Category: Punjab>Firozpur

  • Punjab News: नहर के पास कार और बाइक की टक्कर में चालक घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: नहर के पास कार और बाइक की टक्कर में चालक घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः फाजिल्का जीटी रोड पर खाई फेमे के नहर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां मोटरसाइकिल और कार के बीच हुई टक्कर के दौरान मोटरसाइकिल चालक गंभीर घायल हो गया। हादसे के सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। वहीं परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि वह कस्बा ममदोट के गांव माछीवाड़ा के रहने वाले हैं और दोनों नौजवान मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से फिरोजपुर शहर आ रहे थे।

    ऐसे में जब उनकी बाइक खाई फेमे के नहर के नज़दीक पहुंची तो पीछे से आ रहे कार चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों नौजवान गिर गए और घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवकों को फिरोजपुर के लाल नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

    जहां घायलों का इलाज किया गया, वहीं परिवार ने मांग की है कि कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उचित न्याय दिया जाए। वहीं, सड़क सुरक्षा टीम ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें 112 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल प्राप्त हुआ था, सूचना मिलते ही उनकी टीम वहां पहुंची और घायलों का इलाज के लिए अस्पताल ले गई, ठीक उसी समय उन्होंने थाना सदर की पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

  • Punjab News: धमकी मिलने के बाद खाली करवाया कोर्ट कॉम्प्लेक्स, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: धमकी मिलने के बाद खाली करवाया कोर्ट कॉम्प्लेक्स, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का आया बयान, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब के जालंधर में आज सुबह 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल आया था। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व बम निरोधक टीम द्वारा इमारतों की जांच की गई। हालांकि पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। वहीं इस घटना के बाद फिरोजपुर में फिर जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिली। बताया जा रहा है कि यह धमकी फोन कॉल के माध्यम से मिली है।

    धमकी मिलते ही कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस व बम निरोधक टीम द्वारा कोर्ट की इमारत को खाली करवाया गया। और परिसर में मौजूद आम लोग और वकीलों को बाहर निकाल दिया गया।

    मामले की जानकारी देते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लवजीत पाल सिंह तुरना ने एक वॉइस मैसेज के जरिए धमकी दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारियों ने कोर्ट कॉम्प्लेक्स को खाली करवाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा कोर्ट के हर कक्ष और हर कोने की जांच की जा रही है। बता दें कि कुछ समय पहले भी फिरोजपुर कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।

  • Punjab News: आरोपी को लेकर ASI और SHO आमने-सामने, हुआ भारी हंगामा, लगे आरोप-प्रत्यारोप, देखें वीडियो

    Punjab News: आरोपी को लेकर ASI और SHO आमने-सामने, हुआ भारी हंगामा, लगे आरोप-प्रत्यारोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः शहर के थाना सिटी फिरोजपुर में उस समय हंगामा हो गया जब एएसआई और एसएचओ एक आरोपी को हिरासत में लेने और उसे छुड़वाने के मामले में आमने-सामने हो गए। दोनों ने जमकर एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। एएसआई और एसएचओ की बहसबाजी की वीडियो भी सामने आई है। एएसआई रमन ने कहा कि एसएचओ गुरमीत सिंह ने उन्हें सभी के सामने जलील किया। वहीं दूसरी तरफ, SHO ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। फिलहाल पुलिस के सीनियर अधिकारी इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

    जानकारी देते हुए एएसआई रमन ने कहा कि एक केस में किसी व्यक्ति को उन्होंने पकड़ा था। एसएचओ गुरमीत सिंह ने उन्हें कहा कि उसे छोड़ दो। उन्होंने कहा कि ये आरोपी है मैंने आर्डर करवाए और इसके बाद इसे लेकर आया हूं। उन्हें नहीं पता कि एसएचओ साहिब को किसी अधिकारी का फोन आया है या आरोपी इनका कोई अपना है। उन्होंने कहा कि एसएचओ गुरमीत सिंह उनके कमरे में आए और उस आरोपी को उनसे खींच कर खुद ले गए। एसएचओ ने आरोपी को उस समय खींचा जब वह उससे पूछताछ कर रहा था।

    उन्होंने एसएचओ गुरमीत से कहा कि सर, मैंने इससे पूछताछ करनी है अभी। मुझे ये मामला सीनियर अधिकारियों के ध्यान में लाने दो, लेकिन उन्होंने उसकी एक नहीं सुनी। एएसआई के मुताबिक उनसे खींचातानी भी हुई जिसमें एसएचओ से मेरी नेम प्लेट टूट गई। उन्होंने ये मामला सीनियर अधिकारियों के ध्यान में ला दिया है। उन्होंने कहा कि एसएचओ गुरमीत ने उनसे आरोपी छीना है और उन्हें सबके सामने जलील किया है। उन्होंने कहा, मैंने मीडिया के समक्ष पूरे होश में अपना पक्ष रखा है। मैं थानेदार हूं। लोगों को इंसाफ दिलवाना मेरा काम है। यदि मैं इंसाफ नहीं दिलवाउंगा तो कौन दिलवाएगा।

    दूसरी ओर, इस मामले में एसएचओ गुरमीत सिंह का कहना है कि थाने में कैमरे लगे हैं। किसी तरह का यहां कोई विवाद नहीं हुआ है। उन्होंने किसी की नेम प्लेट नहीं उतारी। पूरे थाने में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के कैमरे लगे हैं। यदि उनका कही कोई कसूर सामने आता है तो उन पर कार्रवाई हो। यदि उनका कोई कसूर नहीं है तो सीनियर अधिकारी के साथ गलत व्यवहार करने पर वह ASI के खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे।

     

  • Punjab News: सुपर-सकर मशीन से सीवरेज की सफाई हुई शुरू, देखें वीडियो

    Punjab News: सुपर-सकर मशीन से सीवरेज की सफाई हुई शुरू, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः शहर के भीतर सीवरेज की सफाई सुनिश्चित करने और सीवरेज लाइनों की सफाई बेहतर ढंग से करने के लिए विधायक रणबीर सिंह भुल्लर द्वारा सुपर-सकर मशीन से सीवरेज की सफाई के काम की शुरुआत करवाई गई है। इस अवसर पर विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार शहरों,गांवों के व्यापक विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रदेश के विकास व स्वच्छता के लिए लगातार फंड जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि शहर में सीवरेज की सफाई के लिए कुल 97 लाख रुपये का अनुमान तैयार किया गया है, जिसके तहत 49 लाख रुपये का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है।

    उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक सुपर-सकर मशीन की मदद से पूरे शहर में सीवरेज की सफाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि लोगों को सीवरेज से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने बताया कि सीवरेज की सफाई के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि बॉर्डर रोड, बस्ती भट्ठियां, शांति नगर, रामेवाला, हाके वाला, बस्ती निजामुद्दीन, इचे वाला रोड, रणजीत कॉलोनी, बेदी कॉलोनी, बस्ती टेका वाली, मलवाल रोड, अनिल बागी रोड, विकास विहार, ब्लाकी वाला, दिल्ली गेट, रिखी कॉलोनी, दुलची के रोड, शवशाला घाट क्षेत्र, सकोदर नहर, ब्रह्म नगर, भगत सिंह कॉलोनी आदि इलाकों को कवर किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि शहर के अंदर सीवरेज की सफाई को पूरी तरह सुनिश्चित किया जाएगा और इसलिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं कि वे इस सफाई के काम को पूरी तरह सही ढंग से करवाएं। इस मौके पर हिमांशु ठक्कर, गुरभेज सिंह, चेयरमैन व्यापार कमिशन फिरोजपुर शहरी रजनीश शर्मा, पार्षद सलविंदर सिंह, परमवीर सिंह, हरमेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

  • Punjab News: गोली चलाने के मामले में हथियार और कार सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: गोली चलाने के मामले में हथियार और कार सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना सिटी की पुलिस ने पिछले दिन शांति नगर इलाके में गोली चलाने वाले 2 हमलावरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से एक अवैध देसी पिस्तौल और एक कार बरामद की है।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए एएसएचओ कशमीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से एक अवैध देसी पिस्तौल और एक कार बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछताछ जारी रखी है और आगे की जांच कर रही है।

     

  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में नौजवान की मौत, 2 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में नौजवान की मौत, 2 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    फिरोजपुरः ममदोट में बंदे खानी सड़क के नाम से जानी जाने वाली फिरोजपुर-फ़ाज़िल्का सड़क पर भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ममदोट-खाई टी पॉइंट के नज़दीक देर रात को हुए सड़क हादसे में कार सवार नौजवान की मौत हो गई, जबकि हादसे में 2 नौजवान घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एसएसपी कार्यालय के सामने चल रहे धरने से लौटते हुए देर रात 3 नौजवान कार से अपने गांव झोक नोध सिंह जा रहे थे।

