Category: Haryana

  • भाई की हत्या करने वाले को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, देखें वीडियो

    भाई की हत्या करने वाले को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर-1 जिला अदालत ने भाई की हत्या के मामले में एक आरोपी को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई है। सरकारी वकील संजीत ने बताया कि 2021 में गांव चुना भट्टी थाना क्षेत्र चंडी मंदिर में सतनाम सिंह के नाम के व्यक्ति ने अपने भाई अजीत की गोली मारकर हत्या कर दी थी और इस मामले में सतनाम सिंह को धारा 302 आईपीसी में उम्र कैद की सजा सुनाई है। उन्होंने बताया कि दोषी करार दिए गए सतनाम सिंह को अंबाला जेल में भेज दिया गया है।

    इस मामले में सरकारी वकील संजीत ने बताया कि 6 जून 2021 की रात को सतनाम सिंह अपने दोस्त के साथ घर में शराब पी रहा था। तभी उसका छोटा भाई अजीत घर में आया और अपने भाई को शराब पीने से रोकने लगा। इस दौरान दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हो गई और सतनाम सिंह ने अपने लाइसेंसी बंदूक से अपने ही भाई अजीत को गोली मार दी जिस कारण अजीत की मौके पर ही मौत हो गई।

    इसके बाद आरोपी ने फेसबुक पर इस घटना का एक वीडियो भी डाला था जिसमें उसने खुद स्वीकार किया था कि उसने अपने भाई की हत्या कर दी है। इस मामले में पंचकूला की जिला अदालत में करीब 4 साल तक केस चला और आखिरकार जिला अदालत ने अपने ही भाई की हत्या करने के मामले में सतनाम सिंह को दोषी करार दिया है और हत्या के आरोप में उम्र कैद की सजा सुनाई है।

  • टिप्पर चालक ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर, 3 जवान घायल, देखें वीडियो

    टिप्पर चालक ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर, 3 जवान घायल, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर 20 में एक टिप्पर चालक द्वारा एसीपी और डायल 112 गाड़ी को टक्कर मारने का मामला सामने आया हैं। हादसे में 3 पुलिस कर्मियों को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि टक्कर लगने से एक गाड़ी को आग लग गई थी जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस और फायर ब्रिगेड के आने से पहले पर्सनल स्टाफ और पब्लिक की मदद से गाड़ी में लगी आग को बुझाने की कोशिश की गई। पुलिस ने टिप्पर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

    जानकारी अनुसार, पंचकूला के चंडी मंदिर टोल प्लाजा के पास एसीपी शुक्रपाल ने एक टिप्पर को रोकने की कोशिश की लेकिन टिप्पर चालक एसीपी की गाड़ी को टक्कर मारकर आगे भाग गया, जिसके बाद गाड़ी को आग लग गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में एसीपी शुक्रपाल के रिश्तेदार और उनका बेटा था। उन्होंने जलती हुई आग से भागकर अपनी जान बचाई। उसके बाद उन्होंने डायल 112 गाड़ी को इसकी सूचना दी। डायल 112 गाड़ी द्वारा टिप्पर चालक का पीछा कर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन टिप्पर चालक ने उस गाड़ी को भी टक्कर मार दी। सूत्रों के अनुसार उसके बाद सेक्टर 20 के पास टिप्पर के टायर पर फायर कर वाहन को रोका गया।

    थाना प्रभारी सुखविर सिंह ने ने बताया कि आरोपी चालक के पास माइनिंग के दस्तावेज नहीं थे और पुलिस को देख वह मौके से भाग गया जिसके बाद पुलिस की डायल 112 की गाड़ी को टक्कर मार दी और फिर आरोपी को टिप्पर समेत गिरफ्तार कर लिया है।

     

     

  • पूर्व विधायक सहित 5 कांग्रेस नेताओं पर गिरी गाज, पार्टी ने किया बाहर

    पूर्व विधायक सहित 5 कांग्रेस नेताओं पर गिरी गाज, पार्टी ने किया बाहर

    अंबाला: हरियाणा में निकाय चुनाव 2025 के बीच कांग्रेस ने 5 नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के चलते 6 सालों के लिए इन नेताओं से पार्टी से निष्कासित कर दिया। यह आदेश हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान ने जारी किया है। जारी सूची के मुताबिक पूर्व विधायक रामबीर सिंह, विजय कौशिक, राहुल चौधरी, पूजा रानी और रूपेश मलिक शामिल है।

  • सरेआम दंगल कुश्ती में पहलवान का गोलियां मारकर कत्ल

    सरेआम दंगल कुश्ती में पहलवान का गोलियां मारकर कत्ल

    सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसरा गांव कुंडल में आयोजित कुश्ती दंगल के बीच बाइक पर पहुंचे 2 हमलावरों ने सोहटी धाम के अखाड़ा संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। एक हजार से ज्यादा लोगों के बीच संचालक पर बाइक सवार हमलावारों द्वारा गोलियां चलाई गई जो ये साबित कर रही है कि बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं रहा है।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव सोहटी निवासी राकेश राणा सोहटी धाम स्थित अखाड़े के संचालक थे। बताया जा रहा है कि वे निजी स्कूल भी चलाते थे, जिसमें कुश्ती और कबड्डी की अकादमी भी है। राकेश राणा गांव कुंडल में आयोजित कुश्ती दंगल में गए थे। दंगल में एक हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटी हुई थी।

    बताया जा रहा है कि इसी बीच बाइक सवार दो युवक मौके पर पहुंचे और उन्होंने आते ही राकेश राणा पर गोलियां चला दी। इस दौरान दो गोली उनके पेट में और एक चेहरे पर मुंह के पास लगी, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर गए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भीड़ के बीच हथियार लहराते हुए भाग निकले। राकेश राणा को तुरंत खरखौदा के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद खरखौदा थाना पुलिस ने गांव कुंडल में घटनास्थल का मुआयना किया।

    हत्याकांड की जानकारी देते हुए एसीपी जीत सिंह ने बताया कि कुंडल गांव में राकेश नाम के शख्स को गोलियां मारी गई है जिसके बाद उसकी मौके पर मौत हो गई है। पुलिस को मौके से 2 खोल बरामद हुए है। हालांकि बदमाशों ने मृतक को कितनी गोलियां मारी इसकी जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • World Champion Boxer और Indian Kabaddi Team के पूर्व कैप्टन में हुआ विवाद, FIR दर्ज

    World Champion Boxer और Indian Kabaddi Team के पूर्व कैप्टन में हुआ विवाद, FIR दर्ज

    हिसारः हरियाणा में हिसार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा ने अपने पति व इंडियन कबड्‌डी टीम के पूर्व कैप्टन दीपक हुड्‌डा पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने की FIR दर्ज करवा दी है। हिसार में दर्ज FIR में स्वीटी ने कहा कि पति हुड्‌डा ने उसके साथ मारपीट की। शादी में एक करोड़ और फॉर्च्यूनर देने के बावजूद उसे कम दहेज के लिए प्रताड़ित किया। दोनों की 3 साल पहले शादी हुई थी। हिसार के SP शशांक कुमार सावन ने बताया कि दीपक हुड्‌डा को नोटिस देकर जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आए। इसके अलावा स्वीटी ने 50 लाख का हर्जाना और डेढ़ लाख मासिक खर्च की मांग के साथ कोर्ट में तलाक का केस भी दायर कर दिया है। स्वीटी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से पति दीपक हुड्‌डा के सारे फोटो भी हटा दिए हैं।

    वहीं पति दीपक हुड्‌डा ने भी स्वीटी और उसके परिवार पर संपत्ति हड़पने के साथ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा रोहतक में शिकायत दी है। बता दें कि स्वीटी और दीपक इस वक्त भाजपा के नेता हैं। दीपक ने महम सीट से पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा हालांकि स्वीटी बूरा को भाजपा ने टिकट नहीं दी थी। स्वीटी बूरा ने शिकायत में बताया- मैं हिसार के सेक्टर 4 में रहती हूं। मेरी शादी 7 जुलाई 2022 को रोहतक के रहने वाले दीपक से हुई। मेरे माता-पिता ने अपनी हैसियत से ज्यादा बोझ उठाकर दहेज के तौर पर करीब एक करोड़ रुपए खर्च किए।

    पिता दहेज के तौर पर दीपक को क्रेटा गाड़ी देना चाहते थे, मगर दीपक और उनकी बहन पूनम ने शादी से 4 दिन पहले 3 फरवरी 2022 को फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग कर दी। मेरे पिता के पास इतने रुपए नहीं थे। फिर भी बेइज्जती के डर से उन्होंने 11.59 लाख रुपए कंपनी में जमा कराए और बाकी बैंक से लोन लेकर दीपक को फॉर्च्यूनर गाड़ी दे दी।

    दीपक हुड्‌डा ने कहा 7 जुलाई 2022 को हमने शादी की। हालांकि 2015 से मैं और स्वीटी बूरा लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। मेरा उनके घर भी आना-जाना था। उसके माता-पिता की शुरू से मेरी प्रॉपर्टी पर नजर थी। मुझे इसका पता नहीं था। मेरे माता-पिता का बचपन में ही निधन हो गया था, इस वजह से मुझे समझाने वाला कोई नहीं था। मैंने उसके माता-पिता को अपना माता-पिता माना। मगर, मुझे नहीं पता था कि ये लोग मेरे साथ इतनी बड़ी जालसाजी करेंगे। मैंने सेक्टर 1-4 हिसार में एक प्लॉट लिया था। इसकी सारी पेमेंट मैंने की।

    इन्होंने मुझसे बैंक में कहलवा दिया कि मेरे अकाउंट से जो भी बड़ी पेमेंट हो, वह इनके कहने पर करवा देना। इसके बाद प्लॉट की पेमेंट को पहले स्वीटी बूरा और उसकी मां सुरेश कुमारी के अकाउंट में ट्रांसफर कराया गया। फिर वह रकम आगे प्लाट विक्रेता को दी गई। इन्होंने मुझसे झूठ बोलकर 25 लाख नगद ले लिए कि अलग से भी कुछ पैसे देने पड़ेंगे। इन्होंने कहा कि शादी के बाद एक हो ही जाना है तो फिर स्वीटी के अकाउंट से पैसे देने से कुछ नहीं होगा। दीपक ने आगे कहा- असल में यह सब साजिश थी। प्लाट सिर्फ मेरे नाम के बजाय मेरे और स्वीटी के नाम पर रजिस्टर करा दिया गया। उस वक्त स्वीटी बूरा वहां मौजूद तक नहीं थी।

     

     

  • Veda Bar में Police की Raid, अवैध हुक्के सहित सामान बरामद, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Veda Bar में Police की Raid, अवैध हुक्के सहित सामान बरामद, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पुलिस ने अवैध रूप से हुक्का परोसने वाले बार में रेड की। मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 5 में स्थित वेदा बार में क्राइम ब्रांच 26 की पुलिस टीम ने रेड करके 23 अवैध हुक्के और 45 पैकेट फ्लेवर के बरामद किए हैं। वहीं मौके पर 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसीपी हेड क्वार्टर विक्रम नेहरा ने बताया कि पंचकूला में अवैध रूप से बार में हुक्का पिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में भी इस प्रकार से कानून को ताक में रखकर हुक्का पिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    क्राइम ब्रांच 26 के इंचार्ज मनदीप ढांडा और उनकी टीम के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर 5 के वेदा बार में छापेमारी कर मौके से भारी मात्रा में अवैध रूप से पिलाए जा रहे हुक्के और फ्लेवर बरामद किए। पुलिस के द्वारा अवैध रूप से हुक्का पिलाने के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है और वेदा बार के मालिक और मैनेजर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है जिसकी तलाश में पुलिस के द्वारा छापेमारी की जा रही है।

    पंचकूला पुलिस के एसीपी हेड क्वार्टर विक्रम नेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच 26 की टीम के द्वारा सेक्टर 5 वेदा बार में छापेमारी की गई तो वहां पर अवैध रूप से लोगों को हुक्का पिलाया जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके से 23 अवैध हुक्के और 45 पैकेट फ्लेवर के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है और इस मामले में वेदा बार के मालिक और मैनेजर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है लेकिन छापेमारी के दौरान मलिक और मैनेजर मौके से भागने में सफल हो गए जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

  • Police Line मे मिला तेंदुए का शव, फैली सनसनी, देखे वीडियो

    Police Line मे मिला तेंदुए का शव, फैली सनसनी, देखे वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर 26 मे स्थित पुलिस लाइन के रिहाइशी इलाके के पास एक तेंदुए का मृतक शव मिलने से सनसनी फेल गई। घटना की सूचना मिलते ही विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची । बताया जा रहा है कि बीमारी या फिर जहरीली चीज खाने से तेंदुए की मौत हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अक्सर ही यहां पर जंगली जानवर ,सांप और तेंदुए देखे जाते हैं। लोगों ने मांग की है कि पुलिस लाइन की चार दिवारी की जाए, ताकि जंगली जानवर इधर ना आ सके।

    वन विभाग के अधिकारी दयाल सिंह ने बताया कि तेंदुए का शव कई महीने पुराना लग रहा है। क्योंकि तेंदू का आधा शरीर और खाल खत्म हो चुकी है। तेंदुए के मरने का कारण बीमारी या फिर जहरीली वस्तु खाने से हो सकता है। तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही तेंदुए की मौत का असल कारण पता चल पाएगा ।

    बता दे कि पुलिस लाइन का रिहाइशी इलाका जंगल के पास है। ऐसे मे जंगली जानवरो का वहा निरंतर आगमन किसी बड़ी अप्रिय घटना का संकेत दे रहा है। पुलिस लाइन मे बच्चे और बुजुग भी है। यदि प्रशासन ने समय रहने पर कोई ठोस कदम न उठाया तो इसका खामियाजा पुलिस लाइन मे रहने वाले परिवारों के सदस्यों को भुगतना पड़ सकता है।

  • Snatching की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Snatching की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः शहर में स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 स्नैचर को पंचकूला पुलिस ने काबू किया है। पुलिस चौकी सैक्टर-10 इंचार्ज गुरपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी पल्सर बाइक पर सवार होकर शहर में स्नैचिंग की घटना को अंजाम देते थे।

    आरोपियों की पहचान कवि उर्फ रवि वासी नैनीताल उत्तराखंड हाल किरायेदार गोलू माजरा डेराबस्सी उम्र 34 साल व जितेन्द्र उर्फ हनी वासी जिला होशियारपुर पंजाब हाल किरायेदार बलटाना जीरकपुर के रुप में हुई है। आरोपी कवि को 2019 की स्नैचिंग की घटना में सजा मिली थी और दिसंबर 2024 में जेल से बाहर आया था। आरोपी नशे का आदि है, इसलिए बाहर आकर फिर से स्नैचिंग करने लगा।

    जानकारी के अनुसार दोनों पंचकूला में सेक्टर 9 में आशा जोहर नामक महिला का बैग छीनकर भागे थे। जिसमे आईफोन व कुछ कैश था। इसके अलावा सेक्टर-16 में महिला से सोने की चैन व बालियां और सेक्टर 4 में महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस ने गुप्त सूचना पर आरोपी कवि को सेक्टर-4 से काबू किया था और दूसरे आरोपी रविन्द्र को साइबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रैस करके मनीमाजरा से काबू किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-5 में 2 और थाना सेक्टर-14 में 1 मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीपी मुख्यालय विक्रम नेहरा ने बताया कि आगे भी ऐसे अपराधियों तक पहुंचने के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Election Commissioner Dhanpat Singh ने की पार्टियों से मीटिंग, प्राइवेट प्रॉपर्टी पर इश्तिहार को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    Election Commissioner Dhanpat Singh ने की पार्टियों से मीटिंग, प्राइवेट प्रॉपर्टी पर इश्तिहार को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    पंचकूलाः लंबे इंतजार के बाद हरियाणा के 35 शहरी निकायों के चुनाव की घोषणा हो गई है। राज्य में दो चरणों में शहरी निकाय चुनाव होंगे। जिसमें 7 नगर निगमों, 4 नगर परिषदों और 21 नगर पालिकाओं के मेयर, अध्यक्ष और पार्षदों के साथ अंबाला व सोनीपत नगर निगमों में मेयर के उप चुनाव के लिए दो मार्च को वोट पड़ेंगे। अकेले पानीपत नगर निगम के लिए नौ मार्च को दूसरे चरण में मतदान होगा।

