Category: Haryana

  • भीषण सड़क हादसे में बच्चे सहित परिवार के 4 लोगों की मौत

    भीषण सड़क हादसे में बच्चे सहित परिवार के 4 लोगों की मौत

    पंचकूलाः देहरादून-पंचकूला हाईवे पर रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के हलगोया के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। इस घटना में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे में 2 महिलाओं, एक बुजुर्ग और एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत जनपद के मंढोरा निवासी चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार में हरिद्वार जा रहे थे। पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों में दो महिलाएं, एक बुजुर्ग और एक बच्चा शामिल हैं।

    वहीं हादसे में प्रवीण, सहदेव और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सोनीपत के मंडोरा गांव निवासी चरण सिंह अपने परिवार के साथ टाटा टियागो कार (HR 10AL 7732) से हरिद्वार दर्शन के लिए जा रहे थे।

    जैसे ही उनकी कार सरसावा थाना क्षेत्र में देहरादून–पंचकूला हाईवे पर पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक बोलेरो ने टियागो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने चरण सिंह की पत्नी सुदेश, पुत्रवधू प्रीति, पोते शिवांश और एक बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। पुलिस पीछे से टक्कर मारने वाली कार के चालक की तलाश कर रही है। यह हादसा सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही का एक और गंभीर उदाहरण है, जिसने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

     

  • कांग्रेस MLA से मांगी 5 करोड़ की फिरौती, चैट आई सामने, लिखा- अबकी बार गोलियां सीधी चलेगी

    कांग्रेस MLA से मांगी 5 करोड़ की फिरौती, चैट आई सामने, लिखा- अबकी बार गोलियां सीधी चलेगी

    रोहतकः हरियाणा के रोहतक के कांग्रेस महम विधायक बलराम दांगी को एक बार फिर से धमकी दी गई। आरोपी ने वॉट्सऐप के जरिए विधायक से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया चैट भी सामने आई है। दरअसल, शुक्रवार सुबह वाट्सअप पर मैसेज भेजकर 5 करोड़ की रंगदारी की मांग करते हुए लिखा है कि एक सप्ताह में 5 करोड़ तैयार कर ले, अबकी बार शीशे पर गोली चली है, अगली बार सीधी चलेगी। नीचे छोटा सैमाणिया लिया हुआ है।

    विधायक बलराम दांगी का कहना है कि पुलिस को पूरे मामले से अवगत करा दिया है। जिस नंबर से मैसेज भेजा गया है। वह विदेश का नंबर है। बता दें कि पिछले शनिवार को महम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। हमलावरों द्वारा चलाई गईं गोलियां दफ्तर के शीशों को चीरती हुई पार निकल गईं, जिससे मौके पर कांच के टुकड़े बिखर गए।

    सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि विधायक का यह कार्यालय महम पुलिस स्टेशन के ठीक सामने स्थित है। पुलिस की नाक के नीचे एक जनप्रतिनिधि के दफ्तर पर दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने दफ्तर को निशाना बनाते हुए करीब 4 से 5 राउंड फायर किए थे।

  • Dancer Dimple Chaudhary पर हुआ हमला, रो-कर सुनाई दास्तां, देखें वीडियो

    Dancer Dimple Chaudhary पर हुआ हमला, रो-कर सुनाई दास्तां, देखें वीडियो

    अंबालाः हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी पर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हमला होने का मामला सामने आया है। डिंपल चौधरी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रोती हुई नजर आ रही हैं। डिंपल चौधरी का दावा है कि यूपी के बुलंदशहर में उन पर हमला किया गया। उनका कहना है कि 2 युवकों ने डंडा मारकर गाड़ी का फ्रंट शीशा तोड़ दिया। पहले भी उन्हें फोन पर धमकियां मिल चुकी हैं। डांसर का कहना है कि वह इस मामले में पुलिस को शिकायत देंगी। डिंपल चौधरी का एक रोते हुए वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कह रही हैं, “बेशर्मी की भी एक हद होती है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    मैं मेरी बहन के घर जा रही थी। मेरी गाड़ी का ये हाल कर दिया।” डिंपल ने कहा कि हमले के बाद मैं काफी घबरा गई थी। मैं बेसुध हो गई, जिसके चलते अस्पताल ले जाना पड़ा। पहले भी मुझे धमकी मिली थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब पुलिस किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है। डिंपल चौधरी ने बताया कि मैं अपनी छोटी बहन के पास जा रही थी। रास्ते में सिकंदराबाद में ही एक सीएनजी पंप पर रुकी थी। जहां मेरे भाई ने कोल्ड ड्रिंक और चिप्स खरीदे थे। इसके बाद मैं सिकंदराबाद में ही अपनी बहन के घर के लिए रवाना हुई। इस दौरान मेरी एक फ्रेंड का भी फोन आ रहा था तो उससे बात हो रही थी। इस दौरान रात करीब 11:30 बजे जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने ब्रेजा गाड़ी को निशाना बनाया। उसके बाद बाइक सवार दोनों मौके से भाग गए। मेरा छोटा भाई और ड्राइवर डर की स्थिति में मुझे वहां से लेकर नवीन अस्पताल पहुंचे। इसके बाद मैं अपनी बहन के घर नहीं गई और अपने घर लौट आई। पीड़िता के अनुसार गाड़ी पर हमले के दौरान मेरे पास न तो कोई बॉडीगार्ड था और न ही गाड़ी में किसी प्रकार का कोई हथियार था। ऐसे में हमला करने वाले लोग उन्हें जान से भी मार सकते थे। सबसे पहले आज थाने में शिकायत दी जाएगी और उसके बाद कल SP से मिलेंगे।  
  • नशे के लिए पैसे देने से मना करने पर भाई ने भाई की ली जान

    नशे के लिए पैसे देने से मना करने पर भाई ने भाई की ली जान

    करनालः रास रेजिडेंसी में पैसे को लेकर देर रात हत्या करने का मामला सामने आया है। जहां एक भाई ने अपने ही भाई को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी नशे का आदी है। उसने अपने भाई की हत्या पैसे न देने को लेकर की है।

    मृतक की पहचान (28) कमल शर्मा निवासी रास रेजिडेंसी के रूप में हुई है। मृतक शादीशुदा था और खेती करता था। जबकि उसका भाई बेरोजगार था। परिवार मूल रूप से गांव समाना बाहू का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार कमल और उसके भाई कपिल के बीच घर में कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद आरोपी भाई ने कांच की बोतल से भाई पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

    बुधवार को उसने अपने भाई कमल से स्मैक के लिए पैसे मांगे थे। कमल ने पैसे देने से मना कर दिया, जिसके बाद दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया। घटना के समय उनकी मां भी घर पर मौजूद थीं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

    घायल कमल को तुरंत कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया लेकिन गंभीर चोट और अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

    पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया। टीम ने मौके से आवश्यक नमूने और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

     

  • टेम्पो ट्रैवलर और हाइड्रा गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर में 10 घायल, वाहनों के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    टेम्पो ट्रैवलर और हाइड्रा गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर में 10 घायल, वाहनों के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    अंबालाः अंबाला-जगाधरी हाईवे पर कैंट रामपुर मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां तड़के करीब 4 बजे यात्रियों से भरी एक टेम्पो ट्रैवलर हाईवे पर मुड़ रही हाइड्रा से टकरा गई। दोनों वाहनों की आमने-सामने हुई टक्कर से टेम्पो ट्रैवलर के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे में वाहन में सवार महिलाओं व बच्चों समेत परिवार के 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद हाइड्रा चालक मौके से फरार हो गया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी चड्डा ने बताया कि, “हाइड्रा क्रेन गलत दिशा से आ रही थी और रामपुर मोड़ पर अचानक टर्न ले लिया। सामने से आ रही टेंपो ट्रैवलर के चालक ने वाहन बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन अचानक मोड़ लेने के कारण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टेंपो ट्रैवलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।” उन्होंने बताया कि आसपास के दुकानदारों और लोगों ने बिना देर किए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। हादसे की सूचना मिलते ही महेश नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। जांच अधिकारी तेजिंदर ने बताया, “हमें सूचना मिली थी कि रामपुर मोड़ के पास टेंपो ट्रैवलर और हाइड्रा क्रेन की टक्कर हुई है। मौके पर पहुंचकर घायलों को लोगों की मदद से नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टेंपो ट्रैवलर जम्मू से सहारनपुर जा रही थी और रॉन्ग साइड से आ रही हाइड्रा से टकरा गई, पूरे मामले की जांच की जा रही है।” पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। फरार हाइड्रा चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद हादसे के कारणों और जिम्मेदारी तय कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  • रास्ता न देने पर थार सवार युवकों की गुंडागर्दी, इंजीनियर को पीटा, देखें वीडियो

    रास्ता न देने पर थार सवार युवकों की गुंडागर्दी, इंजीनियर को पीटा, देखें वीडियो

    गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में थार सवारों की गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला।सेक्टर 71 सिग्नेचर एंडोर हाइट्स सोसायटी के बाहर बुधवार सुबह गाड़ी को साइड देने के विवाद में थार सवार कुछ लोगों ने सिविल इंजीनियर युवक से मारपीट की। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी गर्दन की हड्डी में चोट आई। फिलहाल उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। बादशाहपुर थाना पुलिस ने घायल के बयान पर जांच शुरू कर दी है। इंजीनियर मरग्या रै चिल्लाता रहा। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक सिविल इंजीनियर से मारपीट करते दिख रहे हैं।
    सिविल इंजीनियर ने बादशाहपुर थाने में थार सवार युवकों के खिलाफ शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर 71 स्थित सिग्नेचर एंडोर हाइट्स में रहने वाले ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 15 सालों से गुरुग्राम में रह रहे हैं। फिलहाल वह ‘एमआरजी बिल्डर’ के साथ सिविल बिल्डिंग वर्क में बतौर सिविल इंजीनियर जॉब करते हैं। बुधवार सुबह करीब सवा 7 बजे वह अपनी नाइट ड्यूटी खत्म कर वापस अपनी सोसाइटी लौट रहे थे। आगे बताया कि सोसाइटी के ठीक बाहर हिमाचल प्रदेश के नंबर HP 90-8901 वाली ब्लैक थार कार वहां आकर रुकी। संकरे रास्ते में गाड़ी को साइड करने की बात को लेकर थार सवार युवकों ने उसके साथ कहासुनी शुरू कर दी। बात इतनी बढ़ गई कि थार सवार युवक आपा खो बैठे और उन्होंने गाड़ी से खींच लिया। धर्मेंद्र ने बताया कि युवकों ने उस पर हमला कर दिया। वह खुद को बचाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन हमलावरों ने उन्हें तब तक पीटा जब तक वह अधमरे नहीं हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी तेज रफ्तार थार कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। धर्मेंद्र ने बादशाहपुर थाने में शिकायत दी है। एसएचओ विजयपाल ने कहा कि पीड़ित की शिकायत मिल चुकी है। गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।    
  • टोल के 130 रुपए को लेकर हुआ विवाद, मैनेजर के ऊपर चढ़ाई गाड़ी, मौत

    टोल के 130 रुपए को लेकर हुआ विवाद, मैनेजर के ऊपर चढ़ाई गाड़ी, मौत

    हिसारः हरियाणा के हिसार में बाड़ोंपट्टी टोल प्लाजा पर मैनेजर की हत्या करने का मामला सामने आया है। ये विवाद 130 रुपए मांगने को लेकर हुआ, जहां आरोपियों ने अपनी गाड़ी से टोल प्लाजा मैनेजर के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। जानकारी के अनुसार आरोपी अपने आप को स्थानीय निवासी बता रहे थे।

    वारदात में इस्तेमाल की स्कॉर्पियो खेदड़ गांव से किराए पर ली थी। मामले में बरवाला पुलिस ने एक आरोपी मनोज उर्फ फिल्मी को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। वहीं परिजनों ने कंपनी से मुआवजे के रूप में 20 लाख रुपए की मांग की है। मुआवजा न मिलने तक शव साथ ले जाने से इंकार कर दिया है।

    प्रयागराज के कोरांव क्षेत्र के दुधरा निवासी संजय शुक्ला (39) पिछले 15-16 वर्षों से बाडोपट्टी टोल प्लाजा पर कार्यरत था। मंगलवार देर रात करीब 1:45 बजे हिसार की ओर से एक स्कॉर्पियो टोल पर पहुंची, जिसमें चार युवक सवार थे। गाड़ी में सवार युवक शराब के नशे में थे। टोल शुल्क को लेकर उनकी कहासुनी शुरू कर दी। 130 रुपए के टोल को लेकर आरोपियों ने अभद्रता करते हाथ से बैरियर हटाया और गाड़ी आगे बढ़ा दी।

    घटना के बाद टोल कर्मी गंभीर रूप से घायल संजय शुक्ला को उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बीच टोल कर्मियों और स्कॉर्पियो सवार युवकों के बीच हुई कहासुनी का वीडियो भी सामने आया है।

    रहे सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि क्राइम टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपियों की कार का नंबर उनके पास है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • कैनोइंग Player की तालाब में डूबने से मौत

    कैनोइंग Player की तालाब में डूबने से मौत

    रोहतकः रोहतक जिले के करौंथा गांव में एक खिलाड़ी की तालाब में डूबने से मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान (15) कैनोइंग खिलाड़ी माया के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार छात्रा माया हर रोज सुबह और शाम को अभ्यास करती थी। माया तैराकी करते समय वह अचानक गहरे पानी में चल गई, मौके पर मौजूद अन्य खिलाड़ियों ने माया को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह बच नहीं पाई।

    पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी ममतेश ने बताया कि मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। हालांकि प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत होने की आशंका जताई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    आपको बता दें कैनोइंग प्रतियोगिता एक लोकप्रिय वाटर स्पोर्ट है। इसमें एक विशेष प्रकार की लंबी और संकरी नाव, जिसे ‘डोंगी’ भी कहा जाता है। खिलाड़ी घुटनों के बल बैठकर या झुककर एक सिंगल-ब्लेड (एक तरफा) चप्पू की मदद से नाव को पानी में आगे बढ़ाते हैं।

     

  • रिश्वत लेती महिला ASI गिरफ्तार, बिचौलिया भी काबू

    रिश्वत लेती महिला ASI गिरफ्तार, बिचौलिया भी काबू

    फतेहाबादः हरियाणा के फतेहाबाद जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) जींद की टीम ने 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते भट्टू थाने में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर तलविंद्र कौर को रंगे हाथों काबू किया है। उसके साथ बिचौलिए की भूमिका निभा रही कस्तूरी देवी नाम की महिला को भी दबोचा है। एएसआई तलविंद्र कौर पिछले एक साल से भटटू थाने में कार्यरत थी। मंगलवार दोपहर को वह थाने में ही थी और महिला सेल में बतौर आईओ तैनात थी। उस समय थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी बाहर गए थे। इसी दौरान एसीबी की टीम पहुंची और उसे 35 हजार रुपए लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। इसी के साथ कस्तूरी देवी नाम की महिला को भी दबोच लिया। एसीबी के अनुसार, मामला लड़की से जुड़ा था, जिसमें समझौता हो गया था।

    इसके बावजूद जांच अधिकारी पुलिस कर्मी 2 लाख रुपए देने का दबाव बना रही थी। बाद में डील 35 हजार रुपए में हो गई। इस मामले में दोनों पक्षों की पंचायत भी हुई थी। इसी दौरान एएसआई ने संकेत दिए थे कि मामला निपटाने के लिए कस्तूरी देवी से मिल लेना, उसको सबकुछ बता दिया है। एसीबी के मुताबिक कस्तूरी देवी का पुलिस महकमे से कुछ लेना-देना नहीं है, वो प्राइवेट पर्सन है। बावजूद उसके एएसआई ने उसे बिचौलिया बनाया था। बिचौलिये ने ही पहले पैसे लिए थे, जिसके बाद दोनों को अरेस्ट कर लिया गया। बता दें कि सोमवार (22 जून) को भी टोहाना सदर थाने के सब इंस्पेक्टर महेंद्र को भी एसीबी ने 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

    SI ने रोडवेज के फर्जी पास मामले में पकड़े राहुल के मामले को निपटाने के नाम पर उनके घर जाकर 72 हजार रुपए की मांग की थी। एसीबी टीम के अनुसार, शिकायतकर्ता ने कस्तूरी देवी से कहा, उसके पास दो लाख रुपए नहीं है। फिर 35 हजार में डील तय हुई। शिकायत के पास इस बातचीत की रिकॉर्डिंग भी है, जो उसने टीम को सौंपी। इसके बाद टीम ने एएसआई और बिचौलिया महिला को अरेस्ट करने के लिए जाल बिछाया। एसीबी टीम भट्‌टू थाने पहुंची, जहां शिकायतकर्ता को भी पंचायत के लिए बुलाया गया था। पंचायत के बाद लेडी एएसआई तलविंद्र कौर ने शिकायतकर्ता से कहा, आप कस्तूरी देवी से मिल लेना, मैंने इसको बता दिया है। कस्तूरी के पास पहले पैसे गए और बाद में एएसआई के पास गए। इसी दौरान दोनों को अरेस्ट कर लिया गया।

  • कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    सोनीपत: जिले के गांव थाना कलां से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां कलयुगी बेटे ने बेरहमी से पीट-पीट कर अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया है। सूचना पर सोनीपत पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। मृतक सरदार की आयु 61 साल के करीब बताई जा रही है। सरदार के बेटे ब्रह्म प्रकाश पर हत्या करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि ब्रह्म प्रकाश नशे का आदि था, बीती देर रात आरोपी ने घर में उत्पात मचाया। इस दौरान घर के सामान में आग लगाई। अल-सुबह बेटे द्वारा बाप की जघन्य हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया गया।

    आरोपी एक महीना पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से घर आया था। ब्रह्म प्रकाश राजमिस्त्री का काम करता था। सूचना के बाद खरखौदा थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंच हत्याकांड की जांच में जुट गए हैं। पुलिस की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया गया। मृतक सरदार सिंह की पत्नी शकुंतला के अनुसार उसका बेटा ब्रह्मप्रकाश नशे का आदि थी और करीब एक माह पहले ही उसे नशा मुक्ति केंद्र से बाहर लेकर आए थे।

    लेकिन उसके बावजूद भी उसने नशा करना नहीं छोड़ा और अब उसने अपने पिता की हत्या कर डाली। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि “कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि एक युवक ने अपने पिता को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया है। इस सूचना पर हम यहां पर पहुंचे हैं और जांच कर रहे हैं, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जांच में है पता लग रहा है कि डंडों से पीट-पीटकर सरदार सिंह की हत्या हुई है और परिजन उसके बेटे ब्रह्म प्रकाश पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।”