    इस दौरान ममदोट-खाई टी पॉइंट के पास उनकी कार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे कार संतुलन खोकर खेतों में पलट गई। इस हादसे में 25 वर्षीय पाहुलप्रीत सिंह पुत्र भूपिंदर सिंह निवासी झोक नोध सिंह की मौत हो गई, जबकि रमनदीप सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह निवासी झोक नोध सिंह और जशन पुत्र पिंड टिब्बी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस का कहना है कि घायलों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: दिन-दहाड़े नाबालिग युवक की हत्या, अर्धनग्न हालत में सड़क पर फैंका शव, देखें वीडियो

    Punjab News: दिन-दहाड़े नाबालिग युवक की हत्या, अर्धनग्न हालत में सड़क पर फैंका शव, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः शहर के कैंट इलाके में दिन-दहाड़े एक नाबालिग युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। इस हत्या को 2 नाबालिग युवकों ने ही अंजाम दिया। परिवार का कहना है कि बच्चों के बीच हुई लड़ाई को लेकर विवाद था, जिसके बाद उनके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान आशीष के रूप में हुई है। मृतक आशीष की उम्र 17 से 18 साल के बीच थी। परिवार न्याय की मांग कर रहा है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।

    जानकारी के अनुसार, गवाल टोली निवासी आशीष का कुछ दिन पहले वहां के कुछ लड़कों से मामूली झगड़ा हुआ था, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि यह झगड़ा उसकी जान ले लेगा। जिन लड़कों से उसका झगड़ा हुआ था, उन्होंने आज उसे घेर लिया और धारदार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी उसके शव को अर्धनग्न हालत में सड़क पर फेंककर फरार हो गए। जैसे ही परिवार को इस बारे में पता चला, वे मौके पर पहुंचे और अपने बच्चे को मृत अवस्था में पड़ा पाया। यह देखते ही इलाके में इस हत्या को लेकर सनसनी फैल गई।

    परिवार का कहना है कि कुछ दिन पहले बच्चों के बीच आपस में झगड़ा हुआ था, जिसमें उन्हें एक-दूसरे से लड़ने के लिए मना किया गया था, लेकिन फिर भी कुछ युवक उनके बेटे को जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। इसी के चलते वह युवक उनके बेटे को जबरदस्ती साथ ले गए और धारदार हथियारों से उसकी हत्या कर दी। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिवार सड़क पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है और मांग कर रहा है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

    उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। DSP सुखविंदर सिंह ने बताया कि शव को अपने कब्जे में ले लिया है और सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: Overtake के चक्कर में ट्राले ने कार को रौंदा, गुरुद्वारे के रागी ढाडी की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Overtake के चक्कर में ट्राले ने कार को रौंदा, गुरुद्वारे के रागी ढाडी की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः नेशनल हाईवे पर भीषण हादसे का मामला सामने आया है, जिसमें एक घोड़ा ट्राले ने कार को रौंद दिया। घटना में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मोगा जिले के कोट-ईसे खां निवासी गुरचरण सिंह के बेटे बलवीर सिंह एक रागी ढाडी के तौर पर काम करते थे। आज सुबह जब वह अपने घर से फिरोजपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे, तो खाई फेमे के गांव के पास फिरोजपुर की तरफ से आ रहे एक घोड़ा ट्राले से हुई आमने-सामने की टक्कर में उनकी मौत हो गई।

    परिवार वालों ने बताया कि ट्राला चालक एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वह उसे ओवरटेक नहीं कर पाया और उसने बलवीर सिंह की कार को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और बलवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। कार के बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण बलवीर सिंह का शव कई घंटों तक कार में ही फंसा रहा, जिसे बाद में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए फिरोजपुर सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। परिवार वालों ने ट्राला चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि भीषण टक्कर के कारण कार पूरी तरह से पिचक गई थी। ट्रैक्टर की मदद से शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    वहीं, लोगों का कहना है कि कई बार यह मांग उठाई जा चुकी है कि इस सड़क पर ट्रैफिक बहुत ज्यादा रहता है। नेशनल हाईवे होने के कारण वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ जाती है, जिसके चलते अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं और लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। उन्होंने यह भी मांग की है कि इस नेशनल हाईवे को चौड़ा किया जाए।

  • Punjab News: शादी में DJ पर गाना बदलने को लेकर खूनी झड़प, चले ईंट-पत्थर और कुर्सियां, देखें वीडियो

    Punjab News: शादी में DJ पर गाना बदलने को लेकर खूनी झड़प, चले ईंट-पत्थर और कुर्सियां, देखें वीडियो

    फ़िरोज़पुरः जिले के कस्बा ममदोट के गांव लखा सिंह उताड़ में डीजे पर गाना बदलाने को लेकर बाराती आपस में भिड़ गए। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में खूनी झड़प हो गई। जहां एक-दूसरे पर हमला करके ईंटें, पत्थर और कुरसियां बरसाई गई। इस दौरान एक-दूसरे की गाड़ियां तोड़ दी गई। शादी में शगुन की जगह पर एक-दूसरे में हाथापाई देखने को मिली। घटना में चार लोग गंभीर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए घायल बाराती बलविंदर सिंह ने बताया कि उसके बुआ के लड़के की शादी थी और वह भी शादी में शामिल हुए थे।

    उन्होंने कहा कि वहां डीजे लगा हुआ था, ऐसे में जब उन्होंने अपनी मनपसंद का गाना डीजे पर चलवाया, तो लड़के के दोस्तों ने गाना बदलवा दिया। फिर जब उन्होंने गाना लगवाया, तो फिर से लड़के के दोस्तों ने गाना हटा कर अपनी मर्ज़ी का गाना लगा लिया। जब उन्होंने ऐसा करने से रोका, तो लड़के के दोस्तों ने उनकी मारपीट शुरू कर दी। देखते-देखते शादी का मैदान युद्ध का मैदान बन गया और एक-दूसरे की जम कर मारपीट कर दी। इस दौरान ईंट-पत्थरों से हमला किया गया। बारातियों ने जहां एक-दूसरे की मारपीट की, वहीं शादी में आई हुई गाड़ियों पर भी ईंट-पत्थर मार कर तोड़-फोड़ कर दी। इस झगड़े में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

    वहीं, पुलिस को सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए आधी बारात के ऊपर ही मुकदमा दर्ज कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि शादी में गाना चलाने को लेकर बारातियों का आपस में झगड़ा हुआ था, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों के खिलाफ बायनेम मुकदमा दर्ज किया गया है और लगभग 35 अज्ञात बाराती भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का दावा है कि इन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

    घायल बारातियों ने पुलिस के सामने गुहार लगाई है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग हाथापाई के दौरान उनका सोना और अन्य सामान लूटकर ले गए हैं और उसकी भरपाई करवाई जाए। वहीं तोड़फोड़ में गाड़ियां के नुकसान की भरपाई करवाई जाए। इस दौरान पीड़ित पक्ष ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की अपील की है।

  • Punjab News: लुटेरे गिरोह का भंडाफोड़, 3 सदस्य 8 Mobile और मोटरसाइकिल के साथ काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: लुटेरे गिरोह का भंडाफोड़, 3 सदस्य 8 Mobile और मोटरसाइकिल के साथ काबू, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः कैंट पुलिस स्टेशन द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को तब बड़ी सफलता मिली, जब पुलिस ने ‘मुखबिर की तलाश’ और फिरोजपुर कैंट में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी के दौरान लूट और चोरी में शामिल एक गिरोह के 3 सदस्यों को 8 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।

    कैंट पुलिस स्टेशन के मुख्य अधिकारी सुखचैन मेहता ने बताया कि गैंगस्टरों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत लूट और चोरी में शामिल एक गिरोह के 3 सदस्यों को पुलिस ने तब पकड़ा, जब पुलिस ‘लाइट वाले चौक’ पर नाका लगाकर खड़ी थी। इस दौरान 2 युवकों से 8 चोरी के मोबाइल बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि फिरोजपुर कैंट में चोरों का यह गिरोह अलग-अलग जगहों पर लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। तलाशी के दौरान उनके पास से 8 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। आरोपियों की पहचान शांति नगर निवासी अंकुश और उसके दूसरे साथी सोढ़ी नगर (पुलिस स्टेशन घाल खुर्द) निवासी विक्की के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उन्हें माननीय अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और आगे की पूछताछ की जाएगी।