    दोनों चरणों में होने वाले चुनाव के नतीजे 10 दिन बाद 12 मार्च को आएंगे। उन सभी शहरी निकाय क्षेत्रों में आचार संहिता लगा दी गई है, जहां पर चुनाव होने हैं। वहीं हरियाणा राज्य निर्वाचन चुनाव निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर हरियाणा राज्य चुनाव निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने आज सेक्टर 17 में विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारी के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि इस बैठक में सभी पार्टियों के पदाधिकारीयो के साथ आचार संहिता को सही से लागू करने के बारे में और चुनाव को पारदर्शी और शांतिपूर्वक करवाने के लिए उनके सहयोग के लिए अनुरोध किया है।

    उन्होंने कहा कि इस बैठक में बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और लोकदल के प्रतिनिधि शामिल हुए थे और इस बैठक में आदर्श आचार संहिता को लेकर चर्चा की गई और इसके अलावा पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट की भी चर्चा की गई और उन्होंने कहा कि इसकी अनुपालना करने का भी कहा गया ।उन्होंने कहा कि जो इसका उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान प्राइवेट प्रॉपर्टी में सहमती से ही फ्लेक्स ओर पोस्टर लगाया जाए यह भी बैठक में चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि इस बैठक में इलेक्शन एजेंट को चुनाव को लेकर अहम जानकारी होनी चाहिए सभी जानकारी को लेकर चर्चा की गई।

    उन्होंने बताया कि इस बैठक में रिटर्निंग ऑफिसर, असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर और सभी डीसी को भी हिदायत जारी की गई है। इस अवसर पर ईवीएम की बजाय वैलेट पेपर से चुनाव करवाए जाने के को लेकर कहा कि इस बैठक में भी ईवीएम को लेकर चर्चा की गई है और बताया गया है कि ईवीएम से सुरक्षित चुनाव होते हैं और इनका बाहर से किसी भी इंटरनेट से कनेक्शन नहीं होता और इसे कोई भी छेड़छाड़ की संभावना नहीं होती और इस बैठक में किसी भी व्यक्ति के द्वारा एवं से चुनाव को लेकर कोई ऑब्जेक्शन नहीं किया गया।

  • युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

    युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

    पंचकूला : युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सेक्टर 17 राजीव कॉलोनी में एक युवक द्वारा घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जगतपाल(25) के तौर पर हुई है। परिवार वालों ने बताया कि परिवार के सदस्य किसी कार्यक्रम में गए हुए थे और इसी दौरान युवक ने घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार मृतक के पास कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक के बड़े भाई दिलराम ने बताया कि परिवार वाले किसी कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी दौरान उनके छोटे भाई ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

    उन्होंने बताया कि खुदकुशी के पीछे क्या कारण थे अभी पता नहीं चल पाया है। मृतक के भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके भाई ने अपने दोस्त को खुद के नाम पर लोन लेकर बाइक दिलाई थी और बाइक लोन की आखरी किश्त रहती थी। जिसको लेकर बैंक वालों का फोन भी आ रहा था। उन्होंने बताया कि उसके भाई का किसी से कोई लड़ाई-झगड़ा या कोई और अन्य कारण नहीं पता चल पाया है। घटना की सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।