Category: Haryana

  • क्या आप जानते है क्रेडिट कार्ड के ये हिडन चार्जेज, जान लीजिए वरना पछताएंगे

    क्या आप जानते है क्रेडिट कार्ड के ये हिडन चार्जेज, जान लीजिए वरना पछताएंगे

    नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड का चलन देश के बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों में भी बढ़ा है। अगर आप क्रेडिट कार्ड को समझदारी से इस्तेमाल करते हैं तो यह पैसे बचाने में मददगार होते हैं। हालांकि, इन क्रेडिट कार्ड से जुड़े कुछ चार्जेज हैं जो बहुत अधिक हैं। क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले लोगों को इन चार्जेज के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

    – कैश एडवांस फीस : क्रेडिट कार्ड से कैश की निकासी को कैश एडवांस कहा जाता है। कई बार जल्‍दबाजी में डेबिट कार्ड की बजाय क्रेडिट कार्ड से भी कैश निकालने की गलती हो जाती है। क्रेडिट कार्ड कंपनियां यूजर को एटीएम मशीन से कैश निकालने की अनुमति देती है, लेकिन इस पर ब्याज ज्यादा लगता है। कैश एडवांस पर इंटरेस्ट फ्री क्रेडिट पीरियड का कोई लाभ नहीं मिलता यानी आपको शॉपिंग के बाद जो इंटरेस्ट फ्री ग्रेस पीरियड मिलता है, वो इसमें नहीं मिलता। इस तरह से क्रेडिट कार्ड से कैश निकालना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है।

    – लेट पेमेंट फीस : लेट पेमेंट फीस आमतौर पर आपकी बकाया राशि पर तब लगाया जाता है जब ड्यू डेट तक मिनिमम का भुगतान नहीं किया जाता है। बैंक और क्रेडिट कार्ड कंपनियां आमतौर पर बकाया राशि के आधार पर लेट पेमेंट फीस वसूलते हैं। बिल की राशि जितनी अधिक होगी उतना ही अधिक लेट फीस होगी।

    – एनुअल मेंटेनेंस चार्ज: एनुअल मेंटेनेंस फीस वह चार्ज होता है जिसे आप क्रेडिट कार्ड कंपनियों को अपना अकाउंट मेंटेन करने के लिए देते हैं। यह फीस साल में एक बार ली जाती है। अलग-अलग कार्ड पर यह फीस अलग-अलग होती है।

    – कैश प्रोसेसिंग फीस : जब आप अपना क्रेडिट कार्ड पेमेंट कैश नकद में करते हैं तो सामान्यतया कैश प्रोसेसिंग फीस लिया जाता है. बैंक आपको नेट बैंकिंग, चेक भुगतान और मोबाइल बैंकिंग जैसे अन्य माध्यमों से भी पेमेंट करने की अनुमति देते हैं जिसमें कोई एक्सट्रा चार्ज नहीं लिया जाता।

    – रिवॉर्ड रिडेम्पशन फीस : क्रेडिट कार्ड पर रिवार्ड प्वाइंट देने का मकसद क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल के लिए ग्राहक को प्रोत्साहित करना है। बैंक क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड प्वाइंट को रिडीम की अलग-अलग सुविधा देता है। एक बार जब आपके पास रिवॉर्ड प्वाइंट जमा हो जाते हैं तो आप बैंक द्वारा दी जाने वाली सुविधा के हिसाब से इसी रिडीम कर सकते हैं। लेकिन कई बैक रिवॉर्ड को रिडीम करने के लिए चार्ज लेते हैं।

  • अपने रिकॉर्ड स्तर पर सोना! एक्सपर्ट्स बोले, आगे और बढ़ेंगे भाव

    अपने रिकॉर्ड स्तर पर सोना! एक्सपर्ट्स बोले, आगे और बढ़ेंगे भाव

    मुंबई: स्वर्ण धातु यानी सोने की चमक दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है और भाव तेजी से बढ़ रहा है। अमेरिका में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स डेटा और डॉलर इंडेक्स के 7 महीने के निचले स्तर पर फिसलने के बाद गोल्ड प्राइस में और तेजी आ गई है। फरवरी 2023 के लिए मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड फ्यूचर ने 56,191 प्रति 10 ग्राम के अपने पिछले रिकॉर्ड लेवल को तोड़ दिया और ₹56,245 के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया।

    इसके बावजूद उच्च स्तर पर खरीदारी जारी रही और एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में एक बार फिर उछाल आया और वीकेंड सेशन में 56,260 और 56,370 प्रति 10 ग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया। एमसीएक्स पर सोने की कीमतें आखिरी में 56,341 के स्तर पर बंद हुईं। साप्ताहिक आधार पर घरेलू बाजार में लगभग 1.10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में बीते सप्ताह सोने की कीमतें करीब 2.95 फीसदी बढ़ी और 1,920 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बंद हुई।

  • FD हो या बचत खाता, इन बैंकों में मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज…

    FD हो या बचत खाता, इन बैंकों में मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज…

    नई दिल्ली: हर ग्राहक जो बैंकों में एफडी और बचत खाता खुलवाना चाहता है उसे अपनी जमा पूंजी पर ज्यादा ब्याज मिलने की उम्मीद होती है, इसलिए हर आदमी यह जानने की कोशिश करता है कि देश में कौन-सा ऐसा बैंक है जो एफडी और अन्य खाताों पर सबसे ज्यादा ब्याज देता है। अगर आप भी ऐसे बैंक की तलाश में हैं तो हम आपकी इस खोज आसान कर रहे हैं। RBI द्वारा रेपो रेट में लगातार बढ़ोतरी से ब्याज दरें भी बढ़ी हैं और इसीलिए कई सरकारी और प्राइवेट बैंक एफडी और अन्य बचत योजनाओं पर ज्यादा इंटरेस्ट ऑफर कर रहे हैं।

    पिछले कुछ महीनों में देश के कई बड़े और छोटे बैंकों ने फिक्सड डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं और एफडी पर मिलने वाला सालाना इंटरेस्ट अब 8 से ऊपर तक पहुंच गया है। कुछ बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 9 फीसदी तक इंटरेस्ट ऑफर कर रहे हैं। आइये जानते हैं उन बैंकों के बारे में जो बचत योजनाओं पर ग्राहकों को सबसे ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। ग्राहकों को एफडी समेत अन्य बचत योजनाओं पर सबसे ज्यादा ब्याज देने के मामले में स्मॉल फाइनेंस बैंक सबसे आगे हैं। इसी लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक का, जो सबसे एफडी पर 8.51% प्रति वर्ष की दर से सबसे ज्यादा इंटरेस्ट देता है, जबकि दूसरी नंबर पर यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.50% प्रति वर्ष के रेट से इंटरेस्ट ऑफर करता है. वहीं, शेड्यूल प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में DCB बैंक 7.85% की दर से सबसे ज्यादा ब्याज देता है। 

    इसके अलावा एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.75% इंटरेस्ट देते हैं.आरबीएल बैंक 7.55%, यस बैंक 7.50%, बंधन बैंक 7.50%, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक 7.50%, शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.50%, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 7.30%, पंजाब नेशनल बैंक 7.25% और इंडसइंड बैंक 7.25% ब्याज देते हैं. हालांकि, ब्याज की ये दरें 2 करोड़ से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट और अलग-अलग अवधियों पर लागू है. वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 फीसदी से ज्यादा ब्याज ऑफर किया जाता है इसलिए एफडी पर मिलने वाला इंटरेस्ट 9 फीसदी तक हो जाता है।

  • इस बैंक के निवेशकों के लिए खुशखबरी, बढ़ाया एफडी पर ब्याज

    इस बैंक के निवेशकों के लिए खुशखबरी, बढ़ाया एफडी पर ब्याज

    नई दिल्ली: आईसीआईसीआई बैंक ने नए साल में अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ाने का ऐलान किया है। अब ग्राहकों को फिक्स डिपाजिट कराने पर पहले से अधिक मुनाफा होगा। बैंक ने बल्क एफडी का इंटरस्ट रेट बढ़ा दिया है। अब 2 करोड़ रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये तक के फिक्स डिपॉजिट पर पहले से अधिक ब्याज मिलेगा।

    आईसीआईसीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर नई दरें अपलोड कर दी गई हैं। अधिसूचना में कहा गया है कि यह 2 जनवरी 2023 से प्रभावी है। ब्याज दरों में होने वाले बदलाव के बाद 7 दिन से 10 वर्ष तक में परिपक्व होने वाले फिक्स डिपॉजिट पर 4.5 फीसद से लेकर 6.75 फीसद तक का ब्याज मिल पाएगा।

    जानिए नई दरें

    15 महीने से लेकर 2 साल के बीच की अवधि के फिक्स डिपॉजिट पर आईसीआईसीआई बैंक 7.5 फीसद का ब्याज देगा। इसके अलावा 7 दिन से लेकर 29 दिन में मच्योर होने वाली थोक एफडी पर 4.5 फीसद और 30 दिन से 45 दिन में परिपक्व होने वाली एफडी पर 5.25 फीसद की दर से ब्याज मिलेगा। 46 से 60 दिन की एफडी के लिए बैंक 5.5 फीसद की ब्याज ऑफर कर रहा है, जबकि 61 दिन से लेकर 90 दिन की अवधि वाली एफडी के लिए 5.75% की दर से ब्याज दिया जाएगा। 91 से 184 दिन में मैच और होने वाली एफडी पर 6.25 परसेंट का ब्याज मिलेगा, जबकि 185 से 270 दिन वाली एफडी पर 6:30 फीसद ब्याज मिलेगा। आईसीआईसीआई बैंक की ओर से यह भी कहा गया है कि 271 दिन से लेकर 1 साल से कम अवधि की फिक्स डिपॉजिट पर 6.65 फीसद की दर से ब्याज दिया जाएगा, जबकि 1 साल 3 महीने की अवधि वाले डिपॉजिट पर 7.10 प्रतिशत के हिसाब से ग्राहक ब्याज का लाभ उठा सकेंगे। आपको बता दें कि सीनियर सिटीजन को मिलने वाला ब्याज सामान्य लोगों को दिए जाने वाले ब्याज से अधिक होता है। इसकी वजह यह है कि बैंक और सरकार सीनियर सिटीजन के योगदान को प्रोत्साहित करने के लिए ब्याज दरें ऊंची रखते हैं।

  • ट्रैन Ticket के रेट में हवाई जहाज का Ticket दे रही ये वेबसाइट!

    ट्रैन Ticket के रेट में हवाई जहाज का Ticket दे रही ये वेबसाइट!

    अगर आप इस क्रिसमस और न्यू इयर के दौरान कहीं घूमने जाने की तैयारी में हैं तो अब आपको एक बेहतरीन ऑफर दिया जा रहा है। दरअसल आप अगर कम खर्च में हवाई यात्रा करने का मन बना रहे हैं तो ये आपके लिए एक अच्छा मौका है। ऐसा इसलिए है क्योंकि आप ट्रेन टिकट के खर्च में हवाई यात्रा कर सकते हैं और आपको जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। दरअसल जब आप फेस्टिव सीजन के दौरान हवाई यात्रा करते हैं तो इसके लिए आपको ज्यादा रकम चुकानी पड़ती है हालांकि अब ऐसा नहीं होगा।

    दरअसल Online Shopping के लिए मशहूर Flipkart पर अब आप फ्लाइट के टिकट भी बुक कर सकते हैं। दरअसल फ्लिपकार्ट पर हवाई जहाज के टिकट बुक करने की सुविधा काफी समय से चल रही है और अब फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए कंपनी हवाई यात्रा पर ग्राहकों को छूट दे रही है और यही वजह है कि ग्राहकों को कम खर्च में फ्लाइट बुकिंग की सुविधा मिल रही है।

    अगर आप ठीक ठाक ट्रेन से अच्छी कैटेगरी में टिकट बुक करते हैं तो इसके लिए आपको 2,000 से 3,000 रुपए चुकाने पड़ सकते हैं। ये कीमत और भी ज्यादा हो जाती है और ट्रेनों पर भी डिपेंड करती है। अगर आप इस खर्च में एक फ्लाइट टिकट बुक करते हैं तो ये आपके लिए फायदे की डील साबित हो सकती है। 

    Flipkart अपने ग्राहकों को यही सहूलियत दे रहा है। दरअसल ग्राहकों को चुनिंदा रूट्स पर किफायती टिकट बुक करने का मौका मिल रहा है और आज हम आपको उन्हीं रूट्स के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप 25 दिसम्बर के लिए फ्लिपकार्ट से एयर एशिया की दिल्ली टू लखनऊ की फ्लाइट बुक करते हैं तो आपको सिर्फ 3017 रुपए ही चुकाने पड़ेंगे, वहीं अगर आप इसी दिन लखनऊ से दिल्ली की फ्लाइट बुक करते हैं तो आपको तकरीबन 3400 रुपए ही चुकाने पड़ेंगे। ये कीमत काफी कम है और ग्राहकों के लिए फायदे की साबित हो सकती है। ऐसे ही कुछ अन्य रूट्स पर भी फ्लाइट के टिकट किफायती कीमत में दिए जा रहे हैं।

  • इन राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है आज नए रेट

    इन राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है आज नए रेट

    नई दिल्‍ली। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आज को बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है। ब्रेंट क्रूड कल की ही तरह 76.10 डॉलर प्रति बैरल पर और डब्‍ल्‍यूटीआई में 71.02 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। हर दिन की तरह आज भी सरकारी तेल कंपनियों ने देश में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। यहां कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है।

    राजस्थान में 0.59 रुपये सस्ता होकर पेट्रोल 108.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 0.54 रुपये गिरकर 93.74 रुपये पर पहुंच गया है. छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 0.40 रुपये बढ़कर 103.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.15 रुपये का हो गया है. उत्तर प्रदेश में डीजल 0.20 रुपये सस्ता हुआ होकर 89.47 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. वहीं, पेट्रोल लगभग कल के ही दाम पर बिक रहा है. पंजाब में पेट्रोल 0.33 रुपये बढ़कर 96.92 रुपये प्रति लीटर और डीजल 0.32 रुपये की तेजी के साथ 87.26 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. इसके अलावा हरियाणा व बिहार में ईंधन सस्ता हुआ है. देश के 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    – दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
    – मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
    – कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
    – चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

    – नोएडा में पेट्रोल 96.59 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
    – गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
    – लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
    – पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
    – पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

    सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।

    आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

  • Hyundai लांच करने जा रही धांसू कार, बस थोड़े से खर्च में देेगी 480 किलोमीटर सफर!

    Hyundai लांच करने जा रही धांसू कार, बस थोड़े से खर्च में देेगी 480 किलोमीटर सफर!

    नई दिल्ली। हुंडई मोटर्स इंडिया लिमिटेड भारत में अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार Ioniq 5 लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब कंपनी ने हाल ही में इलेक्ट्रिक कार का नया टीजर शेयर किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि Ioniq 5 में ग्राहकों को कस्टमाइजेबल इंटीरियर्स का ऑप्शन भी मिलेगा। Kona Electric के बाद कंपनी की ओर से दूसरी EV होगी।

    Ioniq 5 EV के फ्रंट में ‘प्रीमियम रिलैक्सेशन सीट’ के साथ आने की संभावना है। इन सीटों में रेक्लाइन फंक्शन और कैफ सपोर्ट का ऑप्शन भी होगा। साथ ही इसमें रिलैक्सेशन बटन भी है। दिलचस्प बात यह है कि ईवी की सीटों में कार्बन के अंदर जगह खोलने के लिए स्लिम डिजाइन है और इसमें इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट के साथ-साथ लम्बर सपोर्ट भी है।

    Ioniq 5 की पिछली यात्री सीटों को एक बटन के पुश के साथ पीछे से को-ड्राइवर की सीट के साथ एडजस्ट किया जा सकता है। यह अधिक लेग स्पेस खोलने में मदद करेगा, कार सभी सीटों के लिए मेमोरी फंक्शन के साथ भी आती है। यूजर्स तीन सीटों की स्थिति तक स्टोर करने में सक्षम होंगे। सेंटर कंसोल स्लाइड कर सकता है, क्योंकि इसमें 140 मिमी यात्रा है।

    Hyundai Ioniq 5 पहले से ही कई देशों में बिक रही है और यह EV वाहन निर्माता को वैश्विक स्तर पर इलेक्ट्रिक वाहन बाजार पर कब्जा करने में मदद कर रही है. Ioniq 5 को ई-जीएमपी या इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म आर्किटेक्चर के आधार पर अधिकांश बाजारों में दो बैटरी पैक के साथ पेश किया जाता है।

    EV की रेंज की बात करें तो यह Hyundai Ioniq 5 के बैटरी पैक पर निर्भर करती है. छोटी 58 kWh बैटरी पैक के साथ कार में 385 किलोमीटर की रेंज, जबकि 72.6 kWh के बड़े बैटरी पैक के साथ कार लगभग 480 किलोमीटर तक चल सकती है. बैटरी पैक को 18 मिनट में जीरो से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है. हालांकि, कंपनी ने की ओर से अब तक यह नहीं बताया गया है कि कार को भारत में किस बैटरी पैक से साथ लॉन्च किया जाएगा।

  • शादियों के सीजन में लगातार बढ़ रहे रेट, चेक करें सोने-चांदी का भाव

    शादियों के सीजन में लगातार बढ़ रहे रेट, चेक करें सोने-चांदी का भाव

    नई दिल्‍लीः अंतराष्‍ट्रीय बाजार और भारतीय वायदा बाजार में आज, शुक्रवार 9 दिसंबर को सोने और चांदी के भावों में तेजी देखी जा रही है। मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज पर सोने का भाव शुरुआती कारोबार में 0.14 फीसदी तेजी लिए हुए है। वहीं, वायदा बाजार में आज चांदी 0.68 फीसदी तेज हुई है। कल यानी गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी तेजी के साथ बंद हुए थे।

    शुक्रवार को वायदा बाजार में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव सुबह तक कल के बंद भाव से 73 रुपए उछलकर 54,060 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। आज सोने का भाव 53,999 रुपए पर खुला था। एक बार भाव 54,201 रुपए पर चला गया। लेकिन, जल्‍द ही भाव थोड़ा गिरकर 54,060 रुपए हो गया।

    मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज पर आज चांदी में तेजी आई है। चांदी का भाव आज कल के बंद भाव से 456 रुपए बढ़कर 67,490 रुपए पर कारोबार कर रहा था। चांदी का रेट आज 67,362 रुपए पर खुला हुआ था। खुलते ही एक बार भाव 67,546 रुपए तक चला गया। थोड़ी देर बाद यह गिरकर 67,490 रुपए हो गया।

    अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोना और चांदी के भाव आज भी तेज हैं। सोने का हाजिर भाव शुक्रवार को 0.71 फीसदी चढ़कर 1,793.79 डॉलर प्रति औंस हो गया है। वहीं, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में चांदी का भाव भी आज 2.36 फीसदी उछलकर 23.26 डॉलर प्रति औंस हो गया है। पिछले एक महीने में सोने का भाव 4.79 फीसदी चढ़ गया है। इसी तरह चांदी का रेट भी 30 दिनों में 8.12 फीसदी तक बढ़ गया है।

  • अमेजन इस सर्विस को भारत में करेगा बंद !

    अमेजन इस सर्विस को भारत में करेगा बंद !

    नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के बारे में एक बड़ी खबर आ रही है। कंपनी ने भारत में अपनी डिस्ट्रीब्यूशन सर्विसेज को बंद करने का फैसला किया है। यह फैसला कंपनी ने इसलिए लिया है क्योंकि वह अपने मुख्य बिजनेस पर ध्यान देना चाह रही है। ऐसे में वह अपनी बाकी सर्विसेज को बंद कर रही है। ऐसे में अपने मुख्य व्यापार को कंपनी अच्छी तरह से संभाल सके इसलिए वह बाकी बिजनेस को बंद कर रही हैं।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेजन की डिस्ट्रीब्यूशन फैसिलिटी मुख्यत: बेंगलुरु, हुबली और मैसूर जैसे शहरों में थी यहां कंपनी की इस सर्विस में 50 कर्मचारी काम करते थे। कंपनी अपने डिस्ट्रीब्यूशन फैसिलिटी के जरिए मूविंग कंज्यूमर गुड्स को कंपनी से लेकर रिटेल व्यापारियों तक सप्लाई कर रही थी. कंपनी ने डिस्ट्रीब्यूशन की सेवा बंद करने पर अभी तक किसी तरह का जवाब नहीं दिया है।

    अमेजन कंपनी ने हाल ही में अपने खर्च को कम करने के लिए करीब 10,000 कर्मियों की छंटनी करने की तैयारी कर रही है, इसके साथ ही नए कर्मचारियों की भर्ती पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी है। कोरोना महामारी के दौरान कंपनी ने अमेजन एकेडमी की शुरुआत बच्चों की पढ़ाई के लिए की थी. लेकिन अब कंपनी ने उसे भी बंद करने का फैसला किया है।

  • अगर आपकी कमाई है 5 से 10 लाख रुपए तो इन बातों का रखें ध्यान

    अगर आपकी कमाई है 5 से 10 लाख रुपए तो इन बातों का रखें ध्यान

    Income Tax Return: पैसा कमाना हर किसी को बढ़िया लगता है। खाते में जितने पैसे आते जाएं, उतने ही कम लगते हैं। वहीं पैसा कमाने के लिए लोग नौकरी भी करते हैं। सब लोग चाहते हैं कि उनके महीने की सैलरी या इनकम ज्यादा हो। हालांकि अगर आपकी सैलरी ज्यादा है या फिर ज्यादा होने वाली है तो संभल जाएं और कुछ बातों का ध्यान रखें।

    इनकम जितनी ज्यादा होगी, Tax देने की देनदारी भी उतनी ही बढ़ जाती है। सरकारी की ओर से लोगों की इनकम पर भी टैक्स वसूल किया जाता है। इनकम टैक्स की मदद से सरकार की ओर से कई विकास से संबंधित योजनाएं चलाई जाती है। वहीं अगर आपकी इनकम एक निश्चित राशि के पार जाती है तो आपको इनकम टैक्स चुकाना होगा।

    सरकार की ओर से इनकम टैक्स वसूल किए जाने के लिए इनकम टैक्स स्लैब भी बनाए गए हैं। लोगों से उनकी इनकम पर टैक्स भी इन्हीं स्लैब के मुताबिक ही वसूल किए जाते हैं। ऐसे में अगर आपकी इनकम सालाना 5 लाख रुपए से 10 लाख रुपए के बीच है तो आप भी इनकम टैक्स स्लैब में आएंगे। ऐसे में आपको इनकम टैक्स भरने का काम करना होगा।

    बता दें कि सरकार की ओर से दो टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स वसूल किए जाते हैं। एक है पुराना टैक्स स्लैब और दूसरा है नया टैक्स स्लैब। अगर पुराने टैक्स स्लैब की बात की जाए तो 2.5 लाख रुपए सालाना की कमाई पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इसके बाद 2.5 से 5 लाख रुपए तक 5 फीसदी टैक्स लगेगा। वहीं अगर आपकी सालाना इनकम 5 लाख से 10 लाख रुपए के बीच में है तो 20 फीसदी टैक्स वसूल जाएगा।

    इसके अलावा नए टैक्स स्लैब की बात की जाए तो उसमें 2.5 लाख रुपए सालाना इनकम पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। वहीं 2.5 लाख से 5 लाख रुपए के बीच इनकम है तो 5 फीसदी टैक्स लगेगा। 5 लाख से 7.5 लाख रुपए के बीच की इनकम पर 10 फीसदी और 7.5 लाख से 10 लाख रुपए की इनकम पर 15 फीसदी टैक्स लगेगा।