5 मंजिला इमारत में काम के दौरान गिरा व्यक्ति, मौत, देखें वीडियो

Written by

in

पंचकूलाः सेक्टर 25 में 5 मंजिला बिल्डिंग निर्माण के काम के दौरान हादसा होने की घटना सामने आई है। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे यह घटना हुई थी। मृतक की पहचान कृष्ण निवासी बिहार के रूप में हुई है। दरअसल, कृष्ण 5 मंजिला इमारत में खड़े होकर लिफ्ट का काम कर रहा था।

इस दौरान अचानक बल्ली के टूटने से वह नीचे गिर गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। आनन फानन में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने जिला अस्पताल में दाखिल करवाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। वहीं घटना के दौरान कृष्णा के साथ दूसरा मजदूर ने लोहे का सरिया पकड़ कर अपनी जान बचाई।

हालांकि उसे मामूली चोटें आई है। घायल मजदूर की पहचान राजा राम के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों पंचकूला के सेक्टर 16 के गांव बुद्दनपुर के निवासी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सेक्टर 25 की चौकी इंचार्ज सुनीता भी पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। वहीं मृतक के शव को सेक्टर 6 अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *