Punjab News: तेज रफ्तार कार ने Delivery Boy को मारी टक्कर, पुल से नीचे गिरा

Written by

in

लुधियानाः बाइक सवार एक युवक पुल से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुल की ऊंचाई करीब 70 फीट है। मरने वाला युवक स्वीगी डिलीवरी ब्वॉय है। खाना डिलीवर करके वह रात को घर जा रहा था कि अचानक उसका बाइक खराब हो गया। पुल पर बाइक ठीक करने लगा तो पीछे से आ रही एक तेजरफ्तार कार के ड्राइवर ने उसे टक्कार मार दी। जिससे वह पुल के नीचे गिर गया। सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। मरने वाले युवक का नाम आकाश मल्होत्रा है।

पुलिस को गुरविंदर सिंह ने बताया कि उसके जीजा आकाश की शादी 2021 में हुई है। 4 साल बाद उसके कुछ समय पहले बेटा हुआ है। आकाश अपने साथी हरविंदर सिंह के साथ स्वीगी कंपनी की डिलीवरी देकर वापस घर आ रहे थे। जैसे ही वह बस्ती जोधेवाल पुल के ऊपर पहुंचे तो अचानक मोटरसाइकिल बंद हो गया।

आकाश मोटरसाइकिल स्टार्ट करने की कोशिश कर रहा था तो पीछे से तेजरफ्तार कार चालक सुनील ने जीजा आकाश को टक्कर मार दी। जिस कारण वह पलटी खाकर पुल से बाइक सहित नीचे गिर गया। आकाश को सिविल अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मामले में थाना टिब्बा की पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार निवासी गुरु अर्जुन देव नगर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *