Category: Haryana

  • BJP अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और सिंगर रॉकी पर गैंगरेप के केस में आया नया मोड़, देखें वीडियो

    BJP अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और सिंगर रॉकी पर गैंगरेप के केस में आया नया मोड़, देखें वीडियो

    पचंकूलाः हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और सिंगर रॉकी मित्तल पर हिमाचल प्रदेश के कसौली में गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की गई थी और उसके द्वारा एक अन्य सहेली को अपना गवाह बनाया था उस गवाह के द्वारा पंचकूला सेक्टर 5 में एक पत्रकार वार्ता की गई और कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। पीड़ित लड़की की गवाह ने पत्रकार वार्ता कर इसकी जानकारी दी।

    हिमाचल के कसौली में हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और सिंगर रॉकी मित्तल पर गैंगरेप मामले में पीड़िता के द्वारा अपने केस में बनाई गई गवाह ने कहा मेरी सहेली और उनके बॉस हम तीनो कसौली 7 जुलाई 2023 को गए थे। इस दौरान वहां रॉकी मित्तल से मिले थे लेकिन हमारी नार्मल मुलाकात थी। जिसके बाद मित्तल वहां से चले गए थे। जिसके बाद मैं मेरी सहेली और उनके बॉस अमित (टिकट प्रत्याशी) एक साथ एक कमरे में सो गए थे। महिला ने कहा कि वह सहेली के साथ लगाए गए आरोप बेबुनियाद है।

    महिला ने कहा कि मैं शूट करती हूं, जिसके बाद उसकी सहेली के साथ मुलाकात हुई थी। हालांकि एफआईआर में कहा गया कि उन्हें ड्रिंक करवाई गई थी और साइड पर बिठाया गया। इस मामले में महिला ने कहा कि जब उसने यह सब पढ़ा तो उसे काफी दुख हुआ। वहीं पुलिस द्वारा महिला की स्टेटमेंट लेने के बारे में पूछा गया तो महिला ने कहा कि पुलिस ने उसे कई बार बुलाया था, लेकिन मैं नहीं गई, क्योंकि मैं केस में शामिल नहीं थी। मोहन बडौली का मैंने सिर्फ नाम सुना है। उन्हें मैं होटल में भी नहीं मिली।

    रॉकी मित्तल को लेकर कहा कि वह उसने होटल की लॉबी में मिले थे और नार्मल बात ही हुई थी। महिला ने कहा कि मेरी सहेली ने कहा यह रॉकी मित्तल है और गायक है। महिला ने प्रेस वार्ता में कहा कि मेरी सहेली झूठी FIR दर्ज करवाई है और उसने मुझे FIR में साथ देने को कहा। आरोप है कि उसको पैसे मिलेंगे और उसके बॉस को टिकट या चेयरमैनशिप मिलेगी। जिसके बाद कल खबरों के बाद मैंने अपने पैरेंट्स को बताया और इस मामले को लेकर मीडिया के सामने आई हूं।

  • National Highway पर Bus और ट्राला में हुई भीषण टक्कर, मचा हड़कंप

    National Highway पर Bus और ट्राला में हुई भीषण टक्कर, मचा हड़कंप

    चरखी दादरी : जिले के गांव मोरवाला के नजदीक एक निजी बस व ट्राला की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह एक निजी बस चरखी दादरी बस स्टैंड से सवारी बैठाकर झज्जर के लिए रवाना हुई थी।

    नेशनल हाईवे 334 बी पर बस जब गांव मोरवाला के समीप पहुंची तो सामने से आ रहे एक ट्राला ने टक्कर मार दी। वाहनों की टक्कर होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि यात्रियों को अधिक चोटें नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार ट्राला चालक गाड़ी को मौके ही छोड़कर भाग गया।

    बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान बस में 30 से 35 सवारियां थी। बस मालिक अनिल कुमार ने बताया कि ट्राला चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था, जिस कारण यह हादसा हुआ है। उसने पुलिस को शिकायत देकर ट्राला चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

  • क्रिकेट खेलने जा रहे युवक पर 4 बदमाशों ने चलाई गोलियां, घायल

    क्रिकेट खेलने जा रहे युवक पर 4 बदमाशों ने चलाई गोलियां, घायल

    कैथल: जिले के कस्बे पूंडरी में आज सुबह करीब 11 बजे कार सवार बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। युवक क्रिकेट खेलने के लिए ग्राउंड की ओर जा रहा था। बदमाशों ने उसे बीच रास्ते में ही घेर लिया। युवक को 4 गोलियां लगी। युवक ने पुलिस स्टेशन की ओर भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस स्टेशन को देखकर बदमाश वहां से फरार हो गए। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    पूंडरी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हरियाणा के कैथल जिले के पूंडरी में बुधवार सुबह कार सवार 4 बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

    हमलावरों ने युवक को चार गोलियां मारने के बाद पुलिस थाने तक उसका पीछा किया, लेकिन थाने को देखते ही मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक सचिन सुबह करीब 11 बजे क्रिकेट खेलने जा रहा था। इसी दौरान एक कार में सवार चार हमलावरों ने उसे घेर लिया। हमलावरों में से दो के पास अवैध पिस्टल थीं, जिनसे उन्होंने सचिन पर फायरिंग की। गंभीर रूप से घायल सचिन को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

  • रिंकू मर्डर मामले में मुख्य आरोपी 3 साल बाद गिरफ्तार, देखें वीडियो

    रिंकू मर्डर मामले में मुख्य आरोपी 3 साल बाद गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः माजरी चौक पर तलवारों से रिंकू की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को 3 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सूरज के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को माजरी चौक से गिरफ्तार किया है। गौर हो कि 2021 में सेक्टर 1 माजरी चौक पर रिंकू की हत्या करने के मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसके बाद आज आठवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी 3 साल से अलग-अलग जगह बदलकर रह रहा था।

    आज आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद आरोपी को अंबाला न्यायिक रियासत में भेज दिया गया। इस आरोपी की 3 साल बाद गिरफ्तारी अहम मानी जा रही है। इस मामले में पुलिस के द्वारा 8 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले के 3 साल बाद मुख्य आरोपी सूरज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया सूरज के द्वारा हत्या की सारी साजिश रची थी। सूरज ने अन्य लोगों के साथ मिलकर चंडीगढ़ के मनीमाजरा के निवासी रिंकू को मौत के घाट उतार दिया था।

  • Snatching वारदातों में शामिल 5 हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Snatching वारदातों में शामिल 5 हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पचंकूलाः सेक्टर 16 चौकी पुलिस के द्वारा स्नेचिंग की वारदातों में शामिल 5 हजार के ईनामी आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विमल उर्फ गोगी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर16 चौकी के अंतर्गत आते सेक्टर 17 में एक महिला से मोबाइल स्नेचिंग के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। हालांकि आरोपी के दूसरे साथी को कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 5 हजार का ईनाम इसलिए रखा था क्यों कि आरोपी ने पंचकूला जिले के कालका में भी कई अपराधी के घटनाओं को अंजाम दिया था। आरोपी विमल उर्फ गोगी पर 5 मामले दर्ज है और कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था। जिसके बाद महिला से मोबाइल स्नेचिंग की वारदात को भी अंजाम दिया था.

    जांच अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने पिछले सप्ताह अपने साथी के साथ मिलकर महिला से मोबाइल स्नेचिंग की थी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पूछताछ की जाएगी ताकि इस आरोपी के द्वारा और किन-किन वारदातों को अंजाम दिया गया है उसका भी खुलासा किया जा सके।

  • बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में ED के सहायक निदेशक पर गिरी गाज, भेजा जेल, देखें वीडियो

    बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में ED के सहायक निदेशक पर गिरी गाज, भेजा जेल, देखें वीडियो

    पंचकूला : बहुचर्चित छात्रवृति घोटाले में रिश्वत लेने वाले आरोपी ईडी के सहायक निदेशक रहे विशाल दीप को पंचकूला पुलिस ने कोर्ट में पेश करके अंबाला जेल भेज दिया है। मोबाइल फोन से हुए खुलासा के आधार पर जांच टीम ने कई बिंदुओ पर जांच किया। वहीं जांच में जुटी टीम यह भी पता लगा रही है कि फोन पर धमकी देने वाले गैंगस्टर रोहित गुर्ज्जर से आरोपी विशाल दीप संपर्क में कैसे आया था। इसके बारे में जानकारी जुटाने के लिए साइबर सेल की मदद ले रही है।लॉरेंस बिश्नोई के अलावा तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर अंकेश लकड़ा के कहने पर कई मामलों में रोहित गुर्ज्जर ने दिल्ली नांगलोई मिठाई दुकानदार से 5 करोड़ की रंगदारी की मांग की थी। पैसा नहीं देने पर मिठाई की दुकान के बाहर भी फायरिंग करवाई थी।

    इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस और उसके करीबी शूटरों का नाम सामने आया था। इसके अलावा दिल्ली के कई अन्य मामलों में गैंगस्टर रोहित गुर्ज्जर का नाम सामने आया था। इस मामले के बाद पंचकूला सेक्टर-16 रहने वाले विशाल बंसल को जान से मारने और 50 लाख की रंगदारी का मामला सामने आया है। बालीवुड दबंग सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली सोशल मीडिया में एक्टिव रहती हैं और लॉरेंस बिश्नोई को भाई बोलते हुए पोस्ट किया था। सोमी अली ने गैंगस्टर की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था कि यह लॉरेंस बिश्नोई के लिए सीधा मैसेज है। लिखा था कि नमस्ते लॉरेंस भाई, जानकारी मिली है कि आप जेल में रहते हुए जूम कॉल कर रहे हो, मुझे आपसे कुछ बातें करनी हैं। यह बताएं की बात कैसे होगी। आगे एक्ट्रेस ने यह भी लिखा कि वह राजस्थान में बने आपके मंदिर दर्शन करने आना चाहती हैं।

    फिर मोबाइल नंबर मांगा था। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के बाद से बालीवुड अभिनेत्री का नाम लॉरेंस के साथ चर्चा में खूब आया था। बालीवुड की एक्ट्रेस सोमी अली का नाम लॉरेंस से जुड़ने की वजह से अब जांच टीम विशाल दीप से बालीवुड की किन अभिनेत्री से संपर्क रहा है इसके बारे में पूछताछ की जा रही है। सेक्टर-16 के रहने वाले राजनीश बंसल के भाई विकास बंसल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जान से मारने और 50 लाख रंगदारी का रिपोर्ट दर्ज किया है। इसी मामले में पंचकूला पुलिस ने कार्रवाई करते आरोपी को मुंबई से काबू में लिया है। कोर्ट में पेश करके आरोपी को अम्बाला जेल भेज दिया गया।

  • 5 मंजिला इमारत में काम के दौरान गिरा व्यक्ति, मौत, देखें वीडियो

    5 मंजिला इमारत में काम के दौरान गिरा व्यक्ति, मौत, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर 25 में 5 मंजिला बिल्डिंग निर्माण के काम के दौरान हादसा होने की घटना सामने आई है। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे यह घटना हुई थी। मृतक की पहचान कृष्ण निवासी बिहार के रूप में हुई है। दरअसल, कृष्ण 5 मंजिला इमारत में खड़े होकर लिफ्ट का काम कर रहा था।

    इस दौरान अचानक बल्ली के टूटने से वह नीचे गिर गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। आनन फानन में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने जिला अस्पताल में दाखिल करवाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। वहीं घटना के दौरान कृष्णा के साथ दूसरा मजदूर ने लोहे का सरिया पकड़ कर अपनी जान बचाई।

    हालांकि उसे मामूली चोटें आई है। घायल मजदूर की पहचान राजा राम के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों पंचकूला के सेक्टर 16 के गांव बुद्दनपुर के निवासी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सेक्टर 25 की चौकी इंचार्ज सुनीता भी पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। वहीं मृतक के शव को सेक्टर 6 अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया दिया गया है।

  • कैंटर की चपेट में आई महिला, मौत, ग्रामीणों ने वाहन को लगाई आग

    कैंटर की चपेट में आई महिला, मौत, ग्रामीणों ने वाहन को लगाई आग

    होडल : आए दिन तेज रफ्तार की वजह से हादसे होने की खबरें सामने आ रही है। ऐसा ही हादसा हरियाणा से सामने आया है। जहां होडल में नेशनल हाईवे-19 पर स्थित गांव बंचारी में सर्विस रोड पर तेज रफ्तार कैंटर चालक ने गोबर लेकर पैदल जा रही महिला को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतका की पहचान कविता(40) गांव बंचारी के तौर पर हुई है। हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़कर मौके से भाग गया।

    महिला के परिजनों और ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतका महिला के देवर वीरपाल ने बताया कि उसकी भाभी कविता गांव में राशन डिपो संचालिका थी और वह अपने घर से थोड़ी दूरी पर हाईवे के साथ सर्विस रोड पर गोबर लेकर पैदल जा रही थी, तभी पलवल की तरफ से तेज रफ्तार व लापरवाही से आ रहे कंटेनर चालक ने उसकी भाभी कविता को पीछे से टक्कर मार दी।

    टक्कर लगते ही उसकी भाभी सड़क पर गिर गई और कंटेनर का टायर उसके ऊपर से उतर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच अधिकारी चन्दन सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी महिला के परिजनों और ग्रामीणों को मिली तो मौके पर पहुंच गए और गुस्साएं ग्रामीणों ने सीएनजी के कंटेनर को आग के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है।

  • Triple Murder मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Triple Murder मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला : ट्रिपल मर्डर मामले में क्राइम ब्रांच 19 की टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान निखिल और मनीष निवासी रोहतक के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार हिसार के उकलाना से नंदू गैंग के लिए फाइनेंस का काम करते थे। क्राइम ब्रांच 19 की टीम ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेशकर 3दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी नंदू गैंग गंगवार के लिए फाइनेंस का काम करते हैं। ट्रिपल मर्डर मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों का पटियाला हाउस कोर्ट के द्वारा आरोपियों का 7 दिन का रिमांड दिया गया है।

    आपको बता दें कि ट्रिपल मर्डर की घटना को अंजाम देने के बाद दिल्ली में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद पंजाब और उसके बाद राजस्थान के रास्ते बेंगलुरू पहुंचे। जहां पर दिल्ली पुलिस ने एक मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के लिए काम करने वाले आरोपी क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले को लेकर क्राइम ब्रांच 19 दोनों आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पंचकूला की क्राइम ब्रांच के द्वारा इससे पहले ट्रिपल मर्डर की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के लिए रेकी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। रेकी करने वाले सुरेंद्र और मनोज दोनों शूटर को पल-पल की खबर दे रहे थे।

    नंदू गैंग के लिए फाइनेंस का काम करने वाले दोनों आरोपियों पर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। इस मामले को लेकर पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। क्राइम ब्रांच 19 के इंचार्ज निर्मल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 दिसंबर की रात को पंचकूला में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में भी निखिल और मनीष के द्वारा पैसे फाइनेंस किए गए थे और इस मामले में पहले दो आरोपी गिरफ्तार किया जा चुके थे और अब कुल चार आरोपी गिरफ्तार किया जा चुके हैं और इस घटना को अंजाम देने वाले शूटर दिल्ली पुलिस के द्वारा बेंगलुरु से गिरफ्तार किए गए हैं।

    गिरफ्तार किए गए दोनों फाइनेंसर हत्या को अंजाम देने वाले आरोपियों को पार्टी में जाने के लिए पैसे और रेकी करने वाले आरोपियों को भी मोबाइल और सिम के पैसे मुहैया करवाए थे। क्राइम ब्रांच 19 का कहना है कि फिलहाल दोनों फाइनेंसर गिरफ्तार कर लिए गए हैं जो कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग द्वारा की जाने वाली वारदातों में पैसा फाइनेंस करते थे और अलग-अलग प्रकार से मदद करते थे। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जाएगी और यह भी जानकारी हासिल करने की कोशिश की जाएगी कि उनके द्वारा किस-किस घटना को अंजाम देने में मदद की गई थी और क्या-क्या मामले इन पर दर्ज है।

  • सवारियों से भरी Bus के टायरों में लगी आग, मचा हड़कंप

    सवारियों से भरी Bus के टायरों में लगी आग, मचा हड़कंप

    कलायत : बस अड्डा पर सायं करीब 5 बजे चंडीगढ़ से सिरसा जा रही रोडवेज बस में आग लग गई। अचानक चारों ओर से बस को धुएं से घिरा पाकर चालक नरवैल सिंह व परिचालक कीमत सिंह हरकत में आ गए। जिसके बाद उन्होंने बस में सवार 60 सवारियों को नीचे उतारा। जांच के दौरान पता चला कि पिछले टायरों में चिंगारी के साथ धुआं निकल रहा है। अपने स्तर पर आग पर काबू पाने के प्रयास किया गया।

     जिसके बाद हादसे की सूचना उप-दमकल केंद्र में दी गई। केंद्र प्रभारी सत्यवान सिंह के निर्देश पर टीमें मौके पर पहुंचीं। टीम ने कड़ी मुश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। बस चालक नरवैल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बस चंडीगढ़ से सिरसा जा रही थी। गांव क्योड़क के पास पिछले टायरों के पास ड्रमों में तकनीकी खराबी महसूस हुई। बस को जांच के लिए कैथल वर्कशाॅप में ले लाया गया।

     जिसके बाद फिर कलायत बस अड्डे पर पहुंचते ही पिछले टायरों में धुएं के गुबार निकलने लगे। उन्होंने कहा कि लंबे रूट पर चलते हुए कभी-कभी तकनीकी खराबी आने पर लैदर व ड्रम गर्म हो जाते हैं। इससे पीछे के टायर जाम हो जाते हैं व हादसे की स्थिति पैदा हो जाती है।