Category: Haryana

  • पुलिस ने 32 साइकिलों सहित एक किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला :पुलिस ने चोरी साइकिलों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एसीपी सुरेन्द्र सिंह ने प्रैस वार्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया आज पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सेक्टर 05 रुपेश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस चौकी सेक्टर 10 इंचार्ज मनदीप सिंह ढाण्डा व उसकी टीम नें एक साइकिल चोर को गिरफ्तार किया गया है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    आरोपी की पहचान नीम कांता उर्फ देवा वासी हाल पंचकूला उम्र 42 वर्ष के तौर पर हुई । एसीपी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की एक व्यक्ति की साईकिल चोरी हो गई है। जिस वारदात के सबंध में सीसीटीवी के माध्यम से आरोपी की पहचान हुई है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान उसने कबूला कि उसने साइकिल चुराई है। पूछताछ के दौरान उससे 32 स्पोर्ट्स साइकिलें बरामद की गई है ।

  • पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर पति की गोली मारकर की ह’त्या

    हरियाणा : फरीदाबाद में एक महिला ने अपने आशिक के साथ मिलकर इश्क में रोड़ा बन रहे पति को ठिकाना लगा दिया।  मृतक की पहचान राजेश अजरौंदा गांव निवासी के तौर पर हुई है। पति की हत्या के लिए पूरी साजिश खुद रची और हत्या आशिक से करवाई। हैरानी की बात तो यह है कि जिस युवक ने हत्या की वह मृतक का ममेरा भाई था। राजेश की 3 बेटियां है।

    मृतक राजेश के भाई सुनील ने हत्या का आरोप अपनी भाभी पूनम और उसके आशिक महेश पर लगाए है। महेश मृतक राजेश के मामा का लड़का है। महेश के पूनम के साथ उसके संबंध बन गए। इसकी भनक राजेश को भी लग गई। जब राजेश ने दोनों को रोकने की कोशिश की तो पूनम और महेश ने राजेश की हत्या की साजिश रच डाली। महेश राजेश को अपने साथ बातों में फसा कर घर से बाहर दूसरे गांव में ले गया।

    नंदगांव पहुंच कर महेश ने अपने 2 साथियों को भी बुला लिया। महेश ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर खेतों में राजेश को मौका देखकर गोली मार दी। आरोपी ने पूनम के पति को जब महेश ने गोली मारी तो उससे पहले ही पूनम ने लाश को जलाने के लिए पेट्रोल का भी प्रबंध कर रखा था। राजेश की लाश को ठिकाने लगाने के लिए दोनों ने राजेश के शव पर पेट्रोल छिड़क कर उसे आग लगा दी।

  • इस इलाके में चली गोली, डेढ़ वर्षीय बच्चे की हालत गंभीर

    इस इलाके में चली गोली, डेढ़ वर्षीय बच्चे की हालत गंभीर

    सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत में डेढ़ साल के एक बच्चे को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली बच्चे की बाजू में लगी है और उसका खानपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे की मां व दादा से बातचीत की तो उन्होंने वारदात को लेकर कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। फिलहाल पुलिस छानबीन में ये ही पता चला है कि गोली बच्चे के पिता ने चलाई थी। वह फरार है। पुलिस के ASI के बयान पर हत्या प्रयास का केस दर्ज हुआ है।

    गोहाना सदर थाना पुलिस को 12 अप्रैल को शाम को सूचना मिली थी कि लाठ गांव एक बच्चे अयांस पुत्र अजय को गोली लगने के बाद खानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस पर एएसआई नीरज पुलिस टीम के साथ मेडिकल में पहुंचे। वहां पर बच्चे के साथ उसकी मां हिमांशी और दादा जोरा सिंह निवासी लाठ गांव मिले। बच्चे की उम्र 1 साल 7 महीने 18 दिन बताई गई। अयांस का जन्म 27 अगस्त 2022 को हुआ बताया गया।

    पुलिस ने घटना को लेकर मां-दादा से जानकारी देने को कहा तो दोनों ने कोई भी बयान देने से मना कर दिया। पुलिस ने उनको मौखिक या लिखित बयान देने के लिए बार-बार टोका, लेकिन वे बोले नहीं। एएसआई नीरज के अनुसार बच्चे के परिजन जान बूझकर सच्चाई छुपा रहे हैं। ASI नीरज के अनुसार इसे बाद वे गांव लाठ में बच्चे के घर पर पहुंचे। वहां पर फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। मौका घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया। घटनास्थल पर पड़े खून के सैंपल लिए गए। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि डेढ़ साल के बच्चे को घर पर ही गोली लगी है। गोली उसके पिता अजय ने ही चलाई थी।

    पुलिस हालांकि इसकी छानबीन कर रही है कि बच्चे पर गोली किन हालातों में चली। पिता ने बेटे को मारने का प्रयास किया है या गोली किसी अन्य को मारते समय निशाना चुकने से बच्चे को लगी। थाना गोहाना सदर में पुलिस ने परिजनों के बयान न देने की सूरत में पुलिस के जांच अधिकारी नीरज की तहरीर पर ही धारा 307 IPC व 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। छानबीन जारी है।

  • उधार शराब मांगने पर युवक की गो+ली मारकर ह+त्या

    फतेहाबादः हरियाणा के फतेहाबाद में शुक्रवार रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतक के साथी का शराब ठेके पर उधार में शराब की बोतल मांगने पर विवाद हुआ था। झगड़े के बाद वह दोस्त के बुलाने पर मौके पर पहुंचा था। मृतक की पहचान सुनील के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात को नितिन गोरखपुर गांव के बाहर बने ठेके पर शराब लेने के लिए पहुंचा था।

    नितिन ने कारिंदे से उधार में शराब की बोतल मांगी तो उसने देने से मना कर दिया। इसके बाद नितिन और कारिंदे में कहासुनी हो गई। नितिन ने अपने साथी सुनील व अन्य को बुला लिया। इस पर कारिंदे ने सन्नी नामक युवक को बुला लिया। दोनों पक्ष में बहसबाजी शुरू हो गई। इसी दौरान सन्नी ने पिस्तौल से सीधी फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली सुनील की छाती पर जा लगी, जबकि दूसरी गोली नितिन के पैर पर लगी। दोनों को तुरंत अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां सुनील को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक नितिन के परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे हुए हैं। वे कार्रवाई न होने के आरोप लगा रहे हैं।

    उधर, भट्टू गांव में शुक्रवार रात को सरपंच प्रतिनिधि सुखजीत सिंह सुखा को गोली मार दी। घटना में सुखजीत के पिता अवतार और चचेरा भाई हरपाल सिंह भी घायल हुए हैं। तीनों को भूना से हिसार रेफर किया गया है। बताया गया है कि सरपंच प्रतिनिधि सुखजीत सिंह का पूर्व सरपंच बलकार सिंह के साथ पंचायती जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। रात को बलकार सिंह और उसके बेटे सुखदेव व बलदेव सिंह का सुखजीत सिंह के साथ झगड़ा हो गया। उस दौरान तो मामला शांत हो गया। आरोप है कि इसके बाद बलकार सिंह बेटों के साथ सुखजीत के घर दोबारा आए और फायरिंग कर दी।

  • 8 जिलों में 40 KM स्पीड से चलेंगी हवाएं, बारिश-ओलावृष्टि की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

    चंडीगढ़ः हरियाणा में शनिवार रात से मौसम बदल जाएगा। एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 16 अप्रैल तक मौसम ज्यादा खराब रहने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के साथ ओले गिरने के भी आसार हैं। इस दौरान चलने वाली हवा की स्पीड भी 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना बन रही है, जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट रहने, लेकिन रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

    इसको देखते हुए मौसम विभाग ने यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद में ऑरेंज अलर्ट और पंचकूला, अंबाला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, चरखीदादरी में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय खेतों में गेहूं की फसल सूखी खड़ी हुई है। हरियाणा में संभावना है कि 20 अप्रैल के बाद गेहूं की कटाई में तेजी आएगी। इसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से किसानों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। कहा गया है कि जहां तक संभव हो वहां तक सूखी हुई फसलों की कटाई कर सुरक्षित कर लें।

    13 अप्रैल से 16 अप्रैल के बीच राजस्थान पंजाब हरियाणा दिल्ली मध्यप्रदेश सहित उतरी भारत में तेज आंधी बारिश व ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है। कुछ स्थानों पर जबरदस्त ओलावृष्टि व तुफानी बारिश की संभावना है। इस साल लंबे समय तक ठंड मौसम रहने की वजह से हरियाणा में गेहूं कटाई में देरी हो रही है।हालांकि, राज्य में 1 अप्रैल से ही गेहूं की खरीद शुरू हो गई है, लेकिन इसके बावजूद भी कई मंडियों में अभी तक गेहूं के एक भी दाने की आवक नहीं हुई है। कई मंडियों में तो सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं, कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि 20 अप्रैल के बाद कटाई में तेजी आने की संभावना है। उनके मुताबिक, गर्मी शुरू होने में देरी से गेहूं की पैदावार 5 से 10 फीसदी तक बढ़ सकती है।

  • यूट्यूबर युवक-युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ+त

    बहादुरगढ़ः हरियाणा के बहादुरगढ़ में शनिवार सुबह एक सोसाइटी की 7वीं मंजिल से गिरकर युवक-युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों यूट्यूबर थे और लिव-इन मे रहते थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। मृतकों की पहचान गर्वित (25) और नंदिनी (22) के रूप में हुई है। कुछ समय पहले दोनों देहरादून से अपनी टीम के साथ बहादुरगढ़ आए थे। दोनों फेसबुक और यूट्यूब पर वीडियो बनाते थे। फिलहाल वह बहादुरगढ़ शहर की रुहिल रेजीडेंसी सोसाइटी के 701 नंबर फ्लैट में रह रहे थे।

    बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह की गर्वित आया था। इसके बाद उसने नंदिनी से बातचीत की और कुछ समय बाद दोनों के शव नीचे जमीन पर पाए गए। सुबह करीब 6 बजे की यह घटना है। लोगों की नजर पड़ी तो भीड़ एकत्रित हो गई। साथ रहने वाले युवक-युवतियों ने दोनों को संभाला और अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद सेक्टर-6 थाना पुलिस पहले मौके पर पहुंची और फिर अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। एफएसएल टीम को सूचित किया।

    पुलिस ने नंदिनी और गर्वित के साथ रहने वाले युवक-युवतियों से पूछताछ की। इस मामले की असल सच्चाई अभी तफ्तीश का विषय है। फिलहाल आत्महत्या की ही बात सामने आ रही है। परिजनों के बयान के बाद पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई करेगी। परिजनों को दोनों की मौत की सूचना दे दी गई है।

  • युवती को अगवा कर दी दर्दनाक मौ’त, जाने मामला

    पंचकूला :  मृतका की आयु 20 वर्ष है और वह अपने परिवार के साथ सेक्टर 20 गांव कुंडी में रहती थी। मृतका के चाचा विनोद कुमार ने बताया कि उनकी भतीजी सनसिटी परिक्रमा सोसायटी सेक्टर 20 में काम करती थी। उसकी डयूटी सुबह 8 से शाम 6 बजे तक होती थी। युवती ने लगभग 7 बजे अपने भाई छोटू को फोन किया कि मुझे 4-5 युवकों ने अगवा कर लिया है और गांव कुंडी के जंगलों में ले आए हैं।

    युवती ने उसे पहले शंका जता दी थी कि यह लोग मुझे मार देंगे। बहन का फोन सुनते छोटू मौके के लिए अपने परिजनों के साथ रवाना हुआ। जब वह मौके पर पहुंचा, तो आरोपित वहां से फरार हो गए। छोटू ने देखा कि पुष्पा पेड़ पर लटकी हुई थी। उसने उसे नीचे उतारा, तो उसकी सांसें चल रही थी। उसे नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 में लाया गया।

    जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विनोद कुमार के अनुसार पूरी वारदात एक घंटे में अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए। इस मामले में पंचकूला की पुलिस उपायुक्त ने मीडिया को घटनास्थल से काफी दूर रहने के लिए कह दिया और अस्पताल में भी मीडिया कर्मियों को कोई जानकारी नहीं दी।

  • स्कूल बस हादसे पर बड़ी कार्रवाईः शिक्षा अधिकारी निलंबित, स्कूल संचालक और प्रिंसिपल हिरासत में

    महेंद्रगढ़ः नारनौल में कनीना के गांव उन्हाणी के पास आज एक दर्दनाक बस हादसे में छह स्कूली बच्चों की मौत हो गई।  वहीं इस हादसे के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी सुनिल दत्त को निलंबित कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने बस ड्राइवर धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में स्कूल संचालक होशियार सिंह और प्रिसिंपल दीप्ति को हिरासत में ले लिया है। हादसे में जान गंवाने वाले बच्चो की पहचान, वंश (14 वर्ष), पिता दुष्यंत, रिकी (13 वर्ष), पिता रविंद्र, अंशु (17 वर्ष), पिता संदीप कुमार, याक्षु (14 वर्ष), पिता संदीप कुमार, युवराज (15 वर्ष), पिता संजय, सत्यम शर्मा (17 वर्ष), पिता राकेश शर्मा के रूप में हुई है।

    वहीं घटना पर शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि आदेशों की अवहेलना करने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके अलावा सभी स्कूल संचालकों से स्वयं प्रमाणित शपथ पत्र देना होगा। उन्होंने कहा कि इस घटना में जिम्मेदार बस चालक, स्कूल संचालक व प्राचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं स्कूल की मान्यता भी रद्द की जाएगी।

  • बड़ी खबरः स्कूल बस पलटने से 6 स्टूडेंट की मौत, कई बच्चे घायल

    महेंद्रगढ़ः हरियाणा के महेंद्रगढ़ में वीरवार की सुबह बच्चों से भरी एक स्कूल बस पलट गई। हादसे में 6 बच्चों की मौत की सूचना है। जबकि 15 बच्चे घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। हादसे की वजह ओवरटेक बताया जा रहा है। दमहेंद्रगढ़ के कस्बा कनीना में स्थित GRL स्कूल की बस गुरुवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। गांव उन्हानी के पास स्कूल बस ओवरटेक करते हुए अचानक पलट गई। इस दौरान जोरदार धमाका हुआ और चीख-पुकार मच गई।

  • गोदाम में पुलिस का एक्शन, जहरीली शराब का पकड़ा जखीरा 54 लाख की शराब जब्त

    सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत में कुख्यात शराब तस्कर भूपेंद्र दहिया के एक और गोदाम को पुलिस ने पकड़ा है। गोदाम के अंदर काफी मात्रा मे अवैध अंग्रेजी, देसी, विदेशी नकली व जहरीली शराब मिली है। इसकी कीमत 28 लाख 4 हजार 800 रुपए बताई गई है। इससे पहले बुधवार को इसके एक दूसरे गोदाम से 26 लाख 25 हजार 130 रुपए की अवैध शराब जब्त हुई थी। दो दिन में दो गोदामों से 54 लाख 30 हजार रुपए कीमत की शराब पकड़ी जा चुकी है।

    थाना खरखौदा में शराब तस्कर के खिलाफ दर्ज दूसरी FIR में स्पष्ट लिखा गया कि पकड़ी गई शराब में नकली व जहरीली शराब भी है। बता दें कि कोरोना काल में जहरीली शराब पीने से सोनीपत में 30 से ज्यादा लोगों की जान गई थी। 24 घंटे में पकड़ी गई शराब में जहरीली, नकली व एक्सपायरी डेट की शराब भी शामिल है। इसी बीच भूपेंद्र दहिया ने पुलिस पर फंसाने का आरोप लगाया है। दावा किया कि वह तीन साल से काम छोड़ चुका है।


    सोनीपत जिले में भारी मात्रा में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है, इसको लेकर एक्साइज विभाग भी कटघरे में आ गया है। शराब की अवैध बिक्री रोकने की जिम्मेदारी इस विभाग पर है, लेकिन इनकी टीमों को तो पुलिस को बुलाना पड़ रहा है। इस बीच बहालगढ़ थाना क्षेत्र में भी शराब से भरी एक होंडा अमेज कार को पुलिस ने पकड़ा है। इसमें से 75 हजार रुपए कीमत की अवैध शराब बरामद हुई है।