Punjab News: ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, चालक फरार, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियाना: जिले में सड़क हादसों के ग्राफ में लगातार बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है। वही ताजा मामला बस्ती चौक से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक व्यक्ति प्रवासी मजदूर है जो कि ट्रक के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है और ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। उन्होंने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने कहा कि जल्द ही व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *