Category: Punjab>Firozpur

  • Punjab News: घर में शोक पर बैठे परिवार के साथ हुआ हादसा, 10 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में शोक पर बैठे परिवार के साथ हुआ हादसा, 10 घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिला में बीती रात तेज तूफान और अंधेरा छा जाने के कारण शोक पर बैठे एक परिवार पर छत की ग्रिल गिर गई। इस हादसे में परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। दरअसल, कुछ दिनों से मौसम में आए बदलवा के कारण रात के समय अंधेरा और तूफान लगातार आ रहा हैं, जिससे स्थानीय लोग भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं और हादसे भी हो रहे हैं। वहीं जिले के सोगड़ नहर में भी बड़ा हादसा हुआ। कुछ दिन पहले एक परिवार के घर में किसी की मृत्यु हुई थी और दोपहर के समय भोग डाले जाने के बाद घर पर रिश्तेदार और आस-पास के लोग शोक करने के लिए आए हुए थे।

    बीते दिन तेज तूफान और अंधेरे के कारण घर की छत की ग्रिल नीचे बैठे लोगों पर गिर पड़ी। इस घटना में परिवार के सदस्य घायल हो गए। घायलों को मुश्किल से बाहर निकाला गया। घटना स्थल पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस से विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि करीब 10 लोग घायल हुए हैं, जिनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है और डॉक्टरों द्वारा घायलों का ईलाज किया जा रहा है।

     

     

     

  • Punjab News: Roadways Bus और एक्टिवा में भीषण टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Roadways Bus और एक्टिवा में भीषण टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः बस और एक एक्टिवा के बीच जोरदार टक्कर का मामला सामने आया है। घटना में एक्टिवा सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
    जानकारी देते पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिरोजपुर-जीरा रोड पर जीवनमल्ल स्कूल के पास सड़क हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर देखा तो पंजाब रोडवेज बस और एक्टिवा में जोरदार टक्कर हुई थी। पुलिस टीम और लोगों ने तुरंत एक्टिवा सवार को अस्पताल पहुंचाया। वहीं डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मनिंदर सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों को मामले की सूचना दे दी है। परिजनों की शिकायत आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। वहीं डा. हिमंत सिंह ने बताया कि मनिंदर सिंह (38) पुत्र हरजीत सिंह की बॉडी पहले ही खून से लथपथ अस्पताल में लाई गई थी। जांच करने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था, क्योंकि हेड इंजरी और खून ज्यादा बह जाने के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।  
  • Punjab News: गली में सैर कर रही महिला पर कुत्तों का हमला, मालिक पर केस दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: गली में सैर कर रही महिला पर कुत्तों का हमला, मालिक पर केस दर्ज, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः शहर में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला फिरोजपुर के प्रीतम नगर से सामने आया है। जहां उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गली में सैर कर रही एक महिला पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर के प्रीतम नगर में रहने वाले एक डॉक्टर के पास कुछ पालतू कुत्ते हैं। साथ ही, वह कुछ आवारा कुत्तों की भी देखभाल करता है। बताया जा रहा है कि इन्हीं कुत्तों ने सड़क पर टहल रही एक महिला पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में डर और गुस्से का माहौल बन गया। लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाकों में इस तरह से आवारा कुत्तों को रखना लोगों की जान के लिए खतरा बन सकता है। वह आए दिन लोगों को अपना शिकार बनाते हैं और बच्चे भी गली में जाने से डरते हैं। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को मामले की शिकायत दर्ज करवाई।

    मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

  • Punjab News: Property Dealer पर हमले को लेकर हुआ खुलासा, ये लालच देकर Partner ने रची थी साजिश, देखें वीडियो

    Punjab News: Property Dealer पर हमले को लेकर हुआ खुलासा, ये लालच देकर Partner ने रची थी साजिश, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में प्रॉपर्टी डीलर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तेज़धार हथियार भी बरामद किए गए। आरोपियों के कब्जे से 2 कापे, एक किरच, एक तेजधार हथियार और 2 मोटरसाइकिलें बरामद की है। एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि जांच में सामने आया है कि प्रॉपर्टी डीलर के सहयोगी ने पैसे देकर साजिश रची थी। प्रॉपर्टी डीलर के पार्टनर पर 4 अज्ञात लोगों ने उसके कार्यालय पर हमला किया था। इस घटना में रंजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। रंजीत सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी तरीकों से जांच शुरू की और इस मामले को लेकर अहम खुलासे किए। प्रॉपर्टी डीलर रंजीत सिंह और उसके पार्टनर ने लगभग तीन-चार करोड़ की जमीन ली हुई थी और जमीन काटकर प्लॉट बेचा करते थे। जमीन के लालच के चलते रंजीत सिंह को मारने के लिए उसके पार्टनर ने अपने साथियों और कॉन्ट्रैक्ट किलर्स से हमला करवाया, लेकिन हमले में रंजीत सिंह की जान बच गई।

    एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को पांच-पांच मरले के प्लॉट देने का भरोसा देकर और जानलेवा लालच दिखाकर यह काम करवाया गया था और उन्हें अब तक नकद 15 हजार रुपये दिए गए थे। एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि रंजीत सिंह की हत्या के बाद उसके पार्टनर ने आगाश (आकाश) को भी मारने की योजना बना ली थी, जो पूछताछ में सामने आया। एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • Punjab News: सफाई कर्मियों ने कूड़ा फेंककर किया प्रदर्शन, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: सफाई कर्मियों ने कूड़ा फेंककर किया प्रदर्शन, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में सफाई सेवक यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर मेन चौक में कचरा फैलाकर रोष प्रदर्शन किया। यूनियन के नेताओं और सफाई कर्मचारियों ने कच्चे कर्मियों को पक्का करने, बकाया वेतन और अन्य भत्तों की राशि जारी करने की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनों में शामिल कर्मियों का कहना है कि कई बार मांगें उठाने के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकला।

    ऐसे में परेशान होकर उन्हें सड़कों पर उतरकर अपना रोष व्यक्त करना पड़ रहा है। इस दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में कचरे के ढेर लगे रहे और कई दिनों से सफाई न होने के कारण जनता को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में फैली गंदगी के कारण बदबू और बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान निकाल कर शहर की सफाई सुनिश्चित की जाए। वहीं यूनियन के नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो संघर्ष और तेज किया जाएगा।

  • Punjab News: विदेश में नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल

    Punjab News: विदेश में नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल

    फिरोजपुरः जिले के गांव दौलतपुरा के युवक की मनीला में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय रंजीत सिंह पुत्र हरजीत सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मनीला के शहर कलकान में डकैतों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के दौरान रंजीत सिंह अपने बड़े भाई के साथ कमाई के लिए मनीला गए हुए थे।

    जानकारी के अनुसार, दोनों भाई कई सालों से मनीला में अपने फाइनेंस और अन्य कारोबार चला रहे थे। इस समय उसका बड़ा भाई अपने गांव दौलतपुरा में आया हुआ था और रंजीत सिंह मनीला के शहर कलकान में अपने फाइनेंस के कारोबार की निगरानी करने बाजार गया हुआ था। इस दौरान डकैतों ने उस पर गोलियां चला दीं और रंजीत सिंह की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से रंजीत सिंह के गांव दौलतपुरा में भारी शोक की लहर दौड़ गई।

  • Punjab News: लूटपाट मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, 42 फोन व 2 बाइक बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: लूटपाट मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, 42 फोन व 2 बाइक बरामद, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पुलिस ने समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान चोरी करने वाली गैंग के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आरोपियों के पास से लूटे गए 42 मोबाइल फोन और 2 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि पंजाब पुलिस और डीजीपी पंजाब के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान, माहौल तनावपूर्ण और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी सुखचैन मेहता की अगुवाई में गश्त के दौरान मुलतान गेट के पास मौजूद थी।

    तभी उन्हें सूचना मिली कि आरोपी वीरू उर्फ काली पुत्र जस्सा विरख उर्फ विरखी पुत्र राकेश केशि मोहित उर्फ नक्की पुत्र धर्मपाल तनष उर्फ तनषी पुत्र बख्शीश वासी बस्ती शेखा वाले और प्रेस उर्फ बुर्श पुत्र जोतावासी भट्टीयां वाली बस्ती के लोग चोरी और लूटपाट करने के आदी हैं। पुलिस टीम की मदद से रेलवे क्वार्टर खंडरों में से इन आरोपियों को पकड़ लिया गया।

    जिनसे चोरी के 5 मोबाइल फोन और भी बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान मोहित से 5 और मोबाइल फोन और आरोपी वीरू से 5 मोबाइल फोन, प्रेस उर्फ बुर्श से 5 मोबाइल फोन और तनीश से 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त, आरोपी नक्की की पूछताछ में पता चला कि आरोपी करने उर्फ निज़ा पुत्र सुक्खा वासी पीछे वाले थाना सदर बस्ती भट्टीयां वाली सिटी मिलकर मोबाइल की चोरी करता है। चोरी किए गए मोबाइल दुकानदार संजीव कपूर भट्टीयां वाली फिरोजपुर सिटी को बेचता है। इसी आधार पर कार्रवाई कर आरोपी करन को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 10 मोबाइल फोन और बरामद किए गए हैं। इसी तरह, संजीव कुमार उर्फ मोनू को भी गिरफ्तार कर उसके पास से 2मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

     

     

  • Punjab News: छोटे से विवाद के बाद करीब 50 लोगों ने व्यक्ति के घर पर किया हमला, देखें CCTV

    Punjab News: छोटे से विवाद के बाद करीब 50 लोगों ने व्यक्ति के घर पर किया हमला, देखें CCTV

    फिरोजपुरः पुरानी रंजिश के चलते फिरोजपुर के हलका गुरुहरसहाय के गांव दोनन मटर गजनी वाला में करीब 50 हमलावरों द्वारा मौजूदा सदस्य के घर पर हमला करने की कोशिश की गई। इस मामले में 30 अज्ञात लोगों और 19 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना की CCTV फुटेज भी सामने आई है जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी देते हुए दोनन मटर उर्फ ​​गजनी वाला गांव के निवासी कश्मीर सिंह के बेटे बलविंदर सिंह ने बताया कि उनकी दूसरे पक्ष के साथ पुरानी रंजिश थी। रात में बिजली गुल होने के कारण मौजूदा सदस्य बलविंदर सिंह अपने कुछ साथियों के साथ ट्रांसफार्मर ठीक करवा रहे थे। जब पास के ही एक दूसरे ट्रांसफार्मर से कुछ घरों की बिजली चली गई, तो गांव के कुछ लोगों ने उनसे उस दूसरे ट्रांसफार्मर से बिजली जोड़ने के लिए कहा। मौजूदा सदस्य ने ऐसा करने से मना कर दिया। जब वह बिजली ठीक करवाकर घर लौट रहे थे, तो रास्ते में आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। पीड़ित बलविंदर सिंह ने बताया कि वह किसी तरह वहां से बच निकला। जब वह घर पहुंचा, तो 40 से 50 महिलाएं और उनके साथ अन्य लोग, हथियारों से लैस होकर घर में घुस आए और उन पर हमला करने की कोशिश की। उन्होंने पुलिस को मामले की शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने महिलाओं सहित 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और बताया जा रहा है कि इस घटना में 30 अज्ञात लोग भी शामिल थे।        
  • Punjab News: 175 रुपए में चमकी सरपंच की चमकी किस्मत, निकली 1 करोड़ की लॉटरी

    Punjab News: 175 रुपए में चमकी सरपंच की चमकी किस्मत, निकली 1 करोड़ की लॉटरी

    फिरोज़पुर: जिले के गांव सरूप सिंह वाला के सरपंच लखविंदर सिंह की किस्मत ने तब नाटकीय मोड़ लिया जब उन्हें पता चला कि उन्होंने जो लॉटरी टिकट खरीदी थी वह 1 करोड़ रुपए का पहला इनाम जीती है। केवल 175 रुपए की खरीदी हुई एक टिकट ने उन्हें करोड़पति बना दिया। जैसे ही यह खबर आई, उनके परिवार और पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। लखविंदर सिंह ने बताया कि वह समय‑समय पर लॉटरी टिकट खरीदते रहे हैं। दो दिन पहले वह किसी सरकारी पंचायत कार्य के सिलसिले में जलालाबाद गए थे। वहां रहते हुए, एक क्षणिक जल्दबाज़ी में उन्होंने ‘शाह जी लॉटरी एजेंसी’ से सिक्किम स्टेट लॉटरी की टिकट खरीदी।

