Category: Haryana

  • पिता ने 4 बच्चों को दिया जहर, 3 की मौ’त

    रोहतकः हरियाणा के रोहतक जिले के गांव कबूलपुर में मंगलवार को कर्ज से तंग पिता ने अपने चार बच्चों को जहरीला पदार्थ दे दिया। गंभीर हालत में उनको पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां तीन बच्चों की मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कबूलपुर गांव निवासी 35 वर्षीय सुनील कुमार कारपेंटर का काम करता है। पत्नी सुमन और चार बच्चों निशिका (10), हिना (साढ़े आठ वर्ष) , दीक्षा (07) और देव (01) के साथ और पत्नी सुमन के साथ हंसी-खुशी गुजारा चल रहा था। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि मंगलवार सुबह सुनील और उसकी पत्नी सुमन धान झाड़ने (निकालने की प्रक्रिया) के लिए खेत में गए थे।

    दोपहर को सुनील घर आ गया। आरोप है कि उसने चारों बच्चों को जहरीला पदार्थ दे दिया और मौके से फरार हो गया। जैसे ही परिवार के दूसरे लोगों को पता लगा, वह बच्चों को लेकर पीजीआई पहुंचे। उपचार के दौरान निशिका और दीक्षा और देव ने दम तोड़ दिया। जबकि हिना उपचाराधीन है। दो बच्चों की मौत की सूचना पाकर पुलिस पीजीआई पहुंची, जहां जज के सामने आठ साल की बेटी हिना, उसकी मां सुमन व चाचा सुरेंद्र के बयान दर्ज करवाए गए। साथ ही देर रात सुमन के बयान पर आरोपी पति सुनील के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। पत्नी ने बताया कि आरोपी ने कॉल करके कहा था कि उसने बच्चों को जहर दे दिया है।

    अब खुद मरने जा रहा है। उसका पति कर्ज के चलते परेशान रहता था। बयानों में आठ साल की बेटी ने बताया कि उसके पिता ने दांत साफ करने का पाउडर कहकर जहरीला पदार्थ दिया। थाना शिवाजी कॉलोन के प्रभारी प्रदीप दहिया ने बताया कि कबूलपुर निवासी सुमन ने बयान दिया है कि उसके पति सुनील ने तीन बेटियों व एक साल के बेटे को जहर दे दिया। इसमें दो बेटियों की मौत हो गई। आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे तलाश कर रहे हैं। आरोपी कारपेंटर का काम करता है, उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। 

  • इस इलाके में हुई गैंगवार, बदमाशों में चली ताबड़तोड़ गोलियां

    रोहतक: हरियाणा के रोहतक में रविवार को दिवाली के दिन गैंगवार हुई। अनिल छिप्पी और छाजू गैंग के बीच हुई इस गैंगवार में एक युवक की मौत हो गई। छाजू गैंग के बदमाशों ने कारोर गांव में 3 युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इसमें 2 युवकों ने तो भागकर जान बचा ली, लेकिन बदमाशों ने तीसरे युवक का पीछा करते हुए गोलियों से भूनकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मरने वाले की पहचान मोहित (27) के रूप में हुई। मोहित इन दिनों जेल से जमानत पर बाहर आया हुआ था। मोहित का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।

    छाजू गैंग और अनिल छिप्पी गैंग के बीच लंबे समय से रंजिश चलती आ रही है। रविवार की घटना में मारा गया मोहित अनिल छिप्पी गैंग से जुड़ा था। त्योहार पर दिनदहाड़े गोलियां चलने की सूचना मिलते ही रोहतक पुलिस के आला अधिकारी तुरंत कारोर गांव पहुंच गए। गांव के जिस एरिया में यह घटना हुई, वहां की गलियां काफी पतली हैं। पुलिस को घटनास्थल से तकरीबन एक दर्जन गोलियों के खोल बरामद हुए। पुलिस इन्वेस्टिगेशन के दौरान पता चला कि मोहित को कई बार धमकियां मिल चुकी थी। उस पर पहले भी इसी तरह हमला करने की कोशिश की गई थी।

    कारोर गांव में रहने वाले नीरज और विकास उर्फ बग्गा ने बताया कि रविवार को वह गांव में अपने चाचा मोहित के साथ थे। उसी समय तकरीबन 8 युवक वहां पहुंचे। ये युवक हथियारबंद थे और मोहित के सामने पहुंचते ही उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। गोलियां चलते ही वहां मौजूदा दो लोग भाग खड़े हुए। मोहित ने भी भागना चाहा मगर बदमाश उसका पीछा करते हुए गोलियां मारते चले गए। नीरज ने बताया कि गोलियां लगने के बाद जब मोहित गली में गिर गया तो सभी युवक वहां से चले गए। हालांकि कुछ देर बाद ही वो वापस लौटे और यह चेक करने लगे कि मोहित मर गया है या जिंदा है। जब उन्हें तसल्ली हो गई कि मोहित मर चुका है तो सभी युवक अपने हथियार लहराते हुए वहां से निकल गए।

    रोहतक के DSP राकेश कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर को कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि कारोर गांव में रहने वाले मोहित नामक शख्स की कुछ लोगों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत गांव पहुंची। पुलिस की प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन के अनुसार, इस घटना में बदमाशों ने 18 से 20 राउंड फायर किए। बचने के लिए गली में भाग रहे मोहित को करीब 12 गोलियां लगी। जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    गली में कई जगह गोलियों के खाली खोल बिखरे हुए मिले। पुलिस ने इन्हें फॉरेसिंक जांच के लिए भिजवा दिया है। पुलिस के अनुसार, यह हत्या अनिल छिप्पी और छाजू गैंग के बीच चल रही रंजिश का नतीजा है। मारे गए मोहित के खिलाफ पहले से केस दर्ज है। घटना के बाद गांव में पुलिस की एक टीम तैनात कर दी गई है।

  • नकली पुलिस बनकर महिलाओं के गहने लूटने वाले नौसरबाज गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला (ENS): पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है, जो  सुबह-सुबह मंदिरों के पास खड़ा होकर बुजुर्ग महिलाओ को शिकार बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया करता था।  इस गैंग के सदस्य नकली पुलिस बन कर महिलाओ के गहने उतरवाकर कपडे में रखवा देते थे और इसके बाद उन्हें नकली गहने सौंप देते थे। 

    क्राइम ब्रांच सेक्टर 19 के एसएचओ महिंदर सिंह ढांढा ने बताया कि सेक्टर 21 पंचकूला में सुबह 7 बजे इस गैंग ने मकान नंबर 478 की रहने वाली स्वीटी जैन  मंदिर पूजा करने जा रही थी, तभी मंदिर के बाहर दो युवक खड़े थे।  जिन्होंने स्वीटी से खा कि वह पुलिस से है और ज्यादा गहने डाल कर मंदिर में जाना मना है। तभी स्वीटी ने सोने के कड़े, अंघूटी और चैन एक कपड़े में रख दिये।

    जब उसने घर जाकर देखा तो कपडे में गहने नकली थे। जिसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सुल्तान खान व अली जामा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अदालत से दो दिन का रिमांड हासिल किया है।

  • मकान की छत गिरने से मलबे में दबा पूरा परिवार, 5 वर्षीय बच्चे की मौ’त

    करनालः हरियाणा में करनाल के श्यामगढ़ गांव में एक मकान के कमरे की कच्ची छत गिरने से मां और उसके तीन बच्चे मलबे के नीचे दब गए। इस हादसे में 5 साल के इकलौते मासूम की मौत हो गई जबकि जबकि अन्य दो बड़ी बहन व मां गंभीर रूप से घायल हो गई। ​​​​​​​मृतक के परिजनों ने बताया कि रितिक दो बहनों में इकलौता भाई था। उसकी बड़ी बहन मनीषा(13) व 7 वर्षीय (7) राशि है। सबसे छोटा रितिक था। बेटे की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया। इनका इलाज करनाल के अस्पताल में चल रहा है।

    ​​​​​​​मृतक रितिक के परिजनों ने बताया कि काफी समय रामदास का मकान जर्जर हालत में था। कई बार उसने प्रधानमंत्री गृह आवास योजना के तहत कच्चे मकान को पक्का करवाने के लिए फार्म भी भरे। लेकिन आज तक ग्रांट नहीं आया। कई बार सरपंच के पास भी गया। लेकिन हर बार आश्वासन दिया जाता था। लेकिन ग्रांट किसी ने नहीं दिलवाया। जानकारी देते ग्रामीण गुरजीत ने बताया कि रात को महिला कमलेश अपने बेटे रितिक, बड़ी बेटी मनीषा व छोटी बेटी राशि के साथ कमरे में सो रही थी।

    आज सुबह करीब 6 बजे अचानक कमरे मे लगा छत का गाटर टूट गया और पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया। सुबह 6 बजे जब आसपास के लोगों ने धमाके की आवाज आई तो वह घरों से बाहर निकलते तो मकान की छत गिरी हुई थी और बच्चों व महिला की चीखने की आवाज आ रही थी। तो ग्रामीणों ने तुरंत मलबे को हटाकर पूरे परिवार को बाहर निकाला और इलाज के लिए करनाल में लेकर आया गया है। जहां पर डॉक्टरों ने रितिक को मृतक घोषित कर दिया। जबकि दोनों बहनों को भी काफी गंभीर चोटें आई है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

    गुरजीत ने बताया कि मृतक रितिक का पिता रामदास कंबाइन चलाता है। जबकि उसकी पत्नी कमलेश दिहाड़ी मजदूरी करती है। रामदास अभी धान को काटाई के लिए दूसरे राज्य में कंबाइन लेकर गाया हुआ था। हादसे के बाद रामदास को बेटे की मौत की सूचना दे दी गई है। जो अब करनाल वापस आ रहा है। ​​​​​​​तरावड़ी थाना के SHO मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे में बच्चे की दो बड़ी बहने है जिनको ज्यादा चोटें आई है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस इस मामले में हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है।

  • भेष बदलकर लोगों के बीच पहुंचे सीएम, वीडियो वायरल

    पंचकूला: पुराने जमाने में राजा महाराजा भेष बदलकर अपनी प्रजा का दुख दर्द जानने पहुंचते थे। ऐसा ही कुछ नजारा पंचकूला में भी देखने को मिला। जहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक साधारण नागरिक बनकर लोगों के बीच पहुंच गए। खाकी रंग की पेंट, कमीज और आधी बाजू की जैकेट, मुंह पर सफेद रंग का परना, आंखों पर चश्मा और सिर पर केसरी रंग की टोपी पहने एक व्यक्ति की वीडियो वायरल हो रही है।

    यह वीडियो पंचकूला सेक्टर 5 शालीमार ग्राउंड की है जहां पर 24 अक्टूबर को देश के सबसे बड़े रावण के पुतले का दहन किया गया था। इस दौरान यह व्यक्ति शालीमार ग्राउंड में घूमता नजर आ रहा है। वीडियो में मोबाइल देखने का स्टाइल बिल्कुल मनोहर लाल की तरह दिखाई दे रहा था। एक जगह से पोपकार्न भी खरीदे। लोगों की बातें भी सुनी कि लोग क्या चर्चा कर रहे हैं।

    वीडियो तेजी से वायरल हुआ तो चर्चा होने लगी कि यह शख्स कोई और नहीं बल्कि प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल ही हैं। इसी बीच एक और फोटो सामने आई जिसमें मुख्यमंत्री निवास पर मनोहर लाल इस लुक में है जिस तरह की लुक शालीमार ग्राउंड में घूम रहे व्यक्ति की थी। जिसे पुष्टि हो गई कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ही पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में दशहरा समारोह के बहाने लोगों के बीच चल रहे माहौल और चर्चाओं के बारे में जानने के लिए पहुंचे थे।

    जिस दिन दशहरा समारोह पंचकूला में था, उस दिन लगभग 1 लाख से अधिक लोग शालीमार ग्राउंड में एकत्रित थे। मुख्यमंत्री ने अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों के बीच जाने का मन बनाया। उन्होंने बिना सिक्योरिटी, बिना किसी प्रोटोकॉल को फोलो किए लोगों के बीच जाकर दशहरा देख पापकॉर्न खाए और लोगों की राय भी जान ली। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मुख्यमंत्री लोगों की दुख तकलीफों को जानने के लिए पहुंचे थे और जल्द ही वह प्रदेश की जनता को कोई और नया तोहफा दे सकते हैं।

