घर में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर हुआ खाक

Written by

in

हरियाणा : अंबाला कैंट के खटीक मंडी के एक घर में गत दिवस अचानक भयंकर आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि आग की लपटें खिड़की में से बाहर निकल रही थी। जब पड़ोसियों को आग के बारे में पता चला तो उन्होंने किरायेदारों को फोन किया। साथ ही डायल 112 को भी फोन किया। सूचना मिलते ही डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और उन्होंने फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे की सूचना मिलते ही SHO भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बता दें कि जिस घर में आग लगी, उसमें गुजरात के एक परिवार का सामान रखा था और वो परिवार कपड़े का काम करता था। उन्होंने इस घर में गोदाम बनाया हुआ था जिसमें उनका कपड़ा और सामान रखा था।

पीड़ित परिवार अपने रिश्तेदारों के यहां शादी में गए हुए थे और गत दिवस  शादी से वापिस आए थे।  जैसे ही पड़ोसियों ने पीड़ित परिवार को आग की सूचना दी तो वो तुरंत पहुंचे। पीड़ित परिवार की मानें तो उस घर में उनका एक से डेढ़ लाख रुपए का सम्मान रखा था। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *