Category: Punjab>Firozpur

  • Punjab News: दुकान में जमकर चले ईंट-पत्थर, कई घायल, 11 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: दुकान में जमकर चले ईंट-पत्थर, कई घायल, 11 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले की निज़ामुद्दीन बस्ती से पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। जहां कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर जमकर उत्पाद मचाया। इस दौरान घटना में जमकर ईंट-पत्थर बरसाए गए। ईंट-पत्थर चलने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित प्रेरणा पुत्री गुलशन कुमार निवासी बस्ती निज़ामुद्दीन ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी मशीन गली के बाहर खड़ी थी। गली में खड़ी की गई मशीन को लेकर उनका विरोधी पक्ष से विवाद हो गया। आरोप है कि विरोधी पक्ष के लोगों ने ड्राइवर को थप्पड़ मार दिया।

    जिसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इस घटना के दौरान दूसरी तरफ के लोग कुछ साथियों के साथ हथियार लेकर, दुकान बंद करते समय दुकान के अंदर घुस आए। हमलावरों के हाथों में तेजधार हथियार और पिस्टल जैसी चीजें मौजूद थी। आरोप है कि हमलावारों ने दुकान में घुसकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान उनके द्वारा जमकर ईंट-पत्थर भी मारे गए। घटना में कुछ लोग घायल हुए है।

    वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके का सीसीटीवी भी सामने आया है। पीड़ित परिवार द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर हमले में शामिल 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित मोंटू ने कहाकि उसकी मशीने गली के बाहर खड़ी होती है। इस मामले को लेकर दूसरे पक्ष ने ड्राइवर को थप्पड़ मारा। पीड़ित का आरोप है कि लाल मसीह का बेटा संदीप, अंग्रेज, भतीजा समर सहित 15 से 20 नौजवानों ने उन पर हमला कर दिया। इस घटना में उसे सिर पर गंभीर चोटे आई है। घटना को लेकर देर रात अस्पताल में उपचार करवाया। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • Punjab News: स्कूली छात्रा से मनचले ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर परिवार को पीटा, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कूली छात्रा से मनचले ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर परिवार को पीटा, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के अटारी गांव में इंसानियत शर्मसार करने की घटना सामने आई है। जहां स्कूल जाती 14 वर्षीय बच्ची के साथ मनचले छेड़छाड़ की। आरोप है कि मनचला मनप्रीत सिंह अक्सर ही रास्ते में रोककर परेशान करता था और अश्लील मैसेज भेज कर जबरदस्ती दोस्ती बनाने का दबाव डाल रहा था। जिसके बाद लड़की ने घटना परिवार को बताई। जिसके बाद परिवार ने मनचले को रोकने की कोशिश की तो उसने साथियों को बुलाकर परिवार पर ही हमला कर दिया।

    पीड़ित मां गुरमीत कौर ने आरोप लगाए हैं कि उसकी 14 वर्षीय बेटी जब स्कूल जाती थी, तो आरोपी मनप्रीत सिंह अक्सर ही रास्ते में रोककर परेशान करता था, साथ ही मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेज कर जबरदस्ती दोस्ती का दबाव डालता था। जब इसमें परिवार ने विरोध किया, तो मामला और भड़क गया, आरोपी मनप्रीत सिंह अपने साथ कुछ साथियों के साथ आया और परिवार पर ही हमला कर दिया, इस दौरान पीड़ित परिवार की जम कर पिटाई की गई।

    हमले में घायल परिवार अस्पताल में भर्ती है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्हें आरोपियों से जान का खतरा है और उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मारपीट का दृश्य दिखाई दे रहा है। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच में जुटी हुई है, बड़ा सवाल है कि स्कूल जा रही बेटियां भी सुरक्षित नहीं रह गई।

  • Punjab News: 2 किलो ICE, 10 किलो हेरोइन और पिस्टल बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 किलो ICE, 10 किलो हेरोइन और पिस्टल बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहित के तहत पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 किलो हेरोइन और 2 किलो आईस जब्त की गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपî हथियारों की तस्करी भी करते थे। आरोपियों के कब्जे से एक तुर्की मेड पिस्टल भी बरामद हुई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए डीआईजी फिरोज़पुर स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि सीआईए फिरोज़पुर को गुप्त सूचना मिली थी कि ओम नाम का एक व्यक्ति हेरोइन का कारोबार करता है और उसके पास बड़ी मात्रा में हेरोइन रखी हुई है तथा वह आगे सप्लाई करने वाला है। तत्क्षण कार्रवाई करते हुए सीआईए टीम ने छापेमारी कर उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया तो उसके पास से 10 किलो 125 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में सामने आया कि उसके सीमा-पार नशा तस्करों से संबंध हैं और वह ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान से नशा मंगाकर आगे सप्लाई करता था।

    इसी तरह दूसरे मामले में पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक आइस ड्रग और असलहा बेचने का कारोबार करते हैं। जब पुलिस ने कार्रवाई की तो जसवंत कुमार और सुमित कुमार नामक युवकों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 2 किलो आइस ड्रग और एक तुर्की मेड पिस्टल बरामद हुई। ये दोनों नशे के साथ-साथ हथियारों का भी कारोबार करते थे। आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे भी जानकारियां जुटाई जा रही हैं कि ये ड्रग कहाँ से लाते थे और जो अवैध हथियार हैं वे कहाँ से लाकर कहां बेचते थे, इसकी पूरी जांच की जा रही है।

     

     

  • Punjab News: बोलैरो और बुलट की टक्कर, नहर में गिरा चालक, तालाश जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: बोलैरो और बुलट की टक्कर, नहर में गिरा चालक, तालाश जारी, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में बोलैरो और बुलेट की टक्कर में भीषण हादसा हो गया। इस घटना में बुलेट सवार नहर में गिर गया और उसकी तालाश जा रही है। वहीं हादसे में बुलेट के पीछे बैठी लड़कियां घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हरिके साइड से आ रही तेज़ रफ्तार बोलैरो ने एक बुलट मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान मोटरसाइकिल सवार उपिंदर सिंह उछल कर राजस्थान फ़ीडर नहर में जा गिरा।

    वहीं पीछे बैठी लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। मिली जानकारी के अनुसार उपिंदर सिंह अपने सांडू की बेटियों को पट्टी साइड छोड़ने जा रहा था। इस दौरान हरिके से आ रही तेज़ रफ्तार बोलैरो कार चालक ने बुलट मोटरसाइकिल (नंबर PB 05 G 9731) को टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी भयानक थी कि उपिंदर सिंह नहर में जा गिरा। हादसे में घायल हुई लड़कियों को तुरंत इलाज के लिए कालड़ा अस्पताल मक्खू में दाखिल करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लो व मक्खू जीरा के एसएचओ घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि नहर में गिरे उपिंदर सिंह की खोज जारी है। गोताखोरो की मदद से उनकी तालाशी की जा रही है।

     

     

  • Punjab News: व्यक्ति ने पुलिस कर्मी पर चढ़ाई एक्टिवा, फिर की हाथापाई, उतरी पगड़ी, देखें वीडियो

    Punjab News: व्यक्ति ने पुलिस कर्मी पर चढ़ाई एक्टिवा, फिर की हाथापाई, उतरी पगड़ी, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के जीरा गेट चौक में माहौल उस समय मामला गरमा गया, जब गलत साइड से आ रहे एक्टिवा सवार को ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने रोककर दस्तावेज चैक करने के लिए कहा। इस दौरान एक्टिवा सवार और ट्रैफिक कर्मी के बीच विवाद हो गया और घटना स्थल जमकर हंगामा किया गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई हो गई और हाथापाई के दौरान ट्रैफिक कर्मी की पगड़ी उतर गई।

    वहीं घटना के दौरान रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने भी एक्टिवा सवार का विरोध किया। ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कर्मी कश्मीर सिंह ने बताया कि वह ट्रैफिक नियंत्रित करने को लेकर नाकेबंदी पर तैनात थे। इसी दौरान गलत दिशा से आ रहे एक्टिवा सवार ने उन पर एक्टिवा चढ़ा दी और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया। कर्मी ने बताया कि जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया तो वह हाथापाई करने लग गया। इस दौरान हाथापाई में उसकी पगड़ी उतार दी गई। लोगों की मदद से एक्टिवा सवार को पुलिस ने काबू कर लिया और उसे थाने ले गई।

    वहीं गुरविंदर सिंह ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस कर्मी नाके पर खड़े थे। इस दौरान एक्टिवा सवार ने पुलिस कर्मी पर एक्टिवा चढ़ा दी। जिसके बाद पुलिस कर्मी ने विरोध किया तो वह हाथापाई करने लगे और पुलिस कर्मी की पगड़ी उतार दी। गुरविंदर सिंह ने कहा कि एक्टिवा सवार के साथ महिला ने पुलिस कर्मी पर गाली-गालौच के आरोप लगाए।

  • Punjab News: विवादों में घिरी पुलिस, गर्भवती महिला ने लगाए मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: विवादों में घिरी पुलिस, गर्भवती महिला ने लगाए मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में गर्भवती महिला ने पुलिस कर्मचारियों पर मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस महिला के पति से पूछताछ के लिए पहुंची थी, लेकिन वह उस समय घर में मौजूद नहीं था। इसी दौरान महिला और पुलिस के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद महिला ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस मामले में महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवााया गया है।

    परिवार का दावा है कि जब पुलिस को पति घर में नहीं मिला तो पुलिस कर्मचारियों ने गर्भवती महिला के साथ बदसलूकी और मारपीट की। घटना के बाद महिला की तबीयत खराब हो गई, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने मीडिया के सामने आकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। वहीं अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि महिला की जांच की जा रही है और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी।

    मामला सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है। लोगों से निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल महिला का इलाज जारी है और अब सभी की नजर मेडिकल रिपोर्ट और पुलिस के अगले बयान पर टिकी हुई है।

     

     

  • Punjab News: देह व्यापार मामले में 4 महिलाएं और 3 पुरुष गिरफ्तार, BJP उम्मीदवार शामिल, देखें वीडियो

    Punjab News: देह व्यापार मामले में 4 महिलाएं और 3 पुरुष गिरफ्तार, BJP उम्मीदवार शामिल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः शहर पुलिस ने देह व्यापार धंधे का पर्दाफाश करते हुए महिला को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार बस्ती सनमा वाली में सोमा नामक महिला लंबे समय से शहर में वेश्यावृत्ति का धंधा चला रही थी। ऐसे में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वेश्यावृत्ति का धंधा चलाने वाली सोमा बीजेपी द्वारा पार्षद चुनावों की उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही थी।

    भाजपा उम्मीदवार महिला ने कहा कि सड़कों से उन्हें उठाकर पुलिस लेकर आई है। आरोप है कि वोटों के कारण उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। महिला ने कहा कि वह चुनाव लड़ रही थी और उसी कारण उसे झूठे केस में फंसाया गया। बातचीत के दौरान सोमा ने कहा कि वह पार्षद का चुनाव लड़ रही थी। इसलिए उसे झूठे आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

    दूसरी ओर पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें देह व्यापार का धंधा चलाने की सूचना मिली थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि सोमा रानी घर में देह व्यापार का धंधा चलाती है। ऐसे में अगर उसके घर पर रेड की जाए तो कई लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है। जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमा के घर पर रेड की गई तो घर से 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें 4 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कोर्ट में पेश किया गया। सोमा रानी द्वारा धंधा चलाने से आसपास के लोग काफी परेशान थे और इस मामले को लेकर आज कार्रवाई की गई है।

  • Punjab News: गेहूं की लिफ्टिंग को लेकर आढ़ती परेशान, एजेंसियों से की अपील, देखें वीडियो

    Punjab News: गेहूं की लिफ्टिंग को लेकर आढ़ती परेशान, एजेंसियों से की अपील, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के ब्लाक ममदोट के तहत आने वाली मंडी खुंदर उताड़ से गेहूं की लिफ्टिंग न होने से एक आढ़ती को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    इस संबंधी जानकारी देते हुए मंडी खुंदर उताड़ के प्रोपराइटर जीवन लाल एंड संस के अमीर चंद ने बताया कि पनसप डिपार्टमेंट ने उनकी फर्म से कुल 10030 बोरियां खरीदी थीं, जिनमें से 5200 बोरियां लिफ्ट हो चुकी हैं और पिछले 20 दिनों में 4830 बोरियां लिफ्ट नहीं हुई हैं। इसी तरह, मार्कफेड डिपार्टमेंट ने उनके आढ़त से 11100 बोरियां खरीदीं, जिनमें से 6600 बोरियां लिफ्ट हो चुकी हैं और 4500 बोरियां पेंडिंग हैं।

    उन्होंने कहा कि दोनों डिपार्टमेंट के 9323 बोरे लिफ्टिंग के लिए पेंडिंग हैं, जो दो बार हुई कुदरती बारिश की वजह से ग्राउंड में पानी जमा हो गया और उन्होंने 6 रुपये प्रति बोरा देकर मजदूरों से बोरे/स्टैक लोड भी करवाए हैं और मंडी के माल की अनलोडिंग आनंद स्टोर कडमा में है, जहां 66 दिन बाद भी ट्रकों का नंबर नहीं आ रहा है और FCI के केयरटेकर ने प्राइवेट एजेंट कुलदीप सिंह लाहौरिया वगैरह को दे दिया है और वहां भी मोस्चर का बहाना बनाकर जानबूझकर ट्रक अनलोड नहीं किए जा रहे हैं और कहते हैं कि मोस्चर्ज काट दोगे तो तुम्हारे ट्रक खाली करवा दूंगा और जो मजदूर बाहर से होल्ड पर आए हैं, वे भी वापस जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि जो 9323 बेरियां पेंडिंग हैं, उसके लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे, इसकी जिम्मेदारी परचेजिंग डिपार्टमेंट या ट्रक यूनियन की होगी और मैंने इस संबंध में जिला फूड सप्लाई डिपार्टमेंट को लेटर लिखा है और उसकी कॉपी मैंने DM पनसप, DM मार्कफेड इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह पनसप, इंस्पेक्टर जसवीर सिंह मार्कफेड, प्रेसिडेंट ट्रक यूनियन निरवैर सिंह लखो के बहराम को उनके पर्सनल नंबरों के साथ WhatsApp पर भी भेजी है और इसके बाद मैंने ऊपर बताए गए सभी लोगों के पर्सनल नंबरों पर फिर से मैसेज भेजे हैं, लेकिन आज तक उनकी तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया और न ही सामान उठाया गया है और आज के बाद खराब हुए सामान की पूरी जिम्मेदारी परचेजिंग डिपार्टमेंट की होगी और किसी भी नुकसान के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे।

  • Punjab News: खाली प्लाट से मिला 28 वर्षीय नौजवान का शव

    Punjab News: खाली प्लाट से मिला 28 वर्षीय नौजवान का शव

    फिरोजपुरः गुरु हर साहाए में गुरु करम सिंह बस्ती के एक खाली प्लॉट में 28 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए सब डिवीजन गुरु हर साहाए के डी.एस.पी. तजिंदर पाल सिंह ने बताया कि उन्हें देर रात सूचना मिली कि गुरु करम सिंह बस्ती के एक खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव पड़ा है।

    सूचना मिलते ही वे तुरंत थाना प्रमुख जगदीप सिंह और अन्य पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाया गया। मृतक की पहचान प्रवीन सिंह पुत्र इकबाल सिंह, निवासी बोगीवाला मोहकमे के रूप में हुई है। डी.एस.पी. तजिंदर पाल सिंह ने कहा कि युवक की मौत कैसे हुई, इसके कारणों की जांच की जा रही है और पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच जारी है।

  • Punjab News: Sandhu Hospital में नवजात की मौत को लेकर परिजनों का हंगामा, डॉक्टर पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: Sandhu Hospital में नवजात की मौत को लेकर परिजनों का हंगामा, डॉक्टर पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में नामी बच्चों के Sandhu Hospital में ईलाज के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। बच्चे के माता-पिता डॉक्टरों को ही मौत का कारण ठहरा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि मौत डॉक्टरों की लापरवाही के कारण हुई है। वहीं अस्पताल के डॉक्टर का कहना हैं कि बच्चे की हालत पहले दिन से ही गंभीर थी। अस्पताल घेरने आए वारिसों ने कहा कि उन्होंने 1 मई को बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया था और पहले दिन से ही डॉक्टर कह रहे थे कि बच्चे की सेहत में सुधार हो रहा है।

    पिछली रात अस्पताल के 2 डॉक्टरों ने कहा कि बच्चे की हालत बिगड़ गई थी और एक डॉक्टर ने कहा कि बच्चा ठीक है। लेकिन आज सुबह हमें डॉक्टर ने बताया कि बच्चे की मौत हो गई है। बच्चे के माता-पिता का आरोप है कि डॉक्टरों ने उन्हें धोखे में रखा। अस्पताल के मुख्य डॉक्टर ने कहा कि बच्चा पहले दिन से ही वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा था और उसकी रिपोर्ट रोजाना चंडीगढ़ भेजी जा रही थीं।

    इस घटना को लेकर अस्पताल के बाहर काफी हंगामा देखने को मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मौके पर पहुंचे एसएचओ सिटी ने कहा कि नवजात शिशु की मौत की सूचना मिली थी। इस मामले में परिजनों और डॉक्टर से बात की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे है और मामले की जांच करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी।