Category: Punjab>Firozpur

  • Punjab News: चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, चोरी का सामान हुआ बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, चोरी का सामान हुआ बरामद, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली है। जब थाना सिटी पुलिस ने शहर में अलग-अलग जगहों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किए गए कपड़े और दो एलईडी भी बरामद की है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सिटी के एसएचओ कश्मीर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले माल रोड स्थित स्पोर्ट किंग शोरुम में आरोपियों ने छत के रास्ते अंदर घुसकर कपड़े चोरी किए थे। इसके अलावा मेन बाजार में भी आरोपियों ने छत तोड़कर दुकान में दाखिल होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

    उन्होंने बताया कि आरोपियों ने एक ही रात में तीन दुकानों का निशाना बनाया था। पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने दो एलईडी और बच्चों के कपड़े चोरी कर आगे बेच दिए थे।

    फिलहाल मामले की जांच जारी है और इसमें शामिल बाकी लोगों को भी जल्द नामजद कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Punjab News: 5.5 किलो हेरोइन सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 5.5 किलो हेरोइन सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के 2 अलग-अलग मामलों में आरोपियों के कब्जे से हेरोइन बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने 3 नशा तस्करों के कब्जे से 5.765 किलो हेरोइन बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि पंजाब सरकार और डीजीपी पंजाब के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में नशा तस्करों और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।

    इसी मुहिम के तहत सीआईए जीरा की टीम ने कार्रवाई करते हुए जसवीर सिंह उर्फ काका और सुखविंदर सिंह उर्फ सुख्खी को गिरफ्तार किया और उनके पास से 1 किलो 52 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसके अलावा एक अन्य कार्रवाई में अलबख्श उर्फ काका को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 2 किलो 725 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

  • Punjab News: 12 जगहों पर 400 पुलिस कर्मियों का एक्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: 12 जगहों पर 400 पुलिस कर्मियों का एक्शन, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब भर में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज जिले में संदिग्ध इलाकों में पुलिस ने दबिश दी। जहां घरों में जाकर गहनता से जांच की गई। पुलिस द्वारा गैंगस्टरों के ख़िलाफ़ अभियान के तहत जिले के 12 अलग-अलग स्थानों पर कासो ऑपरेशन चलाया गया। लगभग 400 पुलिस कर्मचारी इस दौरान मौजूद रहे।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि पंजाब सरकार और डीजीपी पंजाब के निर्देशों के तहत गैंगस्टरों के विरुद्ध अभियान जिले में 12 स्थानों पर चलाया जा रहा है, जिसमें करीब 400 पुलिस कर्मी तैनात रहे। कासो ऑपरेशन के दौरान तीन कथित संदिग्ध व्यक्तियों को राउन्ड-अप किया गया है और उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। अपराध करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: 5 किलो हेरोइन-आधुनिक हथियार व लाखों की नकदी सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 5 किलो हेरोइन-आधुनिक हथियार व लाखों की नकदी सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले भर में चलाये गये नशा विरोधी अभियान के तहत फिरोजपुर ANTF की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों गिरफ्तार किया है। जिनसे 5 किलो 710 ग्राम हेरोइन, 4 आधुनिक पिस्तौल, जिंदा कारतूस और लगभग 16 लाख 90 हजार रुपये की नशीले पदार्थों की बिक्री से मिली रकम बरामद की है। आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ ​​गोपी और सिकंदर सिंह उर्फ ​​काली के रूप में हुई है।

    AIG का आया बयान
    मामला संबंधी जानकारी देते हुए AIG गुरिंदरबीर सिंह ने बताया कि टीम ने नाकाबंदी और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ ​​गोपी और सिकंदर सिंह उर्फ ​​काली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों फिरोजपुर जिले के ही रहने वाले हैं। जिनसे 5.710 किलो हेरोइन, 16.90 लाख रुपये की नशीले पदार्थों की बिक्री से मिली रकम, और दो पिस्तौल (.30 बोर) के साथ दो मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आगे की जांच के दौरान, एक 9 mm टॉरस कंपनी की पिस्तौल और एक .32 बोर कार्ल वाल्थर वाफेनफैब्रिक जर्मनी की पिस्तौल के साथ अन्य मैगजीन भी बरामद की गई हैं।

     

  • Punjab News: कुत्ते के काटने से नौजवान की बिगड़ी तबीयत, मौत

    Punjab News: कुत्ते के काटने से नौजवान की बिगड़ी तबीयत, मौत

    फिरोजपुरः जिले के गांव साबू आना के युवक की पालतू कुत्ते के काटने से अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय महिकदीप सिंह पुत्र राजबीर सिंह निवासी गाांव साबू आना के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बीते जनवरी महीने में पालतू कुत्ते ने युवक को काट लिया था। जिसके बाद पिछले कुछ दिनों से महिकदीप सिंह अजीब व्यवहार कर रहा था।

    मृतक युवक परिवार के सदस्यों से झगड़ा करने लग गया था। जिसके बाद परिवार सदस्यों ने सरकारी अस्पताल में उसका इलाज शुरू करवा दिया था। लेकिन कल जब महिकदीप अपने परिवार के साथ दवा लेने के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल आया, तो उसकी हालत अचानक और बिगड़ गई। इस दौरान युवक ने अपनी कार के शीशे तोड़ दिए। वहीं सिविल अस्पताल में रखे सामान की भी तोड़फोड़ की। युवक की हालत चिंताजनक देख डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज भेज दिया। लेकिन रास्ते में ही महिकदीप सिंह की मौत हो गई।

  • Punjab News: ठग बाबा महिला से डेढ़ तोले सोना और 50 हजार की नगदी लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: ठग बाबा महिला से डेढ़ तोले सोना और 50 हजार की नगदी लेकर फरार, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः जिले में कस्बा ममदोट के अधीन आते गांव हज़ारा सिंह वाला में ठग बाबे ने साथियों के साथ मिलकर महिला को अपना शिकार बनाया। जहां ठग बाबाग महिला को बहला-फुसला कर उससे डेढ़ तोले सोना और 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित महिला सवर्ण कौर ने बताया कि वह ममदोट से वापस घर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में ठग बाबा ने उससे पहले आश्रम के बारे में पूछताछ की।

    इसके बाद उस पर बाबा ने माला फेरते हुए किसी तरह उसे अपने प्रभाव में ले लिया। महिला के मुताबिक, ढोंगी बाबा ने कहा कि घर में जो भी सोना, नकदी या कीमती सामान है, सब लाकर उसके हवाले कर दें। महिला ने बताया कि वह उसकी बातों में आ गई और घर में रखा डेढ़ तोले सोना और 50 हजार रुपये नकदी ले आई और बाबा को दे दी। इस घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

    जिसमें ढोंगी बाबा महिला के साथ बाइक पर आता हुआ दिखाई दे रहा है। इस घटना के दौरान ढोंगी बाबा और उसके साथ महिला भी शामिल थी। दोनों घटना के बाद मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने कहा कि जब उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हो गया है, तो उसने परिवार के सदस्यों को पूरी घटना बताई। पीड़ित परिवार ने पुलिस से मांग की है कि इस ढोंगी बाबा और उसके साथियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि किसी और मासूम परिवार के साथ ऐसा घोटाला न हो सके। फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है और लोगों में डर का माहौल है।

     

  • Punjab News: हेरोइन और हथियारों सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हेरोइन और हथियारों सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हेरोइन और हथियार बरामद किए है। हालांकि पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में यह कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार ऑपरेशन गैंगस्टर के तहत पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 पिस्टल, 4 मैगजीन और 7 रौंद बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि ऑपरेशन गैंगस्टर के तहत ज़ीरा सीआईए की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

    सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी अवैध असलहा लेकर घूम रहे है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से 2 देसी पिस्टल 32 बोर, 2 मैगजीन और 2 कारतूस बरामद किए है। इसी तरह ज़ीरा की एक अन्य पुलिस टीम ने फिरोजशाह के पास एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके पास 2 अवैध पिस्टल, 2 मैगजीन और 5 कारतूस बरामद किए हैं। उक्त व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए मुलाजमों पर पहले भी विभिन्न धाराओं के तहत पर्चे दर्ज हैं।

  • Punjab News: कैंट लाइट्स चौक के पास से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता, देखें वीडियो

    Punjab News: कैंट लाइट्स चौक के पास से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब के जिला फिरोजपुर के कैंट लाइट्स चौक पर प्रवासी मजदूर होली पर्व के दिन युवक लापता हो गया। परिवार और उसके साथी लापता युवक को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। परिवार ने कार्रवाई करने के लिए पुलिस को शिकायत दी है। इस मौके पर पीड़ित मोहम्मद निहाल ने पत्रकारों को बताया कि वह बिहार का रहने वाला है और नूरपुर राइस मिल में मजदूरी करता है।

    लापता युवक मोगा से बस से फिरोजपुर आ रहा था। इस दौरान आते समय उससे फोन पर संपर्क हुआ था। लेकिन जब वह फिरोजपुर पहुंचा तो उसका फोन और संपर्क भी टूट गया। जिसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया, उसके साथियों ने उसे ढूंढने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मिला। इसकी शिकायत संबंधित थाने में दे दी गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी मांग की है कि उसे ढूंढने में उनकी मदद की जाए और ढूंढने वाले को सम्मानित किया जाएगा।

  • Punjab News: भारत के जीत के जश्न में हुल्लड़बाजों ने किया शहीद भगत सिंह का अपमान, मूक दर्शक बनीं पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: भारत के जीत के जश्न में हुल्लड़बाजों ने किया शहीद भगत सिंह का अपमान, मूक दर्शक बनीं पुलिस, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में हारकर तीसरी बार ट्रॉफी उठाई। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता। इसी के साथ भारत ने अपने नाम कई रिकार्ड दर्ज कर लिए। भारत के जीत की खुशी में देश-विदेश में बैठे भारतीयों ने जीत का जश्न मनाया। इस दौरान फिरोजपुर में कुछ लोग इस जश्न में इतने मगन हो गए कि शहीदों का सम्मान ही भूल गए। जिसके कारण उन्होंने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अपमान किया।

    तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह लोग फिरोजपुर में शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर चढ़-चढ़ कर हुल्लड़बाज़ी कर रहे हैं और तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। इस समय इन लोगों ने यह भूल रखा है कि ये खुशियां हमें इन्हीं शहीदों की बदौलत मिली हैं। इन लोगों ने थोड़ा भी ध्यान नहीं दिया कि हम भारत की जीत का जश्न मना रहे हैं पर ये तो भारत के महान शहीद हैं। उनकी कुर्बानियों के आगे भारतवासी सिर झुकाते हैं, पर ये लोग बिना किसी डर और बिना किसी मान-मर्यादा के बस अपनी ही खुशी का इज़हार कर रहे हैं।

    हालांकि यहाँ बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी तैनात थे, फिर भी ये लोग शहीद की प्रतिमा पर चढ़-चढ़ कर हुड़दंग करते रहे और पुलिस कर्मी तमाशा देखते रहे। इन सबके बाद शहीद ऊधम सिंह मेमोरियल सोसाइटी और शहीदों के सम्मान की रक्षा करने वालों में भारी रोष देखा जा रहा है। सोसाइटी के नेताओं और शहीद प्रेमियों ने सुखविंदर सिंह, डीएसपी सिटी को एक लिखित आवेदन देकर इन हुड़दंगियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

  • Punjab News: दपंति में हुई हाथापाई, महिला ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: दपंति में हुई हाथापाई, महिला ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के कस्बा ममदोट के गांव हज़ारा सिंह वाला में पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच घरेलू विवाद इस कदर बढ़ गया कि बहस से आगे बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गया। इस घटना में दपंति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पति-पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने आरोप लगाए हैं कि उसके पति ने अपने भाई के साथ मिलकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि उस पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई और उसकी हालत खराब हो गई। महिला ने पुलिस से अपील की है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उसे न्याय दिया जाए।

    दूसरी ओर व्यक्ति ने पत्नी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को नकारा है। व्यक्ति का कहना है कि पहले उसकी पत्नी ने ही उस पर हमला किया था। व्यक्ति का आरोप है कि पत्नी सोना लेकर घर से भाग गई। पति का दावा है कि उन पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं और उसके साथ अन्याय हो रहा है। वहीं व्यक्ति ने भी पुलिस और प्रशासन से न्याय की मांग की है।