    टिकट खरीदने के बाद वह कुछ घरेलू कामों में लग गए और टिकट के बारे में ज्यादा नहीं सोचा। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कहा गया था कि ₹1 करोड़ के लॉटरी इनाम का विजेता अभी सामने नहीं आया है। वीडियो देखने के बाद लखविंदर सिंह ने अपना टिकट नंबर चेक किया। जब उन्होंने नंबर—80B 10379—से मिलान किया तो उन्हें एहसास हुआ कि वे वास्तव में लॉटरी के विजेता हैं। यह महसूस होते ही उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भावुक होकर उन्होंने अपने पिता को गले लगाया और एलान किया कि उनके परिवार की मुश्किलों के दिन आखिरकार समाप्त हो गए हैं।

    इसके बाद लखविंदर सिंह अपने परिवार और साथी गांववासियों के साथ शाह जी लॉटरी एजेंसी पहुंचे। वहां ढोल की तालों पर एक उत्साहभरा जश्न मनाया गया और पूरे बाजार में मिठाइयां (लड्डू) बांटी गईं। एजेंसी संचालक मुकेश बजाज और रवि बजाज ने पुष्टि की कि 5 मई को शाम 6:00 बजे हुए सिक्किम स्टेट लॉटरी ड्रॉ से ₹7 की टिकट पर ₹1 करोड़ का इनाम जीता गया था। उन्होंने बताया कि वे विजेता की तलाश कर रहे थे, जो अब सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है। सरपंच लखविंदर ने कहा कि यह उनके परिवार के लिए बेहद खुशी का मौका है, और वे पुरस्कार राशि को अपने परिवार व समाज दोनों की भलाई के लिए उपयोग करने का इरादा रखते हैं।

     

  • Punjab News: Toll Plaza पर बने जानलेवा गड्ढे से स्कूली बच्चे हादसाग्रस्त, गुस्साए लोगों ने दिया धरना, देखें वीडियो

    Punjab News: Toll Plaza पर बने जानलेवा गड्ढे से स्कूली बच्चे हादसाग्रस्त, गुस्साए लोगों ने दिया धरना, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः गांव फिरोजशाह के पास राष्ट्रीय हाइवे पर बने टोल प्लाजा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। ताजा मामला टोल प्लाजा पर बने जानलेवा गड्ढे का है जिसकी वजह से आज स्कूली बचे गिरने से बाल-बाल बचे। वहीं घटना के बाद गुस्साए पीड़ित परिवार और किसान यूनियन ने टोल प्लाजा पर धरना दिया।

    जानकारी देते पीड़ित परिवार और किसान यूनियन के नेताओं ने बताया कि उनके गांव के 2 बच्चे स्कूल जा रहे थे। इस दौरान गांव फिरोजशाह के पास राष्ट्रीय हाइवे पर बने टोल प्लाजा पर एक गड्ढा खोदा हुआ था। न तो वहां कोई साइनबोर्ड लगाया गया था और न ही रास्ता बंद किया गया था। जब स्कूटी सवार बच्चे स्कूल जाने के लिए वहां से गुजरने लगे तो उनकी स्कूटी करीब एक फुट गहरे गड्ढे में जा गिरी, जिससे बच्चों को बैलेस बिगड़ गया और वह गिर गए। इस दौरान बच्चों को चोटें आईं और उनकी स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    इस बड़ी लापरवाही के खिलाफ जब पीड़ित परिवार और गांव के लोगों ने टोल प्लाजा वालों से बात की तो उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। पीड़ितों ने कहा कि अगर स्कूटी पर बुजुर्ग होते या पीछे कोई वाहन आ जाता तो बच्चों को बड़ा नुकसान हो सकता था। इसके बाद परिवार ने यहां धरना दिया और मांग की कि इस तरह की लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार और किसान यूनियन को भरोसा दिलाया कि टोल प्लाजा वालों से बात करके उचित कार्रवाई की जाएगी।