Category: Haryana

  • ट्रिपल मर्डर मामले में दो लोग गिरफ्तार, देखें वीडियो

    ट्रिपल मर्डर मामले में दो लोग गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला। पुलिस टीम ने ट्रिपल मर्डर मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान सुरेंद्र कुमार उर्फ सिंदी (34) निवासी गांव सेगा जिला कैथल और मनोज उर्फ झब्बल (34) निवासी गांव कालवन जिला जींद के रूप में हुई है। मामले संबंधी एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि बुर्ज कोटिया में 23 दिसम्बर की रात को बर्थडे पार्टी में आए एक युवक सहित तीन लोगों के ट्रिपल मर्डर मामले में डिटेक्टिव स्टाफ की टीम के द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


    हत्या को अंजाम देने वाले आरोपियों को सूचना देने वाले यही दोनों लोग थे, उनके द्वारा सूचना दी गई थी जिसके बाद दो शूटरों ने इस घटना को अंजाम दिया था। ट्रिपल मर्डर को अंजाम देने के बाद आरोपी एक कार में फरार हो गए थे लेकिन अभी तक मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। बर्थडे पार्टी में आए विनीत उर्फ विक्की सहित दो लोगों की 15 से 16 राउंड फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया गया था। इसमें दो युवक और एक युवती की मौत हो गई थी।

    एसीपी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 23 दिसंबर की रात विनीत उर्फ विक्की ,तीर्थ और वंदना की गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मरने वालों की रेकी करने वाले दो आरोपी सुरेंद्र और मनोज को गिरफ्तार किया है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जाएगी और पुलिस रिमांड के दौरान जिन आरोपियों के द्वारा फायरिंग कर ट्रिपल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया था उनको गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

  • जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, मचा हड़कंप

    जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, मचा हड़कंप

    हरियाणा। जिला पलवल के पलपातली गांव में देह शामलात की जमीन को लेकर 2 पक्षों में सोमवार को बड़ा विवाद हो गया। जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष दूसरे पक्ष पर ताबड़ तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। वहीं, मिली जानकारी के अनुसार इस जमीन पर कब्जे को लेकर झगड़ा हुआ था। मामला तब और गंभीर हो गया जब एक पक्ष ने हथियारों के साथ आकर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की।

    हथियारों के साथ पहुंचे बदमाश
    गांव के सरपंच विपिन कुमार ने बताया कि पातली गांव में 14 एकड़ देह शामलात की जमीन है। यह जमीन सरकार के आदेशानुसार किसी भी प्रकार की खरीद-फरोख्त के लिए प्रतिबंधित है। इसके बावजूद दिल्ली का रहने वाला आरसी अग्रवाल नामक व्यक्ति इस जमीन पर अपना हक जताने के लिए आया था।

    आरसी अग्रवाल दर्जनों हथियारबंद लोगों को साथ लेकर पातली गांव पहुंचा और जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करने लगा। उसके साथ कुलबीर नामक व्यक्ति भी था।

    ग्रामीणों ने किया विरोध
    जब ग्रामीणों ने हथियारबंद लोगों को जमीन पर कब्जा करते देखा, तो उन्होंने पहले शांतिपूर्वक बात करके मामला सुलझाने की कोशिश की। सरपंच विपिन कुमार ने बताया कि उन्होंने समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वे नहीं माने, तो ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया।

    50 राउंड से अधिक हुई फायरिंग
    ग्रामीणों के विरोध करने पर दूसरे पक्ष ने हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। करीब 50 से 60 राउंड गोलियां चलाई गईं। फायरिंग से गांव में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने गोलीबारी का वीडियो बना लिया, जिसमें बदमाश फायरिंग करते और हाथ में बंदूक लेकर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

    अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं
    पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। जैसे ही कोई शिकायत मिलेगी, उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ग्रामीणों ने गोली चलाने वाले आरोपियों का वीडियो पुलिस को सौंपने की बात कही है।

  • छात्रा की आत्महत्या मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री का आया बयान, किसान आंदोलन को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    छात्रा की आत्महत्या मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री का आया बयान, किसान आंदोलन को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    रोहतकः हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भिवानी जिले के लोहारू स्थित एक कॉलेज में छात्र द्वारा आत्महत्या के मामले में सीबीआई या हाईकोर्ट के सीटिंग जज जांच करवाने की मांग की है। यही नहीं उन्होंने दिल्ली में प्रियंका गांधी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के नेता द्वारा टिप्पणी करने के मामले में भाजपा पार्टी से ऐसे नेताओं को बाहर निकालने की मांग की है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज अपने रोहतक स्थित आवास पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि लोहारू कॉलेज में छात्र की आत्महत्या का जो मामला हुआ है।

    उस मामले में सीबीआई या हाईकोर्ट के सीटिंग जज से जांच होनी चाहिए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी लोगों के सामने आ सके। इस मामले में जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। इसी के साथ उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के खिलाफ जो दिल्ली में भाजपा नेताओं द्वारा टिप्पणी की गई है वह निंदनीय है और भारतीय जनता पार्टी को ऐसे नेताओं को पार्टी से बाहर निकलना चाहिए। साथ ही उन्होंने दिल्ली चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा व आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कोई काम नहीं किया है इसलिए अब दिल्ली प्रदेश की जनता कांग्रेस की ओर देख रही है।

    अपने ट्विटर अकाउंट के हैक होने पर भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है और जब धरती पर बैठकर चांद पर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट कंट्रोल हो सकते हैं तो कुछ भी संभव है। देश में बहुत से ऑनलाइन फ्रॉड चल रहे हैं। किसान आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले कि डल्लेवाल वालों की हालत चिंता जनक बनी हुई है और किसान नेता मरने की कगार पर है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि उनसे बातचीत कर इसका समाधान निकाले। मौजूदा सरकार पर पर कटाक्ष करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मौजूदा सरकार केवल प्रदेश पर कर्ज बढ़ाने का काम कर रही है और कोई भी नया काम हरियाणा प्रदेश में नहीं किया जा रहा।

  • गाड़ी और कार की आमने-सामने टक्कर में 2 पुलिस कर्मियों सहित 4 घायल

    गाड़ी और कार की आमने-सामने टक्कर में 2 पुलिस कर्मियों सहित 4 घायल

    हिसारः देश भर में घने कोहरे का कहर जारी है। घने कोहरे के चलते सड़क हादसों में भी लगातार बढ़ौतरी शुरू हो गई। हिसार जिले में पुलिस की गाड़ी और कार की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में दो पुलिसकर्मियों सहित 4 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हांसी के जींद चौक के नजदीक पुलिस की गाड़ी और एक कार की आपस में टक्कर हो गई।

    टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों गाड़ियां बुरा तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस की गाड़ी में सवार दो पुलिस कर्मियों और कार में सवार दो युवकों को गंभीर चोट आई है। घायलों को हांसी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने चारों का इलाज कर उन्हें हिसार रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि ये हादसा धुंध के कारण हुआ है। पुलिस की गाड़ी में सवार एसएचओ सुमेर सिंह के पैर में गहरी चोट आई है और साथ में दूसरे पुलिस कर्मी को भी चोट आई है। जिसे हिसार रेफर कर दिया गया है। वहीं कार में सवार दो युवकों में से एक के मुंह और सिर पर और दूसरे के पैर में चोट लगी है।

    डीएसपी रविन्द्र सांगवान ने बताया कि उनकी टीम रेड करने जा रही थी। जैसे ही उनकी टीम जींद रोड पर पहुंची तो सामने से आ रहीं कार से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। जिससे एसएचओ सुमेर सिंह सहित एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया। वहीं कार में सवार युवकों की पहचान हांसी के ही रहने वाले गणेश और सोनू के रूप में हुई है। वह दोनों भी इस हादसे में घायल हो गए। डीएसपी रविन्द्र सांगवान ने बताया कि यह हादसा रात में पड़ रही धुंध के कारण हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही आधा दर्जन के करीब पुलिस की गाड़ियां नागरिक अस्पताल में पहुंच गई।

  • वैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की नेशनल हाईवे से 15 फीट नीचे गिरी स्कॉर्पियो, 2 महिलाओं की मौत

    वैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की नेशनल हाईवे से 15 फीट नीचे गिरी स्कॉर्पियो, 2 महिलाओं की मौत

    स्कॉर्पियो को काटकर चारों को निकाला बाहर

    जींदः हरियाणा के जींद में वैष्णों देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो बेकाबू होकर नेशनल हाईवे की रेलिंग तोड़ 15 फीट नीचे गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में उसमें सवार 2 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो के अंदर फंसे हुए थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से स्कॉर्पियो को काटकर चारों को बाहर निकाला। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में 35 वर्षीय सुप्रिया और 22 वर्षीय सुषमा की मौत हो गई, जबकि 38 वर्षीय अर्जुन और 22 वर्षीय सैफ घायल हो गए। फिलहाल पूरी जानकारी के लिए पुलिस उनके परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। पुलिस ने बताया कि ये चारों उत्तर प्रदेश में नोएडा के रहने वाले हैं। वे मां वैष्णो देवी के दर्शन कर घर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियों में सवार चारों लोग जम्मू में वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे। रात जब गाड़ी सवार महेंद्रगढ़-अंबाला को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 152-D पर पहुंचे तो भिड़ताना के पास स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई। इसके बाद स्कॉर्पियो हाईवे के किनारे लगे रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी। जिसके बाद वह पलट भी गई। इससे उसमें सवार सुप्रिया, सुषमा, अर्जुन और सैफ अंदर ही फंस गए। चारों को काफी चोट लगी हुई थी। आसपास के लोग इकट्‌ठा हुए और उन्होंने चारों को निकालने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें जींद के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर पहुंचने पर डॉक्टरों ने सुषमा और सुप्रिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं अर्जुन और सैफ की गंभीर हालत देखते हुए रोहतक PGI रेफर कर दिया। जींद पुलिस की लुदाना चौकी के जांच अधिकारी वीरेंद्र ने बताया कि गाड़ी रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी है। हादसे के बाद चारों गाड़ी में बुरी तरह से फंसे हुए थे। इन्हें मुश्किल से निकाला गया और सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच रही है।  
  • 6 वर्षीय मासूम की सौतेले पिता ने की बेरहमी से हत्या, देखें वीडियो

    6 वर्षीय मासूम की सौतेले पिता ने की बेरहमी से हत्या, देखें वीडियो

     पंचकूला। जिले के गांव टपरियां में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां, 6 साल की मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस की कई टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिस हर एंगल से हत्या के मामले की जांच कर रही है। बच्ची की मां ने पिता पर हत्या का आरोप लगाया है, लेकिन अभी तक जांच चल रही है। हत्या से पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

    पिता पर हत्या का आरोप
    बच्ची की मां ने उसके पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि हत्या से पहले पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। हालांकि, पुलिस अभी हर एंगल से जांच कर रही है और किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है।

    आरोपी मौके से फरार
    पुलिस के अनुसार, बच्ची का पिता अभी तक फरार है। आरोपी की तलाश में पुलिस ने आसपास के इलाके में भी छानबीन की, लेकिन फिलहाल कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

    जांच जारी
    घटना स्थल पर सीन ऑफ क्राइम की टीम जांच के लिए पहुंची है। मौके पर एसएचओ सोमवीर ढाका, सब इंस्पेक्टर राम करण और प्रताप सिंह पूछताछ कर रहे हैं।

    उत्तर प्रदेश की रहने वाले थे परिजन
    मृतक बच्ची का नाम दिव्या था। बच्ची की मां उत्तर प्रदेश की रहने वाली है, जिसकी शादी एक साल पहले गांव टपरियां के निवासी अनिल, पुत्र जगदीश से हुई थी। जिस घर में यह घटना हुई, वहां तीन कमरे थे। पहले कमरे में दिव्या थी, दूसरे कमरे में दिव्या की दादी और तीसरे कमरे में बच्ची का चाचा रहता था। बच्ची के चाचा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे, इसलिए रात में हुए झगड़े पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया।

    पुलिस ने मां और बड़ी बहन को लिया हिरासत में
    पुलिस ने बच्ची का शव अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही, बच्ची की मां और 9 साल की बड़ी बहन को भी अपने साथ ले गई ।

  • महिला से बाली छीनकर फरार हुआ बदमाश, देखें वीडियो

    महिला से बाली छीनकर फरार हुआ बदमाश, देखें वीडियो

    पंचकूला। जिले में आये दिन लूटपाट की खबरें लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे लोगों में आये दिन डर का माहौल बना रहता है। वहीं, इसी बीच नड्डा साहिब में नगर कीर्तन देखने आई एक महिला से बदमाश बाली छीनकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय महिला रोड के किनारे खड़ी थी और नगर कीर्तन के आयोजन में शामिल होने गई थी। इसी दौरान ये वारदात हुई है।

    पीड़ित महिला ने कहा..
    पीड़ित महिला समरजीत कौर ने बताया कि वह नड्डा साहिब गुरुद्वारा के पास खड़ी थीं। तभी अचानक एक युवक आया और उनके कानों से बाली खींचकर तेजी से फरार हो गया। युवक ने इतनी जोर से झपट्टा मारा कि उनकी कान की बालियां के साथ कान भी कट गए।

    महिला का इलाज अस्पताल में जारी
    घटना के बाद महिला को तुरंत जिला अस्पताल सेक्टर 6 में ले जाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है और डॉक्टर उनके घायल कानों का उपचार कर रहे हैं।

  • National Highway पर 2 कारें और एक ट्रक पलटा, 4 की मौत, देखें वीडियो

    National Highway पर 2 कारें और एक ट्रक पलटा, 4 की मौत, देखें वीडियो

    हिसारः देश भर में कोहरे का कहर जारी है। वहीं घने कोहरे के चलते कुछ दिनों से भारी मात्रा में सड़क हादसे हो रहे है। वहीं हरियाणा में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर आज सुबह धुंध के कारण सड़क हादसे होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसके बाद पीछे से आ रही दूसरी कार भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ये देख वहां लोगों की भीड़ इकट्‌ठी हो गई।

    जिसके बाद घटना स्थल पर ट्रक भी पलट गया। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं कुछ लोगों के ट्रक के नीचे दबे होने की आशंका है। हादसा उकलाना के सुरेवाला चौक पर हुआ। डिवाइडर से टकराकर पलटने वाली कार नरवाना की ओर से आ रही थी।

  • पंजाब-हरियाणा में ED का एक्शन, 4 संपत्तियों को किया जब्त

    पंजाब-हरियाणा में ED का एक्शन, 4 संपत्तियों को किया जब्त

    मोहालीः प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब-हरियाणा में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (NHPC) के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक (CGM) हरजीत सिंह पुरी और उनकी पत्नी अरविंदरजीत कौर की 47 लाख रुपये की संपत्ति अस्थायी तौर पर जब्त कर ली है। जब्त की गई संपत्तियां हरियाणा के फरीदाबाद और पंजाब के लुधियाना में हैं, जो आय से अधिक संपत्ति मामले से जुड़ी हैं।

    केंद्रीय एजेंसी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की है। जांच में पता चला कि पुरी ने एनएचपीसी में सीजीएम (वित्त) के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कथित तौर पर भ्रष्ट आचरण और रिश्वतखोरी में शामिल होने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया, और अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की।

    ईडी अधिकारी ने कहा, “हरजीत सिंह पुरी और उनकी पत्नी की फरीदाबाद और लुधियाना जिलों में स्थित 47 लाख रुपये (लगभग) मूल्य की कुल 4 अचल संपत्तियों को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत अस्थायी रूप से कुर्क किया गया है।” ईडी की जांच का अनुमान है कि पुरी के पास आय से अधिक संपत्ति का कुल मूल्य लगभग 1.04 करोड़ रुपये है। अधिकारी ने कहा, “एनएचपीसी में सीजीएम (वित्त) के रूप में पुरी ने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के अपराध करने के लिए अपनी शक्ति और पद का दुरुपयोग किया, जिससे अपराध की आय अर्जित हुई है।” मामले में आगे की जांच जारी है।

     

  • बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी के ढेर में दबे 3 महिलाओं सहित 5 मजदूर, देखें वीडियो

    बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी के ढेर में दबे 3 महिलाओं सहित 5 मजदूर, देखें वीडियो

    पंचकूलाः बरवाला में स्थित अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में प्लॉट के बेसमेंट की खुदाई कर रहे मजदूरों पर मिट्टी का ढेर गिर गया। हादसे में 5 मजदूर घायल हो गए। घायलों को पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के दौरान एक मजदूर के पैर में फ्रैक्चर आ गया और उसके गंभीर चोटें आई है, जबकि चार अन्य मजदूरों को हल्की चोटें आई है। हैरत की बात यह है कि इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी प्रशासन का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। काफी देर के बाद एक एएसआई मामले की जांच करने के लिए घटना स्थल पर पहुंचा।

    पुलिस द्वारा जांच की जा रही है कि किसकी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। महिला मजदूर ने बताया कि जब वह काम कर रहे थे तो वहां पर जेसीबी मशीन चल रही थी और उन्होंने जेसीबी को रुकवाने के लिए भी कहा था, लेकिन उसके बावजूद भी उन्हें काम करने के लिए कहा गया। वहीं कुछ देर बाद मिट्टी का ढेर सभी मजदूरों के ऊपर आ गिरा। हादसे में 3 महिलाएं और 2 पुरुष घायल हुए हैं। घायलों का सेक्टर 6 अस्पताल में उपचार चल रहा है।

    वहीं अस्पताल में उपचार कर रहे डॉक्टर मुनींद्र सिंह ने बताया कि बरवाला में काम कर रहे 5 मजदूरों पर मिट्टी गिरने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनमें से एक मजदूर के पैर में फ्रैक्चर आया है, जबकि अन्य 4 मजदूरों को चोटे आई हैं। उन्होंने बताया कि सभी की हालत ठीक है। फिलहाल मरीजों को अस्पताल में ही भर्ती करवाया गया है और उपचार के कुछ देर बाद छुट्टी दे दी जाएगी।