Category: Punjab>Firozpur

  • Punjab News: 21 किलो हेरोइन, 521 ग्राम आइस, 1 किलो अफीम सहित हथियार बरामद, 15 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 21 किलो हेरोइन, 521 ग्राम आइस, 1 किलो अफीम सहित हथियार बरामद, 15 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने पंजाब सरकार की निर्देशानुसार नशे के खिलाफ और गैंगस्टरों पर वार अभियान के तहत कार्रवाई अलग-अलग 10 मामलों में 15 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे 21 किलो से अधिक नशीला पदार्थ, हथियार, चोरी की मोटरसाइकिलें व ड्रोन बरामद किए गए हैं।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस ने 10 मामलों में 15 तस्करों को पकड़ा है। काबू किए गए दोषियों के कब्जे से 21 किलो 343 ग्राम हेरोइन, 521 ग्राम आइस, 7 मोबाइल फोन, 34 सिम कार्ड, 3 मोटरसाइकिलें, एक पिस्टल और 2 ड्रोन बरामद किए गए हैं। इसी तरह अभियान गैंगस्टरों पर वार के तहत पुलिस ने 7 मामलों में 8 दोषियों को पकड़ाया है। इनके पास से 7 पिस्टल बरामद हुई हैं। इनके खिलाफ मामले दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इनसे कड़ी पूछताछ की जाएगी कि ये हथियार कहां से लाए गए।

  • Punjab News: पोल से टकराया ट्रक, पॉलिटेक्निक कॉलेज में लगी आग, देखें वीडियो

    Punjab News: पोल से टकराया ट्रक, पॉलिटेक्निक कॉलेज में लगी आग, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः शहर में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में अचानक आग लग गई। इस घटना को लेकर कर्मियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद कर्मियों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है। इस हादसे में कॉलेज को काफी नुकसान हुआ है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गांव दुलची के तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रक बिजली की तारों से टकरा गया।

    इससे बिजली का पोल नीचे गिर गया और शॉर्ट-सर्किट होने के कारण कॉलेज के अंदर आग लग गई। इस घटना में जहां कॉलेज का काफी नुकसान हुआ है, वहीं बिजली विभाग का भी नुकसान हुआ है। वहीं मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पॉलिटेक्निक कॉलेज में आग लगी है और वह तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मी भी पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए।

    मामले की जानकारी देते हुए बिजली विभाग के जगजीत सिंह ने बताया कि उन्हें लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक बिजली के पोल से टकराया, जिससे यह हादसा हो गया। घटना की सूचना जेई को दे दी गई है, वहीं ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे के बाद बिजली की सप्लाई बंद कर दी गई है। इस घटना में कॉलेज में आग लग गई और कॉलेज का काफी नुकसान हुआ है। वहीं ट्रक चालक द्वारा मालिक को सूचना दे दी गई है। अधिकारी ने बताया कि घटना को लेकर उनके द्वारा कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी। इस घटना में ट्रक मालिक द्वारा नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन दिया जा रहा है। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। दरअसल, हादसे में बिजली का पोल जीयो की तारों में फंसने के कारण सड़क पर नहीं गिरा, नहीं तो सड़क से गुजरने वाले राहगीरों के साथ बड़ा हादसा हो सकता था।

  • Punjab News: 6.930 किलो हेरोइन और ड्रोन बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: 6.930 किलो हेरोइन और ड्रोन बरामद, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने गांव कुहाला के पास खेतों की तलाशी के दौरान हेरोइन की खेप बरामद की है। एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त करते हुए थाना मल्लांवाला के अधीन आने वाले गांव कुहाला के पास पहुंची, जहां सूचना मिलने पर खोजबीन की गई। इस दौरान 6 किलो 930 ग्राम हेरोइन व एक ड्रोन पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

    एसएसपी सिद्धू ने बताया कि थाना मल्लांवाला के पुलिस अधिकारी व साथियों की गश्त के दौरान जब वे कुहाला के पास पहुंचे तो खेत में काम कर रहे किसान नबंरदार गुरजंत सिंह पुत्र थाना सिंह कुहाला ने बताया कि उनके खेत में ड्रोन जैसी कोई वस्तु गिरी पड़ी है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने कहा कि यह ड्रोन पाकिस्तान की तरफ से आया था और यह छह पंखों वाला, काफी बड़ा ड्रोन बताया जा रहा है, जो भारी मात्रा में हेरोइन भारत में ला रहा था जिसकी कीमत लगभग 35 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने हेरोइन व ड्रोन को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: पराली से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    Punjab News: पराली से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः मलोट के गांव औलख के पास जा रही पराली से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। हादसे में पराली सहित ट्रैक्टर ट्रॉली जलकर खाक हो गई। घटना में ट्रैक्टर और ड्राइवर सुरक्षित हैं। ट्रैक्टर ट्रॉली को आग लगी देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद तुरंत आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लोगों द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की गई।
    आग ज्यादा होनेके कारण दमकल विभाग को सूचित किया गया। जिसके बाद लोगों की मदद से दमकल विभाग की टीम से आने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण धूप में ट्रॉली के टायर का जलना बताया जा रहा है; फिलहाल इससे बड़ा नुकसान टल गया है। लोगों ने बताया कि पास की फसलें पक चुकी होने की वजह से बड़ा नुकसान हो सकता था, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता हैकि चंद मिनटों में आग ने ट्रॉली को अपनी चपेट में ले लिया।    
  • Punjab News: फसल काटने को लेकर 2 पक्षों में खूनी झड़प, एक बुजुर्ग गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: फसल काटने को लेकर 2 पक्षों में खूनी झड़प, एक बुजुर्ग गंभीर घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः ममदोट कस्बे के डोना तेलू मल गांव में खूनी झड़प का मामला सामने आया है जहां, पकी फसल काटने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। घटना में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते पीड़ित बुजुर्ग कका सिंह ने बताया कि वह फिरोजपुर के ममदोट कस्बे के डोना तेलू मल गांव का निवासी है। उनकी करीब 15-16 किले जमीन है जिसमें से 5 किले जमीन का विवाद चल रहा है। उन्होंने कहा कि विरोधी पक्ष आज धके से उनकी जमीन पर कंबाइन हार्वेस्टर ले आए और पकी हुई गेहूं की फसल काटने की कोशिश की। जब बुजुर्ग ने इसका विरोध किया, तो गांव के परमजीत सिंह, गुरप्रीत, सुरुप और अन्य ने हथियारों से हमला कर दिया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

    उन्हें घायल अवस्था में तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग कानून के डर के बिना कंबाइन चला रहे हैं और उनके हाथों में हथियार हैं। वहीं बुजुर्ग के बेटे ने कहा कि आरोपियों ने पहले भी उनकी फसल काट ली थी और अब फिर से उनकी फसल काटना चाहते हैं। पीड़ित का परिवार न्याय की मांग कर रहा है। परिवार का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस बीच, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

     

  • Punjab News : ट्रेन की चपेट में आया बाइक सवार युवक, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News : ट्रेन की चपेट में आया बाइक सवार युवक, मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक फ़िरोज़पुर के मौरा स्थित चंगाली गांव का रहने वाला था। उसका शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया है।

    बताया जा रहा है कि युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से शहर के लिए निकला था। परिजनों के अनुसार, उन्हें फ़ोन पर सूचना मिली कि युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है, जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पाकर  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

     

     

     

  • Punjab News: पेशी पर आए युवक को पुलिस ने जबरन उठाया, कोर्ट ने लगाई फटकार, दिए आदेश, देखें वीडियो

    Punjab News: पेशी पर आए युवक को पुलिस ने जबरन उठाया, कोर्ट ने लगाई फटकार, दिए आदेश, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले की अदालत के बाहर ज़बरदस्त हंगामा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा युवक को एक केस में जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाए जाने की कोशिश की गई। इस दौरान लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने युवक को नहीं छोड़ा। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक हत्या के प्रयास के मामले में नामजद था। लोगों ने बताया कि स्कॉर्पियो पर आए कुछ पुलिसकर्मी युवक को कोर्ट के बाहर से ही जबरन उठाकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिसकर्मी युवक को जबरन गाड़ी में बैठा रहे थे, लेकिन उसे किसी तरह खींचकर बाहर निकाल लिया गया।

    जानकारी देते हुए युवक ने बताया कि वह एक मामले में जिला अदालत में पेशी पर आया था, लेकिन जैसे ही वह कोर्ट से बाहर निकला तो कुछ पुलिसकर्मी उसे जबरन गाड़ी में बैठाने लगे और उसे मारपीट भी करने लगे। वह किसी तरह भागकर अपने वकील के पास पहुंच गया। वकील ने युवक को अदालत में फिर से पेश किया और वहां पुलिस भी पहुंच गई। अदालत में पुलिस ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उक्त युवक उनके खिलाफ 307 के मुकदमे में नामजद है। युवक के वकील ने बताया कि उस केस में माननीय पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा युवक की गिरफ्तारी पर स्टे लगा हुआ है।

    सुनवाई के बाद माननीय अदालत ने युवक को रिहा करने के आदेश दिए और पुलिस को फटकार लगाई। यही पर युवक व उसके वकील ने पुलिस पर मारपीट और अपमानजनक व्यवहार के भी आरोप लगाए कि पुलिस ने उसके साथ जबरन मारपीट की और किडनैप कर ले जाने की कोशिश की। पीड़ित ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जिले के प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

  • Punjab News: एक्टिवा और कार की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

    Punjab News: एक्टिवा और कार की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

    फिरोजपुरः फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर कार और एक्टिवा की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि युवक की हालत काफी गंभीर है और वह जिंदगी-मौत की लड़ाई लड़ रहा है। मामले की जानकारी देते हुए परिवार के सदस्य मनिंदर सिंह ने बताया कि हरप्रीत सिंह अपने दोस्त के साथ फिरोजपुर शहर से कोठी राय साहिब जा रहा था।

    तभी फाजिल्का की तरफ तेजी से आ रही एक कार ने सामने से ही स्कूटर में टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में एक्टिवा कई फीट दूर जाकर गिरी। घटना में एक्टिवा सवार हरप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो चुका है। घायल युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। उसकी हालत भी काफी नाजुक बनी हुई है।

    हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत शरीर को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच अधिकारी जसपाल सिंह ने बताया कि राहगीरों ने घायल को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है, जबकि कार सवार मौके से फरार हो गया है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण इस रोड पर ट्रैफिक काफी रहता है, जिसके कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। लोगों ने इसकी फोरलेन करने की भी मांग की जा रही है।

     

     

  • Punjab News: हाल-ए-बेहाल सीवरेज बोर्ड कार्यालय, कई अधिकारी नदारद, लोग परेशान, देखें वीडियो

    Punjab News: हाल-ए-बेहाल सीवरेज बोर्ड कार्यालय, कई अधिकारी नदारद, लोग परेशान, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों की गैर-मौजूदगी एक गंभीर मुद्दा बनती जा रही है, जिसके कारण आम जनता को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसका ताजा उदाहरण फिरोजपुर सीवरेज बोर्ड में देखने को मिला जहां, एक XCN और 2 SDO बैठते हैं, लेकिन ये तीनों अधिकारी कभी भी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते, या फिर ‘फील्ड वर्क’ का बहाना बनाकर कार्यालय आते ही नहीं हैं।

    आज सुबह 9:40 बजे तक सीवरेज कार्यालय के अधिकारियों की कुर्सियां खाली पड़ी थीं। कार्यालय के कर्मचारी अधिकारियों के आने-जाने के बारे में कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए। सूत्रों से यह बात सामने आई है कि इस विभाग के अधिकारी समय पर नहीं पहुंचते, और कई बार बिना किसी छुट्टी के बारे में सूचना दिए ही कार्यालय से नदारद रहते हैं। वहीं जब इस बारे में प्राइवेट कर्मचारियों से पूछा गया तो वह संतुष्ट जवाब नहीं दे सके।

    लोगों के मुताबिक, उनकी कई समस्याएं इसी कारण पेंडिंग रह जाती हैं, क्योंकि उन्हें अधिकारी टाइम पर नहीं मिलते हैं। उन्होंने सरकार को ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि कार्यालय के कामकाज में सुधार किया जा सके।

    वहीं कार्यालय सुपरवाइजर ने कहा कि ज्यादातर अधिकारी फील्ड ड्यूटी वाले हैं। इसी के चलते वह ड्यूटी पर चले जाते हैं। ड्यूटी रजिस्टर भी एक्सियन के पास ही है और एटेंडेंस के बारे में वही बता सकते हैं। इस बारे में अकाउंटेंट रणजीत सिंह ने कहा कि उनके डिपार्टमेंट में सारे कर्मचारी बैठे हैं, लेकिन जो बड़े अधिकारी हैं उनके पास फाजिल्का जिला भी हैं, शायद वह वहां गए होंगे। एसडीओ इंस्पेक्शन पर गए हैं और जेई मुदकी गए हैं। इस पर ड्यूटी रजिस्टर्ड की बात कही तो वह स्पष्ट तरीके से जवाब नहीं दे पाए।

  • Punjab News: इस इलाके में पुलिस की रेड, 5 किलो हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पुलिस की रेड, 5 किलो हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब सरकार की नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन की खेप बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घर में रेड की और तालाशी के दौरान घर से 5 किलो हेरोइन बरामद की। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, थाना सिटी की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि घर में भारी मात्रा में हेरोइन पड़ी हुई है।

    जिसके बाद पुलिस ने घर में छापेमारी के दौरान 5 किलो 10 ग्राम हेरोइन, एक बैग, किट और एक मोबाइल सहित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कशमीर सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबिर खास से सूचना मिली थी, जिसके बाद उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करके भारी मात्रा में हेरोइन की खेप बरामद की है।

    गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम ने घर पर रेड करके आरोपियों वंश पुत्र धाला और सौरव पुत्र सोनू निवासी बस्ती शेखांवाली को शक के आधार पर गिरफ्तार किया ह। पुलिस के अनुसार आरोपी सौरव पुत्र सोनू नीले रंग की किट में भारी मात्रा में हेरोइन रखकर करियाने की दुकान के पास तंग गली से आ रहा था। इस दौरान जब पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो उसके पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं।