Category: Haryana

  • घर के बाहर खड़ी गाड़ी में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    घर के बाहर खड़ी गाड़ी में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सोलन जिले के परवाणू में देर रात खड़ी गाड़ी में अचानक आग लग गई। इस कारण कार को काफी नुकसान हो गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना सेक्टर-5 में हुई है, जहां देर रात 12.30 खड़ी गाड़ी में आग लग गई। घटना को लेकर गाड़ी मालिक सहित लोगों ने पहले खुद ही पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग कम ना होती देख लोगों ने दमकल विभाग को घटना की सूचना दी।

    जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि आग ने गाड़ी को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। गाड़ी मालिक ने कहा कि इस घटना में उसका 1.50 लाख रुपए का नुकसान हो गया है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना को लेकर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। गाड़ी मालिक का कहना है कि शरारती अनंसरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।

  • मंत्री Anil Vij ने BJP हाईकमान को भेजा 8 पन्नों में नोटिस का जवाब, देखें वीडियो

    मंत्री Anil Vij ने BJP हाईकमान को भेजा 8 पन्नों में नोटिस का जवाब, देखें वीडियो

    अंबाला : हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज द्वारा मुख्यमंत्री नायब सैनी तथा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के विरुद्ध बयानबाजी को लेकर राजनीति गरमा गई है। हाल ही में भाजपा हाईकमान ने मंत्री अनिल विज को कारण बताओं नोटिस जारी किया था।वहीं अनिल विज को नोटिस जारी किए जाने के बाद हरियाणा में बीजेपी की अंदरूनी राजनीति लगातार गरमा गई। जिसके बाद अब अनिल विज ने अलाकमान को 8 पेज का जवाब भेजा है। दरअसल, अनिल विज प्रदेश से बाहर थे और वह बीते दिन शाम को ही बेंगलुरु से वापस लौटे हैं।

    जिसके बाद आज हाईकमान को अनिल विज ने कारण बताओं नोटिस का जवाब भेज दिया है। अनिल विज ने कहा कि और जवाब चाहिए तो वो भी देंगे। बीजेपी हाईकमान को जवाब भेजने के बाद हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि उन्होंने पहले ठंडे पानी नहाया और फिर रोटी खाई। इसके बाद उन्होंने समय से पहले पार्टी को अपना जवाब लिखकर भेज दिया। विज ने कहा कि उन्होंने यह भी लिखा है कि पार्टी कोई और बात का जवाब चाहती है तो वे देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जितना याद था उतना उन्होंने अपने जवाब में लिखकर भेज दिया है।

    अनिल विज ने मीडिया से कहा कि वह अपना जवाब सार्वजनिक नहीं करेंगे, जो उन्होंने लिखा है वे जवाब की कतरने भी घर जाकर जला देंगे। उन्होंने पार्टी से मिले नोटिस के सार्वजनिक होने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पार्टी चाहे तो इसकी भी जांच करवा सकती है और न चाहे तो उसकी मर्जी है। विज की मानें तो उन तक नोटिस पहुंचने से पहले सार्वजनिक हो चुका था, उन्हें मीडिया से ही इसकी जानकारी मिली थी। अनिल विज ने सीएम नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के खिलाफ बयानबाजी की थी। इस मामले में पार्टी ने उनके खिलाफ नोटिस जारी किया था और 3 दिन के लिए जवाब मांगा था।

    अनिल विज ने मीडिया से कहा कि वह अपना जवाब मीडिया में सार्वजनिक नहीं करेंगे, जो उन्होंने लिखा है वे जवाब की कतरने भी घर जाकर जला देंगे। उन्होंने पार्टी से मिले नोटिस के सार्वजनिक होने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पार्टी चाहे तो इसकी भी जांच करवा सकती है और न चाहे तो उसकी मर्जी है। विज की मानें तो उन तक नोटिस पहुंचने से पहले सार्वजनिक हो चुका था, उन्हें मीडिया से ही इसकी जानकारी मिली थी।

  • Barwala – Ambala Highway पर 4 गाड़ियों की टक्कर, 7 लोग घायल, देखें वीडियो

    Barwala – Ambala Highway पर 4 गाड़ियों की टक्कर, 7 लोग घायल, देखें वीडियो

    Sector 6 नागरिक अस्पताल में घायलों को करवाया भर्ती

    पंचकूलाः बरवाला से अम्बाला की तरफ जाने वाली हाइवे पर आपस में 4 गाड़ियों की जबरदस्त टक्कर हो गई। आल्टो, ब्रेजा, वेगनआर और एसेंट की भिड़ंत से आल्टो कार में बैठे 2 बच्चे, एक महिला समेत 3 व्यक्ति घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों की टीम इलाज करना शुरू कर दी है। इलाज कर रहे डॉक्टर की टीम ने बताया कि घायलों में बुजुर्ग और एक बच्चे को सिर और पैर पर गंभीर चोटें आई है। सभी का इलाज जारी है। परिजन गुरुजेंट सिंह ने बताया कि आल्टो कर से रायवाली से रामगढ़ की ओर आ रहे थे तभी बरवाला हाइवे के पास रॉयल पैलेस के नजदीक पहुंचे थे। पीछे से आ रही ब्रेजा कार ने ओवरटेक करने चक्कर में टक्कर मार दी। सड़क पर कार भिड़ंत होने से पीछे से आ रही वेगनआर और एसेंट की टक्कर हो गई। चारों कार की टक्कर होने पर आल्टो पर 7 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में आए परिजनों ने बताया कि आल्टो कार पर मानके बरवाला निवासी हरजीत कौर, बच्चा गुरुजात कौर, संदीप सिंह, बुजुर्ग दादा हकम सिंह, आशीष सिंह और 3 साल की लड़की मौजूद रही। कार की टक्कर होने से 6 लोगों को चोटें आई और बच्ची बाल-बाल बच गई। बुजुर्ग दादा हकम सिंह गंभीर रूप से घायल है। दोनों को पैर और सिर पर गंभीर चोटें आई है।
  • गाली देने से शुरू हुआ विवाद, गुस्से में दोस्त को मारी गोली

    गाली देने से शुरू हुआ विवाद, गुस्से में दोस्त को मारी गोली

    झज्जरः जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां, एक दोस्त ने अपने ही दोस्त को घर बुलकर उसको गोली मार दी। बताया जा रहा है कि आपसी कहासुनी के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। घायल को इलाज के लिए रोहतक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने घटना के बाद केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, गांव खेड़ी आसरा में दोस्तों के मामूली विवाद में एक युवक ने दोस्त को गोली मार दी। वारदात के बाद आरोप अन्य दोस्तों के साथ भाग गया। बताया जा रहा है कि खेड़ी आसरा गांव के आशीष और मोहित में एक दिन पहले शादी समारोह में किसी बात पर कहा सुनी हुई थी। जिस पर अगले ही दिन मोहित ने अपने दोस्त आशीष को फोन पर गाली दे दी। गाली देने पर आशीष मोहित के घर पहुंचा। जहां पर दोनों की कहासुनी में मोहित ने आशीष को गोली मार दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • घर में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर हुआ खाक

    घर में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर हुआ खाक

    हरियाणा : अंबाला कैंट के खटीक मंडी के एक घर में गत दिवस अचानक भयंकर आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि आग की लपटें खिड़की में से बाहर निकल रही थी। जब पड़ोसियों को आग के बारे में पता चला तो उन्होंने किरायेदारों को फोन किया। साथ ही डायल 112 को भी फोन किया। सूचना मिलते ही डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और उन्होंने फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी।

    सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे की सूचना मिलते ही SHO भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बता दें कि जिस घर में आग लगी, उसमें गुजरात के एक परिवार का सामान रखा था और वो परिवार कपड़े का काम करता था। उन्होंने इस घर में गोदाम बनाया हुआ था जिसमें उनका कपड़ा और सामान रखा था।

    पीड़ित परिवार अपने रिश्तेदारों के यहां शादी में गए हुए थे और गत दिवस  शादी से वापिस आए थे।  जैसे ही पड़ोसियों ने पीड़ित परिवार को आग की सूचना दी तो वो तुरंत पहुंचे। पीड़ित परिवार की मानें तो उस घर में उनका एक से डेढ़ लाख रुपए का सम्मान रखा था। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

  • Chemical Factory में लगी भीषण आग, धमाकों की आवाज से दहला इलाका

    Chemical Factory में लगी भीषण आग, धमाकों की आवाज से दहला इलाका

    करनालः जिले के सेक्टर-3 स्थित एक केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्टरी में लगातार धमाके हुए जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग के कारण आसपास का इलाके धुआं की मोटी परत से ढक गया।

    जानकारी मुताबिक, करनाल के सेक्टर-3 में सुबह करीब 10:00 बजे केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। जैसे ही आग फैली तो लोगों ने मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित कर दिया। आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। फैक्टरी में मौजूद केमिकल्स के कारण बार-बार धमाके हो रहे हैं।

    पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग लगने के समय फैक्टरी में कितने लोग मौजूद थे। अभी किसी के हताहात होने की जानकारी नहीं मिली है और न ही आग लगने के कारणों का पता चल पाया है।

  • Reborn Spa Centre पर पुलिस की Raid, 2 विदेशी महिलाओं समेत चार को किया Rescue

    Reborn Spa Centre पर पुलिस की Raid, 2 विदेशी महिलाओं समेत चार को किया Rescue

    सोनीपतः राज्य के साथ पूरे विश्व में अपने परांठों से मुरथल ढाबा महशूह है। हाईवे पर बने इस ढाबे पर सोनीपत के साथ-साथ विदेश जाने वाले लोग भी आते हैं और यहां के परांठों का स्वाद चखते हैं। लेकिन पराठों के साथ-साथ यहां एक ओर व्यापार फल फूल रहा था। दरअसल, मुरथल के 51 माइल स्टोन बिल्डिंग के तीसरे माले पर रिबॉर्न नाम से एक स्पा सेंटर खोला गया है। इसे स्पा सेंटर में देह व्यापार की खबरे पुलिस की मिल रही थीं जिस पर पुलिस ने यहां रेड की।

    जानकारी देते एसीपी अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का काम होता है। जब यहां पुलिस ने फर्जी ग्राहक भेजा तो पुलिस को पता लग गया कि यहां देह व्यापार हो रहा है। उसके बाद पुलिस ने यहां रेड की तो 2 विदेशी महिलाओं समेत 4 महिलाओं को अपने संरक्षण में लिया। इस स्पा सेंटर को चलाने वाले अभि जैन नाम के युवक जोकि सोनीपत गुड़मंडी क्षेत्र का रहने वाला व अन्य 3 पुरुषों को गिरफ्तार किया है।

  • America के जंगलों में भारतीय युवक को मारी गोली, मौत, वीडियो वायरल

    America के जंगलों में भारतीय युवक को मारी गोली, मौत, वीडियो वायरल

    कैथलः अमेरिका सरकार द्वारा 5 फरवरी को 104 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया। इस मामले को लेकर जहां भारतीयों के डिपोर्ट किए जाने के बाद जहां डंकी के जरिए अमेरिका जाने की पनामा के जंगलों की वीडियों सामने आ रही है, वहीं डंकी के जरिए डोंकरों द्वारा हरियाणा के युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतारने का वीडियो भी काफी वायरल हो हो रहा है। दरअसल, अमेरिकन ड्रीम पूरा करने के लिए डंकी रूट से जाने के चक्कर में हरियाणा के कैथल के रहने वाले एक युवक की मौत हो गई। जब वह अमेरिकी बॉर्डर के करीब ग्वाटेमाला तक पहुंच गया तो डोंकरों ने उसे गोली मार दी। डोंकर उससे और रुपयों की डिमांड कर रहे थे। पिता और भाई ने कहा कि सोशल मीडिया से उन्हें पता चला कि उसकी हत्या कर दी गई। उसमें देखकर ही हमने उसकी पहचान की थी। परिजन ने ये भी बताया कि डंकी रूट से अमेरिका गए युवकों से बात की तो पता चला कि पैसे न मिलने पर डोंकर ऐसे ही गोली मार देते हैं। पनामा के जंगल में पुलिस भी नहीं आती। ऐसे लोगों की लाश भी वहीं पड़ी-पड़ी कंकाल हो जाती है। मलकीत कैथल के गांव मटौर का रहने वाला था। मलकीत के पिता सतपाल बताते हैं, ‘मैं किसान हूं। बेटे ने पॉलिटेक्निक किया था। वह अमेरिका जाकर नौकरी करना चाहता था। उसने एक एजेंट से मुलाकात की। एजेंट ने उसे कहा कि 40 लाख रुपए लगेंगे। वह उसे अमेरिका पहुंचा देगा। एजेंट ने 25 लाख एडवांस ले लिए। इसके बाद मलकीत को वैध तरीके के बजाय डंकी रूट से अमेरिका भेज दिया।’ मलकीत के भाई ने बताया कि 17 फरवरी 2023 को वह घर से निकला। शुरुआत में तो कुछ दिन उससे बातचीत होती रही। उसने बताया कि एजेंट ने उसे डंकी रूट से भेज दिया। उससे 7 मार्च 2023 के बाद कोई संपर्क नहीं हुआ। हम बहुत कोशिश करते रहे, लेकिन उससे बात ही नहीं हो सकी। इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया। इसमें एक युवक की लाश पड़ी दिख रही थी। यह लाश पनामा के जंगल (डेरियन गैप) वाले उसी डंकी रूट पर पड़ी थी, जिस पर मलकीत गया था। हमने वीडियो देखा तो उसमें जो लाश पड़ी थी, वह मलकीत की ही थी। एजेंट ने हमसे कुल 40 लाख ले लिए और बदले में हमें बेटे की लाश मिली। पिता सतपाल ने कहा कि जब एजेंट से बात की तो उसने चुप्पी ही साध ली।  
  • Lotus Spa Center में चल रहे देह व्यापार का हुआ भंडाफोड़, 6 युवतियों को किया Rescue, देखें वीडियो

    Lotus Spa Center में चल रहे देह व्यापार का हुआ भंडाफोड़, 6 युवतियों को किया Rescue, देखें वीडियो

    पंचकूलाः जिले को क्राइम मुक्त करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास करती रहती है। ताजा मामले में पुलिस ने सेक्टर-2 के लोटस स्पा में डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के दिशा निर्देश पर एसीपी हैडक्वाटर विक्रम नेहरा की अध्यक्षता में छापेमारी कर अवैध रूप से चल देह व्यापार का भंडाफोड़ा और मौके से 6 युवतियों को रेस्क्यू कर छुड़वाया गया।

    जानकारी देते हुए एसीपी हैडक्वाटर विक्रम नेहरा ने बताया कि की डिटेक्टिव स्टाफ की टीम और सेक्टर-2 चौंकी की पुलिस द्वारा ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया और मौके से आपत्तिजनक चीजे व नकदी भी बरामद की गई। एसीपी हेडक्वार्टर विक्रम नेहरा ने बताया कि लंबे समय से इस स्पा की शिकायत आ रही थी।

    पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि सेक्टर 2 में लोटस स्पा के नाम से मसाज सेंटर चलाया जा रहा था और वहां पर स्पा सेंटर के नाम पर अवैध रूप से देह व्यापार का काम किया जा रहा था। जिस पर पुलिस ने जाल बिछाते हुए अपना डमी कस्टमर बनाकर वहां भेजा। जानकारी पुख्ता होने पर पुलिस टीम बनाकर डिटेक्टिव स्टाफ और सेक्टर-2 चौंकी पुलिस के साथ छापेमारी की गई और वहां से 6 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया और इसके साथ ही मसाज सेंटर के संचालक वरिंदर कुमार को गिरफ्तार किया है।

    उनके साथ ही 3 ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के कोई भी स्पा सेंटर अगर इस प्रकार की गतिविधि में पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • दुकानदार ने गड्डा खोदकर बनाया अवैध मयखाना, 2 गिरफ्तार

    दुकानदार ने गड्डा खोदकर बनाया अवैध मयखाना, 2 गिरफ्तार

    पंचकूला: एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस ने 2 दुकानदारों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले मे जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि परचून की दुकान में छापेमारी की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिंजौर में पंचकुला-शिमला हाईवे के नजदीक मल्ला मोड के पास एक दुकान मे अवैध रुप से शराब बेची जा रही है।

    सूचना मिलने पर टीम ने जब दुकान की तलाशी ली, तो दुकान के मेन काउंटर के नीचे फर्श के अंदर गड्डा बनाकर टाइल से ढ़का हुआ था। जिसके अंदर देसी व अंग्रेजी ब्रांड की कुल 49 बोतल शराब मिली। जिन पर सेल इन चंडीगढ़ का मार्का लगा हुआ था। मौका से दुकान मालिक गुरमुख सिह पुत्र लक्ष्मण सिंह वासी चौना चौक पिंजौर को गिरफ्तार किया गया है ।

    आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। इस दौरान पुलिस ने दुसरे आरोपी अश्विनी कुमार पुत्र हंसराज वासी मंढाली ऊना को भी काबू कर लिया। आरोपी अश्विनी बिटना रोड के नजदीक ठेका से शराब लाकर दुकारदार को देता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पिंजौर में हरियाणा आबकारी अधिनियम 2020 की धारा 61(1)(A) के तहत मामला दर्ज किया है।