ट्रिपल मर्डर मामले में दो लोग गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

पंचकूला। पुलिस टीम ने ट्रिपल मर्डर मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान सुरेंद्र कुमार उर्फ सिंदी (34) निवासी गांव सेगा जिला कैथल और मनोज उर्फ झब्बल (34) निवासी गांव कालवन जिला जींद के रूप में हुई है। मामले संबंधी एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि बुर्ज कोटिया में 23 दिसम्बर की रात को बर्थडे पार्टी में आए एक युवक सहित तीन लोगों के ट्रिपल मर्डर मामले में डिटेक्टिव स्टाफ की टीम के द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


हत्या को अंजाम देने वाले आरोपियों को सूचना देने वाले यही दोनों लोग थे, उनके द्वारा सूचना दी गई थी जिसके बाद दो शूटरों ने इस घटना को अंजाम दिया था। ट्रिपल मर्डर को अंजाम देने के बाद आरोपी एक कार में फरार हो गए थे लेकिन अभी तक मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। बर्थडे पार्टी में आए विनीत उर्फ विक्की सहित दो लोगों की 15 से 16 राउंड फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया गया था। इसमें दो युवक और एक युवती की मौत हो गई थी।

एसीपी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 23 दिसंबर की रात विनीत उर्फ विक्की ,तीर्थ और वंदना की गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मरने वालों की रेकी करने वाले दो आरोपी सुरेंद्र और मनोज को गिरफ्तार किया है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जाएगी और पुलिस रिमांड के दौरान जिन आरोपियों के द्वारा फायरिंग कर ट्रिपल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया था उनको गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *