणा : लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ किसानों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। किसान आंदोलन के दौरान पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से नाराज किसान चुनाव में भाजपा की उम्मीदों पर पानी फेर सकते हैं। अशोक तंवर और रणजीत चौटाला के बाद आज मुख्यमंत्री नायब सैनी के विरोध के लिए किसान टोहाना पहुंच चुके हैं। 

    भाजपा के विरोध में उतर चुके किसान संगठनों से जुड़े लोग सीएम का विरोध करने टोहाना पहुंचे, जहां पहले से ही सुरक्षा में तैनात पुलिस बल ने काफी संख्या में किसानों को हिरासत में ले लिया। पांच बसों में किसानों को भरकर पुलिस थाने ले जाया जा रहा है। 

    बता दें कि इससे पहले 5 अप्रैल को रतिया में भी सीएम की रैली में किसान विरोध करने पहुंचे थे, तब भी 100 से ज्यादा किसानों को हिरासत में लिया गया था। भाजपा प्रत्याशी डॉ.अशोक तंवर को भी किसानों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। सीएम द्वारा किसानों को उपद्रवी बताने के बाद किसानों का गुस्सा अब सातवें आसमान पर है।

  • प्रेमिका की अबॉर्शन के बाद हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

    हरियाणा : नूंह में एक शख्स को गैर इरादतन हत्या और बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शख्स गुरुग्राम की एक कंपनी में मैकेनिक के रूप में काम करता था। उसने कथित तौर पर अपनी सहकर्मी से शादी करने का वादा किया था।  

    जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि जब उसकी प्रेमिका 2 महीने की गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने कथित तौर पर उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया। उसे 28 मार्च को नूंह के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया था। जानकारी के मुताबिक महिला झारखंड की रहने वाली थी और गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करती थी।

    पुलिस ने बताया कि गर्भपात के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और 3 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक अस्पताल प्रशासन ने इस बारे में पुलिस को सूचित नहीं किया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने महिला के शव को ठिकाने लगाने की भी कोशिश की थी।  

  • चलती कार में लगी आग, मचा हड़कंप

     फतेहाबाद : गांव खासा पठाना के पास एक कार में भयंकर आग लग गई। गनीमत रही कि इसका ड्राइवर समय रहते कार से नीचे उतर गया। हादसे से घबरा कर वह खेतों की तरफ भाग गया।

    सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ये टोयोटा पराडो कार बुरी तरह से जल चुकी थी। जानकारी के अनुसार कार को हिसार निवासी राजू चला रहा था।

    मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार भूना से उकलाना की तरफ जा रही थी। खासा पठाना के पास पहुंची तो अचानक कार से धुआं निकलने लगा। इसके बाद ड्राइवर कार रोक कर इससे दूर खेतों की तरफ भाग गया। कुछ देर में ही कार में आग ज्यादा भड़क गई। 

  • आप की 2 रैलियां रद्द होने पर SDM पर गिरी गाज, निलंबित

    अंबाला : आम आदमी पार्टी की दो चुनावी रैलियों को रद्द कर जवाब में अभद्र भाषा लिखने के मामले में कैथल के एसडीएम ब्रह्म प्रकाश को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, इस मामले में चुनाव आयोग ने शनिवार को हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से पूरे घटनाक्रम पर रिपोर्ट भी मांगी है। साइबर पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर थाना के जांच अधिकारी इंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आईपी एड्रेस की जानकारी ली जा रही है। अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। साइबर टीम पहले आरओ कार्यालय का रिकॉर्ड कब्जे में लेगी।

    साथ ही सभी ऑपरेटर के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। उसके बाद किसने यूजर आईडी का दुरुपयोग किया है, इस बात का पता लगाया जाएगा। इससे पहले, शुक्रवार को मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल चार कंप्यूटर ऑपरेटर और एक जूनियर प्रोग्रामर को निलंबित कर दिया था। वहीं, राज्यपाल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि निलंबन के दौरान एसडीएम मुख्य सचिव हरियाणा (सेवा-1 शाखा) के कार्यालय में रहेंगे। वह मुख्य सचिव की पूर्व अनुमति प्राप्त किए बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।

    दरअसल, आम आदमी पार्टी ने कैथल में दो रैलियों की अनुमति के लिए चुनाव आयोग के एनकोर पोर्टल पर आवेदन किया था। उसके बाद असिस्टेंट रिर्टनिंग आफिसर के डोमेन आईडी का पासवर्ड चुराकर आवेदन को रद्द कर दिया गया। साइबर थाने में दी शिकायत में बताया गया है कि तीन अप्रैल को शुभम राणा नामक व्यक्ति ने ऑनलाइन प्रार्थना पत्र के माध्यम से जनसभा की अनुमति के लिए दो आवेदन दिए थे। किसी ने एआरओ यूजर्स का दुरुपयोग करते हुए दोनों आवेदन पत्रों को रद्द कर दिया। इस पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी व फोटो भी अपलोड कर दिए। 

    जिला सूचना अधिकारी दीपक खुराना ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि दोनों ही रद्द प्रार्थना पत्रों की रिपोर्ट पर कोई तिथि और समय नहीं है। उन्होंने संभावना जताई है कि तीन अप्रैल को निर्वाचन विभाग की ओर से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में एआरओ व कार्यालय में नियुक्त आईटी टीम के कर्मचारियों ने भाग लिया था। जिस आवेदन पर टिप्पणी की गई है, उसी को डेमो के रूप में प्रयोग करते हुए पोर्टल के बारे में समझाया गया था। शायद उसी समय किसी ने यूजर आईडी और पासवर्ड चुरा लिया हो।

  • सोफे के गोदाम में भीषण आग लगने से मची अफरा-तफरी 

    रेवाड़ीः हरियाणा में रेवाड़ी के नसियाजी रोड स्थित एक सोफे के गोदाम में आज दोपहर भीषण आग लग गई। आग की लपटें गोदाम के बाहर तक निकलती दिखाई दी। इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना के बाद अग्निश्मन की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, शहर के साड़ी महल स्थित छाबड़ा हैंडलूम फर्म का नसियाजी रोड पर सोफे का गोदाम है।

    इस गोदाम में लाखों रुपए का सामान रखा हुआ है। शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे गोदाम में आग लग गई। गोदाम में मौजूद कर्मचारियों ने इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। सूचना के बाद एक-एक कर 3 गाड़ियां दमकल की पहुंची। दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे है। कुछ हद तक आग पर काबू भी पा लिया गया है। गोदाम मालिक के अनुसार, आग के कारण उनका लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि असल नुकसान आग को बुझने के बाद ही पता चलेगा। वहीं आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • बाइक और कैंटर की टक्कर में दपंति घायल 3 साल के इकलौते बच्चे की मौ+त

    पानीपतः हरियाणा के पानीपत शहर में IOCL चौक के पास शुक्रवार एक हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनका 3 साल का बच्चा नीचे गिए गए। वहीं, हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। तीनों को नजदीकी एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां हादसे में लगी चोटों के कारण बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जबकि पति-पत्नी को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

    सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में सोनू ने बताया कि वह गांव बोहली फाटक (डेरा) का रहने वाला है। वह फोटोग्राफी का काम करता है। 5 अप्रैल को उसके घर पर उसकी मौसी का लड़का विजय निवासी गांव समसपुरा जिला कुरूक्षेत्र अपनी पत्नी सुमन व उसका इकलौता बच्चा हरमनप्रीत (3) के साथ आया था। यहां से वे तीनों अपनी बाइक पर गांव समसपुर जा रहे थे। सोनू ने बताया कि उनके साथ ही वह खुद भी जा रहा था। विजय की बाइक आगे थी, जबकि वह उनके पीछे थे।

    सुबह करीब सवा 11 बजे जब वे IOCL चौक पहुंचे तो कोको पंप की तरफ से एक कैंटर नंबर HR46F5290 का चालक अपने टैंकर को तेज गति और लापरवाही से चलाता हुआ आया। जिसने सीधी टक्कर विजय की बाइक को मारी। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों नीचे गिर गए। हादसे के बाद आरोपी कैंटर चालक मौके पर रुका और नजदीक आया। यहां आने के बाद वह हालात देखकर फरार हो गया। आनन-फानन में तीनों को टोल प्लाजा स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जबकि पति-पत्नी को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है।