Punjab News: 6.930 किलो हेरोइन और ड्रोन बरामद, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः जिले में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने गांव कुहाला के पास खेतों की तलाशी के दौरान हेरोइन की खेप बरामद की है। एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त करते हुए थाना मल्लांवाला के अधीन आने वाले गांव कुहाला के पास पहुंची, जहां सूचना मिलने पर खोजबीन की गई। इस दौरान 6 किलो 930 ग्राम हेरोइन व एक ड्रोन पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

एसएसपी सिद्धू ने बताया कि थाना मल्लांवाला के पुलिस अधिकारी व साथियों की गश्त के दौरान जब वे कुहाला के पास पहुंचे तो खेत में काम कर रहे किसान नबंरदार गुरजंत सिंह पुत्र थाना सिंह कुहाला ने बताया कि उनके खेत में ड्रोन जैसी कोई वस्तु गिरी पड़ी है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने कहा कि यह ड्रोन पाकिस्तान की तरफ से आया था और यह छह पंखों वाला, काफी बड़ा ड्रोन बताया जा रहा है, जो भारी मात्रा में हेरोइन भारत में ला रहा था जिसकी कीमत लगभग 35 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने हेरोइन व ड्रोन को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *