Category: Haryana

  • 220 KV में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची 30 दमकल की गाड़ियां

    220 KV में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची 30 दमकल की गाड़ियां

    भिवानी: जिले के बापोड़ा मार्ग पर 220 KV में लगी भीषण आग। दोपहर को भिवानी के मार्ग में 220 KV में आग लग गई। आग की लपटें और धुआं आसमान में काफी ऊंचाई तक फैल गया। इसकी वजह से पावर सब स्टेशन में दूसरे बिजली ट्रांसफार्मरों को भी खतरा बना रहा। घटना की सूचना दमकल विभाग को सूचना दी गई।

    मौके पर पहुंची 30 दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मुश्क्कत के बाद आग पर पाया गया। जिसकी वजह से शहर के आधे हिस्से की बिजली ठप्प हो गई है। वही आग के लगने के कारणों का अभी पता नहीं लगा है पर बताया जा रहा है कि बढ़ती गर्मी की वजह से ट्रांसफार्मर में आग लगी है पर अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।

  • बदमाशों ने व्यापारी को किया किडनैप, हाथ-पैर बांधकर की मारपीट

    बदमाशों ने व्यापारी को किया किडनैप, हाथ-पैर बांधकर की मारपीट

    नोएडाः हरियाणा के बिजनेसमैन का 4 बदमाशों ने उसी की स्कॉर्पियो में किडनैप कर उसके हाथ-पैर बांधकर रातभर घुमाते रहे। बताया जा रहा है किATM का पिन लेने के लिए उसकी बदमाशों ने जमकर पिटाई भी की। जिसके बाद बदमाश मंगलवार सुबह उसे लेकर हरियाणा से नोएडा पहुंचे। एक्सप्रेस-वे पर पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। बिजनेसमैन को जैसे ही पता कि आसपास पुलिस है, उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। पकड़ाने के डर से बदमाश घबरा गए। हड़बड़ाहट में स्कॉर्पियो डिवाइडर में ठोंक दी। पुलिस जब तक स्कॉर्पियो तक पहुंची, तब तक बदमाश गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बिजनेसमैन को छुड़ाया और अस्पताल में भर्ती कराया।

    हरियाणा के बल्लभगढ़ की मुकेश कॉलोनी में रहने वाले राजीव मित्तल सोमवार रात को किसी काम से घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान 2 बदमाशों ने स्कूटी से उनकी स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी।टक्कर लगने के बाद राजीव स्कॉर्पियो से उतरे। उनकी बदमाशों से कहासुनी हो गई। तभी पीछे से 2 और बदमाश आ गए। उन्हें मारा-पीटा। उनके हाथ-पैर बांध कर ​​​​स्कॉर्पियो में डाल दिया। बदमाश रातभर उन्हें इधर से उधर घुमाते रहे। UPI और ATM से बदमाशों ने पैसे निकालने की कोशिश की। मगर, हर बार उन्होंने पिन गलत बता दिया। 3 बार पिन गलत बताने से कार्ड ब्लॉक हो गया। UPI भी बंद हो गया। मंगलवार सुबह बदमाश बिजनेसमैन को लेकर नोएडा पहुंचे। नॉलेज पार्क थाना की पुलिस कारों को रोककर चेक कर रही थी।

    पुलिस को देख कर राजीव चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर पुलिसवालों ने सड़क पर बैरिकेड्स लगा दिए। यह देखकर बदमाश घबरा गए। वे भागने लगे तो स्कॉर्पियो डिवाइडर में ठुक गई। यह देख पुलिसवाले और आस-पास के लोग दौड़कर गाड़ी के पास आने लगे। यह देखकर चारों बदमाश गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस वाले स्कॉर्पियो के पास पहुंचे अंदर देखा तो एक व्यक्ति स्कॉर्पियो में बैठा दिखा जिसके हाथ-पैर बंधे थे। पुलिस ने कारोबारी के हाथ-पैर खोलकर नीचे उतारा। बिजनेसमैन घबराया हुआ था। उसके शरीर पर जख्म के निशान थे। पुलिस ने गांव वालों से चादर मंगवाई। थोड़ी देर तक उन्हें जमीन पर लिटा दिया। फिर उन्हें अस्पताल ले गए।

    राजीव ने पुलिस को बताया कि मेरा पार्किंग के ठेके का बिजनेस है। सोमवार देर रात बदमाशों ने मुझे किडनैप किया। रातभर मारते रहे। उन्होंने ATM के पिन मांगे, लेकिन मैंने उन्हें गलतपिन बताया। जब ATM ब्लॉक हो गया, तो मुझे जान से मारने की धमकी दी। राजीव के भाई संजीव ने बताया कि पूरी रात हम लोग भाई को ढूंढते रहे। पुलिस को सूचना दी। सुबह ग्रेटर नोएडा से फोन आया, तब जाकर जान में जान आई। नोएडा पुलिस की सतर्कता की वजह से भाई की जान बच गई। पुलिस अफसरों का कहना है कि स्कॉर्पियो की डिवाइडर से टक्कर के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस CCTV के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

  • किसानों पर गोली चलाने के मामले में हाथ जोड़ते नजर आए पूर्व गृहमंत्री, देखें वीडियो

    किसानों पर गोली चलाने के मामले में हाथ जोड़ते नजर आए पूर्व गृहमंत्री, देखें वीडियो

    अंबालाः हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज को आज सुबह अंबाला के गांवा पंजोखरा में किसानों ने घेर लिया। उन्होंने BJP मुर्दाबाद के नारे लगाए और विज पर सवालों की बौछार कर दी। विज उनके सवालों के जवाब भी नहीं दे सके। किसान कहते रहे कि बॉर्डर पर गोलियां चलाई गईं, आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और किसान शहीद हुए। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? किसानों के बीच फंसे विज केवल वहां से निकलने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने इतना ही कहा कि मैं उस वक्त होम मिनिस्टर था, और मैं अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकता था। इसके बाद जैसे ही विज ने कहा कि अब मैं जाऊं, तो किसानों ने विज को फिर रोक लिया और दोबारा से सवाल पर सवाल दागे।

    दरअसल, विज अंबाला से पार्टी उम्मीदवार बंतो कटारिया के लिए वोट मांगने पहुंचे थे। जब लोगों को पता चला तो उन्होंने विज के काफिले को घेर लिया और नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों के जमा होने के कारण गाड़ी में बैठे विज भी उतर आए। उनके उतरते ही लोगों ने उन्हें घेर लिया और सवाल करने शुरू कर दिए। इस बीच विज लोगों के सामने हाथ जोड़े नजर आए। लोगों के सवालों के बीच विज ने कहा, ‘मैं 6 बार का विधायक रह चुका हूं। यह तब ही संभव हुआ जब आप लोगों ने प्यार दिया। आपने रोका तो मैं रुक गया, दूसरे नेताओं की तरह भागा तो नहीं। क्योंकि आप और हम एक ही हैं। हमारे मुद्दे अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन हम हैं एक ही।’ इसके बाद भी लोगों ने विज पर सवाल दागने नहीं छोड़े।

    उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान किसानों पर गोलियां चलाई गईं। इसके लिए आप पर FIR होनी चाहिए कि नहीं? इस पर विज बोले, ‘करवाओ FIR, मैंने तो नहीं चलाई गोली, और न ही मैंने चलवाई। बस मैं होम मिनिस्टर था।’ बता दें कि भाजपा उम्मीदवारों और नेताओं का चुनाव प्रचार के दौरान जमकर विरोध हो रहा है। किसान आंदोलन के बाद से ही लोग पार्टी से नाराज हैं। विज के घेराव के दौरान लोग यह भी कह रहे थे कि आप BJP छोड़ निर्दलीय आ जाओ। हम आपके साथ हैं।

  • इस मामले में पुलिस ने  Punjab and Haryana High Court के वकील को किया गिरफ्तार

    इस मामले में पुलिस ने Punjab and Haryana High Court के वकील को किया गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः सेक्टर 46/ 49 चौक पर कल हुई एक वारदात के बाद आज पुलिस ने चालक प्रकाश सिंह की स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का वकील निकला है। पुलिस ने कल इस मामले में आरोपी प्रकाश के खिलाफ आईपीसी की धारा 170,186 और 149 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी के खिलाफ गाड़ी का चालान भी काट दिया गया था। आरोपी ने पुलिस के साथ बहस करते हुए अपना ड्राइविंग लाइसेंस नहीं दिया था। इसके बाद पुलिस ने यह कार्यवाही की है।

    जब आरोपी को पुलिस ने रोका तो पहले उसने खुद को जेएमआईसी प्रकाश बताया और इसके बाद पुलिस मुलाजिमों की वीडियो बनाने लग गया। बाद में उसने किसी एक और व्यक्ति से ट्रैफिक कर्मचारी की बातचीत करवाई थी। ट्रैफिक कर्मचारी लगातार उससे लाइसेंस की मांग करते रहे, लेकिन उसने पुलिस कर्मचारियों को अपना लाइसेंस नहीं दिखाया था। इसके बाद ट्रैफिक कर्मचारी ने इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन को दी थी।

    दरअसल, कल मोहाली की तरफ से एक स्कॉर्पियो कार आ रही थी। जिसकी फ्रंट नंबर प्लेट पर काले रंग का परांदे लगा रखा था। जिसके कारण उसकी गाड़ी का नंबर पूरा दिखाई नहीं दे रहा था। जब ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने उसे रोका तो उसने लाल बत्ती को जंप कर दिया। फिर आगे जाकर उसने गाड़ी रोकी और पुलिस कर्मियों से बहस करने लग गया। उसने खुद को मजिस्ट्रेट पोस्ट पर बताया था। बाद में उसने किसी एक और व्यक्ति से पुलिसकर्मियों की बात करवाई। लेकिन जब बात नहीं बनी तो, वह मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। बाद में इसकी शिकायत ट्रैफिक कर्मियों की तरफ से थाने को दी गई।

  • मरीजों के लिए जरुरी खबर, PGI में OPD का बदला समय

    हरियाणा :  मरीजों के लिए जरुरी खबर सामने आई है। रोहतक पीजीआई में ओपीडी का समय दोपहर 9 से 3 बजे की बजाय अब सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की ज्वाइंट एक्शन कमेटी की ओर से पिछले काफी समय से ओपीडी के समय में बदलाव की मांग को सरकार ने स्वीकार कर लिया है।

    सोमवार को डीएमईआर के हरियाणा के आदेश के बाद निदेशक कार्यालय ने पत्र जारी करते हुए 20 मई से 30 जून तक ओपीडी का समय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक का कर दिया गया है।

  • भीषण गर्मी को लेकर 24 मई तक स्कूल रहेंगे बंद 

    करनालः हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच 11 जिलों में स्कूलों में छुट्‌टी की घोषणा की गई है। करनाल, कैथल व रेवाड़ी में पांचवीं तक, हिसार, कुरुक्षेत्र, सिरसा, जींद, सोनीपत, नूंह व पानीपत में 8वीं तक व चरखी दादरी में 24 मई तक स्कूल बंद रहेंगे। बढ़ती गर्मी को देखते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश के सभी उपायुक्तों को पत्र जारी किया गया है। इसमें सभी जिलों के DC को भीषण गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टी करने की पावर दी गई है। उधर, हरियाणा के 11 जिलों में 23 मई तक हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी व चरखी दादरी शामिल हैं। इनके अलावा, 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत व जींद शामिल हैं।

    वहीं, बढ़ती गर्मी को देखते हुए पंजाब सरकार ने 8वीं कक्षा तक 21 मई से लेकर 30 जून तक प्रदेश के स्कूलों में छुटि्टयों का ऐलान कर दिया है। चंडीगढ़ में भी हालात खराब हो गए हैं। यहां का अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री के पार हो गया है। 24 घंटे में दिन के तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि एक-दो दिन में यहां का पारा 45 के पार होगा। पंजाब के 4 जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट है। इनमें फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा शामिल हैं। बाकी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रविवार शाम बठिंडा का तापमान 46.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बठिंडा में एक ही दिन में 7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो हैरान करने वाली थी। पठानकोट का तापमान 45.5 डिग्री, पटियाला का 45, लुधियाना का 44.2 डिग्री दर्ज किया गया।

    भीषण गर्मी को देखते हुए हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में स्कूलों की टाइमिंग भी बदली जा चुकी है। पंजाब में 20 मई से 31 मई तक सारे सरकारी, एडेड और प्राइवेट स्कूल सुबह 7 बजे से 12 बजे तक खुलेंगे। वहीं हरियाणा में भी सुबह 7 बजे स्कूल खुलेंगे और दोपहर 12 बजे बंद होंगे। चंडीगढ़ ने भी एडवाइजरी जारी कर स्कूलों के टाइम बदलने का ऐलान कर दिया है। स्कूल अब सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक ही खुलेंगे। हिमाचल के भी 6 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, कांगड़ा और सिरमौर शामिल हैं। पर्यटन स्थल शिमला, नारकंडा, कुफरी और मनाली में भी गर्मी बढ़ती जा रही है शिमला का तापमान नॉर्मल से 4.5 डिग्री अधिक के उछाल के साथ 29.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। उधर, मनाली का पारा भी नॉर्मल से 2 डिग्री के उछाल के साथ 27 डिग्री, कुफरी का 23.9 डिग्री और नारकंडा का 23.6 डिग्री पहुंच गया है।

  • अब इस जगह हुआ सड़क हादसाः 2 महिलाओं समेत 3 की मौ+त

    अब इस जगह हुआ सड़क हादसाः 2 महिलाओं समेत 3 की मौ+त

    रेवाड़ीः हरियाणा के रेवाड़ी में सोमवार सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 2 महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) पर हुआ। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवा दिए। पुलिस के अनुसार, फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी का रहने वाला नीरज (36), 2 महिलाओं के साथ जयपुर से दिल्ली की तरफ जा रहा था। सोमवार सुबह करीब 6 बजे जैसे ही वो निखरी कट के पास पहुंचा तो अचानक पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

    टक्कर के बाद तीनों सड़क पर जा गिरे। राहगीरों ने तीनों को हाईवे पर खून से लथपथ पड़ा हुआ देखा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फौरन एंबुलेंस से तीनों को रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस ने जांच की तो व्यक्ति की जेब से आधार कार्ड मिला। उस पर नीरज लिखा हुआ था। एक महिला के पास से पेन कार्ड मिला है। उस पर सुमनलता लिखा हुआ है। पुलिस ने हादसे की सूचना नीरज के परिवार को दे दी है। हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि नीरज के साथ बाइक पर सवार दोनों महिलाएं कौन हैं और ये तीनों लोग कहा जा रहे थे। मृतकों के परिजनों के रेवाड़ी पहुंचने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

  • 45 डिग्री तापमान में वोट के लिए गलियों में घूमे स्कूली बच्चें, कार्रवाई के आदेश

    45 डिग्री तापमान में वोट के लिए गलियों में घूमे स्कूली बच्चें, कार्रवाई के आदेश

    नारनौलः हरियाणा के नारनौल में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक राजकीय स्कूल बच्चों को पार्टी विशेष के पक्ष में चुनाव प्रचार में उतार दिया गया। यह कारस्तानी स्कूल की हैड टीचर व शिक्षक की बताई जा रही है। 45 डिग्री तापमान में बच्चे हाथों में पार्टी का चुनाव चिन्ह लिए नारे लगाते हुए भीषण गर्मी में गलियों में वोट मांगते दिखे। फिलहाल डीसी ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी इस बारे लिखा गया है।

    जानकारी के अनुसार स्कूल में पढ़ने आए बच्चों को चुनाव प्रचार में उतार देने का ये मामला नारनौल के साथ लगते गांव नीरपुर का है। पता चला है कि​​​​​​​ नीरपुर के राजकीय वरिष्ठ में माध्यमिक विद्यालय की मुखिया नीतू और भौतिकी के लेक्चर कुलदीप शर्मा द्वारा स्कूली छात्रों की रैली निकाली गई। बच्चों के हाथों में एक एक पार्टी के चुनाव चिंह वाले बैनर व छोटे बोर्ड दिए गए थे। बच्चों की रैली पूरे गांव से गुजरी। ग्रामीणों को इस मामले की जानकारी मिली तो वे टीचरों की हरकत पर भौचक्का रह गए। इस बीच बच्चों की इस रैली रैली की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। सूचना भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र की निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी मोनिका गुप्ता तक पहुंची। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने इस पर एक्शन लिया।

    मोनिका गुप्ता ने लोकसभा आम चुनाव-2024 में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नीरपुर की मुखिया व भौतिकी विषय के प्रवक्ता कुलदीप शर्मा के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के लिए लिखा है। डीसी एवं आरओ की ओर से हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में कहा गया है कि गत दिवस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नीरपुर के बच्चों द्वारा एक राजनैतिक दल विशेष के लिए वोट की अपील बारे में जिला प्रशासन को शिकायत मिली थी। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए रिटर्निंग ऑफिसर एवं डीसी ने नारनौल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी को तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए।

    इसके साथ ही शिकायत निर्वाण के नोडल अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी को तुरंत कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। नारनौल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी की जांच रिपोर्ट के अधार पर विद्यालय मुखिया नीतू व प्रवक्ता भौतिकी कुलदीप शर्मा द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन पाया गया। डीसी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों के विरुद्ध संबंधित विभाग द्वारा अनुशासनिक कार्यवाही के लिए हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सिफारिश भेजी है।

  • इस इलाके में सरपंच की पत्नी का हुआ क+त्ल, 3 महिलाओ सहित 4 पर मामला दर्ज

    इस इलाके में सरपंच की पत्नी का हुआ क+त्ल, 3 महिलाओ सहित 4 पर मामला दर्ज

    कुरुक्षेत्रः हरियाणा के कुरुक्षेत्र के डोडा खेड़ी गांव में शनिवार को सरपंच की पत्नी का कत्ल करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जमीन के बंटवारे को लेकर पंचायत में सरपंच के पारिवारिक सदस्यों पर महिला के पेट पर लात मारने का आरोप है। मारपीट में सरपंच अनिल को भी चोट लगी है। दोनों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान यशोदा (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस के मुताबिक, डोडा खेड़ी गांव के सरपंच अनिल का 2 कनाल जमीन के बंटवारे को लेकर चाचा और ताऊ के परिवार से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को जमीन की निशानदेही भी कराई गई थी। इसी को लेकर शनिवार को गांव में उनकी पंचायत चल रही थी। इसी दौरान परिवार में भाई लगने वाले अशोक कुमार और उसकी पत्नी सरपंच अनिल के परिवार के साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि अशोक और उसकी पत्नी ने महिला यशोदा के पेट में लात मार दी। जिससे यशोदा की तबीयत बिगड़ गई। मारपीट में घायल हुए सरपंच अनिल और उसकी पत्नी यशोदा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सरपंच की पत्नी यशोदा की मौत हो गई।

    थानेसर के सदर थाना के थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि मृतका के जेठ सुनील कुमार के बयान पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने 3 महिलाओं समेत 4 लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मृतक महिला गर्भवती थी या नहीं, उसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर होगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • शौकिनों को बड़ा झटकाः शराब के दामों में होगी बढ़ौतरी 

    अंबालाः शराब पीने के शौकिनों के लिए अहम खबर है। हरियाणा में शराब के दामों में बढ़ौतरी होने जा रही है। दरअसल, हरियाणा सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। इसके तहत विदेशी शराब के दामों 4 से 5 फीसदी तक की वृद्धि होने वाली है। जबकि, देसी शराब की बोतल करीब 4 रुपए तक महंगी होगी। यह बदलाव 12 जून 2024 से लागू होंगे, क्योंकि पुरानी पॉलिसी इसी तारीख तक प्रभावी रहेगी। कैबिनेट मीटिंग में तय हुआ है कि प्रदेश में अब शराब के ठेके किसी गांव से 50 मीटर दूर खोले जा सकेंगे। वहीं, कोई भी बार रात 12 बजे के बाद नहीं खुलेगा। हालांकि, इम मामले में दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद को छूट प्रदान की गई है।

    12 बजे के बाद भी बार खोलने पर सरकार की ओर से कोई मनाही नहीं है। बस उसके लिए भी सरकार ने एक्स्ट्रा फीस तय की है। नई पॉलिसी के अनुसार यदि रात 12 के बाद से 2 बजे तक कोई बार खोलता है तो उसे सालाना 20 लाख रुपए अदा करने होंगे। इसके अलावा, यदि 2 बजे के बाद भी कोई बार खोले रखना चाहता है तो उसे सरकार को 5 लाख रुपए प्रति घंटे की फीस देनी होगी। साथ ही शराब बेचने वालों को शराब के नुकसान भी लोगों को बताने होंगे। हर बार संचालक को बार में लिखना होगा कि शराब पीकर गाड़ी न चलाएं। शराब पीना हानिकारक है।

    उधर, डिस्टलरी की CCTV की फुटेज हर माह मुख्यालय भेजनी होगी। अब गांव में 1 से 5 हजार की आबादी पर एक और 5 हजार से ज्यादा आबादी पर 2 ठेके खोले जाएंगे। आगामी वित्त वर्ष में 12,300 करोड़ रुपए राजस्व का लक्ष्य तय किया है। आबकारी नीति को मंजूरी देने के अगले दिन कांग्रेस लीगल सेल के प्रदेशाध्यक्ष केसी भाटिया ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की है। उनका कहना है कि सरकार चुनाव आचार संहिता के बीच नीति जारी नहीं कर सकती।