  • सुबह-सुबह दो गुटों में हुई झड़प, युवक को गाड़ी से लटकाकर घसीटा, वीडियो वायरल

    चंडीगढ़ः पंचकूला के सेक्टर 20 से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सुबह पॉश क्लब के बाहर दो गुटो में झड़प हुई। इस घटना की वीडियो काफी वायरल हो रही है। बताया जा रहा हैकि सुबह 4 बजे दो गुटों में झड़प हुई। इस दौरान युवक को गाड़ी से लटकाकर 100 मीटर तक घसीटा गया। वहीं घटना की सूचना सेक्टर 20 की पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कहा जा रहा है कि इस झगड़े में डंडे और तलवारे भी चली। हालांकि इस घटना को लेकर पुलिस का अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। 

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ सेक्टर 20 अरुण बिशनोई व सब इंस्पेक्टर देशराज सिंह मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा हैकि एसएचओ ने खुद भागकर कुछ युवक युवतियों को राउंडअप किया। इस दौरान कहा जा रहा हैकि कुछ झगड़े क् दौरान कुछ युवक-युवतियों के हाथों में तलवारे थी। पंचकूला के सेक्टर 20 के पॉश क्लब में सेटडे नाईट पार्टी के दौरान सुबह 4 बजे क्लब के बाउंसरों और पार्टी करने वाले युवकों में झगड़ा हुआ था। इस दौरान जमकर लात घुसे, डंडे व तलवारे चली। बताया जा रहा है कि कि 2 युवक 3 युवतियों के साथ पार्टी करने आये थे। उसी दौरान बिल को लेकर वहां क्लब के संचालकों के साथ युवकों की बहस हो गई। इस दौरान बीच बचाव करने आए बाउंसरों के साथ उनकी हाथापाई हो गई।

    जिसके बाद युवकों ने फोन करके कुछ युवकों को बुला लिया। इस दौरान 2 गाड़ियों में सवार होकर करीब दर्जन भर युवकों ने डंडों तलवारों से बाउंसरो और क्लब के लोगों पर हमला कर दिया। झगड़े के दौरान युवतियां तलवारे लहराते नज़र आए। झगड़े के दौरान क्लब के एक वेटर को 100 मीटर तक घसीटकर ले गए। जब झगड़ा बढ़ने लगा तो युवकों ने युवतियों के साथ मौके से भागने की कोशिश की। इस दौरान एक जयंत नामक वेटर ने गाड़ी को रोकने की कोशिश की तो गाड़ी में सवार युवक-युवतियों ने करीब 100 मीटर तक गाडी के बोनट से घसीटते हुए ले गए। इस घटना में जयंत को काफी चोटे लगी है। बताया जा रहा है घायल युवक की दोनों हाथों की हड्डी टूट गई है और पैर भी फ्रैक्चर हुआ है। जिसे इलाज के लिए सेक्टर 6 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

  • बड़ी खबर : इस इलाके में 2 गुटों में चली गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

    अंबाला: हरियाणा की अंबाला सिटी के वीटा एन्क्लेव में गोलियां चली हैं। मामला चंडीगढ़-पंजाब के 2 गुटों में गैंगवार से जुड़ा हुआ है। वारदात के बाद दोनों गुट घटनास्थल से फरार हो गए हैं। वहीं, एक गुट चंडीगढ़ नंबर की ऑल्टो गाड़ी छोड़कर भाग गया। जानकारी के मुताबिक, 4-5 बदमाश चंडीगढ़ नंबर की (CH 01 AL 9650) ऑल्टो गाड़ी में थार सवार युवक पर हमला करने आए थे।

    इस दौरान दोनों में झड़प हो गई। इस दौरान थार सवार युवक ने पिस्टल से हमलावरों का पीछा करते हुए फायरिंग की। हमले में ऑल्टो कार के शीशा भी टूटा है। उधर, सूचना मिलने के बाद बलदेव नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों गुट फरार हो गए थे। पुलिस घटनास्थल के आसपास से CCTV फुटेज खंगाल रही है।

  • अचानक 2000 रुपये के नोट बदलने वालों की लगी लंबी कतारें

    नई दिल्ली :  रिजर्व बैंक के ऑफिस के सामने हालिया कुछ दिनों से हर रोज सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ रही है। ये लोग 2000 रुपये के नोट बदलवाने के लिए हर रोज रिजर्व बैंक के दफ्तर के बाहर कतारें लगा रहे है। यह मामला ओडिशा के भुवनेश्वर का है। 2 हजार रुपये के नोट को बदलवाने के लिए अचानक उमड़ी भीड़ से जांच एजेंसियां सतर्क हो गई है। भीड़ की रिपोर्ट सामने आने के बाद एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    हर रोज बदले जा रहे अरबों के नोट

     एक रिपोर्ट के अनुसार रिजर्व बैंक का भुवनेश्वर स्थित ऑफिस पिछले 3 दिनों से भारी भीड़ का गवाह बन रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल डाइरेक्टर ने बताया कि हर रोज करीब 700 लोग 2000 रुपये के नोट को बदलवाने के लिए आ रहे है। उनकी मानें तो रिजर्व बैंक के ओडिशा ऑफिस ने इस दौरान हर रोज एक से डेढ़ अरब रुपये की वैल्यू के 2000 के नोटों को बदला है।

    इन एजेंसियों ने शुरू की जांच

     रिपोर्ट के अनुसार आरबीआई दफ्तर के आगे अचानक सैकड़ों लोगों के जमा होने और 2000 रुपये के नोटों को बदलवाने की खबर सामने आने के बाद जांच एजेंसियां सतर्क हो गई है। रिपोर्ट की मानें तो ईडी और ईओडब्ल्यू यानी इकोनॉमिक ऑफेन्स विंग के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं आरबीआई रीजनल डाइरेक्टर का कहना है कि अगर जांच एजेंसियों व अधिकारियों को किसी तरह के डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी तो रिजर्व बैंक उन्हें मुहैया कराएगा।

  • दर्दनाक हादसाः मामे की शादी से लौट रहे 4 भाइयों की मौ’त

    सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत में एक सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन ली। हादसे में चार चचेरे भाइयों की मौत हो गई. जबकि एक अन्य घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पांचों चचेरे भाई चंडीगढ़ से मामा की शादी में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे कि इस दौरान उनकी कार और रोडवेज बस में भिड़ंत हो गई। फिलहाल, पुलिस ने मामले दर्ज कर लिया है औऱ पड़ताल कर रही है।

    जानकारी के अनुसार, सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 पर सोमवार अल सुबह यह दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। बताया जा रहा है कि कनक गार्डन के सामने चंडीगढ़-दिल्ली लेन पर तेज रफ्तार पंजाब रोडवेज की बस ने कार को टक्कर मार दी। क्विड कार में सवार पांच चचेरे भाइयों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई, तो एक भाई जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। मृतकों की पबचान फैसल, नदीम , मोहमद जैद और आजम के तौर पर हुई है। वहीं, दिलशाद घायल है। ये सभी दिल्ली के नंदनगर के रहने वाले हैं।

    बताया जा रहा है कि सभी चंडीगढ़ से आपने मामा की शादी समारोह में शिरकत करने गए थे। वहीं, से वापस लौट रहे थे। सोनीपत गन्नौर थाना पुलिस ने चारो के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया है। घायल युवक का रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    जांच अधिकारी एएसआई दिनेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे 44 के पास कनक गार्डन के सामने पंजाब रोडवेज की बस और कर में टक्कर हुई है। कार में सवार चार लोगों की मौके पर मौत हुई है। एक की हालत गंभीर है। सभी चंडीगढ़ से वापस आ रहे थे और अपने मामा की शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

  • जानिए आज के पेट्रोल-डीजल के दाम

    जानिए आज के पेट्रोल-डीजल के दाम

    नई दिल्ली :  भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार वाहन ईंधन के रेट में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि यह हालात करीब 1.5 साल से बने हुए हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर है

    तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है। मप्र की आर्थिक राजधानी इंदौर में पेट्रोल 108.64 रुपए और डीजल 93.92 रुपए प्रति लीटर है। वहीं भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपए और डीजल 93.90 रुपए प्रति लीटर है।