Snatching की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

पंचकूलाः शहर में स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 स्नैचर को पंचकूला पुलिस ने काबू किया है। पुलिस चौकी सैक्टर-10 इंचार्ज गुरपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी पल्सर बाइक पर सवार होकर शहर में स्नैचिंग की घटना को अंजाम देते थे।

आरोपियों की पहचान कवि उर्फ रवि वासी नैनीताल उत्तराखंड हाल किरायेदार गोलू माजरा डेराबस्सी उम्र 34 साल व जितेन्द्र उर्फ हनी वासी जिला होशियारपुर पंजाब हाल किरायेदार बलटाना जीरकपुर के रुप में हुई है। आरोपी कवि को 2019 की स्नैचिंग की घटना में सजा मिली थी और दिसंबर 2024 में जेल से बाहर आया था। आरोपी नशे का आदि है, इसलिए बाहर आकर फिर से स्नैचिंग करने लगा।

जानकारी के अनुसार दोनों पंचकूला में सेक्टर 9 में आशा जोहर नामक महिला का बैग छीनकर भागे थे। जिसमे आईफोन व कुछ कैश था। इसके अलावा सेक्टर-16 में महिला से सोने की चैन व बालियां और सेक्टर 4 में महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस ने गुप्त सूचना पर आरोपी कवि को सेक्टर-4 से काबू किया था और दूसरे आरोपी रविन्द्र को साइबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रैस करके मनीमाजरा से काबू किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-5 में 2 और थाना सेक्टर-14 में 1 मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीपी मुख्यालय विक्रम नेहरा ने बताया कि आगे भी ऐसे अपराधियों तक पहुंचने के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *